लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२०१७ में निधन

सूची २०१७ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१७ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

45 संबंधों: चिकित्सक, टॉम ऑल्टर, एएफसी अजाक्स, एनडीटीवी इंडिया, एलेगज़ैन्डर कदाकिन, तमिल नाडु के राज्यपालों की सूची, तारक मेहता, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड, द हिन्दू, द इंडियन एक्सप्रेस, नवभारत टाइम्स, नीदरलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल, पाकिस्तानी, पंजाब (भारत) के मुख्यमंत्रियों की सूची, पीटर मैन्सफील्ड, बानो कुदसिया, बांग्लादेश की संसद, माइकल ओजियो, मुख्य न्यायधीश (भारत), रूथ फ़ॉ, रोर (फ़िल्म), रीमा लागू, लीवर सिरोसिस, शशि कपूर, सत्यपाल वाही, सुधीन्द्र चन्द्र दासगुप्ता, सुरजीत सिंह बरनाला, सुल्तान अहमद, जर्मन भाषा, ई अहमद, विदेश मंत्रालय (भारत), विनोद खन्ना, वेद प्रकाश शर्मा, गिरिजा देवी, ग्रैमी पुरस्कार, ओम पुरी, आज तक, कर्नाटक विधानसभा, कर्कट रोग, अर्द्ध सत्य (1983 फ़िल्म), अर्जन सिंह, २०१६ में निधन, २०१८ में निधन, 2017 इस्तानबुल नाईट क्लब हमला

चिकित्सक

चिकित्सक वो व्यक्ति हैं जो दवाओं, रोग तथा आयुर्विज्ञान का ज्ञान रखतें हैं। श्रेणी:व्यवसाय.

नई!!: २०१७ में निधन और चिकित्सक · और देखें »

टॉम ऑल्टर

टॉम बीच ऑल्टर (जन्म: २२ जून १९५०,मृत्यु 29 सितंबर 2017) हिन्दी फ़िल्मों और रंग-मंच के अभिनेता थे। वे मूल रूप से अमरीकी थे। २००८ में अन्हें पद्म श्री सम्मान भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया था। .

नई!!: २०१७ में निधन और टॉम ऑल्टर · और देखें »

एएफसी अजाक्स

एम्स्टर्डम फुटबॉल क्लब अजाक्स सामान्यतः एएफसी अजाक्स, अजाक्स एम्स्टर्डम या बस अजाक्स (प्रसिद्ध यूनानी नायक के नाम पर) के रूप में जाना जाता है, एम्स्टर्डम में स्थित एक डच पेशेवर फुटबॉल क्लब है। क्लब ऐतिहासिक डच राष्ट्रीय फुटबॉल लीग, पीएसवी और फेनूर्ड जा रहा है दूसरों पर हावी है कि तीन क्लबों में से एक है। अजाक्स 20 वीं सदी के सातवें सबसे सफल यूरोपीय क्लब थे। वे 1971-1973 में लगातार यूरोपीय कप जीता। 1972 में, वे डच एरेडिवाइज़ी, क्न्व्ब् कप और यूरोपीय कप जीतकर महाद्वीपीय तिगुना पूरा किया, अजाक्स की आखिरी अंतरराष्ट्रीय ट्राफियां 1995 इंटरकांटिनेंटल कप और 1995 चैंपियंस लीग फाइनल में मिलान को हरा दिया जहां लीग थे, वे जुवेंटस के लिए पेनल्टीज़ 1996 चैंपियंस लीग के फाइनल में हार गए। वे महाद्वीपीय तिहरा और एक ही सीजन / कैलेंडर वर्ष में इंटरकांटिनेंटल कप जीतने के लिए तीन टीमों में से एक है; यह 1971-72 के सत्र में हासिल की थी।UEFA sanctioned the UEFA Supercup for the first time in 1973.

नई!!: २०१७ में निधन और एएफसी अजाक्स · और देखें »

एनडीटीवी इंडिया

एनडीटीवी इंडिया एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। en:NDTV India श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: २०१७ में निधन और एनडीटीवी इंडिया · और देखें »

एलेगज़ैन्डर कदाकिन

एलेगज़ैन्डर एम कदाकिन (1949-2017) भारत में रूस राजदूत थे। हिन्दी और अंग्रेज़ी की कई पुस्तकों का वे रूसी भाषा में अनुवाद कर चुके हैं। वे पचास वैज्ञानिक लेख भारत और रूस की पत्रिकाओं में प्रकाशित कर चुके हैं। वह 2004 में रूसी संख के सम्मानित दूत का ख़िताब प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे एक शिक्षक और रूसी प्राकृतिक विज्ञान अकादमी के सदस्य हैं। वे एक भाषाविद भी हैं। रूसी के अलावा अंग्रेज़ी, हिन्दी, उर्दू, फ़्रेंच और रोमानियाई भाषा जानते हैं।http://www.ircc.in/images/Ambassador%20A.M.KADAKIN.pdf .

नई!!: २०१७ में निधन और एलेगज़ैन्डर कदाकिन · और देखें »

तमिल नाडु के राज्यपालों की सूची

यह सूची सन् १९४६ से भारत के तमिल नाडु राज्य के राज्यपालों की है। तमिल नाडु के राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन राज्य की राजधानी चेन्नई में है। .

नई!!: २०१७ में निधन और तमिल नाडु के राज्यपालों की सूची · और देखें »

तारक मेहता

तारक मेहता एक भारतीय लेखक थे। यह मुख्यतः दुनिया ने उंधा चश्मा नामक गुजराती भाषा में एक लेख लिखने के कारण जाने जाते हैं। उन्होंने कई प्रकार के हास्य कहानी आदि का गुजराती में अनुवाद किया। इनका साप्ताहिक लेख पहली बार मार्च 1971 में चित्रलेखा नामक एक साप्ताहिक अखबार में आया। इस वर्ष यह 80 पुस्तकों को प्रकाशित किए। जिसमें 3 पुस्तक उनके दिव्य भास्कर नामक अखबार में छापे जाने वाले लेख पर आधारित थे। 2008 में असित कुमार मोदी ने इस कहानी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा धारावाहिक बनाया, जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। इस कहानी में एक तारक मेहता का भी किरदार है। इस किरदार को शैलेश लोधा निभा रहे हैं। .

नई!!: २०१७ में निधन और तारक मेहता · और देखें »

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड

ONGC platform at Bombay High in the Arabian Sea ऑयल अैण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। इसे फॉर्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा 335 वें स्थान पर रखा गया है। यह भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है। ओएनजीसी कच्चे तेल के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों में संलिप्त है। इसकी हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों भारत के 26 तलछटी बेसिनों में चल रही हैं। यह भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का लगभग 30% उत्पादन करती है। इसके स्वामित्व मे एक 11000 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन है जिसका परिचालन यह स्वंय करती है। मार्च 2007 तक यह मार्केट कैप के संदर्भ में यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी थी।. .

नई!!: २०१७ में निधन और तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड · और देखें »

द हिन्दू

द हिन्दू (द हिन्दू) भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेज़ी दैनिक समाचार पत्र है। वर्ष २०१० के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $200 मिलियन से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद और मलप्पुरम। .

नई!!: २०१७ में निधन और द हिन्दू · और देखें »

द इंडियन एक्सप्रेस

द इंडियन एक्सप्रेस की एक प्रति दि इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) भारत में प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है। .

नई!!: २०१७ में निधन और द इंडियन एक्सप्रेस · और देखें »

नवभारत टाइम्स

नवभारत टाइम्स दिल्ली और मुंबई से प्रकाशित होने वाला एक दैनिक समाचार पत्र है। इसकी प्रकाशक कम्पनी बेनेट, कोलमैन एवं कम्पनी है, जो द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक्स टाइम्स, महाराष्ट्र टाइम्स जैसे दैनिक अखबारों एवं फ़िल्मफ़ेर व फेमिना जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करती है। नवभारत टाइम्स इस समूह के सबसे पुराने प्रकाशनों में से एक है। दिल्ली में करीब 4.23 लाख की प्रसार संख्या और 19.7 लाख की पाठक संख्या के साथ यह अखबार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छाया हुआ है। हिन्दी मुम्बई में चौथे नम्बर की भाषा मानी जाती है, इसके बावजूद ग्रेटर मुम्बई क्षेत्र में नवभारत टाइम्स की प्रसार संख्या 1.3 लाख और पाठक संख्या 4.7 लाख है। इन दोनों शहरों में शुरू से ही नवभारत टाइम्स प्रथम स्थान पर है। .

नई!!: २०१७ में निधन और नवभारत टाइम्स · और देखें »

नीदरलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

नीदरलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Nederlands nationaal voetbalelftal), अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व करती है और और राजसी डच फुटबॉल एसोसिएशन (केएनवीबी) द्वारा नियंत्रित किया जाती है। टीम लोकप्रिय ओरञे के रूप में जानी जाती है और कभी कभी टीम हॉलैंड के रूप में भी जानी जाती है। डच कभी फाइनल जीतने के बिना सबसे अधिक विश्व कप के फाइनल में खेलने के लिए रिकॉर्ड पकड़ हुआ है। वे 1974, 1978 और 2010 के विश्व कप में दूसरे स्थान पर रहे। वे 1988 में यूईएफए यूरो जीता है। 1970 के दशक में उनकी सफलता के शिखर पर, टीम टोटल फुटबॉल की अपनी महारत के लिए मशहूर थी। .

नई!!: २०१७ में निधन और नीदरलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम · और देखें »

पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल

पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल, पापुआ न्यू गिनी की रानी के निवासिय स्थानीय राजप्रतिनिधि का पद है। गवर्नर-जनरल, पापुआ न्यू गिनी की रानी, जोकी पापुआ न्यू गिनी और संयुक्त राजशाही समेत कुल १६ प्रजाभूमियों की शासी नरेश एवं राष्ट्रप्रमुख हैं, के अनुपस्थिति में उनके संवैधानिक कार्यों का निर्वाह करते हैं। .

नई!!: २०१७ में निधन और पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल · और देखें »

पाकिस्तानी

पाकिस्तान में रहने वाले या विदेशों में बसे पाकिस्तान मूल के लोग।.

नई!!: २०१७ में निधन और पाकिस्तानी · और देखें »

पंजाब (भारत) के मुख्यमंत्रियों की सूची

पंजाब के मुख्यमंत्री उत्तर भारत के पंजाब राज्य के सरकार के प्रमुख हैं। भारत के संविधान के मुताबिक, पंजाब के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री है। पंजाब विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुसंख्य पक्ष (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है, जिनके मंत्रिमंडल में सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए है और यह कोई अवधि सीमा नहीं है। .

नई!!: २०१७ में निधन और पंजाब (भारत) के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

पीटर मैन्सफील्ड

पीटर मैन्सफील्ड (Peter Mansfield; ९ अक्टूबर १९३३ – ८ फ़रवरी २०१७) एक अंग्रेज़ चिकित्सक थे। उन्हें एम॰आर॰आई॰ की खोज के लिए वर्ष २००३ में पॉल क्रिस्चियन लौटरबर के साथ चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। मैंन्सफील्ड नॉटिंघम विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। .

नई!!: २०१७ में निधन और पीटर मैन्सफील्ड · और देखें »

बानो कुदसिया

बानो कुदसिया (بانو قدسیه, 28 नवंबर 1928 – 4 फरवरी 2017), 'बानो आप्पा' नाम से विख्यात। पाकिस्तानी उर्दू उपन्यासकार और पटकथा लेखिका थी। ‘राजा गिद्ध’ उनका प्रसिद्ध उपन्यास है। उनकी अन्य प्रमुख रचनाओं में आतिश-ए-जोरि -पा, एक दिन, अमर बेल, चहर चमन, फुटपाथ की घास और हवा के नाम आदि शामिल हैं। उनका जन्म 28 नवंबर, 1928 को फिरोजपुर पंजाब (ब्रिटिश भारत) में हुआ था। उन्हें पाकिस्तान सरकार द्वारा वर्ष 1983 में सितारा-ए-इम्तियाज और वर्ष 2010 में हिलाल-ए-इम्तियाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 4 फरवरी, 2017 को लाहौर में उनका निधन हो गया। .

नई!!: २०१७ में निधन और बानो कुदसिया · और देखें »

बांग्लादेश की संसद

राष्ट्रीय संसद या जातीय संसद(জাতীয় সংসদ., जातीयो शॉंशोद्), है जनप्रजातंत्र बांग्लादेश की सर्वोच्च विधाई सदन। इस एकसदनीय विधायिका के सदस्यों की कुल संख्या है 350। जिनमें 300 आसन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सांसदों के लिए होते हैं एवं अवशिष्ट 50 आसन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित आसनो के नारी सदस्यगण, पूर्वकथित 300 निर्वाचित सांसदों के मतों द्वारा परोक्ष निर्वाचन पद्धति से निर्वाचित होते हैं। निर्वाचित होती संसद की कार्यअवधि 5 वर्ष है। .

नई!!: २०१७ में निधन और बांग्लादेश की संसद · और देखें »

माइकल ओजियो

सर माइकल ओजियो' (Sir Michael Ogio; 7 जुलाई 1942 – 18 फ़रवरी 2017) पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ थे। वो पापुआ न्यू गिनी के नौंवे गवर्नर-जनरल थे। वो पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी के नेता थे। तत्कालीन गवर्नर जनरल जेफरी नेप के त्यागपत्र के बाद २० दिसम्बर २०१० को वो कार्यवाहक गवर्नर जनरल बने। १४ जनवरी २०११ को पाटो काकेराया को ६५-२३ के अन्तर से हराकर वो गवर्नर-जनरल चुने गये। २५ फ़रवरी २०११ को उन्हें शपथ दिलाई गयी। २६ अप्रैल २०११ को महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने उन्हें नाइटहूड पुरस्कार से सम्मानित किया ओजियो का १८ फ़रवरी २०१७ को पोर्ट मोरेस्बी में ७४ वर्ष की आयु में निधन हो गया। .

नई!!: २०१७ में निधन और माइकल ओजियो · और देखें »

मुख्य न्यायधीश (भारत)

भारत का मुख्य न्यायधीश (Chief Justice of India / CJI) भारतीय न्यायपालिका तथा सर्वोच्च न्यायालय का अध्यक्ष होता है। .

नई!!: २०१७ में निधन और मुख्य न्यायधीश (भारत) · और देखें »

रूथ फ़ॉ

सिस्टर डॉक्टर रूथ कैथेरिना मार्था फ़ॉ द न्यूज़, अभिगमन तिथि: ११ अगस्त २०१७ (9 सितम्बर 1929 – 10 अगस्त 2017) जर्मन-पाकिस्तानी चिकित्सक और नन थीं। वो अपने जीवन के लगभग ५० वर्ष से पाकिस्तान में कुष्ठ रोगियों के जीवन के लिए बिताये। .

नई!!: २०१७ में निधन और रूथ फ़ॉ · और देखें »

रोर (फ़िल्म)

रोर (हिन्दी:गर्जन) एक बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसे कमल सदनह ने निर्देशित किया है तथा अबिस रिजवी इसके निर्माता हैं। मुंबई में ३१ जुलाई, २०१४ को एक समारोह में सलमान खान ने इस फ़िल्म का विमोचन किया। यह ३१ अक्टूबर, २०१४ को प्रदर्शित होगा। .

नई!!: २०१७ में निधन और रोर (फ़िल्म) · और देखें »

रीमा लागू

रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। इन्हें हिन्दी और मराठी सिनेमा में सहायक और माँ के कई किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। यह लगभग चार दशक से मराठी मंच पर कार्य कर रही थीं। इन्होंने मराठी धारावाहिक "तुजा मजा जामेना" में मुख्य किरदार निभाया था, इसके अलावा हिन्दी धारावाहिक "श्रीमान श्रीमती" और "तू तू मैं मैं" में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इन्हें कई हिन्दी फिल्मों में माँ के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है, जिसमें मैंने प्यार किया, आशिक़ी, साजन, हम आपके हैं कौन, रंगीला, वास्तव, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और हम साथ साथ हैं आदि है। .

नई!!: २०१७ में निधन और रीमा लागू · और देखें »

लीवर सिरोसिस

सिरोसिस यकृत की कैंसर के बाद सबसे गंभीर बीमारी है, इस बीमारी का इलाज लीवर प्रत्यारोपण के अलावा और कोई नहीं है। इस रोग में यकृत कोशिकाएं बडे पैमाने पर नष्ट हो जाती हैं और उनके स्थान पर फाइबर तंतुओं का निर्माण हो जाता है। यकृत की बनावट भी असामान्य हो जाती है, जिससे पोर्टल हाइपरटैंशन की स्थिति बन जाती है। (राजस्थान पत्रिका) .

नई!!: २०१७ में निधन और लीवर सिरोसिस · और देखें »

शशि कपूर

शशि कपूर (जन्म: 18 मार्च, 1938, निधन: 04 दिसम्बर 2017) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे। वर्ष २०११ में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष २०१५ में उनको २०१४ के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बन गये। .

नई!!: २०१७ में निधन और शशि कपूर · और देखें »

सत्यपाल वाही

कर्नल सत्यपाल वाही को सन १९८८ में भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये उत्तर प्रदेश राज्य से थे। श्रेणी:१९८८ पद्म भूषण श्रेणी:२०१७ में निधन.

नई!!: २०१७ में निधन और सत्यपाल वाही · और देखें »

सुधीन्द्र चन्द्र दासगुप्ता

सुधीन्द्र चन्द्र दासगुप्ता (वर्ष 1937 – 12 जनवरी 2017) त्रिपुरा से भारतीय जनता पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने चुनाव २०१४ के लोकसभा चुनाव से त्रिपुरा पश्चिम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा/राजग के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। 12 जनवरी 2017 को 79 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। .

नई!!: २०१७ में निधन और सुधीन्द्र चन्द्र दासगुप्ता · और देखें »

सुरजीत सिंह बरनाला

सुरजीत सिंह बरनाला (21 अक्टूबर 1925 – 14 जनवरी 2017) एक भारतीय राजनीतिज्ञ था। वह एक पूर्व पंजाब के मुख्यमंत्री, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व राज्यपाल और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री था। .

नई!!: २०१७ में निधन और सुरजीत सिंह बरनाला · और देखें »

सुल्तान अहमद

सुल्तान अहमद (६ जून १९५३ - ४ सितंबर २०१७) भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में पर्यटन राज्यमंत्री थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। ४ सितंबर २०१७ को कोलकाता में उनका दिल के दौरे से निधन हो गया। .

नई!!: २०१७ में निधन और सुल्तान अहमद · और देखें »

जर्मन भाषा

विश्व के जर्मन भाषी क्षेत्र जर्मन भाषा (डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ये जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की मुख्य- और राजभाषा है। ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ)। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है। अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है। लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं। जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण १८९८ ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि, फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती-जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं। उच्च जर्मन, केंद्र, उत्तर एवं दक्षिण में बोली जानेवाली अपनी पश्चिमी शाखा (लो जर्मन-फ्रिजियन, अंग्रेजी) से लगभग छठी शताब्दी में अलग होने लगी थी। भाषा की दृष्टि से "प्राचीन हाई जर्मन" (७५०-१०५०), "मध्य हाई जर्मन" (१३५० ई. तक), "आधुनि हाई जर्मन" (१२०० ई. के आसपास से अब तक) तीन विकास चरण हैं। उच्च जर्मन की प्रमुख बोलियों में यिडिश, श्विज्टुन्श, आधुनिक प्रशन स्विस या उच्च अलेमैनिक, फ्रंकोनियन (पूर्वी और दक्षिणी), टिपृअरियन तथा साइलेसियन आदि हैं। .

नई!!: २०१७ में निधन और जर्मन भाषा · और देखें »

ई अहमद

श्री एडपपकथ अहमद (29 अप्रैल 1938http://www.archive.india.gov.in/govt/loksabhampbiodata.php?mpcode.

नई!!: २०१७ में निधन और ई अहमद · और देखें »

विदेश मंत्रालय (भारत)

भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) विदेशों के साथ भारत के सम्बन्धों के व्यवस्थित संचालन के लिये उत्तरदायी मंत्रालय है। यह मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधित्व के लिये जिम्मेदार है। इसके अतिरिक्त यह अन्य मंत्रालयों, राज्य सरकारों एवं अन्य एजेन्सियों को विदेशी सरकारों या संस्थानों के साथ कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सलाह देता है। श्रीमती सुषमा स्वराज मई २०१४ से भारत की विदेशमंत्री हैं। नीति का अर्थ है तर्क पर आधारित कार्य, जो वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करे। इसका उद्देश्य अपनी स्थिति को उत्तरोत्तर उन्नत बनाना होता है। इस कार्य की सफलतापूर्वक पूर्ति विदेश नीति पर ही निर्भर है। किसी देश की विदेश नीति को क्रियान्वित करने का उत्तरदायित्व उस देश के विदेश विभाग पर होता है। यह सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में से एक विभाग होता है। इसी की योग्यता पर यह निर्भर करता है कि यह किस प्रकार देश के राष्ट्रीय हितों, सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाये रखेगा। इसी के कार्य एक देश को शान्ति अथवा युद्ध के कार्य के मार्ग पर ले जाते हैं। इन्हीं के प्रयासों से देश की आवाज अन्तर्राष्ट्रीय जगत में सुनी जा सकती है। इसका एक गलत कदम देश को अन्धकार के गर्त में ले जा सकता है। विदेश नीति का प्रभाव विश्वव्यापी होता है। .

नई!!: २०१७ में निधन और विदेश मंत्रालय (भारत) · और देखें »

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना (जन्म: रविवार, ६ अक्टूबर, १९४६ - निधन: गुरुवार, २७ अप्रैल २०१७) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे जिनका जन्म पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था जबकि इनका लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से २७ अप्रैल २०१७ को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया । .

नई!!: २०१७ में निधन और विनोद खन्ना · और देखें »

वेद प्रकाश शर्मा

वेद प्रकाश शर्मा (Ved Prakash Sharma) (जन्म: १० जून १९५५ – १७ फ़रवरी २०१७) हिंदी के लोकप्रिय उपन्यासकार थे। इन्होंने सस्ते और लोकप्रिय उपन्यासों की रचना की है। इनके 176 उपन्यास प्रकाशित हुए। इसके अतिरिक्त इन्होंने खिलाडी श्रृंखला की फिल्मों की पटकथाएं भी लिखी। वर्दी वाला गुंडा वेद प्रकाश शर्मा का सफलतम थ्रिलर उपन्यास है। इस उपन्यास की आजतक लगभग 8 करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं। भारत में जनसाधारण में लोकप्रिय थ्रिलर उपन्यासों की दुनिया में यह उपन्यास "क्लासिक" का दर्जा रखता है। १० जून, 1955 को मेरठ में जन्मे वेद प्रकाश शर्मा के पिता पं॰ मिश्रीलाल शर्मा मूलत: मुजफ्फरनगर जिले के बिहरा गांव के रहने वाले थे। वेद प्रकाश एक बहन और सात भाइयों में सबसे छोटे हैं। एक भाई और बहन को छोड़कर सबकी प्राकृतिक-अप्राकृतिक मौत हो गई। 1962 में बड़े भाई की मौत हुई और उसी साल इतनी बारिश हुई कि किराए का मकान टूट-टाट गया। फिर गैंगरीन की वजह से पिता की एक टांग काटनी पड़ी। घर में कोई कमाने वाला नहीं था, सारी जिम्मेदारी मां पर आ गई। जीवन और समाज को करीब से देखने वाले वेद प्रकाश की तीन बेटियां (करिश्मा, गरिमा और खुशबू) और उपन्यासकार बेटा शगुन शादीशुदा हैं। तुलसी पॉकेट बुक्स नामक प्रकाशन संस्थान भी इन्होंने शुरू किया था। .

नई!!: २०१७ में निधन और वेद प्रकाश शर्मा · और देखें »

गिरिजा देवी

गिरिजा देवी (8 मई 1929 - 24 अक्टूबर 2017) सेनिया और बनारस घरानों की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं। वे शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत का गायन करतीं थीं। ठुमरी गायन को परिष्कृत करने तथा इसे लोकप्रिय बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है। गिरिजा देवी को सन २०१६ में पद्म विभूषण एवं १९८९ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: २०१७ में निधन और गिरिजा देवी · और देखें »

ग्रैमी पुरस्कार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: २०१७ में निधन और ग्रैमी पुरस्कार · और देखें »

ओम पुरी

ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में अम्बाला, पंजाब (अब हरियाणा) में हुआ। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2017 को 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया। - नवभारत टाइम्स - 6 जनवरी 2016 .

नई!!: २०१७ में निधन और ओम पुरी · और देखें »

आज तक

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है। आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है। .

नई!!: २०१७ में निधन और आज तक · और देखें »

कर्नाटक विधानसभा

कर्नाटक विधानसभा .

नई!!: २०१७ में निधन और कर्नाटक विधानसभा · और देखें »

कर्कट रोग

कर्कट (चिकित्सकीय पद: दुर्दम नववृद्धि) रोगों का एक वर्ग है जिसमें कोशिकाओं का एक समूह अनियंत्रित वृद्धि (सामान्य सीमा से अधिक विभाजन), रोग आक्रमण (आस-पास के उतकों का विनाश और उन पर आक्रमण) और कभी कभी अपररूपांतरण अथवा मेटास्टैसिस (लसिका या रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य भागों में फ़ैल जाता है) प्रदर्शित करता है। कर्कट के ये तीन दुर्दम लक्षण इसे सौम्य गाँठ (ट्यूमर या अबुर्द) से विभेदित करते हैं, जो स्वयं सीमित हैं, आक्रामक नहीं हैं या अपररूपांतरण प्रर्दशित नहीं करते हैं। अधिकांश कर्कट एक गाँठ या अबुर्द (ट्यूमर) बनाते हैं, लेकिन कुछ, जैसे रक्त कर्कट (श्वेतरक्तता) गाँठ नहीं बनाता है। चिकित्सा की वह शाखा जो कर्कट के अध्ययन, निदान, उपचार और रोकथाम से सम्बंधित है, ऑन्कोलॉजी या अर्बुदविज्ञान कहलाती है। कर्कट सभी उम्र के लोगों को, यहाँ तक कि भ्रूण को भी प्रभावित कर सकता है, लेकिन अधिकांश किस्मों का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता है। कर्कट में से १३% का कारण है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, २००७ के दौरान पूरे विश्व में ७६ लाख लोगों की मृत्यु कर्कट के कारण हुई। कर्कट सभी जानवरों को प्रभावित कर सकता है। लगभग सभी कर्कट रूपांतरित कोशिकाओं के आनुवंशिक पदार्थ में असामान्यताओं के कारण होते हैं। ये असामान्यताएं कार्सिनोजन या का कर्कटजन (कर्कट पैदा करने वाले कारक) के कारण हो सकती हैं जैसे तम्बाकू धूम्रपान, विकिरण, रसायन, या संक्रामक कारक.

नई!!: २०१७ में निधन और कर्कट रोग · और देखें »

अर्द्ध सत्य (1983 फ़िल्म)

अर्द्ध सत्य १९८३ में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: २०१७ में निधन और अर्द्ध सत्य (1983 फ़िल्म) · और देखें »

अर्जन सिंह

पद्म विभूषण अर्जन सिंह,(ਅਰਜਨ ਸਿੰਘ) डीएफसी, (पूरा नाम: अर्जन सिंह औलख, जन्म: 15 अप्रैल 1919, निधन: 16 सितंबर 2017) भारतीय वायु सेना के एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें वायु सेना मार्शल (पांच सितारा स्तर) पर पदोन्नत किया गया था। 16 सितंबर 2017 को 98 वर्ष की आयु में इनका निधन हुआ। ये भारतीय वायुसेना में प्रमुख पद पर १९६४-६९ तक आसीन रहे। १९६५ के भारत पाक युद्ध के समय वायु सेना की कमान को सफलतापूर्वक संभालने हेतु इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया एवं १९६६ में एयर चीफ़ मार्शल पद पर पदोन्नत किया गया। वायु सेना से सेवानिवृत्ति उपरान्त इन्होंने भारत सरकार के राजनयिक, राजनीतिज्ञ एवं परामर्शदाता के रूप में भी कार्य किया। १९८९ से १९९० तक ये दिल्ली के उपराज्यपाल पद पर रहे। २००२ में भारतीय वायु सेना के मार्शल के पद पर आसीन किया गया। ये प्रथम अवसर था कि जब भारतीय वायु सेना का कोई अधिकारी पांच सितारा स्तर पर पहुंचा हो। .

नई!!: २०१७ में निधन और अर्जन सिंह · और देखें »

२०१६ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१६ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २०१७ में निधन और २०१६ में निधन · और देखें »

२०१८ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१८ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २०१७ में निधन और २०१८ में निधन · और देखें »

2017 इस्तानबुल नाईट क्लब हमला

1 जनवरी 2017 को इस्तानबुल, तुर्की में एक मास शूटिंग हुई जिसमें लगभग 35 लोग मारे गए। तुर्की के शहर इस्तानबुल में एक प्रसिद्ध नाइट क्लब में नए साल की पार्टी के दौरान एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया। शहर के गवर्नर वासिप साहिन के अनुसार हमलावर ने नाइट क्लब में घुसने से पहले बाहर एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की हत्या कर दी।जिस वक्त हमला हुआ, नाइट क्लब में करीब 700 लोग मौजूद थे। - देशबंधु - 1 जनवरी 2017 हमले में दो भारतीय के मरने की सूचना भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी। - एनडीटीवी - 1 जनवरी 2017 .

नई!!: २०१७ में निधन और 2017 इस्तानबुल नाईट क्लब हमला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2017 में मौत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »