लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत

सूची २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत

2016 ओलम्पिक में भारत ने अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा। भारतीय दल की विशेषतायें संक्षेप में इस प्रकार हैं.

31 संबंधों: दीपा कर्मकार, दीपिका कुमारी, धनुर्विद्या, प्रार्थना थोम्बरे, प्रकाश नन्जप्पा, प्रोदुनोवा, पी॰वी॰ सिंधु, बैडमिंटन, बोम्बायला देवी, भारत, भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, भारतीय महिला हॉकी टीम, मनोज कुमार (मुक्केबाज़), रानी रामपाल, रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस, लिलिमा मिंज, लक्ष्मीरानी माझी, सानिया मिर्ज़ा, साक्षी मलिक, हिना सिद्धू, जर्मनी, जापान, जूडो, जीतू राय, आयरलैण्ड, कुश्ती, अतानु दास, अभिनव बिंद्रा, अर्जेण्टीना, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

दीपा कर्मकार

दीपा कर्मकार (बंगाली: দিপা কর্মকার, अंग्रेजी: Dipa Karmakar) (जन्म: 9 अगस्त 1993) एक कलात्मक जिम्नास्ट हैं जो 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली वे पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट हैं, और पिछले 52 वर्षों में ऐसा करने वाली वे प्रथम भारतीय, पुरुष अथवा महिला, जिम्नास्ट हैं। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और दीपा कर्मकार · और देखें »

दीपिका कुमारी

दीपिका कुमारी (13 जून 1994) एक रिकर्व भारतीय महिला तीरंदाज हैं। बिल्कुल निचले पायदान से निशानेबाजी के खेल में शुरुआत करने वाली वे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और दीपिका कुमारी · और देखें »

धनुर्विद्या

किसी निश्चित लक्ष्य पर धनुष की सहायता से बाण चलाने की कला को धनुर्विद्या (Archery) कहते हैं। विधिवत् युद्ध का यह सबसे प्राचीन तरीका माना जाता है। धनुर्विद्या का जन्मस्थान अनुमान का विषय है, लेकिन ऐतिहासिक सूत्रों से सिद्ध होता है कि इसका प्रयोग पूर्व देशों में बहुत प्राचीन काल में होता था। संभवत: भारत से ही यह विद्या ईरान होते हुए यूनान और अरब देशों में पहुँची थी। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और धनुर्विद्या · और देखें »

प्रार्थना थोम्बरे

प्रार्थना थोम्बरे' (Prarthana G. Thombare) (जन्म १८ जून १९९४) एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी है। २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और प्रार्थना थोम्बरे · और देखें »

प्रकाश नन्जप्पा

प्रकाश नन्जप्पा (जन्म: 29 फ़रवरी 1976) भारत के एक खिलाड़ी हैं। इन्होंने ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में निशानेबाज़ी की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और प्रकाश नन्जप्पा · और देखें »

प्रोदुनोवा

प्रोदुनोवा (Produnova) कलात्मक जिम्नास्टिक्स वॉल्ट का एक रूप है जिसमें वॉल्टिंग हॉर्स पर एक फ्रंट हैंडस्प्रिंग के साथ दो समरसॉल्ट किया जाता है। इस वॉल्ट का कठिनाई सूचकांक 7 है जो कि महिला कलात्मक जिम्नास्टिक्स में किया जाने वाला सर्वाधिक कठिन वॉल्ट है। इसका नामकरण रूस की खिलाड़ी येलेना प्रोदुनोवा के ऊपर किया गया है जिन्होंने 1999 में इसको सबसे पहले सफलतापूर्वक पूरा किया था। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और प्रोदुनोवा · और देखें »

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

बैडमिंटन

बैडमिंटन रैकेट से खेला जानेवाला एक खेल है, जो दो विरोधी खिलाडियों (एकल) या दो विरोधी जोड़ों (युगल) द्वारा नेट से विभाजित एक आयताकार कोर्ट में आमने-सामने खेला जाता है खिलाड़ी अपने रैकेट से शटलकॉक को मारकर के अपने विरोधी पक्ष के कोर्ट के आधे हिस्से में गिराकर प्वाइंट्स प्राप्त करते हैं। एक रैली तब समाप्त हो जाती है जब शटलकॉक मैदान पर गिर जाता है। प्रत्येक पक्ष शटलकॉक के उस पार जाने से पहले उस पर सिर्फ़ एक बार वार कर सकता है। शटलकॉक (या शटल) चिड़ियों के पंखों से बना प्रक्षेप्य है, जिसकी अनोखी उड़ान भरने की क्षमता के कारण यह अधिकांश रैकेट खेलों की गेंदों की तुलना में अलग तरह से उड़ा करती है। खासतौर पर, पंख कहीं ज़्यादा ऊंचाई तक खिंची जा सकती हैं, जिस कारण गेंद की तुलना में शटलकॉक कहीं अधिक तेज़ी से अवत्वरण करता है। अन्य रैकेट के खेलों की तुलना में शटलकॉक की शीर्ष गति बहुत अधिक होती है। चूंकि शटलकॉक की उड़ान हवा से प्रभावित होती है, इसीलिए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा इनडोर में ही खेलना अच्छा होता है। कभी-कभी मनोरंजन के लिए बगीचे या समुद्र तट पर भी खुले में बैडमिंटन खेला जाता है। सन् 1992 से, पांच प्रकार के आयोजनों के साथ बैडमिंटन एक ओलम्पिक खेल रहा है: पुरुषों और महिलाओं के एकल, पुरुषों और महिलाओं के युगल और मिश्रित युगल, जिसमें प्रत्येक जोड़ी में एक पुरूष और एक महिला होती है। खेल के उच्च स्तर पर, खेल उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस की मांग करता है: खिलाड़ियों को एरोबिक क्षमता, दक्षता, शक्ति, गति और दुरूस्तता की आवश्यकता होती है। यह एक तकनीकी खेल भी है, इसमें अच्छे संचालन समन्वय और परिष्कृत रैकेट जुम्बिशों के विकास की ज़रुरत होती है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और बैडमिंटन · और देखें »

बोम्बायला देवी

बोम्बायला देवी लैशराम (अंग्रेजी:Bombayla Devi Laishram) (जन्म ११ फरवरी १९८५,इम्फाल) एक भारतीय तीरंदाज महिला खिलाड़ी है ये २००७ में भारत में अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में खेली है। 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। बोम्बायला देवी का जन्म इम्फाल, मणिपुर,भारत में हुआ था। इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत १९९७ में की थी। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और बोम्बायला देवी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और भारत · और देखें »

भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में

भारत 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016 में पदक की होड़ में है। भारतीय एथलीटों ने 1920 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद से हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में · और देखें »

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम महिला हॉकी के खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला दल है। https://commons.wikimedia.org/wiki/File:%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A5%80.jpg .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और भारतीय महिला हॉकी टीम · और देखें »

मनोज कुमार (मुक्केबाज़)

मनोज कुमार भारत के हरियाणा प्रांत के एक मुक्केबाज हैं। 2007 व 2013 के एशियाई खेलों में उन्होंने काँस्य पदक प्राप्त किया था। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और मनोज कुमार (मुक्केबाज़) · और देखें »

रानी रामपाल

रानी रामपाल (जन्म: ४ दिसम्बर १९९४) भारत की एक हॉकी खिलाड़ी हैं। वे भारतीय हॉकी की 'रानी' कहलाती हैं। २०१० विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम की वे सबसे कम उम्र की (१५ वर्ष) खिलाड़ी थीं। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और रानी रामपाल · और देखें »

रोहन बोपन्ना

रोहन बोपन्ना (जन्म: 4 मार्च 1980) एक भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और रोहन बोपन्ना · और देखें »

लिएंडर पेस

लिएंडर पेस (जन्म: 17 जून 1973) भारत के व्यावसायिक टेनिस खिलाड़ी हैं जो आजकल युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबलों में भाग लेते हैं। वह भारत के सफलतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई युगल एवं मिश्रित युगल स्पर्धायें जीती हैं। उनको भारत का खेल जगत में सबसे ऊँचा पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 1996-1997 में दिया गया और साथ ही २००१ में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। युगल मैचों के अलावा उन्होंने डेविस कप टेनिस स्पर्धा में भारत के लिये कई यादगार जीतें हासिल की और 1996 अटलांटा ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और लिएंडर पेस · और देखें »

लिलिमा मिंज

लिलिमा मिंज (Lilima Minz) एक भारतीय महिला उड़ीसा से फ़ील्ड हॉकी की खिलाड़ी है। ये उड़ीसा के सुंदरगढ़ ज़िले के लालजीबरना ब्लॉक के बिहाबंद तान्तोली गाँव की रहवासी है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और लिलिमा मिंज · और देखें »

लक्ष्मीरानी माझी

लक्ष्मीरानी माझी (जन्म 26 जनवरी 1989 में Bagula, Ghatshila, झारखंड) से चितरंजन, आसनसोल है एक भारतीय महिला दाएँ हाथ के रिकर्व तीरंदाज.

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और लक्ष्मीरानी माझी · और देखें »

सानिया मिर्ज़ा

सानिया मिर्ज़ा (उर्दू: ثانیہ مرزا, तेलुगू: సాన్యా మీర్జా, जन्म: 15 नवम्बर 1986, मुंबई,महाराष्ट्र) भारत की एक टेनिस खिलाड़ी हैं। 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक उन्होने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही और उसके बाद एकल प्रतियोगिता से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष स्थान पर अंकिता रैना विराजमान हुई। मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' प्रदान किया गया था। अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 हो चुकी थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप में सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे जो वह सानिया को प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवा सकें। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पाँशरशिप ली। जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास ने सानिया मिर्ज़ा को 12 साल से ही स्पाँशर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा ले लिया। अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के द्वारा सानिया को एशिया के 50 नायकों में नामित किया गया था। मार्च 2010 में नवभारत टाइम्स समाचार पत्र के द्वारा उन्हें भारत की गौरवान्वित 33 महिलाओं की सूची में नामित किया गया। वर्तमान में, वे नवगठित भारतीय राज्य तेलंगाना की 'ब्रांड एंबेसडर' हैं। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और सानिया मिर्ज़ा · और देखें »

साक्षी मलिक

साक्षी मलिक (Sakshi Malik) (जन्म: ०३ सितम्बर १९९२) भारतीय महिला पहलवान हैं। इन्होंने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में हुए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता है। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वे पहली महिला पहलवान हैं। इससे पहले इन्होंने ग्लासगो में आयोजित २०१४ के राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था। २०१४ के विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वो एक जाट समुदाय से है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और साक्षी मलिक · और देखें »

हिना सिद्धू

हिना सिद्धू भारत के लिए खेलने वाली एक निशानेबाज़ हैं। 2014 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और हिना सिद्धू · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और जर्मनी · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और जापान · और देखें »

जूडो

(柔道) | aka .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और जूडो · और देखें »

जीतू राय

जीतू राय (जन्म: २५ अगस्त १९८९ नेपाल) एक नेपाली मूल के शूटर हैं जो भारत के लिए खेलते हैं। एक ही विश्व कप में दो पदक जीतने वाले वो प्रथम भारतीय और नेपाली हैं। ग्लासगो में आयोजित 2014 राष्ट्रमण्डल खेल में २८ जुलाई २०१४ को १९४.१ लेकर स्वर्ण पदक जीता। वे भारतीय सेना के नौजवान हैं। राय ने मई २०१४ के विश्व कप में १० मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और ५० मीटर पिस्टल में रजत पदक जीता था। उन्हें 2016 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और जीतू राय · और देखें »

आयरलैण्ड

आयरलैण्ड (Éire एक द्वीप है उत्तर पश्चिम यूरोप में। यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया में बीसवां सबसे बड़ा द्वीप है। पुर्व में संजयुक्त राजशाही है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और आयरलैण्ड · और देखें »

कुश्ती

पहलवान कुश्ती एक अति प्राचीन खेल, कला एवं मनोरंजन का साधन है। यह प्राय: दो व्यक्तियों के बीच होती है जिसमें खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को पकड़कर एक विशेष स्थिति में लाने का प्रयत्न करता है। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और कुश्ती · और देखें »

अतानु दास

अतानु दास (अंग्रेजी:Atanu Das) (जन्म ०५ अप्रैल १९९२) एक भारतीय तीरंदाज है। इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत २००८ में की थी। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और अतानु दास · और देखें »

अभिनव बिंद्रा

अभिनव बिंद्रा १० मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। वे ११ अगस्त २००८ को बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतकर व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। क्वालीफाइंग मुकाबले में ५९६ अंक हासिल करने के बाद बिंद्रा ने जबर्दस्त मानसिक एकाग्रता का परिचय दिया और अंतिम दौर में १०४.५ का स्कोर किया। उन्होंने कुल ७००.५ अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना साधने में कामयाबी हासिल की। बिंद्रा ने क्वालीफाइंग मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि उनके प्रतियोगी गगन नारंग बहुत करीबी अंतर से फाइनल में पहुंच पाने से वंचित रह गए। वे नौवें स्थान पर रहे थे। पच्‍चीस वर्षीय अभिनव बिंद्रा एयर राफल निशानेबाजी में वर्ष २००६ में विश्व चैम्पियन भी रह चुके हैं। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और अभिनव बिंद्रा · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और अर्जेण्टीना · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXI ओलम्पियाड खेल, विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हुआ था। इस में अमरीका पहले पायदान पर रहा था। .

नई!!: २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2016 ओलम्पिक में भारत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »