लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस)

सूची आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस)

साक्षात भारत में डिजाइन किया गया एक ऍण्ड्रॉइड प्लेटफॉर्म आधारित टैबलेट संगणन यन्त्र है। यह तकनीकी विभाजन को पाटने हेतु एक सस्ते डिवाइस के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह उपकरण सूचना तथा संचार तकनालॉजी के द्वारा शिक्षा के राष्ट्रीय मिशन के तहत विकसित किया गया है जिसका उद्देश्य उपमहाद्वीप के २५,००० कॉलेज तथा ४०० विश्वविद्यालयों को एक मौजूदा के द्वारा एक ई-लर्निंग प्रोग्राम से जोड़ना है। BBC World news-South Asia Retrieved 25 जुलाई 2010 यह १५०० रुपये ($३५ अमेरिकी) के मूल्य के लक्ष्य के साथ घोषित किया गया है। इससे पहले २००९ में भी $ १० के इस तरह का एक उपकरण बनाने की बात हुयी थी जो कि अन्ततः एक पैन ड्राइव जैसा स्टोरेज डिवाइस निकला। .

18 संबंधों: टैबलेट कम्प्यूटर, एंड्रॉइड (प्रचालन तंत्र), ताइवान, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, प्रचालन तन्त्र, फ्लैश मेमोरी, भारत, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विज्ञान संस्थान, मैमोरी कार्ड, यूऍसबी, रैंडम एक्सैस मैमोरी, लिनक्स, लैपटॉप, विद्युत कोष, आईपैड, कपिल सिब्बल, केंद्रीय प्रक्रमन एकक

टैबलेट कम्प्यूटर

Nexus 9 टेबलेट कंप्यूटर या पीसी एक स्लेटनुमा पतली मोबाइल कंप्यूटिंग युक्ति होती है। इस युक्ति को चलाने के लिए स्पर्श-पटल (टचस्क्रीन या स्टाइलस) सुविधा होती है। इसके द्वारा कम्प्यूटर चलाने में अधिक सुविधा मिलती है।। हिन्दुस्तान लाइव। २७ जनवरी २०१० टेबलेट पीसी प्रायः ऐसे स्थानों पर प्रयोग होता है जहां आम लैपटॉप या नोटबुक कंप्यूटर काम में नहीं आती या काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती हैं। टेबलेट पीसी एक छोटी सी डायरी के आकार की होती है जिसका प्रयोग डे-प्लानर, इण्टरनेट सर्फिग, प्रोजेक्ट प्लानिंग, वीडियो फिल्में देखने, टीवी देखने, संगीत सुनने या ई-रीडिंग यानी अखबार, पुस्तकें आदि पढ़ने के काम आती है। अधिकांशत: टेबलेट पीसी में २१-३६ सेंटीमीटर लंबी एलसीडी स्क्रीन लगी होती है। कई कार्यक्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और फील्डवर्क में टेबलेट पीसी का खासा चलन दिखाई देता है। फील्ड वर्क जैसे कि मार्केटिंग आदि में वैसे भी इस तरह के टेबलेट पीसी की आवश्यकता होती है जो मजबूत हों और साथ ही गर्मी, नमी सह सकें। इनके साथ ही जिनका टूट-फूट का खतरा कम हो। इस दृष्टि से वर्तमान टेबलेट पीसी काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और टैबलेट कम्प्यूटर · और देखें »

एंड्रॉइड (प्रचालन तंत्र)

एन्ड्रॉयड गूगल द्वारा विकसित एक मुक्त स्रोत (ओपन सोर्स) मोबाइल प्रचालन तन्त्र है जो लिनक्स पर आधारित है। एन्ड्रॉयड का विकास मुख्य रूप से स्पर्श पटल (टच स्क्रीन) मोबाइल के लिये किया गया था जिसे प्रायः स्मार्टफोन भी कहा जाता है, किन्तु इसका प्रयोग टेबलेट कंप्यूटर में भी किया जाता है और अब कार, टीवी, कलाई घड़ियों, नोटबुक, गेमिंग कन्सोल, डिजिटल कैमरा, आदि में भी एन्ड्रॉयड (ओएस) का उपयोग हो रहा है। इस प्रचालन तन्त्र में सब कुछ स्पर्श आधारित है जैसे वर्चुअल की–बोर्ड, स्वाइपिंग, टैपिंग, पिंचिंग इत्यादि जो दैनिक प्रयोग की भंगिमाओं से काफ़ी मिलते जुलते हैं। इसमें में मोबाइल गेम, कैमरा आदि अनेक सुविधाएँ उपलब्ध हैं जिनके कारण एन्ड्रॉयड वर्तमान समय में सर्वाधिक उपयोग होने वाला प्रचालन तन्त्र बन गया है। एन्ड्रॉयड तन्त्र के सोर्स कोड को गूगल ने मुक्त स्रोत लाइसेन्स के अन्तर्गत रिलीज़ किया था किन्तु अधिकांश एन्ड्रॉयड आधारित युक्तियाँ(डिवाइसेज़) निःशुल्क, मुक्त एवं स्वामित्व सॉफ़्टवेयर सामग्री के संयोजन में आती हैं। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और एंड्रॉइड (प्रचालन तंत्र) · और देखें »

ताइवान

ताइवान द्वीप की स्थिति ताइवान का मानचित्र ताइवान या ताईवान (चीनी: 台灣) पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग है जिसका मुख्यालय ताइवान द्वीप ही है। इस कारण प्रायः 'ताइवान' का अर्थ 'चीनी गणराज्य' से भी लगाया जाता है। यूं तो ऐतिहासिक तथा संस्कृतिक दृष्टि से यह मुख्य भूमि (चीन) का अंग रहा है, पर इसकी स्वायत्ता तथा स्वतंत्रता को लेकर चीन (जिसका, इस लेख में, अभिप्राय चीन का जनवादी गणराज्य से है) तथा चीनी गणराज्य के प्रशासन में विवाद रहा है। ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यहाँ के निवासी मूलत: चीन के फ्यूकियन (Fukien) और क्वांगतुंग प्रदेशों से आकर बसे लोगों की संतान हैं। इनमें ताइवानी वे कहे जाते हैं, जो यहाँ द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व में बसे हुए हैं। ये ताइवानी लोग दक्षिण चीनी भाषाएँ जिनमें अमाय (Amoy), स्वातोव (Swatow) और हक्का (Hakka) सम्मिलित हैं, बोलते हैं। मंदारिन (Mandarin) राज्यकार्यों की भाषा है। ५० वर्षीय जापानी शासन के प्रभाव में लोगों ने जापानी भी सीखी है। आदिवासी, मलय पोलीनेशियाई समूह की बोलियाँ बोलते हैं। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और ताइवान · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

प्रचालन तन्त्र

प्रचालन तंत्र (अंग्रेज़ी:ऑपरेटिंग सिस्टम) साफ्टवेयर का समूह है जो कि आंकड़ों एवं निर्देश के संचरण को नियंत्रित करता है। यह हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर घटक होता है। इसी की सहायता से ही कंप्यूटर में स्थापित प्रोग्राम चलते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का मेरुदंड होता है, जो इसके सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर को नियंत्रण में रखता है। यह अनधिकृत व्यक्ति को कंप्यूटर के गलत प्रयोग करने से रोकता है।। हिन्दुस्तान लाइव।। प्रमोद पंत।२५ अक्टूबर, २००९ वह इसमें भी विभेद कर सकता हैं कि कौन सा निवेदन पूरा करना है और कौन सा नहीं, इसके साथ ही इनकी वरीयता भी ध्यान रखी जाती है। इसकी मदद से एक से ज्यादा सीपीयू में भी प्रोगाम चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा संगणक संचिका को पुनः नाम देना, डायरेक्टरी की विषय सूची बदलना, डायरेक्टरी बदलना आदि कार्य भी प्रचालन तंत्र के द्वारा किए जाते है। डॉस (DOS), यूनिक्स, विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम (३.१, ९५, ९८, २०००, एक्स पी, विस्ता, विंडोज ७) और लिनक्स आदि कुछ प्रमुख प्रचालन तंत्र हैं।। तकनीक.कॉम।२ जुलाई, २००८।। कमल विभिन्न प्रचालन तंत्रों में से कुछ हैं:लिनक्स, मैक ओएस एक्स, डॉस, आईबीएम ओएस/2 (IBM OS/2), यूनिक्स, विन्डोज सीई, विन्डोज 3.x, विन्डोज ९५, विन्डोज ९८, विन्डोज मिलेनियम, विन्डोज़ एनटी, विन्डोज २०००, विन्डोज़ एक्स पी, विन्डोज़ विस्टा, विन्डोज़ 7। उबंटु प्रचालन तंत्र कंप्यूटर से जुड़े कई मौलिक कार्यों को संभालता है, जैसे की-बोर्ड से इनपुट लेना, डिस्प्ले स्क्रीन को आउटपुट भेजना, डाइरेक्टरी और संगणक संचिका को डिस्क में ट्रेक करना, इत्यादि। बड़े कंप्यूटरों में इसका काम और अधिक होता है। वह इनमें लगातार यह जांच करता है कि एक ही समय पर कंप्यूटर में चलने वाले प्रोगामों, फाइलों और एक ही समय पर खुलने वाली साइटों में दोहराव न हो। आरंभिक दौर में यह मेनफ्रेम कंप्यूटरों पर बड़े कामों के लिए ही हुआ करता था। बाद में धीरे-धीरे माइक्रोकम्प्यूटर्स में भी मिलने लगा, लेकिन उस समय इसमें एक समय पर केवल एक ही प्रोगाम रन करा सकते थे। मेनफ्रेम कंप्यूटर में १९६० में पहली बार बहुकार्यिक (मल्टीटास्किंग) सिस्टम आया था। इससे एक समय में एक से ज्यादा उपयोक्ता काम कर सकते थे। १९७० लिनक्स ने पहली बार पीडीपी-७ में प्रचालन तंत्र निकाला, जो मुख्यतया मल्टीटास्किंग, स्मृति प्रबंधन (मेमोरी मैनेजमेंट), स्मृति संरक्षण (मेमोरी प्रोटेक्शन) जैसे कार्य करता था। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और प्रचालन तन्त्र · और देखें »

फ्लैश मेमोरी

यूएसबी (USB) से जुड़ने के योग्य एक फ्लैश ड्राइव; बाँयें तरफ फ्लैश मेमोरी की एक 'चिप' का दृष्य; दाँयें तरफ एक माइक्रोकन्ट्रोलर फ्लैश मेमोरी (Flash memory / चपला स्मृति) कम्प्यूटर एवं अन्य डिजिटल निकायों में प्रयुक्त होने वाली एक प्रकार की कंप्यूटर स्मृति है जो विद्युत शक्ति के न रहने पर भी बनी रहती है (अर्थात, नॉन्-वोलेटाइल मेमोरी)। आजकल यह मेमोरी बहुतायत में प्रयोग की जा रही है; जैसे- कंप्यूटर में प्रयुक्त फ्लैश ड्राइव (या पेन् ड्राइव), डिजिटल कैमरों एवं डिजिटल उत्पादों में प्रयुक्त मेमोरी कार्ड आदि। वस्तुत: यह एक प्रकार का ईईप्रोम (EEPROM) ही है किन्तु इसे बड़े-बड़े भागों (ब्लॉक्स) में मिटाया (इरेज) और प्रोग्राम किया जा सकता है जबकि साधारण ईईप्रोम को एक-एक बाइट करके ही मिटाया और प्रोग्राम किया जाता है। इस कारण इस पर नया आंकड़ा लिखने में अपेक्षाकृत कम समय लगता है। इसके अलावा फ्लैश मेमोरी, ईईप्रोम की अपेक्षा सस्ती भी है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और फ्लैश मेमोरी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और भारत · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भारत के 23 तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। ये संस्थान भारत सरकार द्वारा स्थापित किये गये "राष्ट्रीय महत्व के संस्थान" हैं। 2018 तक, सभी 23 आईआईटी में स्नातक कार्यक्रमों के लिए सीटों की कुल संख्या 11,279 है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

भारतीय विज्ञान संस्थान

भारतीय विज्ञान संस्थान का प्रशासकीय भवन भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science) भारत का वैज्ञानिक अनुसंधान और उच्च शिक्षा के लिये अग्रगण्य शिक्षा संस्थान है। यह बंगलुरु में स्थित है। इस संस्थान की गणना भारत के इस तरह के उष्कृष्टतम संस्थानों में होती है। संस्थान ने प्रगत संगणन, अंतरिक्ष, तथा नाभिकीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया है।  2016 तक यह संस्थान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 250 संस्थानों में से एक था .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और भारतीय विज्ञान संस्थान · और देखें »

मैमोरी कार्ड

मिनी एसडी (१.० जी.बी), एवं माइक्रोएसडी (२.० जी.बी) मेमोरी कार्ड या फ़्लैश मेमोरी कार्ड, सॉलिड स्टेट फ्लैश मेमोरी डाटा स्टोरेज आंकड़ों को एकत्र करने वाली इलेक्ट्रॉनिक युक्ति होती है, जिसका प्रयोग मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा, म्यूज़िक प्लेयर और वीडियो गेम जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। इसमें प्रोगाम दोबारा लिखा जा सकता है और परिवर्तन भी किये जा सकते हैं।|हिन्दुस्तान लाइव। १० फ़रवरी २०१० सन् १९९० में बाजारों में उतरा पीसी कार्ड, पहला मेमोरी कार्ड था, जिसका वर्तमान में औद्योगिक रूप में प्रयोग होता है। १९९० में पीसी कार्ड से आकार में छोटे कई दूसरे मेमोरी कार्ड भी आए, जिनमें कॉम्पैक्ट फ्लैश, स्मार्ट मीडिया और मिनी कार्ड थे। वहीं मोबाइल फोन, वीडियो गेम और पीडीए जैसी युक्तियों में एमबेडेड मेमोरी कार्ड का प्रयोग भी होने लगा। १९९० से २००० के दशक में तक नए तरीके के कई मेमोरी कार्ड आए जिनमें मेमोरी स्टिक, एक्सडी पिक्चर जैसे कार्ड मुख्य थे। इनका आकार छोटा था। वर्तमान कंप्यूटरों, मोबाइल फोन में मेमोरी कार्ड के लिए स्थान (स्लॉट) होता है। कुछ उपकरणों में एक से अधिक मेमोरी कार्ड का भी प्रयोग किया जा सकता है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और मैमोरी कार्ड · और देखें »

यूऍसबी

यूएसबी 3.0 का प्रतीक चिन्ह व्यापक क्र्म्संचरण विधि तंत्र (युनिवर्सल सीरिअल बस) यह विभिन्न यंत्रों को कम्प्युटर से जोड़ने की व्यवस्था है। यूएसबी को इंटेल एवं अन्य टेक्नोलॉजी कम्पनियों ने मिलकर बनाया था। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और यूऍसबी · और देखें »

रैंडम एक्सैस मैमोरी

राइटेबल अस्थिर यादृच्छिक अभिगम मेमोरी का उदाहरण: तुल्यकालिक गतिशील रैम (RAM) मॉड्यूल, जो शुरू में व्यक्तिगत कंप्यूटरों, कार्यस्थलों और सर्वरों में मुख्य मेमोरी के रूप प्रयुक्त होता था। यादृच्छिक-अभिगम स्मृति (याभिस्मृति) (आमतौर पर अपने आदिवर्णिक शब्द, रैम (RAM) द्वारा जानी जाती है), कंप्यूटर डाटा संग्रहण का एक रूप है। आज यह एकीकृत परिपथ का रूप धारण करती है जो संग्रहीत डाटा को किसी भी क्रम में, अर्थात् जो इच्छा हो, यादृच्छिक) अभिगमित होने की अनुमति प्रदान करता है। शब्द यादृच्छिक इस प्रकार इस तथ्य को संदर्भित करता है कि डाटा का कोई भी हिस्सा अपनी भौतिक स्थिति और चाहे यह डाटा के पिछले हिस्से से संबंधित हो या न हो, इन सबकी परवाह किए बगैर निर्धारित समय में वापस आ सकता है। यह सिस्टम बस के साथ की आवृति पर काम करती है तो SDRAM कहलाती है जो आजकल कम्पयूटरों में सबसे अधिक प्रयुक्त होती है। इसकी इसके विपरीत, भंडारण उपकरण जैसे चुंबकीय डिस्क और प्रकाशीय डिस्क, रिकॉर्डिंग माध्यम या पठनीय सिरे की भौतिक गति पर निर्भर करते हैं। इन उपकरणों में, गति में डाटा स्थानांतरण से अधिक समय लगता है और अगली विषय-वस्तु की भौतिक स्थिति के आधार पर पुनर्प्राप्ति समय बदलता रहता है। शब्द रैम (RAM) अक्सर अस्थिर या वोलाटाइल प्रकार की मेमोरी (जैसे डीरैम (DRAM) मेमोरी मॉड्यूल) से संबंधित होता है जहां बिजली का संचालन बंद हो जाने पर सूचना खो जाती है। अधिकतर रोम (ROM) और नोर-फ़्लैश (NOR-Flash) कहे जाने वाले एक प्रकार के फ़्लैश मेमोरी सहित कई अन्य प्रकार की मेमोरी रैम (RAM) भी है। RAM दो प्रकार की होती है। static RAM aur daynemic RAM होती है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और रैंडम एक्सैस मैमोरी · और देखें »

लिनक्स

लिनक्स यूनिक्स जैसा एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर अथवा मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर का सबसे कामयाब तथा सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है। यह जीपीएल v 2 लाइसेंस के अन्तर्गत सर्व साधारण के उपयोग हेतु उपलब्ध है और इसका कुछ भाग यूनिक्स से प्रेरित है।मूलतः यह मिनिक्स का विकास कर बनाया गया है। यूनिक्स का विकास, 1960 के दशक में ऐ.टी.&टी. की बेल प्रयोगशाला के द्वारा किया गया। उस समय ऐ.टी.&टी.

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और लिनक्स · और देखें »

लैपटॉप

एक लैपटॉप सुवाह्य संगणक या लैपटॉप (अंग्रेजी:Laptop, Lap:गोद Top:ऊपर) या नोटबुक, एक व्यक्तिगत संगणक को कहते हैं जिसकी डिजाइन में इस बात का ध्यान रखा गया होता है कि इसे अपने साथ लाना-लेजाना आसान हो और जिसे गोद में रखकर काम किया जा सके। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और लैपटॉप · और देखें »

विद्युत कोष

विभिन्न प्रकार की विद्युत कोष (बांयी तरफ् नीचे से दक्षिणावर्त): दो 9-वोल्ट; दो AA; दो AAA; एक D विद्युत कोष; एक C विद्युत कोष; एक हैम-रेडियो की विद्युत कोष; कार्डलेस फोन की विद्युत कोष; और एक कैमराकार्डर विद्युत कोष (लेटी हुई) विद्युत कोष (Battery) विद्युत ऊर्जा का स्रोत है जिसे रासायनिक उर्जा से प्राप्त किया जाता है। वैद्युत अभियांत्रिकी एवं एलेक्ट्रानिक्स में दो या दो से अधिक विद्युतरासायनिक सेलों के संयोजन को विद्युत कोष कहते हैं। ये रासायनिक उर्जा भण्डारित करते हैं एवं इस उर्जा को विद्युत उर्जा के रूप में उपलब्ध करते हैं। सन १८०० में अलेसान्द्रो वोल्टा द्वारा sabse पहले बैटरी का आविष्कार हुआ। आजकल अधिकांश घरेलू एवं औद्योगिक उपयोगों के लिये विद्युत कोष ही विद्युत उर्जा का प्रमुख साधन है। सन २००५ के एक अनुमान के अनुसार विश्व भर में विद्युत कोष की बिक्री लगभग ४८ बिलियन अमेरिकी डालर के बराबर होता है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और विद्युत कोष · और देखें »

आईपैड

आईपैड ऍप्पल इंक का एक डिजिटल गैजेट है जो कि मुख्यत: ई-पुस्तक रीडर के रूप में प्रचारित किया गया है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और आईपैड · और देखें »

कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल श्री कपिल सिब्बल को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में मानव संसाधन मंत्रालय में मंत्री बनाया गया। कपिल सिब्बल दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, एवं चौदहवीं लोकसभा के गठन के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विज्ञान एवं तकनीकी मामलों के साथा साथ भू वैज्ञानिक मामलों के कैबिनेट मंत्री रहे। कपिल सिब्बल ने 2016 हिंदी फिल्म शोरगुल के लिए गीत "तेरे बिना" और "मस्त हवा" के गीतों को लिखा है। .

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और कपिल सिब्बल · और देखें »

केंद्रीय प्रक्रमन एकक

८०४८६ का एक केप्रे (सीपीयू), अपनी पैकिंग में केंद्रीय प्रक्रमन एकक (केंप्रए) (अंग्रेज़ी: सैंट्रल प्रोसेसिंग युनिट, लघुरूप:सी.पी.यू.) का अर्थ है ऐसा भाग जिसमें संगणक का प्रमुख काम होता है। हिन्दी में इसे केन्द्रीय विश्लेषक इकाई भी कहा जाता है। जैसा इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह संगणक का वह भाग है, जहां पर संगणक प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण करता है। इसे हम संगणक का दिल भी कह सकते हैं। कभी कभी केंप्रए (सीपीयू) को सिर्फ प्रक्रमक या सूक्ष्मप्रक्रमक ही कहा जाता है। श्रेणी:कंप्यूटर * af:Sentrale verwerkingseenheid an:Microprozesador ar:وحدة المعالجة المركزية arz:بروسيسور bg:Централен процесор bs:Procesor ca:Unitat Central de Procés cs:Procesor cv:Процессор da:Central Processing Unit de:Hauptprozessor el:Κεντρική Μονάδα Επεξεργασίας eo:Procesoro es:Unidad central de procesamiento et:Protsessor eu:Prozesatzeko unitate zentral fa:واحد پردازش مرکزی fi:Suoritin fr:Processeur fur:CPU gl:CPU he:מעבד hr:Procesor hu:CPU ia:Processator central id:CPU is:Miðverk it:CPU ja:CPU kn:ಕೇಂದ್ರ ಸಂಸ್ಕರಣ ಘಟಕ ko:중앙 처리 장치 la:Processorium medium ln:Bɔngɔ́ (elektroníki) lt:Procesorius lv:Centrālais procesors mk:Процесор ml:സെന്‍ട്രല്‍ പ്രൊസസിങ് യൂണിറ്റ് mn:Төв процессор ms:Unit pemprosesan pusat nl:Processor nn:CPU no:CPU oc:Processor pl:Procesor ru:Процессор sah:Киин процессор simple:Central processing unit sk:CPU sl:Procesor sq:Procesori sr:Процесор sv:CPU sw:Bongo kuu (kompyuta) ta:மையச் செயற்பகுதி th:หน่วยประมวลผลกลาง tl:Processor tr:Merkezi işlem birimi uk:Центральний процесор ur:خرد عملیہ vi:CPU yi:פראצעסאר zh:中央处理器 zh-yue:處理器.

नई!!: आकाश (कम्प्यूटिंग डिवाइस) और केंद्रीय प्रक्रमन एकक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

साक्षात (कम्प्यूटिंग डिवाइस), आकाश टैबलेट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »