लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

सूची विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है। .

82 संबंधों: चामलांग, चंग्त्से, चोमो लोन्ज़ो, चोयु, चोंग्तर कांगरी, त्रिवोर, तेरम कांगरी, तोंगशानजिआबु, दीरन, धौलागिरी, नंगपाइ गोसुम, नुब्त्से, नोइजिन कंगसान, पसू सर, पुमरी छिश, पोरोंग री, बातूरा मुज़ताग़, बातूरा सर, बाल्तोरो कांगरी, बाइंथा ब्राक, ब्रॉड पीक, मनसिरी हिमाल, मनास्लु, मलंगुत्ती सर, महालंगूर हिमाल, मामोस्तोंग कांगरी, मालूबितिंग, मिन्या कोन्का, मुज़ताग़ टावर, मोमहिल सर, यांग्रा पर्वत, युतमरु सर, युकशिन गर्दन सर, राकापोशी, रिमो १, लाबुचे कांग, लांगटांग री, लांगटांग लिरुंग, लुपग़र सर, शिशापांगमा, शिस्पर, शेरपी कांगरी, सराग़रार, ससेर कांगरी, सालासुंगो, साल्तोरो कांगरी, सिगुअंग री, सिंघी कांगरी, सिआ कांगरी, सुनन्दा देवी, ..., स्किल ब्रुम, स्क्यांग कांगरी, हरामोश, हिमालचुली, जन्नू, जोमोल्हारी, जोंगसोंग पर्वत, घेंट कांगरी, खरता, खरताफु, गढ़वाल हिमालय, गणेश पश्चिमोत्तर, गाडी चुली, गाशरब्रुम १, गाशरब्रुम २, गाशरब्रुम ४, गिम्मीगेला चुली, गंग बेनछेन, गंगखर पुनसुम, गुरला मन्धाता, ग्याचुंगकांग, काब्रु पर्वत, कंगफू कांग, कुला कांगरी, क्राउन पर्वत, के१२ पर्वत, के६ पर्वत, कीरात चुली, अन्नपूर्णा पुंजक, अप्सरासस कांगरी, अबी गमिन, उल्तर सर सूचकांक विस्तार (32 अधिक) »

चामलांग

चामलांग (Chamlang) या गुरुंग चामलांग (Gurung Chamlang) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड के दक्षिणी भाग में स्थित एक पर्वत है जो विश्व का 80वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह नेपाल में मकालू पर्वत के पास खड़ा हुआ है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और चामलांग · और देखें »

चंग्त्से

चंग्त्से (Changtse) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड का एक पर्वत है। यह तिब्बत में मुख्य रोंगबुक और पूर्व रोंगबुक हिमानियों (ग्लेशियर) के बीच में एवरेस्ट पर्वत से उत्तर में स्थित है। यह विश्व का ४५वाँ सर्वोच्च पर्वत है। चंग्त्से पर्वत से चंग्त्से हिमानी बहती है जो आगे जाकर पूर्व रोंगबुक हिमानी में मिल जाती है। यहाँ पर चंग्त्से झील नामक एक सरोवर भी है जो 6,216 मीटर (20,394 फ़ुट) की ऊँचाई पर है और सम्भवतः विश्व की तीसरी सबसे ऊँची झील है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और चंग्त्से · और देखें »

चोमो लोन्ज़ो

चोमो लोन्ज़ो (Chomo Lonzo) तिब्बत में नेपाल की सीमा के पास स्थित हिमालय का एक पर्वत है। यह हिमालय के महालंगूर हिमाल भाग में मकालू पर्वत से ५ किमी पूर्वोत्तर में खड़ा हुआ है। इसके तीन शिखर हैं: उत्तरी मुख्य शिखर (7804मी) एक लगभग 7250मी ऊँचाई वाले भाग से मध्य शिखर (7565मी) से जुड़ा है जो स्वयं एक लगभग 7050मी ऊँचाई वाले भाग से उत्तरी (या पश्चिमोत्तरी) लगभग 7200मी ऊँचे शिखर से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और चोमो लोन्ज़ो · और देखें »

चोयु

चोयु या चो ओयु (तिब्बती: ཇོ་བོ་དབུ་ཡ, अंग्रेज़ी: Cho Oyu) विश्व का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह ८,१८८ मीटर (२६,८६४ फ़ुट) ऊँचा पर्वत हिमालय की महालंगूर हिमाल भाग के खुम्बु उपभाग का पश्चिमतम पर्वत है और एवरेस्ट पर्वत से २० किमी पश्चिम में स्थित है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर खड़ा है। चोयु से कुछ ही किलोमीटर पश्चिम में ५,७१६ मीटर (१८,७५३ फ़ुट) की ऊँचाई पर नांगपा ला नामक दर्रा है जो हिमालय के खुम्बु और रोलवालिंग भागों को अलग करता है और तिब्बती लोगों और खुम्बु क्षेत्र के शेरपाओं के बीच का मुख्य व्यापारी मार्ग है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और चोयु · और देखें »

चोंग्तर कांगरी

चोंग्तर कांगरी (Chongtar Kangri) काराकोरम पर्वतमाला की बाल्तोरो मुज़ताग़ उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है। यह चीन द्वारा अधिकृत शक्सगाम घाटी क्षेत्र में आता है और पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के समीप है। यह के२ से लगभग १० किमी दूर है। चीन इसे प्रशासनिक रूप से शिंजियांग प्रान्त में डालता है लकिन भारत के अनुसार यह क्षेत्र उसकी सम्प्रभुता में आता है। यह विश्व का ८१वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और चोंग्तर कांगरी · और देखें »

त्रिवोर

त्रिवोर काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला का चौथा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है, जिसे भारत अपना हिस्सा बताता है। त्रिवोर विश्व का ३९वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और त्रिवोर · और देखें »

तेरम कांगरी

तेरम कांगरी (Teram Kangri) काराकोरम की सियाचिन मुज़ताग़ उपश्रेणी में एक पर्वतीय पुंजक है। तेरम कांगरी १ इसका सर्वोच्च पर्वत है और यह विश्व का ५६वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। तेरम कांगरी भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित है और इसका कुछ भाग चीन के क़ब्ज़े वाली शक्सगाम घाटी में स्थित है जिसे चीन शिंजियांग प्रान्त के अधीन प्रशासित करता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और तेरम कांगरी · और देखें »

तोंगशानजिआबु

तोंगशानजिआबु (Tongshanjiabu) या तेरी कांग (Teri Kang) हिमालय के लुनाना क्षेत्र में स्थित एक पर्वत है जो विश्व का 103वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह भूटान और तिब्बत की विवादित सीमा पर स्थित है। तिब्बत पर चीन का नियंत्रण है और उसके अनुसार यह सीमा पर है जबकि भूटान का दावा है कि यह पर्वत पूरी तरह उसके क्षेत्र में है। एक स्रोत के अनुसार "तेरी कांग" इस पर्वत की एक निचली चोटी का नाम है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और तोंगशानजिआबु · और देखें »

दीरन

दीरन (Diran) काराकोरम पर्वतमाला की राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला नामक उपश्रेणी का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह विश्व का 93वाँ सर्वोच्च पर्वत है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले की नगर वादी में स्थित है। यह राकापोशी से पूर्व में खड़ा हुआ है। इस से होने वाले हिमस्खलन में हर वर्ष मृत्युएँ होती हैं। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और दीरन · और देखें »

धौलागिरी

धौलागिरी (Dhaulagiri) हिमालय का एकपर्वतीय पुंजक है जो नेपाल में कालीगण्डकी नदी से आरम्भ होकर 120 किमी दूर स्थित भेरी नदी तक चलता है। इस पुंजक का सर्वोच्च पर्वत 8,167 मीटर१२० (26,795 फ़ुट) ऊँचा धौलागिरी १ (Dhaulagiri I) है, जो विश्व का 7वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और धौलागिरी · और देखें »

नंगपाइ गोसुम

नंगपाइ गोसुम (Nangpai Gosum) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड में नेपाल व तिब्बत की सीमा पर स्थित एक पर्वत है। यह विश्व का 77वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और नंगपाइ गोसुम · और देखें »

नुब्त्से

नुप्त्से या नुब्चे (ནུབ་རྩེ།, Nuptse) हिमालय के महालंगूर हिमाल नामक खण्ड के खुम्बु क्षेत्र में स्थित एक पर्वत है। यह एवरेस्ट पर्वत से २ किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित है। यह ल्होत्से से जुड़ा हुआ है और इसकी स्थलाकृतिक उदग्रता स्वतंत्र रूप से ५०० किमी से कम है जिस कारणवश इसे एक स्वतंत्र पर्वत नहीं माना जाता, हालांकि इसकी सबसे ऊँची चोटी की ऊँचाई ७,८६१ मीटर (२५,७९१ फ़ुट) है। यदी यह ल्होत्से से अलग इसी ऊँचाई का पर्वत होता तो इसे विश्व का २१वाँ सर्वोच्च पर्वत होने का दर्जा मिला हुआ होता। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और नुब्त्से · और देखें »

नोइजिन कंगसान

नोइजिन कंगसान (Noijin Kangsang) या नोरिन कांग (Norin Kang) तिब्बत में यरलुंग त्संगपो नदी से दक्षिण, यमद्रोक झील से पश्चिम और हिमालय से उत्तर में स्थित है। यह विश्व का 105वाँ सर्वोच्च पर्वत है और ल्हागोइ कांगरी नामक पर्वतमाला में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और नोइजिन कंगसान · और देखें »

पसू सर

पसू सर (Passu Sar) या पस्सू सर या पसू १ विश्व का 54वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह काराकोरम पर्वतमाला की पश्चिमतम उपश्रेणी, बातूरा मुज़ताग़, का एक ऊँचा पहाड़ है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में आता है जिसपर भारत अपनी सम्प्रभुता का दावा करता है। यह पसू पुंजक का सर्वोच्च बिन्दु है, जिसमें पसू दियार (Passu Diar, जिसे पसू पूर्व और पसू २ भी कहते हैं) भी शामिल है। पसू सर बातूरा सर से ७ किमी पूर्व में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और पसू सर · और देखें »

पुमरी छिश

पुमरी छिश (Pumari Chhish) काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला का पाँचवा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है, जिसे भारत अपना हिस्सा बताता है। यह विश्व का ५३वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह खुनयंग छिश से ४ किमी पूर्व और हिस्पर हिमनद से उत्तर में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और पुमरी छिश · और देखें »

पोरोंग री

पोरोंग री (Porong Ri) हिमालय के लांगटांग क्षेत्र में स्थित एक पर्वत है जो विश्व का 86वाँ पर्वत है। यह तिब्बत में नेपाल की सीमा से १ किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और पोरोंग री · और देखें »

बातूरा मुज़ताग़

बातूरा मुज़ताग़ (Batura Muztagh) काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है जो पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र पर भारत अपनी सम्प्रभुता होने का दावा करता है। यहाँ कई पर्वत हैं जो विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची में शामिल हैं। बातूरा मुज़ताग़ गिलगित ज़िले की हुन्ज़ा घाटी के पश्चिम में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और बातूरा मुज़ताग़ · और देखें »

बातूरा सर

बातूरा सर (Batura Sar), जो बातूरा १ (Batura I) भी कहलता है, विश्व का 25वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह काराकोरम पर्वतमाला की पश्चिमतम उपश्रेणी, बातूरा मुज़ताग़, का सबसे ऊँचा पहाड़ है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में आता है जिसपर भारत अपनी सम्प्रभुता का दावा करता है। बातूरा मुज़ताग़ में एक रीढ़ की तरह ऊँची दीवार-सी प्रतीत होने वाली "बातूरा दिवार" (जो एक-के-बाद-एक पर्वतों की कतार है) का सर्वोच्च बिन्दु भी बातूरा सर ही है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और बातूरा सर · और देखें »

बाल्तोरो कांगरी

बाल्तोरो कांगरी (Baltoro Kangri), जो सुनहरा सिंहासन या सुनहरा तख़्त (Golden Throne) भी कहलाता है, काराकोरम पर्वतमाला का एक ऊँचा पर्वत है जो विश्व का 82वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के स्कर्दू ज़िले में गाशरब्रुम उपश्रेणी से दक्षिण में और चोगोलीसा पर्वत से पूर्व में स्थित है। भारत इस पूरे क्षेत्र पर सम्प्रभुता का दावा करता है। प्रसिद्ध बाल्तोरो हिमानी (ग्लेशियर), जो पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर विश्व की पाँचवी सबसे लम्बी हिमानी है, इसी पर्वत की ढलानों से आरम्भ होती है। बाल्तोरो कांगरी की उत्तरी ढलान से अब्रूज़ी हिमानी उत्पन्न होती है। ध्यान दें कि मिलते-जुलते नाम के बावजूद यह पर्वत बाल्तोरो मुज़ताग़ का हिस्सा नहीं है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और बाल्तोरो कांगरी · और देखें »

बाइंथा ब्राक

बाइंथा ब्राक (Baintha Brakk), जिसे दानव (The Ogre, द ओगर) भी कहा जाता है, काराकोरम पर्वतमाला की पनमाह मुज़ताग़ उपश्रेणी का सबसे ऊँचा पर्वत है और विश्व का 87वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में है जिसपर भारत अपनी सम्प्रभुता और अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग होने का दावा करता है। यह एक तीखी ढलान और पत्थरीली चट्टानों वाला पर्वत है जिसे चढ़ना बहुत कठिन माना जाता है। यह बियाफ़ो हिमानी की उत्तरी तरफ़ खड़ा हुआ है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और बाइंथा ब्राक · और देखें »

ब्रॉड पीक

ब्रॉड पीक (Broad Peak, अर्थ: चौड़ा पर्वत), जिसे बलती में फ़ल्चन कांगड़ी (ཨིྰན་ཨངརི་) अनुवादित किया जाता है, विश्व का १२वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह काराकोरम के गाशरब्रुम पुंजक में स्थित है। राजनैतिक सीमाओं के अनुसार यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र और चीन के कब्ज़े वाली शक्सगाम घाटी की सीमा पर स्थित है। भारत के अनुसार गिलगित-बल्तिस्तान और शक्सगाम घाटी दोनों भारत का भाग हैं। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और ब्रॉड पीक · और देखें »

मनसिरी हिमाल

मनसिरी हिमाल (Mansiri Himal), जो मनास्लु हिमाल (Manaslu Himal) और गोरखा हिमाल भी कहलाता है, मध्योत्तर नेपाल में स्थित हिमालय का एक छोटा लेकिन ऊँचा भाग है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और मनसिरी हिमाल · और देखें »

मनास्लु

मनास्लु (Manaslu), जो कुतंग (Kutang) भी कहलाता है, पृथ्वी का आठवाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह 8,163 मीटर (26,781 फ़ुट) ऊँचा पर्वत मध्योत्तर नेपाल के गोरखा ज़िले में स्थित है और हिमालय के मनसिरी हिमाल नामक भाग का सदस्य है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और मनास्लु · और देखें »

मलंगुत्ती सर

मलंगुत्ती सर (Malangutti Sar) काराकोरम पर्वतमाला का एक पहाड़ है जो विश्व का 104वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान में शिमशाल घाटी के पास खड़ा हुआ है। हालांकि यहाँ पाकिस्तान का नियंत्रण है, भारत इस क्षेत्र को अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का भाग मानता है और इस इलाके में अपने सम्प्रभुत्व का दावा करता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और मलंगुत्ती सर · और देखें »

महालंगूर हिमाल

महालंगूर हिमाल (नेपाली: महालंगूर हिमाल) हिमालय का एक भाग है जो पूर्वोत्तरी नेपाल और दक्षिण-मध्य तिब्बत में स्थित है। यह पूर्व में नांगपा ला नामक दर्रे से पश्चिम में अरुण नदी तक विस्तृत है। हिमालय के उपभागों की दृष्टि से इसके पश्चिम में खुम्बु हिमाल (जिस से आगे पश्चिम में रोल्वालिंग हिमाल) और पूर्व में कंचनजंघा हिमाल आता है। पृथ्वी के छ्ह में से चार सर्वोच्च पर्वत - माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, मकालू और चोयु - इसमें शामिल हैं। इसके तिब्बती ओर रोंगबुक और कंगशुंग हिमानियाँ (ग्लेशियर) बहती हैं जबकि नेपाली ओर बरुण, न्गोजुम्बा, खुम्बु और अन्य हिमानियाँ चलती हैं। यह सभी उत्तर व पूर्व में अरुण नदी द्वारा और दक्षिण में दुधकोशी नदी द्वारा कोसी नदी को जल प्रदान करती हैं। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और महालंगूर हिमाल · और देखें »

मामोस्तोंग कांगरी

मामोस्तोंग कांगरी (Mamostong Kangri) काराकोरम पर्वतमाला की रिमो मुज़ताग़ उपश्रेणी में स्थित एक ऊँचा पर्वत है जो विश्व का 48वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह सियाचिन हिमानी से 30 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित है और प्रशासनिक रूप से भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र में आता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और मामोस्तोंग कांगरी · और देखें »

मालूबितिंग

मालूबितिंग (Malubiting), जो मालूबितिंग पश्चिम (Malubiting West) भी कहलाता है काराकोरम पर्वतमाला की राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला नामक उपश्रेणी का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह विश्व का 58वाँ सर्वोच्च पर्वत है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के गिलगित ज़िले में स्थित है। यह राकापोशी से 40 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और गिलगित शहर से 50 किमी पूर्व में खड़ा हुआ है। चोगो लुंगमा हिमानी (ग्लेशियर) मालूबितिंग की ढलानों पर ही आरम्भ होता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और मालूबितिंग · और देखें »

मिन्या कोन्का

मिन्या कोन्का (Minya Konka) या गोंगा पर्वत (Mount Gongga) चीन के सिचुआन प्रान्त का सर्वोच्च पर्वत और विश्व का 41वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह हेंगदुआन पर्वतमाला में स्थित है और विश्व का पूर्वतम 7,000 मीटर से अधिक ऊँचाई का पर्वत है। तिरिच मीर और कोंगुर ताग़ के बाद यह हिमालय व काराकोरम से बाहर विश्व का तीसरा सर्वोच्च पर्वत भी है।Arnold Heim:.

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और मिन्या कोन्का · और देखें »

मुज़ताग़ टावर

मुज़ताग़ टावर (Muztagh Tower) काराकोरम पर्वतमाला की बाल्तोरो मुज़ताग़ उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र और चीन द्वारा अधिकृत शक्सगाम घाटी की सीमा पर स्थित है। भारत के अनुसार यह क्षेत्र उसकी सम्प्रभुता में आता है। यह विश्व का ९१वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और मुज़ताग़ टावर · और देखें »

मोमहिल सर

मोमहिल सर (Momhil Sar) काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला एक पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है, जिसे भारत अपना हिस्सा बताता है। यह विश्व का ६४वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और मोमहिल सर · और देखें »

यांग्रा पर्वत

यांग्रा (Yangra), जो गणेश १ (Ganesh I) और गणेश पूर्वोत्तर (Ganesh NE) भी कहलाता है, हिमालय की गणेश हिमाल उपश्रेणी का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह विश्व का ६२वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह नेपाल व तिब्बत की सीमा पर स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और यांग्रा पर्वत · और देखें »

युतमरु सर

युतमरु सर (Yutmaru Sar) काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला एक पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है, जिसे भारत अपना हिस्सा बताता है। यह विश्व का ८८वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और युतमरु सर · और देखें »

युकशिन गर्दन सर

युकशिन गर्दन सर (Yukshin Gardan Sar) काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है, जिसे भारत अपना हिस्सा बताता है। यह विश्व का ५५वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और युकशिन गर्दन सर · और देखें »

राकापोशी

राकापोशी (उर्दु:راکا پہشئ), पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित शहर से १०० किलोमीटर दूर स्थित नगर घाटी में स्थित एक 7788 मीटर (25550 फुट) ऊँचा पर्वत है। स्थानीय भाषा में 'राकापोशी' का अर्थ है - बर्फ से ढका हुआ। यह काराकोरम पर्वतश्रेणी में स्थित है। यह विश्व का 27वां सर्वोच्च पर्वत है। इस पर सबसे पहले चढ़ने वालों में दो ब्रिटिश पर्वतारोही माइक बैंक्स और टॉम पैटी हैं जिन्होने 1958 में, इस चोटी पर चढ़ने में सफलता पाई थी। राकापोशी को दुमानी (धुंध की माँ) भी कहते हैं। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और राकापोशी · और देखें »

रिमो १

रिमो १ (Rimo I) काराकोरम पर्वतमाला की रिमो मुज़ताग़ उपश्रेणी में स्थित एक ऊँचा पर्वत है जो विश्व का 71वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह रिमो पुंजक का सबसे ऊँचा पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और रिमो १ · और देखें »

लाबुचे कांग

लाबुचे कांग (Labuche Kang) या लाबुचे कांग १ (Labuche Kang I) या चोकसिआम (Choksiam) हिमालय का एक पर्वत है जो तिब्बत में स्थित है। यह विश्व का 75वाँ सर्वोच्च पर्वत है। हिमालय के समीपी खण्ड को कभी-कभी "लाबुचे हिमाल" या "पमारी हिमाल" भी कहते हैं। यह रोल्वालिंग हिमाल से पश्चिमोत्तर और शिशापांगमा से पूर्व में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और लाबुचे कांग · और देखें »

लांगटांग री

लांगटांग री (Langtang Ri) हिमालय के लांगटांग हिमाल नामक खण्ड का एक पर्वत है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग और नेपाल की सीमा पर स्थित है, और विश्व का 106वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और लांगटांग री · और देखें »

लांगटांग लिरुंग

लांगटांग लिरुंग (Langtang Lirung) हिमालय के लांगटांग हिमाल नामक खण्ड का सर्वोच्च पर्वत है। यह नेपाल में स्थित है और सीमा से पार तिब्बत में स्थित शिशापांगमा पर्वत से दक्षिणपश्चिम में है। यह विश्व का 99वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और लांगटांग लिरुंग · और देखें »

लुपग़र सर

लुपग़र सर (Lupghar Sar) काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला एक पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है, जिसे भारत अपना हिस्सा बताता है। यह विश्व का १०९वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और लुपग़र सर · और देखें »

शिशापांगमा

शिशापांगमा (अंग्रेज़ी: Shishapangma, तिब्बती: ཤིས་ས་སྤང་མ།), जो गोसाईन्थान (Gosainthān) भी कहलाता है, हिमालय का एक 8,027 मीटर (26,335 फ़ुट) ऊँचा पर्वत है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग के न्यलाम ज़िले में स्थित है और नेपालकी सीमा से ५ किमी दूर है। तिब्बत पर चीन का नियंत्रण है और चीन ने उसे बाहरी विश्व से बहुत देर तक बंद रखा था जिस कारणवश यह विश्व का अंतिम आठ हज़ारी पर्वत था जिसे मानवों द्वारा चढ़ा गया। शिशापांगमा विश्व का १४वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है और हिमालय के जुगल हिमाल नामक भाग में स्थित है, जिसे कभी-कभी लांगतांग हिमाल का हिस्सा माना जाता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और शिशापांगमा · और देखें »

शिस्पर

शिस्पर (Shispare), जो शिस्पर सर (Batura I) और शिस्पारे सर भी कहलता है, विश्व का 38वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह काराकोरम पर्वतमाला की पश्चिमतम उपश्रेणी, बातूरा मुज़ताग़, का एक ऊँचा पहाड़ है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में आता है जिसपर भारत अपनी सम्प्रभुता का दावा करता है। शिस्पर पर्वत बातूरा मुज़ताग़ में एक रीढ़ की तरह ऊँची दीवार-सी प्रतीत होने वाली "बातूरा दिवार" (जो एक-के-बाद-एक पर्वतों की कतार है) से पूर्व में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और शिस्पर · और देखें »

शेरपी कांगरी

शेरपी कांगरी (Sherpi Kangri) जम्मू और कश्मीर में काराकोरम पर्वतमाला की साल्तोरो पर्वतमाला नामक उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है जो विश्व का 74वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह सियाचिन हिमानी से पश्चिम में स्थित है। यह घेंट कांगरी से 5 किमी दक्षिण और साल्तोरो कांगरी से 10 किमी पश्चिमोत्तर में खड़ा हुआ है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और शेरपी कांगरी · और देखें »

सराग़रार

सराग़रार (سراغرار, Saraghrar) हिन्दू कुश पर्वतमाला का चौथा सर्वोच्च पर्वत है (तिरिच मीर, नोशक और इस्तोर-ओ-नल के बाद)। यह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले में स्थित है। यह विश्व का 78वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और सराग़रार · और देखें »

ससेर कांगरी

ससेर कांगरी (Saser Kangri) काराकोरम पर्वतमाला की ससेर मुज़ताग़ नामक उपश्रेणी के एक पुंजक का नाम है। इसमें कई पर्वत आते हैं जिनमें से ससेर कांगरी १ सबसे ऊँचा है। यह सब भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र में स्थित हैं। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और ससेर कांगरी · और देखें »

सालासुंगो

सालासुंगो (Salasungo), जो गणेश ३ (Ganesh III) और गणेश ४ (Ganesh IV) भी कहलाता है, हिमालय की गणेश हिमाल उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और सालासुंगो · और देखें »

साल्तोरो कांगरी

साल्तोरो कांगरी (Saltoro Kangri) या के१० (K10) जम्मू और कश्मीर में काराकोरम पर्वतमाला की साल्तोरो पर्वतमाला नामक उपश्रेणी का सर्वोच्च पर्वत है और विश्व का 31वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह सियाचिन हिमानी से पश्चिम में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और साल्तोरो कांगरी · और देखें »

सिगुअंग री

सिगुअंग री (Siguang Ri) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड का एक पर्वत है जो विश्व का 83वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग में नेपाल की सीमा के पास और चोयु पर्वत से 6 उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और सिगुअंग री · और देखें »

सिंघी कांगरी

सिंघी कांगरी (Singhi Kangri) काराकोरम की सियाचिन मुज़ताग़ उपश्रेणी में एक पर्वत है। यह विश्व का १०८वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित है और इसका एक अंग चीन के क़ब्ज़े वाली शक्सगाम घाटी में स्थित है जिसे चीन शिंजियांग प्रान्त के अधीन प्रशासित करता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और सिंघी कांगरी · और देखें »

सिआ कांगरी

सिआ कांगरी (Sia Kangri) काराकोरम पर्वतमाला की बाल्तोरो मुज़ताग़ उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है जो जम्मू और कश्मीर में भारत-नियंत्रित क्षेत्र, पाक-अधिकृत कश्मीर और चीन-अधिकृत शक्सगाम घाटी के मिलन बिन्दु के पास स्थित है। इसे भारत पूर्णतः अपना इलाका मानता है। यह विश्व का ६३वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और सिआ कांगरी · और देखें »

सुनन्दा देवी

सुनन्दा देवी (Sunanda Devi), जिसका पुराना नाम नन्दा देवी पूर्व (Nanda Devi East) था, गढ़वाल हिमालय में स्थित नन्दा देवी पर्वत के मुख्य शिखर के दो साथी शिखरों में से कम ऊँचाई वाले शिखर का नाम है। पर्वतीय सूचियों में ५०० मीटर से कम की स्थलाकृतिक उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)। 7,434 मीटर (24,390 फ़ुट) ऊँचे सुनन्दा देवी का पर्वतीय शिखर यदी अकेला कहीं खड़ा होता तो वह विश्व का ६१वाँ सर्वोच्च पर्वत होता)। लेकिन क्योंकि सुनन्दा देवी की स्वतंत्र स्थलाकृतिक उदग्रता केवल 260 मीटर (850 फ़ुट) है, जो कि ५०० मीटर से कम है, इसलिए इसे नन्दा देवी की ही एक साथी चोटी माना जाता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और सुनन्दा देवी · और देखें »

स्किल ब्रुम

स्किल ब्रुम (Skil Brum) काराकोरम पर्वतमाला की बाल्तोरो मुज़ताग़ उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में के२ से ९ किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित है। भारत के अनुसार यह क्षेत्र उसकी सम्प्रभुता में आता है। यह विश्व का ६६वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और स्किल ब्रुम · और देखें »

स्क्यांग कांगरी

स्क्यांग कांगरी (Skyang Kangri) या सीढ़ी पर्वत (Staircase Peak) काराकोरम पर्वतमाला की बाल्तोरो मुज़ताग़ उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र और चीन द्वारा अधिकृत शक्सगाम घाटी की सीमा पर के२ से ७ किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। भारत के अनुसार यह क्षेत्र उसकी सम्प्रभुता में आता है। इसके पूर्वी मुख पर पाँच भीमकाय सीढ़ीयों वाली चट्टानी स्थलाकृति है जिस से इसे "सीढ़ी पर्वत" भी कहते हैं। यह विश्व का ४४वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और स्क्यांग कांगरी · और देखें »

हरामोश

हरामोश (Haramosh), जो पर्वत 58 (Peak 58) भी कहलाता है, काराकोरम पर्वतमाला का एक पर्वत है जो विश्व का 67वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह राकापोशी के समीप स्थित है और काराकोरम की जिस उपश्रेणी में यह दोनों खड़े हैं उसे राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला कहा जाता है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में है, जिसे भारत अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का भाग मानता है। हरामोश गिलगित शहर से 65 किमी दूर सिन्धु नदी के उत्तरी किनारे पर खड़ा है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और हरामोश · और देखें »

हिमालचुली

हिमालचुली, जिसे दो शब्दों में हिमाल चुली भी लिखा जाता है, नेपाल में हिमालय के मनसिरी हिमाल भाग में स्थित एक पर्वत है। यह विश्व का १८वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है और मनास्लू के बाद मनसिरी हिमाल का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। हिमालचुली के तीन मुख्य शिखर हैं: पूर्वी (७८९३ मीटर), पश्चिमी (७५४० मीटर) और उत्तरी (७३७१ मीटर)। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और हिमालचुली · और देखें »

जन्नू

जन्नू (Jannu) या कुम्भकर्ण (Kumbhakarna), जिसे लिम्बू भाषा में फोक्तंग लुंगमा (Phoktanglungma) कहते हैं, हिमालय का एक पर्वत है। यह कंचनजंघा से पश्चिम में पूर्वी नेपाल में स्थित है। यह विश्व का 32वाँ सर्वोच्च पर्वत है। किरात समुदाय में इस पर्वत को पवित्र माना जाता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और जन्नू · और देखें »

जोमोल्हारी

जोमोल्हारी (Jomolhari) या चोमोल्हारी (तिब्बती: ཇོ་མོ་ལྷ་རི, Chomolhari), जिसे अनौपचारिक रूप से "कंचनजंघा की दुल्हन" भी कहा जाता है, हिमालय का एक पर्वत है जो तिब्बत के शिगात्से विभाग और भूटान की सीमा पर, चुम्बी घाटी के पास स्थित है। यह विश्व का 79वाँ सर्वोच्च पर्वत है और इसकी ढलानों से दो महत्वपूर्ण नदियाँ - (दक्षिण में बहने वाली) पारो चु और (उत्तर में बहने वाली) आमो चु उतरती हैं। उत्तर में तिब्बती तरफ़ यह पर्वत एक बंजर मैदान पर तैनात खड़ा है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और जोमोल्हारी · और देखें »

जोंगसोंग पर्वत

जोंगसोंग पर्वत (Jongsong Peak) हिमालय के जनक हिमाल नामक खण्ड में स्थित एक पर्वत है जो विश्व का ५७वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह भारत, नेपाल और तिब्बत (चीन) की त्रिबिन्दु सीमा (यानि जहाँ तीनों देश मिलते हैं) पर स्थित है। अपने ऊँचे कद के बावजूद यह अपने से २०किमी दक्षिण में स्थित कंचनजंघा के आगे छोटा लगता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और जोंगसोंग पर्वत · और देखें »

घेंट कांगरी

घेंट कांगरी (Ghent Kangri) या घेंत कांगरी या घेंत १ (Ghent I) जम्मू और कश्मीर में काराकोरम पर्वतमाला की साल्तोरो पर्वतमाला नामक उपश्रेणी में स्थित एक ऊँचा पर्वत है और विश्व का 69वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह सियाचिन हिमानी से ज़रा पश्चिम में स्थित है। इस पर्वत पर वर्तमान में पाकिस्तान का क़ब्ज़ा है लेकिन भारत इस क्षेत्र पर अपनी सम्प्रभुता होने का दावा करता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और घेंट कांगरी · और देखें »

खरता

खरता (Kharta) तिब्बत के शिगात्से विभाग का एक क्षेत्र है जो एवरेस्ट पर्वत से पूर्व में स्थित है और खरता घाटी व कामा घाटी पर केन्द्रित है। 40 किमी लम्बी खरता घाटी ल्हाग्बा ला नामक कोल से आरम्भ होती है, जहाँ से खरता हिमानी (ग्लेशियर) शुरु होती है जो पिघलकर खरता चु (नदी) बन जाती है। यह नदी आगे चलकर फुंग चु नदी (यानि अरुण नदी) को जुड़ती है। दक्षिण में कामा घाटी एवरेस्ट पर्वत के कंगशुंग मुख से निकलने वाली कंगशुंग हिमानी से आरम्भ होती है और कामा चु (नदी) भी दक्षिणपूर्व जाकर फुंग चु में विलय होती है। खरता घाटी के एक छोर पर खरताफु पर्वत स्थित है जो विश्व का 102वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और खरता · और देखें »

खरताफु

खरताफु (Khartaphu) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड का का एक पर्वत है जो विश्व का 102वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग की खरता घाटी में एवरेस्ट पर्वत से 7 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। खरताफु 7,213 मीटर (23,665 फ़ुट) ऊँचा है और इसका खरताफु पश्चिम (Khartaphu West) नामक एक 7,018 मीटर (23,025 फ़ुट) ऊँचा उपपर्वत भी है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और खरताफु · और देखें »

गढ़वाल हिमालय

गढ़वाल हिमालय (Garhwal Himalaya) हिमालय का एक भाग है जो भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। इसमें कई पर्वत स्थित हैं जो विश्व के सर्वोच्च पर्वतों में गिने जाते हैं। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गढ़वाल हिमालय · और देखें »

गणेश पश्चिमोत्तर

गणेश पश्चिमोत्तर (Ganesh NW), जो गणेश २ (Ganesh II) और गणेश ३ (Ganesh III) भी कहलाता है, हिमालय की गणेश हिमाल उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है। यह नेपाल में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गणेश पश्चिमोत्तर · और देखें »

गाडी चुली

गाडी चुली (Ngadi Chuli), जो पर्वत २९ (Peak 29) और डकूरा (Dakura) भी कहलाता है, नेपाल में हिमालय के मनसिरी हिमाल भाग में स्थित एक पर्वत है। यह विश्व का २०वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है और मनास्लू व हिमालचुली के बाद मनसिरी हिमाल का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है।Günter Seyfferth (2014) at himalaya-info.org .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गाडी चुली · और देखें »

गाशरब्रुम १

गाशरब्रुम १ (Gasherbrum I), जिसे छुपा पर्वत (Hidden Peak) या के-५ (K5) भी कहते हैं, विश्व का ११वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह काराकोरम के गाशरब्रुम पुंजक में स्थित है। राजनैतिक सीमाओं के अनुसार यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र और चीन के कब्ज़े वाली शक्सगाम घाटी की सीमा पर स्थित है। भारत के अनुसार गिलगित-बल्तिस्तान और शक्सगाम घाटी दोनों भारत का भाग हैं। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गाशरब्रुम १ · और देखें »

गाशरब्रुम २

गाशरब्रुम २ (Gasherbrum II), जिसे के-४ (K4) भी कहते हैं, विश्व का १३वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह काराकोरम के गाशरब्रुम पुंजक में स्थित है। राजनैतिक सीमाओं के अनुसार यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र और चीन के कब्ज़े वाली शक्सगाम घाटी की सीमा पर स्थित है। भारत के अनुसार गिलगित-बल्तिस्तान और शक्सगाम घाटी दोनों भारत का भाग हैं। गाशरब्रुम २ बाल्तोरो हिमानी (ग्लेशियर) के ऊपर स्थित है। गाशरब्रुम ३ इस से जुड़ा हुआ है और कुछ स्रोत उसे गाशरब्रुम २ का एक उपपर्वत बताते है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गाशरब्रुम २ · और देखें »

गाशरब्रुम ४

गाशरब्रुम ४ (Gasherbrum IV) विश्व का १७वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह काराकोरम के गाशरब्रुम पुंजक में स्थित है। राजनैतिक सीमाओं के अनुसार यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र और चीन के कब्ज़े वाली शक्सगाम घाटी की सीमा पर स्थित है। भारत के अनुसार गिलगित-बल्तिस्तान और शक्सगाम घाटी दोनों भारत का भाग हैं। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गाशरब्रुम ४ · और देखें »

गिम्मीगेला चुली

गिम्मीगेला चुली (Gimmigela Chuli) या जुड़वे (The Twins) हिमालय का एक पर्वत है जो कंचनजंघा पर्वत से लगभग 4.2 उत्तर-उत्तरपूर्व की दूरी पर नेपाल की भारत के सिक्किम राज्य की सीमा पर स्थित है। गिम्मीगेला के दो शिखर हैं - मुख्य 7,350 मीटर ऊँचा गिम्मीगेला चुली १ कहलाने वाला शिखर भारत-नेपाल सीमा पर है और छोटा 7,005 मीटर ऊँचा गिम्मीगेला चुली २ कहलाने वाला शिखर पूरी तरह भारत में है। यह दोनों शिखर एक साथ दिखने से ही इस पर्वत का नाम "जुड़वे" भी पड़ गया है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गिम्मीगेला चुली · और देखें »

गंग बेनछेन

गंग बेनछेन (Gang Benchhen), जिसे चीनी लहजे में कंगपेनचिंग (Kangpenqing) कहा जाता है, हिमालय की बइकु हिमालय उपश्रेणी का एक पर्वत है जो विश्व का 90वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग में नेपाल की सीमा के पास स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गंग बेनछेन · और देखें »

गंगखर पुनसुम

गंगखर पुनसुम (Gangkhar Puensum, གངས་དཀར་སྤུན་གསུམ) भूटान का सर्वोच्च पर्वत है। यह हिमालय में है और तिब्बत की सीमा के पास है। चीन का तिब्बत पर नियंत्रण है और वह यह दावा करता है कि यह पर्वत तिब्बत में है। वर्तमान (फ़रवरी २०१७) तक इसके मुख्य शिखर पर कोई मानव आरोहण सम्भव नहीं हो पाया था और कुछ स्रोतों के अनुसार यह विश्व का कभी न चढ़ा गया सबसे ऊँचा पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गंगखर पुनसुम · और देखें »

गुरला मन्धाता

गुरला मन्धाता (Gurla Mandhata) तिब्बत में मानसरोवर झील के पास स्थित हिमालय का एक पर्वत है। यदि कैलाश पर्वत मानसरोवर के एक ओर खड़ा है तो गुरला मन्धाता झील के पार दूसरी तरफ़ स्थित है। यह हिमालय की नालाकंकर हिमाल श्रेणी का सदस्य है जो दक्षिणी तिब्बत और पश्चिमोत्तरी नेपाल में विस्तृत है। गुरला मन्धाता को तिब्बती भाषा में नाइमोनान्यी (Naimona'nyi) कहते हैं। तिब्बत पर चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद वहाँ की सरकार इसे चीनी लहजे में मेमो नानी (納木那尼峰, Memo Nani) बुलाती है। प्रशासनिक रूप से यह तिब्बत स्वशासित प्रदेश के न्गारी विभाग के पुरंग ज़िले में स्थित है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और गुरला मन्धाता · और देखें »

ग्याचुंगकांग

ग्याचुंगकांग (अंग्रेज़ी: Gyachung Kang, नेपाली: ग्याचुंकाङ) हिमालय के महालंगूर हिमाल नामक भाग में स्थित एक 7,952 मीटर (26,089 फ़ुट) ऊँचा पर्वत है जो विश्व का 15वाँ सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह पृथ्वी का सबसे ऊँचा पर्वत है जो आठ हज़ारी समूह से बाहर है। ग्याचुंगकांग चोयु और एवरेस्ट पर्वत के बीच नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। इसकी ढलान पर 19,400 फ़ुट की ऊँचाई पर नुप ला नामक पहाड़ी दर्रा है जिस से नेपाल में से तिब्बत में प्रवेश करा जा सकता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और ग्याचुंगकांग · और देखें »

काब्रु पर्वत

काब्रु (Kabru) हिमालय का एक पर्वत है जो कंचनजंघा के समीप भारत के सिक्किम राज्य व नेपाल की सीमा पर स्थित है। यह विश्व का ६५वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह ७,००० मीटर से अधिक ऊँचाई रखने वाला दुनिया का दक्षिणतम पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और काब्रु पर्वत · और देखें »

कंगफू कांग

कंगफू कांग (Kangphu Kang) हिमालय के लुनाना क्षेत्र में स्थित एक पर्वत है जो विश्व का 107वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह भूटान और तिब्बत की विवादित सीमा पर स्थित है। तिब्बत पर चीन का नियंत्रण है और उसके अनुसार यह सीमा पर है जबकि भूटान का दावा है कि यह पर्वत पूरी तरह उसके क्षेत्र में है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और कंगफू कांग · और देखें »

कुला कांगरी

कुला कांगरी (Kula Kangri, གངས་དཀར་སྤུན་གསུམ) सम्भवतः भूटान का सर्वोच्च पर्वत है, हालांकि अधिक स्रोतों के अनुसार यह गौरव समीप ही स्थित गंगखर पुनसुम नामक पर्वत को जाता है। यह हिमालय में है और तिब्बत की सीमा के पास है। चीन का तिब्बत पर नियंत्रण है और वह यह दावा करता है कि यह पर्वत तिब्बत में है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और कुला कांगरी · और देखें »

क्राउन पर्वत

क्राउन पर्वत (The Crown) काराकोरम पर्वतमाला की वेस्म पर्वतमाला (येंगीसोगत) नामक उपश्रेणी का सर्वोच्च पर्वत है। यह शक्सगाम घाटी में स्थित है जहाँ चीन का क़ब्ज़ा है लेकिन जिसे भारत अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग मानता है। चीन ने इस पर्वत का नाम हुआंग गुआन शान (Huang Guan Shan) रखा है और इस क्षेत्र को शिंजियांग प्रान्त के तहत प्रशासित करता है। क्राउन पर्वत 7,295 मीटर (23,934 फ़ुट) ऊँचा है और विश्व का 84वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और क्राउन पर्वत · और देखें »

के१२ पर्वत

के१२ (K12) जम्मू और कश्मीर में काराकोरम पर्वतमाला की साल्तोरो पर्वतमाला नामक उपश्रेणी में स्थित एक ऊँचा पर्वत है और विश्व का 61वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह सियाचिन हिमानी से ज़रा पश्चिम में स्थित है। हालांकि यह पाक-अधिकृत कश्मीर के पास है, इसके ऊपर भारत का पूरा नियंत्रण है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और के१२ पर्वत · और देखें »

के६ पर्वत

के६ पर्वत (K6 mountain), जो बल्तिस्तान पर्वत (Baltistan Peak) भी कहलाता है, काराकोरम पर्वतमाला की माशरब्रुम पर्वतमाला नामक उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है। यह 7,282 मीटर (23,891 फ़ुट) ऊँचा पहाड़ विश्व का 89वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में है, जिसे भारत अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग मानता है। यह हूशे घाटी के एक छोर पर खड़ा है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और के६ पर्वत · और देखें »

कीरात चुली

कीरात चुली (Kirat Chuli) या तम्बू पर्वत (Tent Peak) हिमालय का एक पर्वत है जो भारत के सिक्किम राज्य और नेपाल की सीमा पर कंचनजंघा पर्वत के पास स्थित है। यह विश्व का 76वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और कीरात चुली · और देखें »

अन्नपूर्णा पुंजक

अन्नपूर्णा (Annapurna) हिमालय का एक पर्वतीय पुंजक है जिसमें एक आठ हज़ारी, १३ ७,००० मीटर से ऊँचे और १६ ६,००० मीटर से ऊँचे पर्वत हैं। यह पुंजक ५५ किमी लम्बा है और उत्तर-मध्य नेपाल में स्थित है। यह पश्चिम में काली गण्डकी तंगघाटी, उत्तर व पूर्व में मर्श्यान्गदी नदी और दक्षिण में पोखरा घाटी द्वारा घिरा हुआ है। इसका सर्वोच्च पर्वत अन्नपूर्णा १ मुख्य है जो समुद्रतल से ८,०९१ मीटर (२६,५४५ फ़ुट) ऊँचा है और विश्व का १०वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। ऐतिहासिक रूप से अन्नपूर्णा पुंजक की चोटियाँ पर्वतारोहियों के लिए विश्व के सबसे ख़तरनाक शिखरों में आती हैं, हालांकि १९९० के बाद कंचनजंघा पर अधिक मृत्यु दर रहा है। मार्च २०१२ तक अन्नपूर्णा १ मुख्य को १९१ बार चढ़ा जा चुका था और पर्वत पर ६१ लोग मारे जा चुके थे। यह सफल चढ़ाई और मृत्युओं का अनुपात किसी भी अन्य आठ-हज़ारी पर्वत से अधिक है। अक्तूबर २०१४ में बर्फ़ीले तूफ़ानों और हिमस्खलन में अन्नपूर्णा क्षेत्र में ३९ लोगों की जाने गई। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और अन्नपूर्णा पुंजक · और देखें »

अप्सरासस कांगरी

अप्सरासस कांगरी (Apsarasas Kangri) काराकोरम की सियाचिन मुज़ताग़ उपश्रेणी में एक पर्वत है। यह विश्व का ९६वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित है और इसका एक अंग चीन के क़ब्ज़े वाली शक्सगाम घाटी में स्थित है जिसे चीन शिंजियांग प्रान्त के अधीन प्रशासित करता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और अप्सरासस कांगरी · और देखें »

अबी गमिन

अबी गमिन (Abi Gamin) या इबी गमिन (Ibi Gamin) हिमालय के गढ़वाल हिमालय खण्ड में स्थित एक ऊँचा पर्वत है जो कामेट पर्वत की एक सहायक चोटी है। इसका अधिकांश भाग भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में है और कुछ उत्तरी अंश तिब्बत के न्गारी विभाग में आता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और अबी गमिन · और देखें »

उल्तर सर

उल्तर सर (Ultar Sar) या विश्व का 70वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह काराकोरम पर्वतमाला की पश्चिमतम उपश्रेणी, बातूरा मुज़ताग़, का एक ऊँचा पहाड़ है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में आता है जिसपर भारत अपनी सम्प्रभुता का दावा करता है। .

नई!!: विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची और उल्तर सर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विश्व के सर्वोच्च पर्वत, विश्व के सर्वोच्च पर्वतों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »