लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐन्मर हॉल और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ऐन्मर हॉल और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची के बीच अंतर

ऐन्मर हॉल vs. ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची

ऐन्मर हॉल नॉर्फ़ोक, इंग्लैंडमें स्थित एक ग्राम्य भवन है। यह रानी के आवास, सैंड्रिंघम हाउस से 2 मील पूर्व की ओर स्थित है।Martin Robinson,, The Daily Mail, 1 October 2013 इस घर को राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक और कैथरीन, कैम्ब्रिज की डचेस को अपनी ववाह पर उपहार के रूप में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय दिया गया था। वर्त्तमान भवन को १८वीं सदी में बनवाया गया था, और यह १८९८ से ही सैंड्रिंघम एस्टेट का हिस्सा रहा है। इसे १८९८ में ग्रेड-२ सूचित भवनों की सूचि में शामिल किया गया था, परंतु बाद में इसे उस सूची से निकाल दिया गया था। . यह ब्रिटेन के राजकीय निवासों की सूची है, इस पृष्ठ पर ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्यों के विभिन्न राजकीय निवासों व महलों को सूचीबद्ध किया गया है, तथा पारंपरिक रूप से राजकितुंब के उस भवन में रहने का समय भी दिया गया है। ब्रिटेन में सारे राजकीय निवास, महल व किले, शासक की निजी संपत्ति नहीं होती है, सारे राजकीय निवास विधिक रूप से राजमुकुट की संपत्ति होते हैं, जिन्हें क्राउन एस्टेट कहा जाता है, इन्हें आधिकारिक तौर पर शासक के विश्वास में आवंटित किया जाता है। शासक स्वेच्छा से इन्हें बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा शासक व राजकुटुंब, निजी तौर पर महल को खरीद सकते है, या उत्तराधिकृत कर सकते हैं। .

ऐन्मर हॉल और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची के बीच समानता

ऐन्मर हॉल और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची आम में 8 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नॉर्फ़क, बकिंघॅम पैलस, राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक, सैंड्रिंघम हाउस, होलीरूड महल, विंडसर कासल, इंग्लैण्ड, कैथरीन, कैम्ब्रिज की डचेस

नॉर्फ़क

नॉर्फ़क (अंग्रेज़ी: Norfolk) एक इंग्लैंड का काउंटी है।.

ऐन्मर हॉल और नॉर्फ़क · नॉर्फ़क और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची · और देखें »

बकिंघॅम पैलस

महारानी विक्टोरिया, बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी, 1837 में अपने राज्याभिषेक के बाद नए बने महल में रहने आ गयीं. बकिंघम पैलेस(Buckingham Palace, ब्रिटिश उच्चारण:बखिंग्हॅम् प़ॅलॆस्) ब्रिटिश राजशाही का लंदन स्थित आधिकारिक निवास है। वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित यह राजमहल राजकीय आयोजनों और शाही आतिथ्य का केंद्र है। यह ब्रिटेन वासियों के लिये राष्ट्रीय हर्षोन्माद और संकट के समय चर्चा का विषय रहा है। मूलतः बकिंघम हाउस के रूप में जाना जाने वाला, यह भवन जो आज के महल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, 1703 में बकिंघम के ड्यूक के लिये एक ऐसी जगह पर बनाया गया एक विशाल टाउन हाउस था, जो कम से कम 150 सालों तक निजी स्वामित्व के अधीन रहा था। बाद में 1761रॉबिन्सन, पी.

ऐन्मर हॉल और बकिंघॅम पैलस · बकिंघॅम पैलस और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची · और देखें »

राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक

राजुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक (Prince William, Duke of Cambridge) (विलियम आर्थर फ़िलिप लुई (अंग्रेज़ी: William Arthur Philip Louis); जन्म: 21 जून 1982), चार्ल्स, वेल्स के युवराज और दिवंगत डायना के बड़े पुत्र तथा एलिज़ाबेथ द्वितीय और राजकुमार फ़िलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक, के तीसरे ज्येष्ठ पोते हैं। ये सोलह स्वतंत्र सार्वभौम राज्यों की राजगद्दी की उत्तराधिकारियों की पंक्ति में अपने पिता के पश्चात दूसरे स्थान पर हैं। ये सोलह राज्य कॉमनवैल्थ रॅलम (हिन्दी: राष्ट्रमंडल क्षेत्र) के नाम से जाने जाते हैं: यूनाईटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, तुवालू, सेंट लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सेंट किट्स और नेविस। राजकुमार विलियम यूनाईटेड किंगडम के चार अलग-अलग विद्यालयों में पढ़े थे तथा इन्होंने अपनी कॉलेज डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट एंड्रूज से प्राप्त करी। इन्होंने अंतराल वर्ष चिली, बेलीज़ तथा अफ़्रीकी राष्ट्रों में रह कर बिताया। अफ़्रीका में इन्होंने ज्यादातर समय कीनिया में बिताया जहाँ यह कई बार रहे तथा छुट्टियाँ मनाई। राजकुमार विलियम कीनियाई और तंजानियाई विश्विद्यालयों में स्वाहिली भाषा की शिक्षा भी प्राप्त कर चुके हैं। 2006 में ये अपने छोटे भाई राजकुमार हैरी के साथ ब्लूज एण्ड रॉयल्स रेजिमेंट ऑफ़ हाउसहोल्ड कैवेलरी में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किए गए। 2009 में इनका तबादला रॉयल एयर फ़ोर्स में हो गया जहाँ इन्हें फ्लाईट लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। इस पद पर रहते हुए इन्होंने सर्च एण्ड रेस्क्यू फ़ोर्स में पूर्णकालिक पायलट बनने के लिए हैलीकॉप्टर उड़ाने का प्रिशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2010 में इन्होंने अपना समान्य तथा विशेष-प्रकार हैलीकॉप्टर प्रशिक्षण पूरा किया और वेल्स के आरएएफ वैली स्टेशन में न॰ 22 स्क्वाड्रन आरएएफ में शामिल हो कर वैस्टलैंड सी किंग हेलिकॉप्टर में सह-पायलट की भूमिका निभाते हुए खोज और बचाव दल में कार्य करने लगे। राजकुमार विलियम ने 29 अप्रैल 2011 में अपनी लम्बे समय की प्रेमिका कैथरीन मिडलटन से वैस्टमिनस्टर एबी में विवाह किया। अपने विवाह से थोड़े समय पहले ही राजकुमार विलियम को ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज, अर्ल ऑफ़ स्ट्रैथिर्न और बैरन कैरिकफर्ग्स बना दिया गया था। .

ऐन्मर हॉल और राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक · ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक · और देखें »

सैंड्रिंघम हाउस

सैंड्रिंघम हाउस, नॉर्फ़ोक, इंग्लैंड में, सैंड्रिंघम गाँव के पास स्थित एक मुल्की मकान है। यह संपत्ति कुल २०,००० एकर की ज़मीन पर फैली हुई है, और रानी एलिज़ाबेथ द्वी॰ की निजी संपत्ति है, नाकि अन्य महलों की तरह राजमुकुट की। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नॉर्फ़ोक कोस्ट इलाके में रॉयल सैंड्रिंघम एस्टेट में स्थित है। .

ऐन्मर हॉल और सैंड्रिंघम हाउस · ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और सैंड्रिंघम हाउस · और देखें »

होलीरूड महल

हॉलीरूड का महल, स्कॉटलैण्ड में ब्रिटिश राजपरिवार का आधिकारिक निवास स्थान है। एडिनबर्ग में रोयल माइल के दक्षिण में एडिनबर्ग किला के सामने स्थित यह होलीरूड स्कॉटिश शासकों का सोलहवीं सदी से ही निवास स्थान रहा है। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय हर गर्मियों की शुरुवात में एक हफ्ता होलीरूड महल में बिताती हैं। .

ऐन्मर हॉल और होलीरूड महल · ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और होलीरूड महल · और देखें »

विंडसर कासल

विंड्सर कासल(Windsor Castle, ब्रिटिश उच्चारण:व़िन्ज़र् खास्ल्) अर्थात् विंड्सर किला, इंग्लैंड के बर्कशायर काउंटी के विंड्सर नामक स्थान में स्थित एक शाही किला है। यह वर्त्तमान समय में विश्व का विशालतम् रिहाइशी किला है, और इसे महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा छुट्टियों में रहने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लंदन के बकिंघम पैलेस के माफ़िक़ इस पर स्वामित्व भी ब्रिटिश राजमुकुट के पास है। इस आलिशान एवं ऐतिहासिक किले का अंग्रेज़ी तथा ब्रिटिश राजपरिवार के साथ बेहद लंबा एवं गहरा रिश्ता रहा है। इस किले को प्राथमिक तौर पर 11वीं सदी में इंग्लैंड पर नॉर्मल आक्रमण के दौरान, नॉर्मन सेना ने नेता विलियम द कॉंकरर ने बनवाया गया था। हेनरी प्रथम के समय से ही इस महल को इंग्लिस्तान तथा ब्रिटेन के सभी शासकों द्वारा उपयोग किया जाता रहा है और यह यूरोप का सबसे लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला किला है। इस महल को विश्व भर में अपनी आलिशान राजकीय महलों की वास्तुकला के लिए जाना जाता है जिसके लिए यह प्राथमिक आधुनिक काल के दौरान से ही प्रशंसा का पात्र रही है। यह किला, थेम्स नदीके पास एक पहाड़ी ऊंचाईपर स्थितहै और मूलतः इसे थेम्सके इस, सामरिक तौरपर, महत्वपूर्ण क्षेत्रपर नॉर्मल वर्चस्व बनाए रखनेहेतु बनाया गयाथा। इसे मूलतः मॉट एंड बेली शैलीमें एक पहाड़ीपर तीन प्रकोष्ठोंके साथ बनाया गयाथा, जिसे धीरे-धीरे पथरीली किलेबंदीसे बदल दिया गया। 13वीं सदीके शुरुआतमें इस किलेने प्रथम बैरन युद्धके दौरान लंबी घेराबंदीका भी सामना कियाथा। राजा हेनरी तृतीयने उसी सदीके मध्यमें इस किलेके भीतर एक अत्यंत आलीशान शाही महल बनवाया, जिसे एडवर्ड तृतीयने औरभी शानदार बनानेमें अपना योगदान दिया। एडवर्डद्वारा कियागया यह उदारीकरण-योजना, मध्यकालीन इंग्लैंडका बहुमूल्यतम् गैर-धार्मिक निर्माणयोजना बानी। एडवर्ड द्वारा बनाया गया डिजाइन पूरे शून्य कालके दौरान बरकरार रहा। इसबीच राजा हेनरी अष्टम और रानी एलिजाबेथ प्रथम ने इस किले का शाही दरबार, राजकीय मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यके लिए इस महल का अघिक उपयोग करना शुरू कर दिया। इस किलेने अंग्रेजी ग्रह युद्धकी उथल-पुथलका समयभी देखा, जब संसदीय बलों द्वारा इस महल को सैन्य मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया था। साथ ही राजा चार्ल्स प्रथम को इसी महल में बंदी बना के रखा गया था। १६६० में राजतंत्र के पुनर्स्थापन के बाद चार्ल्स द्वितीय द्वारा इस किले का नवनिर्माण किया गया, इसमें शानदार बरूक शैली की इंटीरियर कलाकारी को जोड़ा गया, जिन्हें आज भी माना जाता है। 18वीं सदी में नज़रअंदाज़गी के बाद जॉर्ज तृतीय और चतुर्थ ने चार्ल्स द्वितीय के महल को नवनिर्मित करवाया जिसके कारण महलों की वर्तमान सजावट की गई, तत्पश्चात महारानी विक्टोरियाने भी कई छोटे-मोटे निर्माण करवाएं। द्वितीय विश्वयुद्ध में इस महल को शाही परिवार की पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल किया गया था। आज के समय, इस किलेमें करीब 500 लोग रहते और काम करते हैं और यह विश्व का सबसे बड़ा रिहायशी एवं कार्यशील किला है। .

ऐन्मर हॉल और विंडसर कासल · ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची और विंडसर कासल · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

इंग्लैण्ड और ऐन्मर हॉल · इंग्लैण्ड और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची · और देखें »

कैथरीन, कैम्ब्रिज की डचेस

कैथरीन, कैम्ब्रिज की डचेज़ (कैथरीन एलिजाबेथ "केट"; पूर्वकुलनाम: मिडलटन, जन्म 9 जनवरी 1982), राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक की पत्नी हैं। विलियम सोलह स्वतंत्र सार्वभौम राज्यों की राजगद्दी की उत्तराधिकारियों की पंक्ति में अपने पिता चार्ल्स, वेल्स के युवराज के पश्चात दूसरे स्थान पर हैं। विलियम के उत्तराधिकार पर कैथरीन राजमहिषी बन जाएँगी। .

ऐन्मर हॉल और कैथरीन, कैम्ब्रिज की डचेस · कैथरीन, कैम्ब्रिज की डचेस और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ऐन्मर हॉल और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची के बीच तुलना

ऐन्मर हॉल 10 संबंध है और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची 61 है। वे आम 8 में है, समानता सूचकांक 11.27% है = 8 / (10 + 61)।

संदर्भ

यह लेख ऐन्मर हॉल और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »