लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२०१८ में निधन

सूची २०१८ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१८ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

15 संबंधों: दिल अपना और प्रीत पराई, नरेन्द्र झा, पतंगराव कदम, राजिन्द्र पाल, रईस (फ़िल्म), शम्मी (अभिनेत्री), स्टीफन हॉकिंग, सूफ़ीवाद, ज़ोरावर चन्द बख्शी, जॉन सल्सटन, ख़ुदागवाह, इन्द्रबहादुर राई, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, केरल उच्च न्यायालय, २०१७ में निधन

दिल अपना और प्रीत पराई

दिल अपना और प्रीत पराई हिन्दी भाषा की एक फ़िल्म है जो 1960 में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: २०१८ में निधन और दिल अपना और प्रीत पराई · और देखें »

नरेन्द्र झा

नरेन्द्र झा (2 सितम्बर 1962 - 14 मार्च 2018) एक भारतीय अभिनेता थे। यह कई धारावाहिक और फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने हवन में हरी ओम बापजी, हमने ली है शपथ में एसीपी करणवीर, थेफ्ट ऑफ बगदाद में शीर्षक किरदार और इसके अलावा उन्होंने कैप्टन हाउस, जय हनुमान आम्रपल्ली रावण आदि धारावाहिक में काम किया। उन्होंने फिल्म हैदर, शोरगुल, रईस में भी काम किया। 14 मार्च 2018 को नरेंद्र झा का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नरेंद्र झा के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया गया। .

नई!!: २०१८ में निधन और नरेन्द्र झा · और देखें »

पतंगराव कदम

पतंगराव कदम महाराष्ट्र के जाने माने राजनीती विशेषज्ञ और भारती विद्यापीठ के संस्थापक है। वो महाराष्ट्र सरकार में वन मंत्री रह चुके है। ९ मार्च २०१८ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी बीमारी की बजह से मौत हो गयी।. .

नई!!: २०१८ में निधन और पतंगराव कदम · और देखें »

राजिन्द्र पाल

राजिंदर पाल (जन्म १८ नवंबर १९३७ - ०९ मई २०१८) एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्होंने १९६४ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। इनका निधन ०९ मई २०१८ को देहरादून के एक अस्पताल में हुआ है, इससे पहले इन्हें ६ मई को दिल का दौरा पड़ा था। राजिन्द्र पाल ने अपने कैरियर में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एकमात्र टेस्ट मैच खेला था जबकि ९८ प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेले थे। जिसमें इन्होंने ३३७ विकेट लिए थे। .

नई!!: २०१८ में निधन और राजिन्द्र पाल · और देखें »

रईस (फ़िल्म)

रईस अपराध पर आधारित हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय एक्शन थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। इसका निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और गौरी खान ने किया है। इसका निर्माण अप्रैल 2015 में शुरू हुआ। इसमें शाहरुख खान, माहिरा खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अभिनेत्री सन्नी लियोन एक विशेष गाने में शाहरुख खान के साथ हैं। फ़िल्म को गुजरात के अपराधी अब्दुल लतीफ़ पर आधारित बताया जा रहा था पर फ़िल्म निर्माताओं ने यह स्पष्ट किया कि, "फ़िल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है जिसका किसी भी व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है"। फ़िल्म २५ जनवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: २०१८ में निधन और रईस (फ़िल्म) · और देखें »

शम्मी (अभिनेत्री)

नरगिस रबादी (24 अप्रैल 1929 - 6 मार्च 2018) एक भारतीय कलाकारा थी जिन्होंने 200 से अधिक हिंदी चलचित्रों में अभिनय किया था। वे अपने हास्य प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थीं। वे एक पारसी परिवार में जन्मी थी और उनके बचपन का नाम नरगिस रबादी था। उन्होंने ‘उस्ताद पेड्रो’, ‘भाई-बहन’, ‘दिल अपना और प्रीत परायी’,‘हाफ टिकट’, ‘जब जब फूल खिले’, ‘इत्तेफाक’, द बर्निग ट्रेन, ‘कुदरत’, ‘आवारा बाप’ आदि फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘देख भाईदेख’, ‘जबान संभाल के’, ‘श्रीमान श्रीमती’, कभी ये कभी वो’ और ‘फिल्मी चक्कर’ जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया था। .

नई!!: २०१८ में निधन और शम्मी (अभिनेत्री) · और देखें »

स्टीफन हॉकिंग

स्टीफन विलियम हॉकिंग (८ जनवरी १९४२– १४ मार्च २०१८)), एक विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्माण्ड विज्ञानी, लेखक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान केन्द्र (Centre for Theoretical Cosmology) के शोध निर्देशक थे। .

नई!!: २०१८ में निधन और स्टीफन हॉकिंग · और देखें »

सूफ़ीवाद

सूफ़ीवाद या तसव्वुफ़ इस्लाम का एक रहस्यवादी पंथ है। इसके पंथियों को सूफ़ी(सूफ़ी संत) कहते हैं। इनका लक्ष्य आध्यात्मिक प्रगति एवं मानवता की सेवा रहा है। सूफ़ी राजाओं से दान-उपहार स्वीकार नहीं करते थे और सादा जीवन बिताना पसन्द करते थे। इनके कई तरीक़े या घराने हैं जिनमें सोहरावर्दी (सुहरवर्दी), नक्शवंदिया, कादिरी, चिष्तिया, कलंदरिया और शुस्तरिया के नाम प्रमुखता से लिया जाता है। माना जाता है कि सूफ़ीवाद ईराक़ के बसरा नगर में क़रीब एक हज़ार साल पहले जन्मा। राबिया, अल अदहम, मंसूर हल्लाज जैसे शख़्सियतों को इनका प्रणेता कहा जाता है - ये अपने समकालीनों के आदर्श थे लेकिन इनको अपने जीवनकाल में आम जनता की अवहेलना और तिरस्कार झेलनी पड़ी। सूफ़ियों को पहचान अल ग़ज़ाली के समय (सन् ११००) से ही मिली। बाद में अत्तार, रूमी और हाफ़िज़ जैसे कवि इस श्रेणी में गिने जाते हैं, इन सबों ने शायरी को तसव्वुफ़ का माध्यम बनाया। भारत में इसके पहुंचने की सही-सही समयावधि के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन बारहवीं-तेरहवीं शताब्दी में ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती बाक़ायदा सूफ़ीवाद के प्रचार-प्रसार में जुट गए थे। .

नई!!: २०१८ में निधन और सूफ़ीवाद · और देखें »

ज़ोरावर चन्द बख्शी

लेफ्टिनेंट जनरल ज़ोरावर चन्द बख्शी या ज़ेड सी बख्शी पीवीएसएम, एमवीसी, वीआरसी, वीएसएम (जन्म 21 अक्टूबर, 1 9 21) भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जनरल हैं, जिन्हें 1 9 65 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (ऑपरेशन अब्ज़ेज़) के कमांडरों में से एक के रूप में जाना जाता है।। अपने सम्मानों की संख्या की वजह से उन्हें "भारत का सबसे ज्यादा सज्जित जनरल" भी कहा जाता है। .

नई!!: २०१८ में निधन और ज़ोरावर चन्द बख्शी · और देखें »

जॉन सल्सटन

जॉन एडवर्ड सल्सटन (John Edward Sulston 27 मार्च 1942 – 6 मार्च 2018) एक ब्रितानी जीवविज्ञानी थे जिन्हें २००२ में सिडनी ब्रेनर और हावर्ड रॉबर्ट होर्वित्ज़ के साथ संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया। .

नई!!: २०१८ में निधन और जॉन सल्सटन · और देखें »

ख़ुदागवाह

ख़ुदागवाह 1992 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय महाकाव्य फिल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन है। अक्किनेनी नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, और डैनी डेन्जोंगपा सहायक भूमिकाओं में हैं। संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित किया गया था। यह श्रीदेवी और बच्चन की एक साथ तीसरी फिल्म है। फिल्म में; अफगानिस्तान का बादशाह खान बेनजीर के पिता के हत्यारे को खोजने के लिए भारत यात्रा करता है ताकि वह उसे प्रभावित कर सके। वह सफल होता है लेकिन जल्द ही खुद को एक हत्या का दोषी पाता है और भारतीय जेल में फंस जाता है। ख़ुदागवाह को 8 मई, 1992 को सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था। रिलीज होने पर इसको इसके निर्देशन, पटकथा, प्रदर्शन, संगीत और उत्पादन की ओर आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। यह फिल्म दुनिया भर में ₹17.9 करोड़ की कमाई करने वाली प्रमुख व्यावसायिक सफलता बन गई। इस प्रकार ये 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: २०१८ में निधन और ख़ुदागवाह · और देखें »

इन्द्रबहादुर राई

इन्द्रबहादुर राई (3 फ़रवरी 1927 - 6 मार्च 2018) नेपाली मूल के दार्जिलिंग निवासी भारतीय साहित्यकार थे। उनका नेपाली साहित्य और भाषा में योगदान अविस्मरणीय है। इन्हें नेपाली भाषा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ-साथ अन्य अनेकों सम्मनों से विभूषित किया गया है। राई नेपाली भाषा के अत्यंत प्रतिभावान लेखकों में से एक हैं। उनके सृजन में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तकनीक शामिल है जो साहित्यिक शैलियों की एक विस्तृत श्रृंखला का उपयोग करती है। .

नई!!: २०१८ में निधन और इन्द्रबहादुर राई · और देखें »

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (औमतौर पर केंब्रिज) इंग्लैंड के कैम्ब्रिज शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह अंग्रेजीभाषी देशों में दूसरा सबसे पुराना और यूरोप में चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। वर्तमान समय में इसके साथ 31 कॉलेज, 100 विभाग, फैकल्टीज और सिंडिकेट और 6 स्कूल संबद्ध हैं। इसमें 17000 छात्र एनरोल हैं, जिनमें 120 विभिन्न देशों के 1000 अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हैं। 1209 में शहरवासियों से हुए विवाद की वजह से आक्सफोर्ड को छोड़ निकले प्रबुद्धजनों के संगठन ने इस विश्वविद्यालय की नीव रखी थी। आक्सफोर्ड और केम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से आक्सब्रिज कहा जाता है। बिट्रिश संस्कृति और इतिहास में घुलेमिले दोनों विश्वविद्यालय के बीच प्रतिद्वंदिता का एक लंबा इतिहास है। अकादमिक तौर पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय की गणना दुनिया के पांच सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में की जाती है। वर्ष 2009 तक इस विश्वविद्यालय की फेरहिस्त में 85 नोबल पुरस्कार विजेता शामिल हैं। विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज.

नई!!: २०१८ में निधन और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय · और देखें »

केरल उच्च न्यायालय

केरल उच्च न्यायालय केरल राज्य का न्यायालय है। इसके अधिकार मे केरल के साथ लक्षद्वीप भी आता हैं। इसे १ नवम्बर १९५६ को स्थापित किया गया। .

नई!!: २०१८ में निधन और केरल उच्च न्यायालय · और देखें »

२०१७ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१७ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २०१८ में निधन और २०१७ में निधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »