लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नालाकंकर हिमाल

सूची नालाकंकर हिमाल

नालाकंकर हिमाल (Nalakankar Himal) हिमालय की एक छोटी उपश्रेणी है जो दक्षिणी तिब्बत और पश्चिमोत्तरी नेपाल में मानसरोवर झील से दक्षिण में स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा हुमला करनाली नदी है, जो करनाली नदी की एक उपनदी है और नालाकंकर हिमाल को दक्षिण में गुरंस हिमाल और दक्षिणपूर्व में कुमाऊँ क्षेत्र से अलग करती है। नालाकंकर हिमाल का सर्वोच्च शिखर 7,694 मीटर (25,243 फ़ुट) ऊँचा गुरला मन्धाता है। .

2 संबंधों: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची, गुरला मन्धाता

विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है। .

नई!!: नालाकंकर हिमाल और विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची · और देखें »

गुरला मन्धाता

गुरला मन्धाता (Gurla Mandhata) तिब्बत में मानसरोवर झील के पास स्थित हिमालय का एक पर्वत है। यदि कैलाश पर्वत मानसरोवर के एक ओर खड़ा है तो गुरला मन्धाता झील के पार दूसरी तरफ़ स्थित है। यह हिमालय की नालाकंकर हिमाल श्रेणी का सदस्य है जो दक्षिणी तिब्बत और पश्चिमोत्तरी नेपाल में विस्तृत है। गुरला मन्धाता को तिब्बती भाषा में नाइमोनान्यी (Naimona'nyi) कहते हैं। तिब्बत पर चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद वहाँ की सरकार इसे चीनी लहजे में मेमो नानी (納木那尼峰, Memo Nani) बुलाती है। प्रशासनिक रूप से यह तिब्बत स्वशासित प्रदेश के न्गारी विभाग के पुरंग ज़िले में स्थित है। .

नई!!: नालाकंकर हिमाल और गुरला मन्धाता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »