लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पी॰वी॰ सिंधु

सूची पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

8 संबंधों: भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, रितुपर्णा दास, साइना नेहवाल, सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर, इंडियन बैडमिंटन लीग, कैरोलिना मारिन, २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत, 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत

भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में

भारत 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016 में पदक की होड़ में है। भारतीय एथलीटों ने 1920 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद से हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है। .

नई!!: पी॰वी॰ सिंधु और भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में · और देखें »

रितुपर्णा दास

रितुपर्णा दास भारत की एक उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2013 दिसम्बर में भारत की 78वीं सीनियर नैशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में वे द्वितीय स्थान पर रहीं। .

नई!!: पी॰वी॰ सिंधु और रितुपर्णा दास · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: पी॰वी॰ सिंधु और साइना नेहवाल · और देखें »

सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर

सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर सीएनएन आईबीएन द्वारा प्रतिवर्ष खेल, व्यापार, मनोरंजन, लोक सेवा एवं राजनीति के क्षेत्रों में योगदान करने वाले भारतीयों को दिया जाने वाला एक पुरस्कार है। इस पुरस्कार की स्थापना साल 2006 में की गयी थी। .

नई!!: पी॰वी॰ सिंधु और सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर · और देखें »

इंडियन बैडमिंटन लीग

भारतीय बैडमिंटन लीग(संछिप्त में आई॰बी॰एल) भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा शुरू की गयी फ्रेंचाइजी आधारित बैडमिंटन प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण 14 से 31 अगस्त 2013 तक भारत में खेला जायेगा। इसमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे। पहले आई॰बी॰एल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 22 जुलाई 2013 को दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन छह फ्रेंचाइजी टीमों में हैदराबाद हॉटशॉट्स, बांगा बीट्स, क्रिश दिल्ली स्मैशर्स, अवध वारियर्स, पुणे पिस्टंस और मुम्बई मास्टर्स शामिल हैं। बीएआई ने सभी शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए इस लीग में भाग लेना अनिवार्य कर दिया गया है। .

नई!!: पी॰वी॰ सिंधु और इंडियन बैडमिंटन लीग · और देखें »

कैरोलिना मारिन

कैरोलिना मारिया मारिन मार्टिन Carolina María Marín Martín (जन्म 15 जून 1993) स्पेन की तरफ से खेलने वाली विश्व की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व में शीर्ष वरीयता वाली मारिन अगस्त २०१६ में रियो ओलम्पिक का महिला एकल श्रेणी स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली गैर एशियाई खिलाड़ी हैं। इसके पहले वह विश्व बैडमिंटन संघ की तरफ से शीर्ष वरीयता से भी नवाज़ी जा चुकी हैं। वो महिला एकल प्रतियोगिताओं में 2014 और 2015 में विश्व विजयी रह चुकी हैं। .

नई!!: पी॰वी॰ सिंधु और कैरोलिना मारिन · और देखें »

२०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत

2016 ओलम्पिक में भारत ने अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा। भारतीय दल की विशेषतायें संक्षेप में इस प्रकार हैं.

नई!!: पी॰वी॰ सिंधु और २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत · और देखें »

2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत

भारत ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 23 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में एक प्रतिभागी राष्ट्र था। इन खेलों में 14 खेल विधाओं में कुल 215 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो की इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बड़ा सदस्य दल था। खिलाड़ियों का साथ अधिकारी, कोच एवं सहयोगी स्टाफ के एक 90 सदस्यीय दल ने दिया। नेटबॉल, रग्बी सेवन्स और ट्रायथलन को छोड़ भारत ने ग्लासगो खेलों की सभी 17 विधाओं और 261 पदक स्पर्धाओं में खिलाडियों को मैदान में उतारा। 15 स्वर्ण 30 रजत एवं 19 कांस्य पदकों के साथ भारत ने खेलों में कुल 64 पदकों के साथ पदक तालिका में भारत पाँचवे स्थान पर रहा। 2010 और 2002 के राष्ट्रमण्डल खेलों के बाद पदकों की दृष्टि से यह भारत के लिए तीसरे सबसे सफल राष्ट्रमण्डल खेल रहा।विकास गौड़ा ने पुरुष की चक्का फ़ेंक स्पर्धा में जीत के साथ 56 सालों बाद भारत के लिए किसी पुरुष एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बने। पारुपल्ली कश्यप ने राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत के लिए बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में 32 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। महिला चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया राष्ट्रमण्डल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वज वाहक बनीं। .

नई!!: पी॰वी॰ सिंधु और 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पी वी सिन्धु, पी वी सिंधु, पी॰वी॰ सिंधू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »