लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुरुक्षेत्र जिला

सूची कुरुक्षेत्र जिला

कुरुक्षेत्र जिला भारत के उत्तरी राज्य हरियाणा के 21 जिलों में से एक है। कुरुक्षेत्र कस्बा हिन्दुओं का एक पावन स्थान, जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। जिले का कुल क्षेत्रफल 1682.53 वर्ग किमी है। जिले की कुल जनसंख्या 964231 (2011 की जनगणना) है। यह जिला अम्बाला सम्भाग (मण्डल) का एक भाग है। .

13 संबंधों: थानेसर, थानेसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा, पेहवा, पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा, रानी रामपाल, लाडवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा, शाहाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा, स्थानेश्वर महादेव मन्दिर, हरियाणा के मण्डल, हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, हरियाणा के जिले, कुरुक्षेत्र, ४८ कोस भूमि की परिक्रमा

थानेसर

थानेसर या थानेश्वर (स्थानीश्वर) हरियाणा का ऐतिहासिक नगर एवं हिन्दुओं का तीर्थ है। यह सरस्वती घग्गर नदी के तट पर स्थित है।यह नगर कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली से १६० किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। कुरुक्षेत्र का शहरी सीमा अब थानेसर से मिल गयी है।1014 में महमूद गजनवी ने थानेश्वर में लूटपाट की और चक्रस्वामी की मूर्ति तोड़कर मन्दिर को भारी नुकसान पहुँचाया .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और थानेसर · और देखें »

थानेसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

थानेसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और थानेसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा · और देखें »

पेहवा

पिहोवा (पेहवा, पेहोवा) हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का एक नगर है। इसका पुराना नाम 'पृथूदक' है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और पेहवा · और देखें »

पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा · और देखें »

रानी रामपाल

रानी रामपाल (जन्म: ४ दिसम्बर १९९४) भारत की एक हॉकी खिलाड़ी हैं। वे भारतीय हॉकी की 'रानी' कहलाती हैं। २०१० विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम की वे सबसे कम उम्र की (१५ वर्ष) खिलाड़ी थीं। .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और रानी रामपाल · और देखें »

लाडवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

लाडवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और लाडवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा · और देखें »

शाहाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

शाहाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और शाहाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा · और देखें »

स्थानेश्वर महादेव मन्दिर

स्थानेश्वर महादेव मन्दिर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर शहर में स्थित एक प्राचीन हिन्दू मन्दिर है। यह मंदिर भगवान शिव का समर्पित है और कुरुक्षेत्र के प्राचीन मंदिरों मे से एक है। मंदिर के सामने एक छोटा कुण्ड स्थित है जिसके बारे में पौराणिक सन्दर्भ अनुसार यह माना जाता है कि इसकी कुछ बूँदों से राजा बान का कुष्ठ रोग ठीक हो गया था। कहते हैं कि भगवान शिव की शिवलिंग के रुप में पहली बार पूजा इसी स्थान पर हुई थी। इसलिए कहा जाता है कि कुरुक्षेत्र की तीर्थ यात्रा इस मंदिर की यात्रा के बिना पूरी नही मानी जाती हैै। स्थाणु शब्द का अर्थ होता है शिव का निवास। इसी शहर को सम्राट हर्षवर्धन के राज्य काल में राजधानी का गौरव मिला, जिसके साथ साथ इसका नाम बिगड़कर अपभ्रंश रूप में थानेसर हो गया। .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और स्थानेश्वर महादेव मन्दिर · और देखें »

हरियाणा के मण्डल

उत्तर भारत में स्थित हरियाणा जनसंख्या के हिसाब से भारत का १७वां सबसे बड़ा राज्य है। जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं देने के लिये राज्य को ६ मण्डलों तथा २२ जिलों में विभाजित किया गया है। निम्नलिखित सूची हरियाणा राज्य के मण्डलों की है: .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और हरियाणा के मण्डल · और देखें »

हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

2011 की जनगणना के अनुसार फरीदाबाद शहर, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा भी है, जनसंख्या के आधार पर हरियाणा का सबसे बड़ा नगर है। निम्न सूची हरियाणा के 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों या महानगरों की है: .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

हरियाणा के जिले

उत्तर भारत में स्थित हरियाणा जनसंख्या के हिसाब से भारत का १७वां सबसे बड़ा राज्य है। जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं देने के लिये राज्य को ६ मण्डलों तथा २२ जिलों में विभाजित किया गया है। १ नवंबर १९६६ को जब तत्कालीन पूर्वी पंजाब के विभाजन द्वारा हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी, तब राज्य में ७ जिले थे; रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल तथा अम्बाला। २०१७ तक इन जिलों के पुनर्गठन के बाद १४ नए जिले जोड़े जा चुके हैं। निम्नलिखित सूची हरियाणा राज्य के जिलों की है: श्रेणी:हरियाणा के जिले श्रेणी:हरियाणा से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और हरियाणा के जिले · और देखें »

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र(Kurukshetra) हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जिला और उसका मुख्यालय है। यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अम्बाला, यमुना नगर, करनाल और कैथल से घिरा हुआ है तथा दिल्ली और अमृतसर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलमार्ग पर स्थित है। इसका शहरी इलाका एक अन्य एटिहासिक स्थल थानेसर से मिला हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण हिन्दू तीर्थस्थल है। माना जाता है कि यहीं महाभारत की लड़ाई हुई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं ज्योतिसर नामक स्थान पर दिया था। यह क्षेत्र बासमती चावल के उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। .

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और कुरुक्षेत्र · और देखें »

४८ कोस भूमि की परिक्रमा

४८ कोस भूमि की परिक्रमा का तात्पर्य कुरुक्षेत्र के चारों ओर ४८ कोस की परिक्रमा में फैले तीर्थ स्थलों से है।.

नई!!: कुरुक्षेत्र जिला और ४८ कोस भूमि की परिक्रमा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कुरुक्षेत्र ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »