लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची

सूची ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची

यह ब्रिटेन के राजकीय निवासों की सूची है, इस पृष्ठ पर ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्यों के विभिन्न राजकीय निवासों व महलों को सूचीबद्ध किया गया है, तथा पारंपरिक रूप से राजकितुंब के उस भवन में रहने का समय भी दिया गया है। ब्रिटेन में सारे राजकीय निवास, महल व किले, शासक की निजी संपत्ति नहीं होती है, सारे राजकीय निवास विधिक रूप से राजमुकुट की संपत्ति होते हैं, जिन्हें क्राउन एस्टेट कहा जाता है, इन्हें आधिकारिक तौर पर शासक के विश्वास में आवंटित किया जाता है। शासक स्वेच्छा से इन्हें बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा शासक व राजकुटुंब, निजी तौर पर महल को खरीद सकते है, या उत्तराधिकृत कर सकते हैं। .

22 संबंधों: टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह), ऐन्मर हॉल, डम्फ़्रीज़ हाउस, डेल्नाडैम्फ़ लॉज, थैचड हाउस लॉज, बर्नवेल मॅनर, बर्कहॉल, ब्रिटिश राजतंत्र, बॅल्मॉरल कासल, बॅगशॉट् पार्क, रॉयल लॉज, लुइनिवरमॉड, संयुक्त राजशाही का शाही कुलांक, सैंड्रिंघम हाउस, हाईग्रोव हाउस, विंडसर कासल, विंड्सर, बर्कशायर, गॅटकॉम्ब पार्क, आधिकारिक आवास, क्रेगोवन लॉज, क्लॅरेन्स हाउस, केन्सिंग्टन पैलस

टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह)

टैमरिस्क या टैमरिस्क हाउस, कॉर्नवाल के तट के आगे, सिसीली द्वीप पर स्थित एक बंगला है, जिसपर मलिकत्व, राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार का है। यह मध्य १९६० -दशक में निर्मित एक ईंट-युक्त घर है। यह सवा एसर की भूमि पर झाऊ या झाबुक के वृक्षों के बीच स्थित है। इसे कभ-कभी राजकुमार के रिश्तेदारों को दिया जाता है। राजकुमार चार्ल्स अक्सर इस द्वीप पर छुट्टियां मनाने आया करते हैं। और इस द्वीप की अधिकांश भूमि कॉर्नवाल की डची के पास है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह) · और देखें »

ऐन्मर हॉल

ऐन्मर हॉल नॉर्फ़ोक, इंग्लैंडमें स्थित एक ग्राम्य भवन है। यह रानी के आवास, सैंड्रिंघम हाउस से 2 मील पूर्व की ओर स्थित है।Martin Robinson,, The Daily Mail, 1 October 2013 इस घर को राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक और कैथरीन, कैम्ब्रिज की डचेस को अपनी ववाह पर उपहार के रूप में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय दिया गया था। वर्त्तमान भवन को १८वीं सदी में बनवाया गया था, और यह १८९८ से ही सैंड्रिंघम एस्टेट का हिस्सा रहा है। इसे १८९८ में ग्रेड-२ सूचित भवनों की सूचि में शामिल किया गया था, परंतु बाद में इसे उस सूची से निकाल दिया गया था। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और ऐन्मर हॉल · और देखें »

डम्फ़्रीज़ हाउस

डम्फ्रीज़ हाउस, स्कॉटलैंड के ऐरिशायर में स्थित एक मैंशन है। यह एक बड़े एस्टेट में, कमनौक से २ मील पश्चिम के ओर स्थित है। इसे विशेष रूप से औने ओरिजिनल १८वीं सदी के फ़र्नीचर के लिए जाना जाता है। इसे स्कोटियाई धरोहर का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है। इस भवन को एक चैरिटी के विश्वास में रखा गया है, जो इसे एक मेहमाननवाज़ी और विवाह समारोहशाला के रूप में प्रबंधित करती है। यह भवन अप्रैल १९७४ से एक श्रेणी-A सूचित भवन है। इसा एस्टेट और इसपर स्थित एक पूर्व भवन को पूर्वतः लॉचनॉरिस कहा जाता था, जिसे पूर्वतः लोडन के कौफ़ोर्ड खानदान अपनाया करते थे। मौजूद बंगले कोडम्फ्रीज़ के पाँचवे अर्ल, विलियम डैरिलिम्फ द्वारा १७५० में बनवाया गया था। इसे जॉन ऐडम और रोबर्ट ऐडम ने बनाया था। इसके बेशकीमती ऐतिहासिक फर्नीचर के संग्रह की नीलामी के दर से इसे २००७ में राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार के नेतृत्व में एक कन्वेंशन द्वारा इस भवन को इसके पूरे साजो-सामान के साथ खरीद लिया गया था। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और डम्फ़्रीज़ हाउस · और देखें »

डेल्नाडैम्फ़ लॉज

डेल्नाडैम्फ़ लॉज, बैलमॉरल एस्टेट पर बैलमॉरल कासल से आठ मील की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित है। इसे महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा 1978 में, एक अनुमानित £७,५०,००० में खरीद गया था। "The Queen buys grouse moor near Balmoral." The Times, London, 6 Jan.

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और डेल्नाडैम्फ़ लॉज · और देखें »

थैचड हाउस लॉज

थैचड हाउस लॉज एक ग्रेड-२ सूचित भवन है, जोकि रिचमंड पार्क, लंदन, इंग्लैंड में स्थित है। यह एक एक निजी तौर पर खरीद गया शाही निवास है। वर्ष १९६३ से ही यह राजकुमारी ऐलेक्ज़ैंड्रा का घर रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ड्वाइट डी. आइजनहावर यहाँ रहते था मुख्य भवन में छह रिसेप्शन रूम और छे बेडरूम हैं। यह कुल चार एकर की भूमि में स्थित है। इसके अलावा इस प्रांगण में कई बगीचे, अस्तबल और एक १८वीं सदी का टालिदार समर हाउस है(जिसके कारण इसका नाम पड़ा) और कुछ अन्य भवन हैं। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और थैचड हाउस लॉज · और देखें »

बर्नवेल मॅनर

बर्नवेल मैनर(Barnwell Manor), ग्लौकेस्टर के ड्यूक का ऐतिहासिक पूर्व निवास है। यह नॉर्थहैम्पटनशायर, इंग्लैंड के बर्नवेल गाँव के निकट स्थित है। इस एस्टेट में ऐतिहासिक बर्नवेल कासल भी स्थित है। जिसे १२६६ में बरेंजर ली मोएन ने बनवाया था। मोएन ने इस मकान को रैमसे ऐबी को १२७६ में बेच दिया था। इसे १५३६ तक इस ऐबी ने रखा था, जिसके बाद इसे राज को सौंप दिया गया। एलिज़ाबेथन काल का मैनर घर, यहाँ का मुख्य निवासशाला बन गया, जबकि बाकि के सारे रिहाइशी कमरे और किले के अन्य सारी ईमारतों को १७०४ में गिरा दिया गया था। मौजूद मकान में चार रिसेप्शन रूम और सात मुख्य शयनकक्ष हैं। यह एक ४०-कमरों वाला १८वीं सदी का मैनर घर है, जिसे मूलतः १५८६ में बनवाया गया था। यह २५०० एसर के एस्टेट पर स्थित है, जिसपर मलिकत्व, ग्लौकेस्टर के ड्यूक के पास है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और बर्नवेल मॅनर · और देखें »

बर्कहॉल

बर्कहॉल (स्कॉट्स Birk Hauch) स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर के रॉयल डीसाइड में, ५३,००० एकर के एस्टेट में स्थित एक शाही निवास है। यह म्युइक नदी के किनारे स्थित है। इसे १७१५ में बनाया गया था। इसे १८४९ में बैल्मोरल एस्टेट के एक हिस्से के रूप में राजकुमार एडवर्ड द्वारा ख़रीदा गया था। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और बर्कहॉल · और देखें »

ब्रिटिश राजतंत्र

ब्रिटिश एकराट्तंत्र अथवा ब्रिटिश राजतंत्र(British Monarchy, ब्रिटिश मोनार्की, ब्रिटिश उच्चारण:ब्रिठिश मॉंनाऱ्क़़ी), वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की संयुक्त राजशाही की संवैधानिक राजतंत्र है। ब्रिटिश एकाधिदारुक को संयुक्त राजशाही समेत कुल १५ राष्ट्रमण्डल प्रदेशों, मुकुटिया निर्भर्ताओं और समुद्रपार प्रदेशों के राजमुकुटों सत्ताधारक एकराजीय संप्रभु होने का गौरव प्राप्त है। वर्तमान सत्ता-विद्यमान शासक, ६ फरवरी वर्ष १९५२ से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं जब उन्होंने अपने पिता जॉर्ज षष्ठम् से राजगद्दी उत्तराधिकृत की थी। संप्रभु और उसके तत्काल परिवार के सदस्य देश के विभिन्न आधिकारिक, औपचारिक और प्रतिनिधि कार्यों का निर्वाह करते हैं। सत्ताधारी रानी/राजा पर सैद्धांतिक रूप से एक संवैधानिक शासक के अधिकार निहित है, परंतु सदियों पुराने आम कानून के कारण संप्रभु अपने अधिकतर शक्तियों का अभ्यास केवल संसद और सरकार के विनिर्देशों के अनुसार ही कार्यान्वित करने के लिए बाध्य हैं। इस कारण से, इसे वास्तविक तौर पर एक संसदीय सम्राज्ञता मानी जाता है। संसदीय शासक होने के नाते, शासक के अधिकतर अधिकार, निष्पक्ष तथा गैर-राजनैतिक कार्यों तक सीमित हैं। सम्राट, शासक और राष्ट्रप्रमुख होने के नाते उनके अधिकतर संवैधानिक शासन तथा राजनैतिक-शक्तियों का अभ्यय वे सरकार और अपने मंत्रियों की सलाह और विनिर्देशों पर ही करते हैं। परंपरानुसार शासक, ब्रिटेन के सशस्त्र बाल के अधिपति होते हैं। हालाँकि, संप्रभु के समस्त कार्य-अधिकारों का अभ्यय शासक के राज-परमाधिकार द्वारा होता है। वर्ष १००० के आसपास, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के राज्यों में कई छोटे प्रारंभिक मध्ययुगीन राज्य विकसित हुए थे। इस क्षेत्र में आंग्ल-सैक्सन लोगों का वर्चस्व इंग्लैंड पर नॉर्मन विजय के दौरान १०६६ में समाप्त हो गया, जब अंतिम आंग्ल-सैक्सन राजा हैरल्ड द्वितीय की मृतु हो गयी थी और अंग्रेज़ी सत्ता विजई सेना के नेता, विलियम द कॉंकरर और उनके वंशजों के हाथों में चली गयी। १३वीं सदी में इंग्लैंड ने वेल्स की रियासत को अवशोषित किया तथा मैग्ना कार्टा द्वारा संप्रभु के क्रमिक निःशक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। १६०३ में स्कॉटलैंड के राजा जेम्स चतुर्थ, अंग्रेजी सिंहासन पर जेम्स प्रथम के नाम से विराजमान होकर जो दोनों राज्यों को एक व्यक्तिगत संघ की स्थिति में ला खड़ा किया। १६४९ से १६६० के लिए अंग्रेज़ी राष्ट्रमंडल के नाम से एक क्षणिक गणतांत्रिक काल चला, जो तीन राज्यों के युद्ध के बाद अस्तिव में आया, परंतु १६६० के बाद राजशाही को पुनर्स्थापित कर दिया गया। १७०७ में परवर्तित एक्ट ऑफ़ सेटलमेंट, १७०१, जो आज भी परवर्तित है, कॅथॉलिक व्यक्तियों तथा कैथोलिक व्यक्ति संग विवाहित व्यक्तियों को अंग्रज़ी राजसत्ता पर काबिज़ होने से निष्कर्षित करता है। १७०७ में अंग्रेज़ी और स्कॉटियाई राजशाहियों के विलय से ग्रेट ब्रिटेन राजशही की साथपना हुई और इसी के साथ अंग्रज़ी और स्कोटिश मुकुटों का भी विलय हो गया और संयुक्त "ब्रिटिश एकराट्तंत्र" स्थापित हुई। आयरिश राजशही ने १८०१ में ग्रेट ब्रिटेन राजशाही के साथ जुड़ कर ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही की स्थापना की। ब्रिटिश एकराट्, विशाल ब्रिटिश साम्राज्य के नाममात्र प्रमुख थे, जो १९२१ में अपने वृहत्तम् विस्तार के समय विष के चौथाई भू-भाग पर राज करता था। १९२२ में आयरलैंड का पाँच-छ्याई हिस्सा आयरिश मुक्त राज्य के नाम से, संघ से बहार निकल गया। बॅल्फोर घोषणा, १९२६ ने ब्रिटिश डोमिनिओनों के औपनिवेशिक पद से राष्ट्रमंडल के भीतर ही विभक्त, स्वशासित, सार्वभौमिक देशों के रूप में परिवर्तन को मान्य करार दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश साम्राज्य सिमटता गया, और ब्रिटिश साम्राज्य के अधिकतर पूर्व उपनिवेश व प्रदेश स्वतंत्र हो गए। जो पूर्व उपनिवेश, ब्रिटिश शासक को अपना शासक मानते है, उन देशों को ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल प्रमंडल या राष्ट्रमण्डल प्रदेश कहा जाता है। इन अनेक राष्ट्रों के चिन्हात्मक समानांतर प्रमुख होने के नाते, ब्रिटिश एकराट् स्वयं को राष्ट्रमण्डल के प्रमुख के ख़िताब से भी नवाज़ते हैं। हालांकि की शासक को ब्रिटिश शासक के नाम से ही संबोधित किया जाता है, परंतु सैद्धान्तिक तौर पर सारे राष्ट्रों का संप्रभु पर सामान अधिकार है, तथा राष्ट्रमण्डल के तमाम देश एक-दुसरे से पूर्णतः स्वतंत्र और स्वायत्त हैं। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और ब्रिटिश राजतंत्र · और देखें »

बॅल्मॉरल कासल

बॅल्मॉरल कासल(अन्य वर्तनी:बैल्मॉरल कासल, बैल्मोरल कासल) (Balmoral Castle, ब्रिटिश उच्चारण:बॅल़्मॉरल् खास्ल्), एबरडीनशायर के रॉयल डीसाईड में स्थित एक हवेली-नुमा भवन है। यह एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड में क्रैथी नमक गाँव के निकट स्थित है। यह बैलाटर से ६.२ मील पश्चिम में अवस्थित है। यह माहल सन् १८५२ से ही ब्रिटिश शाही परिवार के शाही निवासों में से एक रहा है, जब राजकुमार ऐल्बर्ट, महारानी विक्टोरिया के पति, द्वारा प्राथमिक क़िला समेत इस पूरी संपदा को निजी तौर पर खरीद गया था। यह महल, राजपरिवार की निजी संपत्ति है, बकिंघम पैलस जैसे अन्य महलों की तरह राजमुकुट की संपत्ति नहीं है। इस संपदा की खरीद की तुरंत बाद ऐसा आभास किया गया की, तकालीन हवेली, राजपरिवार के आवास-योग्य आकार की नहीं थी। अतः, वर्त्तमान कासल के निर्माण को शीघ्र ही आढ़त किया गया। इस निर्माणकार्य के वास्तुकार, एबरडीन के विलियम स्मिथ थे, हालाँकि, उनकी प्राथमिक नक़्शे में अल्बर्ट ने कुछ परिवर्तन भी फ़रामोश किये थे। यह महल स्कॉट्स बैरोनियाई वास्तुशैली की बेहतरीन मिसाल है, और इसे हिस्टोरिक स्कॉटलैंड द्वारा "A"-सूचित भवनों की श्रेणी में गिना जाता है। नवीनतम महल पर निर्माणकार्य, १८५६ में पूर्ण हुआ, तथा, कुछ समय पश्चात्, पुराने महल को ध्वस्त कर दिया गया। इस महल में, राजपरिवार के आगामी सदस्यों द्वारा अनेक सुधार व परिवर्तन और योगदान जोड़े गए। आज इस आपदा कुल ५०,००० एकर के क्षेत्रफल की भूमि पर फैला हुआ है। यह एक कार्यशील एस्टेट है, और इसमें, महल के अलावा, खेत, और जंगलों समेत पथरीले वीराने और दलदल भी हैं। साथ ही इसमें प्रबंधित व पोषित, घोड़े, मवेशियाँ और हिरणों को भी पाल जाता है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और बॅल्मॉरल कासल · और देखें »

बॅगशॉट् पार्क

बॅगशॉट् पार्क या बैगशॉट्, बर्कशायर, इंग्लैंड के बॅगशॉट् गाँव में स्थित एक शाही निवास है। यह विंड्सर, बर्कशायर से करीब ११ मील दक्षिण की ओर स्थित है। यह मुकुटिया संपदाओं की संपत्ति है। यह वसेक्स के अर्ल, राजकुमार एडवर्ड और बेसिक्स की काउंटेस सोफ़ी का निवास है। यह विंडसर ग्रेट पार्क में एक निर्धारित २१ हेक्टेयर की भूमि पर स्थित है। यह यॉर्क के ड्यूक, एंड्रू और डचेस सारा के आवास सनिंगहिल पार्क से केवल कुछ मील की दूरी पर स्थित है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और बॅगशॉट् पार्क · और देखें »

रॉयल लॉज

रॉयल लॉज, बर्कशायर, इंग्लैंड में स्थित एक ग्रेड-२ सूचित भवन है। यह विंडसर ग्रेट पार्क में कम्बरलैंड लॉज से आधी मील उत्तर की ओर और विंडसर कासल से 3 मील दक्षिण की ओर स्थित है। यह १९५२ से २००२ तक रानी एलिज़ाबेथ, राजमाता का विंडसर का निवास था, यहाँ पर उन्होंने अपनी मृत्यु तक निवास किया था। वर्ष २००२ से यह राजकुमार एंड्रू, यॉर्क के ड्यूक का आधिकारिक निवास रहा है। यह लॉज मूलतः मध्य-सतरहवीं सदी का है। कम-से-कम १६६२ से इस स्थान पर एक भवन होने के प्रमाण हैं। १७५० से यहाँ, रानी ऐनी की शैली का एक मकान हुआ करता था। अपने इतिहास के दौरान इस लॉज को विभिन्न नामों से जाना जाता रहा है: जिनमें लोअर लॉज, ग्रेट लॉज, और डेयरी लॉज जैसे नाम शामिल हैं। कम्बरलैंड लॉज के पुनःनिर्माण के दौरान जॉर्ज पंचम ने इस भवन को एक अस्थायी निवास के रूप में इस्तेमाल किया था। उसके बाद कई मौकों पर इसमें कुछ बदलाव किये गए ताकि शाही परिवार की ज़रूरतों के अनुसार इसे बनायजा सके। राजा जॉर्ज षष्टम् की १९५२ में मृत्यु के बाद से, राजमाता एलिज़ाबेथ ने २००२ में अपनी मृत्यु तक इसी भवन में अपना जीवन व्यतीत किया। राजमाता की मृत्यु के समय रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय भी इनके साथ मौजूद थीं। २००२ में इस भवन को राजमुकुट द्वारा यॉर्क के ड्यूक, प्रिंस एंड्रू को इस भवन को ७५ साल की लीज पर दिया गया था। तब से आज तक, प्रिंस एंड्रू यहीं रहते हैं। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और रॉयल लॉज · और देखें »

लुइनिवरमॉड

लुइनिवरमॉड या ल्विनिवरमॉड(वेल्श: Llwynywermwd), वेल्स के कारमार्थेनशायर में स्थित एक एस्टेट है, जोकि कॉर्नवाल की डची के मालिकत्व में आती है। यह संपत्ति कुल १९२ एकर की भूमि पर फैली हुई है। इस संपत्ति के पहले मालिक १३वीं या १४वीं सदी में, ऐनी बोलेन थी। इसे कॉर्नवाल की डची द्वारा 2006 मेंड्यूक के वेल्स में रिहाइश के लिए खरीदा गया था। यह खरीद मार्च 2007 में मुकम्मल हुई। वर्ष 2008 की गर्मियों के समय से ही राजकुमार चार्ल्स और डचेस कैमिला यहां रह रहे हैं। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और लुइनिवरमॉड · और देखें »

संयुक्त राजशाही का शाही कुलांक

250px यूनाइटेड किंगडम का शाही कुल-चिन्ह (Royal coat of arms of the United Kingdom) ब्रिटिश सम्राट, वर्तमान समय में एलिज़ाबेथ द्वितीय, का आधिकारिक कुल-चिन्ह है। यह चिन्ह महारानी द्वारा यूनाइटेड किंगडम सभी आधिकारिक प्रयोजनों में प्रयोग में लाया जाता है, तथा इसे आधिकारिक तौर पर आर्म्स ऑफ़ डोमिनियन (Arms of Dominion) के नाम से जाना जाता है। इस चिन्ह से प्रेरित कई प्रकार के चिन्ह शाही परिवार के अन्य सदस्य और ब्रिटिश सरकार देश से सम्बन्धित अपने प्रशासनिक कार्यो में इस्तेमाल करती है। स्कॉटलैंड में इसका एक अलग संस्करण इस्तेमाल किया जाता है तथा उस से प्रेरित एक अन्य चिन्ह को स्कॉटिश सरकार इस्तेमाल करती है। शाही चिन्ह की ढाल चार भागों में बटी हुई है, जिस के पहले व चौथे भाग में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन अंग्रेज़ी शेर हैं, दूसरे भाग में फूलों की मेंड़ के साथ स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करता हुआ अनियंत्रित शेर है तथा तीसरे भाग में उत्तरी आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करता हुआ क्लैरसच (हार्प) है। ढाल को शाही मुकुट पहने हुए अंग्रेज़ी शेर और जंजीर से बंधे स्कॉटिश यूनिकॉर्न ने संभाला हुआ है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और संयुक्त राजशाही का शाही कुलांक · और देखें »

सैंड्रिंघम हाउस

सैंड्रिंघम हाउस, नॉर्फ़ोक, इंग्लैंड में, सैंड्रिंघम गाँव के पास स्थित एक मुल्की मकान है। यह संपत्ति कुल २०,००० एकर की ज़मीन पर फैली हुई है, और रानी एलिज़ाबेथ द्वी॰ की निजी संपत्ति है, नाकि अन्य महलों की तरह राजमुकुट की। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नॉर्फ़ोक कोस्ट इलाके में रॉयल सैंड्रिंघम एस्टेट में स्थित है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और सैंड्रिंघम हाउस · और देखें »

हाईग्रोव हाउस

हाईग्रोव हाउस(Highgrove House), राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार और कैमिला, कॉर्नवाल की डचेस का पारिवारिक आवास है। यह इंग्लैंड के ग्लॉस्टर्शायर में स्थित है। इसे १८वीं सदी में बनवाया गया था, और १९८० में कॉर्नवाल की डची द्वारा खरीदे जाने से पहले भी इसके मालिक अनेक बार बदल चुके थे। इस घर में प्रवेश करने के बाद, चार्ल्स ने इस जॉर्जियन शैली का भवन को नवशास्त्रीय शैली में परिवर्तित करवाया। इस भवन औ एस्टेट की देखरेख और प्रबंधन, डची द्वारा किया जाता है। इस खूबसूरत बगीचों से भरे शाही आवास को देखने प्रतिवर्ष औसतन ३०,००० आगंतुक आते हैं। इस घर और इसके बागीचों को चार्ल्स के प्राकृतिक सिद्धान्तों पर चलाया जाता है, और इसपर अनेक टेलिविझ़न कार्यक्रम और किताब भी लिखे जा चुके हैं। चार्ल्स अक्सर यहाँ पर अपने चैरिटी के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और हाईग्रोव हाउस · और देखें »

विंडसर कासल

विंड्सर कासल(Windsor Castle, ब्रिटिश उच्चारण:व़िन्ज़र् खास्ल्) अर्थात् विंड्सर किला, इंग्लैंड के बर्कशायर काउंटी के विंड्सर नामक स्थान में स्थित एक शाही किला है। यह वर्त्तमान समय में विश्व का विशालतम् रिहाइशी किला है, और इसे महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा छुट्टियों में रहने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लंदन के बकिंघम पैलेस के माफ़िक़ इस पर स्वामित्व भी ब्रिटिश राजमुकुट के पास है। इस आलिशान एवं ऐतिहासिक किले का अंग्रेज़ी तथा ब्रिटिश राजपरिवार के साथ बेहद लंबा एवं गहरा रिश्ता रहा है। इस किले को प्राथमिक तौर पर 11वीं सदी में इंग्लैंड पर नॉर्मल आक्रमण के दौरान, नॉर्मन सेना ने नेता विलियम द कॉंकरर ने बनवाया गया था। हेनरी प्रथम के समय से ही इस महल को इंग्लिस्तान तथा ब्रिटेन के सभी शासकों द्वारा उपयोग किया जाता रहा है और यह यूरोप का सबसे लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला किला है। इस महल को विश्व भर में अपनी आलिशान राजकीय महलों की वास्तुकला के लिए जाना जाता है जिसके लिए यह प्राथमिक आधुनिक काल के दौरान से ही प्रशंसा का पात्र रही है। यह किला, थेम्स नदीके पास एक पहाड़ी ऊंचाईपर स्थितहै और मूलतः इसे थेम्सके इस, सामरिक तौरपर, महत्वपूर्ण क्षेत्रपर नॉर्मल वर्चस्व बनाए रखनेहेतु बनाया गयाथा। इसे मूलतः मॉट एंड बेली शैलीमें एक पहाड़ीपर तीन प्रकोष्ठोंके साथ बनाया गयाथा, जिसे धीरे-धीरे पथरीली किलेबंदीसे बदल दिया गया। 13वीं सदीके शुरुआतमें इस किलेने प्रथम बैरन युद्धके दौरान लंबी घेराबंदीका भी सामना कियाथा। राजा हेनरी तृतीयने उसी सदीके मध्यमें इस किलेके भीतर एक अत्यंत आलीशान शाही महल बनवाया, जिसे एडवर्ड तृतीयने औरभी शानदार बनानेमें अपना योगदान दिया। एडवर्डद्वारा कियागया यह उदारीकरण-योजना, मध्यकालीन इंग्लैंडका बहुमूल्यतम् गैर-धार्मिक निर्माणयोजना बानी। एडवर्ड द्वारा बनाया गया डिजाइन पूरे शून्य कालके दौरान बरकरार रहा। इसबीच राजा हेनरी अष्टम और रानी एलिजाबेथ प्रथम ने इस किले का शाही दरबार, राजकीय मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यके लिए इस महल का अघिक उपयोग करना शुरू कर दिया। इस किलेने अंग्रेजी ग्रह युद्धकी उथल-पुथलका समयभी देखा, जब संसदीय बलों द्वारा इस महल को सैन्य मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया था। साथ ही राजा चार्ल्स प्रथम को इसी महल में बंदी बना के रखा गया था। १६६० में राजतंत्र के पुनर्स्थापन के बाद चार्ल्स द्वितीय द्वारा इस किले का नवनिर्माण किया गया, इसमें शानदार बरूक शैली की इंटीरियर कलाकारी को जोड़ा गया, जिन्हें आज भी माना जाता है। 18वीं सदी में नज़रअंदाज़गी के बाद जॉर्ज तृतीय और चतुर्थ ने चार्ल्स द्वितीय के महल को नवनिर्मित करवाया जिसके कारण महलों की वर्तमान सजावट की गई, तत्पश्चात महारानी विक्टोरियाने भी कई छोटे-मोटे निर्माण करवाएं। द्वितीय विश्वयुद्ध में इस महल को शाही परिवार की पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल किया गया था। आज के समय, इस किलेमें करीब 500 लोग रहते और काम करते हैं और यह विश्व का सबसे बड़ा रिहायशी एवं कार्यशील किला है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और विंडसर कासल · और देखें »

विंड्सर, बर्कशायर

विंड्सर या विंज़र, बर्कशायर, इंग्लैंड में स्टिंग एक क़स्बा है, जिसे विश्वभर में विंडसर कासल के लिए जाना जाता है, जोकि ब्रिटिश शाही परिवार का गृहनिवास और एक शाही निवास है। यह नगर चारिंग क्रॉस, लंदन से २३ मील पश्चिम की ओर स्थित है। यह थेम्स नदी के ठीक दक्षिण की ओर अवस्थित है, जिसके दूसरे पार, ईटन क़स्बा स्थित है। पुरातन गाँव, ओल्ड विंड्सर, इस जगह से २ मील दक्षिण पर स्थित है, हालांकि पिछले करीब ३०० सालों से इन कसबे को विंडसर के नाम से ही जाना जाता है, परंतु उससे पहले, इन दोनों को अलग करने हेतु इसे न्यू विंड्सर कहा जाता था। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और विंड्सर, बर्कशायर · और देखें »

गॅटकॉम्ब पार्क

गॅटकॉम्ब पार्क, ग्लॉस्टरशायर, इंग्लैंड में स्थित ऐनी, प्रिंसेस रॉयल का ग्राम्य निवास है। इसे उत्तर १८वीं सदी में बनवाया गया था। इसके डिज़ाइन को जॉर्ज बसेवि नामक एक वास्तुकार ने तैयार किया था। वर्त्तमान तौर पर यह एक ग्रेड-२ सूचित भवन है। हालाँकि, इसे शाही निवास होने का दर्ज प्राप्त है, परंतु यह मुकुटिया संपदा नहीं है। इसे राजकुमारी द्वारा निजी रूप से खरीद गया है। यह बाथ स्टोन की संरचना है, और इसमें पाँच मुख्य शयनकक्ष, दो अतिरिक्त शयनकक्ष, चार रिसेप्शन रूम, एक पुस्तकालय, एक बिलियर्ड रूम, एक कंज़र्वेटरी और कुछ स्टाफ कमरे हैं।Gatcombe Park (House), Grade II* listing .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और गॅटकॉम्ब पार्क · और देखें »

आधिकारिक आवास

सामान्य रूप में आधिकारिक आवास किसी अधिकार या पद के साथ मिलनेवाले आवास को कहते है। लेकिन सार्वभौमिक रूप से, किसी देश के राष्ट्रप्रमुख, शासनप्रमुख, राज्यपाल या अन्य वरिष्ठ पद के निवासस्थान को "आधिकारिक आवास" कहते है। निम्नलिखित दुनिया के आधिकारिक आवासों की सूची है। सूची का प्रारूप इस प्रकार है.

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और आधिकारिक आवास · और देखें »

क्रेगोवन लॉज

क्रेगोवन लॉज, एबरडीनशायर के बैल्मोरल एस्टेट में, बैल्मॉरल कासल से करीब एक मील की दूरी पर स्थित एक सात-कमरों वाला प्रस्तर-निर्मित बंगला है। मुख्य महल से अधिक ग्राम्य आवेश में होने के कारण, इस भवन को राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना द्वारा अक्सर उपयोग किया जाता था। आजकल इसे महत्वपूर्ण मेहमानों के लिए अतिथिशाला के रूप में उपयोग किया जाता है। रूसी शाही परिवार के तत्कालीन वरिष्टताम् सदस्य, माइकल अन्द्रीविच रोमानोफ़् ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय यहीं निवास किया था। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय अक्सर अपनी गर्मियाँ यहीं व्यतीत करती हैं। गर्मियों में इस महल में पर्यटकों को सीमित समय के लिए अनुमति दी जाती है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और क्रेगोवन लॉज · और देखें »

क्लॅरेन्स हाउस

क्लॅरेंस हाउस या क्लैरेंस हाउस(Clarence House), लंदन में, वेस्टमिंस्टर शहर के द मॉल क्षेत्र में स्थित एक शाही आवास है। यह भवन, सेंट जेम्स पैलेस से सटा हुआ है, और दोनों एक ही बाघ में स्थित हैं। यह महल १९५३ से २००२ तक, ५० साल के अवधी तक राज माता एलिज़ाबेथ का निवास रहा था। उस समय के बाद से यह भवन राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार और कैमिला, कोर्नवॉल की डचेस का आधिकारिक निवास है। यह भवन २००३ से २०११ तक, प्रिंस विलियम का भी आधिकारिक निवास था, जब २०११ में उनका विवाह हो गया। साथ ही प्रिंस हैरी भी २००३ से २०१२ तक यहाँ रहते थे। इस महल को हर गर्मियों में करीब एक महीने के लिए खोला जाता है, आम तौर पर अगस्त के महीने में। इसे १९७० से ग्रेड-१ के भवन का दर्ज प्राप्त है। इस भवन को वेल्स के राजकुमार का निजी कार्यालय होने की विशेष रूपसे पहचाना जाताहै, और अक्सर "क्लैरेंस हाउस "को "वेल्स के राजकुमार के निजी कार्यालय" के लिए एक उपलक्षण के रूप में उपयोग किया जाता है। पहले, इसके जगह, "सेंट जेम्स पैलेस" के नाम का प्रयोग किया जाता था। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और क्लॅरेन्स हाउस · और देखें »

केन्सिंग्टन पैलस

केन्सिंग्टन पैलेस, लंदन के केन्सिंग्टन और चेल्सी के शाही बरो में स्थिति एक शाही निवास है। यह महल, १७वी सदी से ही ब्रिटिश शाही परिवार का निवास रहा है। यह वर्त्तमान समय में कैम्ब्रिज की डचेस और ड्यूक, प्रिंस हैरी, ग्लौकेस्टर की डचेस और ड्यूक, केंट की डचेस और ड्यूक तथा केंट के राजकुमार और राजकुमारी माइकल का आधिकारिक लंदन निवास है। आज, इस महल में सीमित सार्वजनिक दर्शन की अनुमति है, और राजकीय कक्ष, आम जनता के दर्शन हेतु खुले हैं, जबकि रिहाइशी क्षेत्र की प्राइवेसी बरकरार राखी गयी है। सार्वजिनक दर्शन हेतु क्षेत्र को हिस्टोरिक रॉयल पैलेसेज नामक एक गैर-सरकारी चैरिटी द्वारा प्रबंधित की जाती है, जबकि शाही गृहवास, शाही परिवार के निजी क्षेत्र की देखरेख करता है। .

नई!!: ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और केन्सिंग्टन पैलस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ब्रिटेन के राजकीय निवास

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »