लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार

सूची सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की एक शाखा है जो सूचना, प्रसारण, प्रेस और फिल्मों से संबंधित नियमों, विनियमों और कानूनों के निर्माण और प्रशासन का शीर्ष निकाय है। इस मंत्रालय की वर्तमान कैबिनेट मंत्री, स्मृति ईरानी है। मंत्रालय, भारत सरकार की प्रमुख प्रसारण शाखा, प्रसार भारती के प्रशासन के लिए भी उत्तरदायी है। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड भी इस मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाला भारत सरकार का एक प्रमुख निकाय है, जो भारत में प्रदर्शित होने वाली सभी फिल्मों के विनियमन के लिए भी उत्तरदायी है। .

21 संबंधों: दीदी तेरा देवर दीवाना, नीलम कपूर, पद्म श्री, पंद्रहवीं लोकसभा का मंत्रिमंडल, प्रसारण विषय-वस्तु शिकायत परिषद, फ़िल्म समारोह निदेशालय, भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण, राष्ट्रीय चलचित्र विकास निगम, राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली), शिलांग विमानक्षेत्र, शिवकुमार शर्मा, सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन, संगीत नाटक अकादमी, सुषमा स्वराज, आशारानी व्होरा, इन्दौर, कृष्णम राजू, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, अमृत तिवारी, अंबिका सोनी

दीदी तेरा देवर दीवाना

"दीदी तेरा देवर दीवाना" १९९४ की हिन्दी फ़िल्म हम आपके हैं कौन में लता मंगेशकर और एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम का गाया हुआ गीत हैं। इस गीत को रामलक्ष्मण द्वारा संगीत दिया गया हैं और गीत देव कोहली ने लिखा है। हम आपके हैं कौन सूरज बड़जात्या द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म थी जो राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर के तहत बनी थी। गीत में मुख्यतः फ़िल्म के कलाकार माधुरी दीक्षित और सलमान खान गोद भराई के समारोह में नृत्य करते दिखते हैं। गीत के प्रदर्शन के बाद उसे खूब लोकप्रियता हासिल हुई और मंगेशकर को फ़िल्मफ़ेयर विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। एना सिंह द्वारा तैयार की गई और दीक्षित द्वारा पहनी गई चमकीले बैंगनी रंग की साटन साड़ी और बैकलेस (खिड़की) ब्लाउज बाज़ार में फ़ैशन का रुझान बनी और खूब बिकी। दीक्षित के नृत्य और पूरे गीत में दिखने वाले उनके रूप को अच्छी समीक्षा मिली। चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन ने ये गीत देखकर दीक्षित को अपनी प्रेरणा स्रोत मानकर दीक्षित से प्रेरित चित्रों की एक श्रृंखला को पर काम किया। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और दीदी तेरा देवर दीवाना · और देखें »

नीलम कपूर

नीलम कपूर भारत सरकार की पत्र सूचना कार्यालय की प्रमुख तथा मुख्य प्रवक्ता हैं। वे भारतीय सूचना सेवा की 1982 बैच की अधिकारी हैं, जिन्होने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न मीडिया इकाइयों में विभिन्न पदों जैसे केंद्रीय फिल्म समारोह निदेशालय के निदेशक; समाचार पत्रों के पंजीयक व डी॰ ए॰ वी॰ पी॰ की महानिदेशक आदि के लंबे कैरियर में वित्त, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयों के लिए प्रचार संभाला है और कार्य किया है। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और नीलम कपूर · और देखें »

पद्म श्री

पद्म श्री या पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है। इसके अग्रभाग पर, "पद्म" और "श्री" शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहते हैं। 2010 (आजतक) तक, 2336 व्यक्ति इस पुरस्कार को प्राप्त कर चुके हैं। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और पद्म श्री · और देखें »

पंद्रहवीं लोकसभा का मंत्रिमंडल

२२ और २८ मई २००९ को शपथ ग्रहण की। भारत की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रियों ने २२ और २८ मई २००९ को शपथ ग्रहण की। इस प्रकार प्रधान मंत्री के मंत्रीमंडल में कुल ५९ मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनकी सूची इस प्रकार से है:- .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और पंद्रहवीं लोकसभा का मंत्रिमंडल · और देखें »

प्रसारण विषय-वस्तु शिकायत परिषद

प्रसारण विषय वस्तु शिकायत परिषद (अंग्रेजी: Broadcasting Content Complaints Council) या संक्षेप में बीसीसीसी, भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के परामर्श से भारतीय प्रसारण प्रतिष्ठान (आईबीएफ) द्वारा स्थापित एक आत्म-नियामक संस्था है, जिसके अंतर्गत सभी गैर-खबर सामान्य मनोरंजन चैनल आते हैं। जून 2011 से, न्यायमूर्ति अजीत प्रकाश शाह इसके अध्यक्ष हैं। न्यायमूर्ति शाह के अलावा 13 सदस्यीय बीसीसीसी में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आज़मी, जेएनयू के समाजशास्त्री प्रोफेसर आनंद कुमार, पूर्व सूचना एवं प्रसारण सचिव भास्कर घोष, वरिष्ठ पत्रकार वीर संघवी, पांच राष्ट्रीय आयोगों के प्रतिनिधि (महिला, बाल अधिकार, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक) और प्रसारण उद्योग के चार प्रतिनिधि शामिल हैं। बीसीसीसी, अब तक टीवी कार्यक्रमों की विषय वस्तु से संबंधित आठ परामर्श जारी कर चुका है। इनमें 'महिलाओं का चित्रण', 'बच्चों के साथ व्यवहार’, 'पुरस्कार समारोहों का प्रसारण', 'जानवरों / वन्य जीवों से वयवहार', 'बच्चों का लैंगिकीकरण’, 'टीवी हास्य कार्यक्रम’, ‘बच्चों का स्वास्थ्य एवं सुरक्षा’ तथा बच्चों के अथवा कार्टून चैनलों पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम शामिल हैं। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और प्रसारण विषय-वस्तु शिकायत परिषद · और देखें »

फ़िल्म समारोह निदेशालय

फ़िल्म समारोह निदेशालय एक भारतीय संगठन है जो भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और भारतीय पैनोरमा प्रस्तुत करता है। यह १९७३ में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक भाग के रूप में काम करता हैं। यह निदेशालय नई दिल्ली में स्थित हैं। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और फ़िल्म समारोह निदेशालय · और देखें »

भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण

भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण, जिसे मीडिया में छोटे रूप में नोटबंदी कहा गया, की घोषणा 8 नवम्बर 2016 को रात आठ बजे (आईएसटी) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक राष्ट्र को किये गए संबोधन के द्वारा की गयी। यह संबोधन टीवी के द्वारा किया गया। इस घोषणा में 8 नवम्बर की आधी रात से देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को खत्म करने का ऐलान किया गया। इसका उद्देश्य केवल काले धन पर नियंत्रण ही नहीं बल्कि जाली नोटों से छुटकारा पाना भी था। - नवभारत टाइम्स - 9 नवम्बर 2016 .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण · और देखें »

राष्ट्रीय चलचित्र विकास निगम

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम भारत देश के सिनेमा आंदोलन को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित एक अच्छी केंद्रीय एजेंसी है। एनएफडीसी का प्राथमिक लक्ष्य सिनेमा में भारतीय फिल्म उद्योग के एक एकीकृत और कुशल विकास की योजना बनाना, उसे बढ़ावा देना और व्यवस्थित करना है। वर्षों से एनएफडीसी ने भारतीय सिनेमा के विकास के लिए आवश्यक सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान की है। एनएफडीसी (और इसके पूर्ववर्ती फिल्म वित्त निगम) ने अब तक 300 से अधिक फिल्मों को वित्त पोषित / उत्पादित किया है। विभिन्न भारतीय भाषाओं में इन फिल्मों को व्यापक रूप से सराहा गया है और कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय चलचित्र विकास निगम · और देखें »

राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली)

राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली) राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र, भारत की राजधानी नयी दिल्ली की रायसीना रोड पर स्थित एक मीडिया केन्द्र है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 24 अगस्त 2013 को किया है। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार इस मीडिया केन्द्र को वाशिंगटन और टोक्यो जैसी विश्व की कुछ विकसित देशों की राजधानियों में स्थित मीडिया केन्द्रों की तर्ज पर तैयार किया गया है और इस परियोजना का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर सूचना का प्रसार और सुधार करना है। यह मीडिया केंद्र सूचना प्रसार के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है। इस केन्द्र में पत्रकारों के लिए इंटरनेट की सुविधा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए समाचार बाहर भेजने की सुविधा भी है। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली) · और देखें »

शिलांग विमानक्षेत्र

शिलांग विमानक्षेत्र जिसे उमरोई हवाई अड्डा या बड़ापानी विमानक्षेत्र भी कहा जाता है, उमरोई में स्थित एक नागरिक विमानक्षेत्र है। यह भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग शहर को सेवा उपलब्ध कराता है और शहर से की दूरी पर उत्तर पूर्व दिशा में री भोई जिले में स्थित है। इस विमानक्षेत्र का निर्माण १९६० के दशक के मध्य में हुआ था और यहां प्रचालन १९७० के मध्य दशक तक चालू हुआ। वर्ष २००९ में २२४.१६ एकड भूमि अधिग्रहण कर विमानक्षेत्र के विस्तार हेतु दी गयी थी। जून २००९ में इसका विस्तार कार्य आरम्भ हुआ एवं मई २०१० तक यह पूर्ण हुआ। तब ३० करोड रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन जून २०११ में हुआ और यह प्रचालन में आया। विमानक्षेत्र के आगे विस्तार हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को पुनः भूमि आवंटित की गयी। वर्तमान ६००० फ़ीट की उडानपट्टी एटीआर-४२ के अवतरण लायक है और इसका विस्तार ८००० फ़ीट तक नियोजित है जिसके उपरान्त यहां बोइंग ७३७ एवं एयरबस ए३२० का अवतरण भी संभव हो सकेगा। इसके साथ ही दो ऐसे जेट विमानों के पार्किंग एवं ईंधनापूर्ति की सुविधा भी निर्मित होगी .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और शिलांग विमानक्षेत्र · और देखें »

शिवकुमार शर्मा

पंडित शिवकुमार शर्मा (जन्म १३ जनवरी, १९३८, जम्मू, भारत) प्रख्यात भारतीय संतूर वादक हैं। संतूर एक कश्मीरी लोक वाद्य होता है। इनका जन्म जम्मू में गायक पंडित उमा दत्त शर्मा के घर हुआ था। १९९९ में रीडिफ.कॉम को दिये एक साक्षातकार में उन्होंने बताया कि इनके पिता ने इन्हें तबला और गायन की शिक्षा तब से आरंभ कर दी थी, जब ये मात्र पाँच वर्ष के थे। इनके पिता ने संतूर वाद्य पर अत्यधिक शोध किया और यह दृढ़ निश्चय किया कि शिवकुमार प्रथम भारतीय बनें जो भारतीय शास्त्रीय संगीत को संतूर पर बजायें। तब इन्होंने १३ वर्ष की आयु से ही संतूर बजाना आरंभ किया और आगे चलकर इनके पिता का स्वप्न पूरा हुआ। इन्होंने अपना पहला कार्यक्रम बंबई में १९५५ में किया था। १९८८ में वादन करते हुए शिवकुमार शर्मा संतूर के महारथी होने के साथ साथ एक अच्छे गायक भी हैं। एकमात्र इन्हें संतूर को लोकप्रिय शास्त्रीय वाद्य बनाने में पूरा श्रेय जाता है। इन्होंने संगीत साधना आरंभ करते समय कभी संतूर के विषय में सोचा भी नहीं था, इनके पिता ने ही निश्चय किया कि ये संतूर बजाया करें। इनका प्रथम एकल एल्बम १९६० में आया। १९६५ में इन्होंने निर्देशक वी शांताराम की नृत्य-संगीत के लिए प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म झनक झनक पायल बाजे का संगीत दिया। १९६७ में इन्होंने प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और पंडित बृजभूषण काबरा की संगत से एल्बम कॉल ऑफ द वैली बनाया, जो शास्त्रीय संगीत में बहुत ऊंचे स्थान पर गिना जाता है। इन्होंने पं.

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और शिवकुमार शर्मा · और देखें »

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान

सत्यजीत राय फ़िल्म एवं टेलीवीजन संस्थान (एस.आर.एफ़.टी.आई) कोल्काता, पश्चिम बंगाल में एक चलचित्र संस्थान है। इस संस्थान की स्थापना १९९५ में हुई थी और इसे सोसाइटी के रूप में १८ अगस्त, १९९५ में पश्चिम बंगाल सोसाइटीज़ पंजीकरण अधिनियम १९६१ के तहत पंजीकृत किया गया था। यह संस्थान एक स्वायत्त संस्थान है, जिसका भरण-पोषण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इसको प्रसिद्ध बंगाली चलचित्र निर्देशक सत्यजीत राय के नाम पर रखा गया है। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान · और देखें »

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन या यूपीए या संप्रग (अंग्रेजी: United Progressive Alliance UPA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करती है। संप्रग अध्यक्षा सोनिया गांधी. .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन · और देखें »

संगीत नाटक अकादमी

संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार द्वारा स्थापित भारत की संगीत एवं नाटक की राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी अकादमी है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और संगीत नाटक अकादमी · और देखें »

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज (जन्म: १४ फरवरी १९५२) एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री हैं। वे वर्ष २००९ में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन २००९ के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के १९ सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं। अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष २०१४ में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में उन्हे शामिल करके उनके कद और काबिलियत को स्वीकारा। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और सुषमा स्वराज · और देखें »

आशारानी व्होरा

आशारानी व्होरा (जन्म: ७ अप्रैल १९२१ - मृत्यु: २१ दिसम्बर २००९) ब्रिटिश भारत में झेलम जिले में जन्मी एक हिन्दी लेखिका थीं जिन्होंने सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की। जीवन की अन्तिम साँस तक वह निरन्तर लिखती रहीं। ८८ वर्ष की आयु में उनका निधन नई दिल्ली में अपने बेटे डॉ॰ शशि व्होरा के घर पर हुआ। आशारानी को अपने जीवन काल में कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी सारी सम्पत्ति एक ट्रस्ट बनाकर नोएडा स्थित सूर्या संस्थान को दान कर दी। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और आशारानी व्होरा · और देखें »

इन्दौर

इन्दौर (अंग्रेजी:Indore) जनसंख्या की दृष्टि से भारत के मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यह इन्दौर ज़िला और इंदौर संभाग दोनों के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। इंदौर मध्य प्रदेश राज्य की वाणिज्यिक राजधानी भी है। यह राज्य के शिक्षा हब के रूप में माना जाता है। इंदौर भारत का एकमात्र शहर है, जहाँ भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM इंदौर) व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT इंदौर) दोनों स्थापित हैं। मालवा पठार के दक्षिणी छोर पर स्थित इंदौर शहर, राज्य की राजधानी से १९० किमी पश्चिम में स्थित है। भारत की जनगणना,२०११ के अनुसार २१६७४४७ की आबादी सिर्फ ५३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में वितरित है। यह मध्यप्रदेश में सबसे अधिक घनी आबादी वाले प्रमुख शहर है। यह भारत में के तहत आता है। इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया (शहर व आसपास के इलाके) की आबादी राज्य में २१ लाख लोगों के साथ सबसे बड़ी है। इंदौर अपने स्थापना के इतिहास में १६वीं सदी क डेक्कन (दक्षिण) और दिल्ली के बीच एक व्यापारिक केंद्र के रूप में अपने निशान पाता है। मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम के मालवा पर पूर्ण नियंत्रण ग्रहण करने के पश्चात, १८ मई १७२४ को इंदौर मराठा साम्राज्य में सम्मिलित हो गया था। और मल्हारराव होलकर को वहाँ का सुबेदार बनाया गया। जो आगे चल कर होलकर राजवंश की स्थापना की। ब्रिटिश राज के दिनों में, इन्दौर रियासत एक १९ गन सेल्यूट (स्थानीय स्तर पर २१) रियासत था जो की उस समय (एक दुर्लभ उच्च रैंक) थी। अंग्रेजी काल के दौरान में भी यह होलकर राजवंश द्वारा शासित रहा। भारत के स्वतंत्र होने के कुछ समय बाद यह भारत अधिराज्य में विलय कर दिया गया। इंदौर के रूप में सेवा की राजधानी मध्य भारत १९५० से १९५६ तक। इंदौर एक वित्तीय जिले के समान, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में कार्य करता है। और भारत का तीसरा सबसे पुराने शेयर बाजार, मध्यप्रदेश स्टॉक एक्सचेंज इंदौर में स्थित है। यहाँ का अचल संपत्ति (रीयल एस्टेट) बज़ार, मध्य भारत में सबसे महंगा है। यह एक औद्योगिक शहर है। यहाँ लगभग ५,००० से अधिक छोटे-बडे उद्योग हैं। यह सारे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वित्त पैदा करता है। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में ४०० से अधिक उद्योग हैं और इनमे १०० से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के उद्योग हैं। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग व्यावसायिक वाहन बनाने वाले व उनसे सम्बन्धित उद्योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश की प्रमुख वितरण केन्द्र और व्यापार मंडीयाँ है। यहाँ मालवा क्षेत्र के किसान अपने उत्पादन को बेचने और औद्योगिक वर्ग से मिलने आते है। यहाँ के आस पास की ज़मीन कृषि-उत्पादन के लिये उत्तम है और इंदौर मध्य-भारत का गेहूँ, मूंगफली और सोयाबीन का प्रमुख उत्पादक है। यह शहर, आस-पास के शहरों के लिए प्रमुख खरीददारी का केन्द्र भी है। इन्दौर अपने नमकीनों व खान-पान के लिये भी जाना जाता है। प्र.म. नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी मिशन में १०० भारतीय शहरों को चयनित किया गया है जिनमें से इंदौर भी एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के पहले चरण के अंतर्गत बीस शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा और इंदौर भी इस प्रथम चरण का हिस्सा है। 'स्वच्छ सर्वेक्षण २०१७' के परिणामों के अनुसार इन्दौर भारत का सबसे स्वच्छ नगर है। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और इन्दौर · और देखें »

कृष्णम राजू

Uppalapati वेंकट Krishnam राजू (जन्म 20 जनवरी, 1940) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, जाना जाता है के लिए अपने काम करता है में तेलुगू सिनेमाहै। उन्होंने व्यापक रूप से जाना जाता है के रूप में विद्रोही स्टार के लिए अपने विद्रोही अभिनय शैली है। वह भी विजेता के उद्घाटन नंदी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता.

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और कृष्णम राजू · और देखें »

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड या भारतीय सेंसर बोर्ड भारत में फिल्मों, टीवी धारावाहिकों, टीवी विज्ञापनों और विभिन्न दृश्य सामग्री की समीक्षा करने संबंधी विनियामक निकाय है। यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन है। इसे उपरोक्त वर्णित सभी को विभिन्न श्रेणी प्रदान करने का और स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार है। .

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड · और देखें »

अमृत तिवारी

अमृत कौर तिवारी एक भारतीय दंत चिकित्सक और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ के पूर्व डीन हैं। भारतीय समाज के पेडोडॉनटिक्स और निवारक दंत चिकित्सा (ISPPD) में जीवन भर की सदस्यता के लिए चयन होने वाली वह पहली व्यक्ति हैं। और साथ ही वह भारतीय डेंटल एसोसिएशन और नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की शोधकार हैं। वह चंडीगढ़ में नगर निगम की सदस्य रह चुकी हैं। PGIMER से सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें संस्थान का प्रोफेसर एमेरिटस बनाया गया। उसने कई सहकर्मी की समीक्षा पत्रिकाओं  में कई चिकित्सा लेख लिखे हैं  और एक पुस्तक, फ्लोराईड्स और दंत क्षय: एक संग्रह भी प्रकाशित की है।  1992 में भारत सरकार से उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया। तिवारी पीएर फौचर्ड अकादमी से योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्तकर्ता हैं। उनकी शादी पंजाब विश्वविद्यालय में पंजाबी के लेखक और प्रोफेसर, वी.

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और अमृत तिवारी · और देखें »

अंबिका सोनी

श्री अंबिका सोनी को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:1942 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग.

नई!!: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और अंबिका सोनी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »