लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२०१६ में निधन

सूची २०१६ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१६ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

39 संबंधों: ए॰ बी॰ बर्धन, तपस्या (1976 फ़िल्म), दीनानाथ भार्गव, निम्र अल-निम्र, नेपाली कांग्रेस, पी॰ ए॰ संगमा, पी॰के॰ नायर, फतेह सिंह (शूटर), फिदेल कास्त्रो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भूमिबोल अतुल्यतेज, मार्टिन क्रो, मुफ़्ती मोहम्मद सईद, मुहम्मद अली, राजेश विवेक, रज़ाक ख़ान, लार्स रोर लंग्स्लेट, लोकसभा अध्यक्ष, शिमोन पेरेज़, सलमान तासीर, सिक्किम के राज्यपालों की सूची, सुशील कोइराला, सुसनाह मुशट जॉन्स, हरदेव सिंह, हार्पर ली, जयललिता, जे॰एफ॰आर॰ जैकब, जॉन डेविड जैक्सन, जॉर्ज माइकल, वी॰ रामा राव, ग्लेन फ्रे, इस्‍लाम करिमोव, कलिखो पुल, कोरा कागज़ (1974 फ़िल्म), अनिल गाँगुली, अरमांडो लोयज़ा, २०१५ में निधन, २०१६ पठानकोट हमले, २०१७ में निधन

ए॰ बी॰ बर्धन

अर्धेन्दु भूषण बर्धन (25 सितम्बर 1924 – 2 जनवरी 2016) अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे। वो ऑल इंडिया डिफ़ेन्स इम्पलॉइज़ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी फ़ेडरेशन और ऑल इंडिया इलेक्ट्रिक इम्पलॉइज़ फ़ेडरेशन के अध्यक्ष रहे थे। .

नई!!: २०१६ में निधन और ए॰ बी॰ बर्धन · और देखें »

तपस्या (1976 फ़िल्म)

तपस्या 1976 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: २०१६ में निधन और तपस्या (1976 फ़िल्म) · और देखें »

दीनानाथ भार्गव

दीनानाथ भार्गव(1 नवंबर 1927 - 25 दिसंबर 2016) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात चित्रकार थे। वे शांति निकेतन के कला गुरू नन्दलाल बोस के प्रिय शिष्यों में से एक थे। भारतीय संविधान में चित्रित अशोक स्तंभ में सिंह की चित्रकारी में शामिल थे। .

नई!!: २०१६ में निधन और दीनानाथ भार्गव · और देखें »

निम्र अल-निम्र

अंगूठाकार निम्र बाक़्र अल-निम्र (निम्र बाक़्र अन-निम्र;Gfoeller, Michael (2008-08-23). 1959 – 2 जनवरी 2016; अन्य देवनागरी रूप बाकिर अल-निम्र,. अल-नेम्र,. अल-नम्र,. अल-निमेर, अल-नेमेर, अल-नमेर), सामान्यतः बोला जाने वाला नाम: शेख निम्र, सऊदी अरब के पूर्वी प्रान्त के अल-अवामिया के शिया शेख थे जिनकी गिरफ्तारी और बाद में फाँसी ने शिया और सुन्नी सरकारों में तनाव पैदा कर दिया।ments.

नई!!: २०१६ में निधन और निम्र अल-निम्र · और देखें »

नेपाली कांग्रेस

नेपाली कांग्रेस नेपाल का एक समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है। १९५० में नेपाल राष्ट्रीय कांग्रेस तथा नेपाल प्रजातान्त्रिक कांग्रेस के मिलन से इस दल की स्थापना हुई। यह दल से नेपाली कांग्रेस (प्रजातन्त्रिक) बाद मैं अलग होकर निकल गया जिस के बाद नेपाल के राजनीति मैं बहुत अस्थिरता दिख्ने लगा। अभी दो कांग्रेस मिलने का प्रयास कर रहे हैं। इस दल का नेता सुशील कोइराला है। इस दल का युवा संगठन नेपाल तरुण दल है। १९९९ के संसदीय चुनाव में इस दल को ३२१४७८६ मत (३७.१७%, १११ सीटें) मिले। यह दल सोशलिस्ट इन्टरनैशनल से सम्बद्ध है। .

नई!!: २०१६ में निधन और नेपाली कांग्रेस · और देखें »

पी॰ ए॰ संगमा

पूर्ण ऐजिटक संगमा (जन्म: 1 सितम्बर 1947, मेघालय, मृत्यु: 04.03.2016) भारत के एक राजनेता थे। वे मेघालय के मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक और लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वे आठ बार लोकसभा-सदस्य रह चुके हैं। मृत्यु के समय वे तुरा (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण प्रदान किया गया। वे मेघालय से पद्म विभूषण के पहले प्राप्तकर्ता है। .

नई!!: २०१६ में निधन और पी॰ ए॰ संगमा · और देखें »

पी॰के॰ नायर

पी॰के॰ नायर (6 अप्रैल 1933 - 4 मार्च 2016) एक भारतीय फ़िल्म अभिलेखक थे।उन्होंने पुरानी फिल्मों को संजोने के लिए वर्ष 1964 में पुणे में राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय शुरू किया। उन्होंने इस संग्रहालय में 12,000 फिल्मों को संग्रहीत किया जिसमें से 8,000 भारतीय फिल्में हैं। उनके एक शिष्य शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने उनके जीवन पर वर्ष 2012 में ‘सेलूलॉइड मैन' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई थी। .

नई!!: २०१६ में निधन और पी॰के॰ नायर · और देखें »

फतेह सिंह (शूटर)

सूबेदार (मानद कप्तान) फतेह सिंह डोगरा रेजिमेंट से एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना जूनियर कमीशन अफसर और खेल के शूटर थे। उन्होंने ने नई दिल्ली में 1995 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में बिग बोर व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीता। वह रक्षा सुरक्षा कोर के हिस्से के रूप में ड्यूटी पर थे और 2016 पठानकोट हमले के दौरान मारे गए। .

नई!!: २०१६ में निधन और फतेह सिंह (शूटर) · और देखें »

फिदेल कास्त्रो

फिदेल ऐलेजैंड्रो कास्त्रो रूज़ (जन्म: 13 अगस्त 1926 - मृत्यु: 25 नवंबर 2016) क्यूबा के एक राजनीतिज्ञ और क्यूबा की क्रांति के प्राथमिक नेताओं में से एक थे, जो फ़रवरी 1959 से दिसम्बर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री और फिर क्यूबा की राज्य परिषद के अध्यक्ष (राष्ट्रपति) रहे, उन्होंने फरवरी 2008 में अपने पद से इस्तीफा दिया। फ़िलहाल वे क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव थे। 25 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया। वे एक अमीर परिवार में पैदा हुए और कानून की डिग्री प्राप्त की। जबकि हवाना विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की और क्यूबा की राजनीति में एक मान्यता प्राप्त व्यक्ति बन गए। उनका राजनीतिक जीवन फुल्गेंकियो बतिस्ता शासन और संयुक्त राज्य अमेरिका का क्यूबा के राष्ट्रहित में राजनीतिक और कारपोरेट कंपनियों के प्रभाव के आलोचक रहा है। उन्हें एक उत्साही, लेकिन सीमित, समर्थक मिले और उन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मोंकाडा बैरकों पर 1953 में असफल हमले का नेतृत्व किया जिसके बाद वे गिरफ्तार हो गए, उन पर मुकदमा चला, वे जेल में रहे और बाद में रिहा कर दिए गए। इसके बाद बतिस्ता के क्यूबा पर हमले के लिए लोगों को संगठित और प्रशिक्षित करने के लिए वे मैक्सिको के लिए रवाना हुए.

नई!!: २०१६ में निधन और फिदेल कास्त्रो · और देखें »

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (Communist Party of India) भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर नगर में हुई थी। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना एम एन राय ने की। 1928 ई. में कम्युनिस्ट इण्टरनेशनल ने ही भारत में कम्युनिस्ट पार्टी की कार्य प्रणाली निश्चित की। इस दल के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी है। यह भारत की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी है। चुनाव आयोग द्वारा इसे राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह दल 'न्यू एज' (New Age) का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन 'आल इंडिया यूथ फेडरेशन' है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को ५ ४३४ ७३८ मत (१.४%, १० सीटें) मिले। २००९ के संसदीय चुनाव में इस दल को मात्र ४ सीटें मिली। 2014 के संसदीय चुनाव में दल को मात्र 1 सीटें मिली .

नई!!: २०१६ में निधन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी · और देखें »

भूमिबोल अतुल्यतेज

कोई विवरण नहीं।

नई!!: २०१६ में निधन और भूमिबोल अतुल्यतेज · और देखें »

मार्टिन क्रो

मार्टिन क्रो (22 सितम्बर 1962 – 3 मार्च 2016) न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी थे। .

नई!!: २०१६ में निधन और मार्टिन क्रो · और देखें »

मुफ़्ती मोहम्मद सईद

मुफ़्ती मोहम्मद सईद (12 जनवरी 1936 - 7 जनवरी 2016) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री थे। वे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे। वे भारत के गृह मंत्री भी रहे। इस पद पर आसीन होने वाले वे पहले मुस्लिम भारतीय थे। ०७ जनवरी २०१६ को दिल्ली में उनका निधन हुआ। २०१४ के चुनावों में वे अनंतनाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह को 6028 वोटों के अंतर से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। साल १९८९ में इनकी बेटी रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था। रुबैया के बदले में आतंकवादियों ने अपने पांच साथियों को मुक्त करवा दिया था। इस घटना का विरोध जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने किया था। भारत के गृहमंत्री रहते हुए भी २४ दिसम्बर १९९९ को इन्डियन एयरलाइंस का विमान अपहृत कर लिया गया, परिणाम स्वरूप अजहर मसूद एवं अन्य दो आतंकियों को रिहा करना पड़ा। .

नई!!: २०१६ में निधन और मुफ़्ती मोहम्मद सईद · और देखें »

मुहम्मद अली

| residence .

नई!!: २०१६ में निधन और मुहम्मद अली · और देखें »

राजेश विवेक

राजेश विवेक (३१ जनवरी, १९४९ से १४ जनवरी, २०१६)भारतीय नाटक अभिनेता थे जो लगान नामक फ़िल्म में अपने ज्योतिषी गुरन अथवा स्वदेश में डाकिये के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त लोकप्रिय भारतीय धारावाहिक महाभारत में उन्होंने महाभारत के रचयिता वेदव्यास का अभिनय किया था। उन्होंने वीराना और जोशीले जैसी फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका में भी अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुझसे शादी करोगी, वॉट्स यॉर राशी? और बंटी और बबली जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। राजेश ने टीवी धारावाहिक भारत एक खोज में भी उल्लेखनीय अभिनय किया। .

नई!!: २०१६ में निधन और राजेश विवेक · और देखें »

रज़ाक ख़ान

रज़ाक ख़ान (या रज़्ज़ाक ख़ान) (निधन १ जून २०१६) एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता थे जिनका निधन ०१ जून २०१६ को मुम्बई,महाराष्ट्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ख़ान सहायक रोल में कॉमेडियन के लिए काफी प्रसिद्ध हुए थे। ख़ान अपने कॉमिक रोल के लिए अब्बास-मस्तान की फ़िल्म बादशाह के लिए काफी जाने माने बन गए थे। .

नई!!: २०१६ में निधन और रज़ाक ख़ान · और देखें »

लार्स रोर लंग्स्लेट

लार्स रोर लंग्स्लेट (5 मार्च 1936, नेस, बुस्केरुड – 18 जनवरी 2016) नॉर्वे के 1981 में शिक्षा मंत्री एवं चर्च मामलों (केवल संस्कृति और विज्ञान) और 1982 से 1986 तक विज्ञान एवं संस्कृति मंत्री रहे। वो कंजर्वेटिव पार्टी के नेता थे। वो नॉर्वे एकेडमी फॉर लैंग्वेज एंड लिटरेचर के सदस्य थे। वर्ष 1984 में उन्हें फ्रिट ऑर्ड ऑनरेरी पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: २०१६ में निधन और लार्स रोर लंग्स्लेट · और देखें »

लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष, भारतीय संसद के निम्नसदन, लोकसभा का सभापति एवं अधिष्ठाता होता है। उसकी भूमिका वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित किसी भी अन्य शासन-व्यवस्था के वैधायिकीय सभापति के सामान होती है। उसका निर्वाचन लोकसभा चुनावों के बाद, लोकसभा की प्रथम बैठक में ही कर लिया जाता है। वह संसद के सदस्यों में से ही पाँच साल के लिए चुना जाता है। उससे अपेक्षा की जाती है कि वह अपने राजनितिक दल से इस्तीफा दे दे, ताकि कार्यवाही में निष्पक्षता बनी रहे। वर्त्तमान लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन है, जोकि अपनी पूर्वाधिकारी, मीरा कुमार के बाद, इस पद की दूसरी महिला पदाधिकारी हैं। .

नई!!: २०१६ में निधन और लोकसभा अध्यक्ष · और देखें »

शिमोन पेरेज़

शिमोन पेरेज़ (२ अगस्त १९२३ – २८ सितंबर २०१६) इज़रायली राजनीतिज्ञ थे। वे १३ सितम्बर १९८४ से २० अक्टूबर १९८६ तक और फिरसे ४ नवम्बर १९९५ से १८ जून १९९६ तक दो बार इज़राइल के प्रधानमन्त्री रहे और २००७ से २०१४ तक इज़रायल के राष्ट्रपति थे। १९९४ में पेरेज़को यित्झाक राबिन और यासिर अराफ़ात के साथ नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: २०१६ में निधन और शिमोन पेरेज़ · और देखें »

सलमान तासीर

सलमान तासीर एक पाकिस्तानी उद्यमी सियासतदान थे। उनका संबंध पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से रहा और जिन्होंने पाकिस्तानी पंजाब के छब्बीसवी राज्यपाल के कर्तव्यों का पालन दईए- .

नई!!: २०१६ में निधन और सलमान तासीर · और देखें »

सिक्किम के राज्यपालों की सूची

भारतीय उत्तरपूर्वी राज्य सिक्किम यह भारतीय राज्य सिक्किम के राज्यपालों की सूची है .

नई!!: २०१६ में निधन और सिक्किम के राज्यपालों की सूची · और देखें »

सुशील कोइराला

सुशील कोईराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे नेपाल के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ तथा लोकतान्त्रिक योद्धा है तथा नेपाली कांग्रेस पार्टी के सभापति है। 10 फ़रवरी 2014 को राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। वे नेपाल के 37वें तथा वर्ष 2008 में राजशाही खत्म होने के बाद छठे प्रधानमंत्री रहे। अक्टूबर २०१५ में नया संविधान लागू होने के पश्चात चुनाव में उन्हें खड्ग प्रसाद शर्मा ओली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। .

नई!!: २०१६ में निधन और सुशील कोइराला · और देखें »

सुसनाह मुशट जॉन्स

सुस्नाह् मुशट जोन्स Susannah Mushatt Jones (1899-2016) (जन्म ०६ जुलाई १८९९)) एक अमेरिकी महिला थीँ जिन्हें वर्तमान में सबसे अधिक वर्ष तक जीने वाला व्यक्ति माना जाता है। .

नई!!: २०१६ में निधन और सुसनाह मुशट जॉन्स · और देखें »

हरदेव सिंह

बाबा हरदेव सिंह (23 फरवरी, 1954–13 मई, 2016) भारत के एक आध्यात्मिक गुरु एवं सन्त निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे। १३ मई २०१६ को उनका निधन कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में हुआ। .

नई!!: २०१६ में निधन और हरदेव सिंह · और देखें »

हार्पर ली

हार्पर ली (28 अप्रैल, 1926 - 19 फ़रवरी, 2016) एक अमरीकी उपन्यासकार थीं जो अपने उपन्यास टू किल अ मॉकिंगबर्ड के लिए विख्यात हैं। श्रेणी:उपन्यासकार श्रेणी:1926 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१६ में निधन.

नई!!: २०१६ में निधन और हार्पर ली · और देखें »

जयललिता

जयललिता जयराम (तमिल: ஜெ. ஜெயலலிதா; 24 फ़रवरी 1948 – 5 दिसम्बर 2016) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा तमिल नाडु की मुख्यमंत्री थीं। वो दक्षिण भारतीय राजनैतिक दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) की महासचिव थीं। इससे पूर्व वो 1991 से 1996, 2001 में, 2002 से 2006 तक और 201 से 2014 तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं। राजनीति में आने से पहले वो अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी तथा एक अँग्रेजी फिल्म में भी काम किया है। जब वे स्कूल में पढ़ रही थीं तभी उन्होंने 'एपिसल' नाम की अंग्रेजी फिल्म में काम किया। वे 15 वर्ष की आयु में कन्नड फिल्मों में मुख्‍य अभिनेत्री की भूमिकाएं करने लगी थीं। इसके बाद वे तमिल फिल्मों में काम करने लगीं। 1965 से 1972 के दौर में उन्होंने अधिकतर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की। फिल्मी करियर के बाद उन्होने एम॰जी॰ रामचंद्रन के साथ 1982 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1984 से 1989 के दौरान तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया। वर्ष 1987 में रामचंद्रन का निधन के बाद उन्होने खुद को रामचंद्रन की विरासत का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। वे 24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक राज्य की पहली निर्वाचित मुख्‍यमंत्री और राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री रहीं। अप्रैल 2011 में जब 11 दलों के गठबंधन ने 14वीं राज्य विधानसभा में बहुमत हासिल किया तो वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 16 मई 2011 को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लीं और तब से वे राज्य की मुख्यमंत्री पद पर रहीं। राजनीति में उनके समर्थक उन्हें अम्मा (मां) और कभी कभी पुरातची तलाईवी ('क्रांतिकारी नेता') कहकर बुलाते हैं। 5 दिसम्बर 2016 को रात 11:30 बजे (आईएसटी) इनका निधन हो गया। .

नई!!: २०१६ में निधन और जयललिता · और देखें »

जे॰एफ॰आर॰ जैकब

जैकब फ़र्ज राफ़ेल जैकब (1923 – 13 जनवरी 2016) जिन्हें मुख्यतः उनके नाम के प्रथम अक्षरों जे॰एफ॰आर॰ के नाम से ही जाना जाता है, भारत के पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल थे। वो १९७१ के भारत-पाक युद्ध में विजय और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: २०१६ में निधन और जे॰एफ॰आर॰ जैकब · और देखें »

जॉन डेविड जैक्सन

जॉन डेविड जैक्सन (19 जनवरी 1925 – 20 मई 2016) एक कनाडाई–अमेरिकी नागरीक थे जो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में भौतिक विज्ञान के एमेरिटस प्रोफेसर और लॉरेंस बर्कले राष्ट्रीय प्रयोगशाला में  वरिष्ठ वैज्ञानिक है। वो सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी के रूप में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के सदस्य और कई प्रसिद्ध पुस्तकों के प्रकाशन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नाभिकीय और कण भौतिकी के व्याख्यानों के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त वो व्यापक रूप से उपयोग में ली जाने वाली स्नातक स्नातक स्तर की पाठ्य पुस्तक चिरसम्मत विद्युत चुंबकत्व (अंग्रेज़ी में) के लिए भी जाने जाते हैं। .

नई!!: २०१६ में निधन और जॉन डेविड जैक्सन · और देखें »

जॉर्ज माइकल

जॉर्जियोस किरियाकोस पनाईओटोऊ के रूप में जन्मे (25 जून 1963 - 25 दिसंबर 2016) जॉर्ज माइकल दो बार ग्रैमी अवार्ड विजेता रहे एक अंग्रेजी गायक-गीतकार हैं जिन्हें 1980 में प्रसिद्धि मिली जब उन्होंने पॉप जोड़ी व्हाम! का गठनΓεώργιος Κυριάκος Παναυιώτου अपने स्कूल के दोस्त एंड्रयू रिजेले के साथ मिलकर किया। उनका पहला एकल "केयरलेस व्हिस्पर" तब रिलीज़ हुई जब उनकी जोड़ी बरकरार थी और उन्होंने दुनिया भर में तकरीबन छह मिलियन प्रतियां बेची.

नई!!: २०१६ में निधन और जॉर्ज माइकल · और देखें »

वी॰ रामा राव

वी॰ रामा राव (12 दिसम्बर 1935 – 17 जनवरी 2016) सिक्किम के पूर्व राज्यपाल थे जो वर्ष 2002 से 2007 तक सिक्किम के राज्यपाल रहे। उन्होंने वर्ष 1956 में जन संघ से जुड़ते हुये राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता बन गये। वो 1966, 1972, 1978 और 1984 में, कुल चार बार हैदराबाद ग्रेजुयट निर्वाचन क्षेत्र से आन्ध्र प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए चुने गये। .

नई!!: २०१६ में निधन और वी॰ रामा राव · और देखें »

ग्लेन फ्रे

ग्लेन लुई फ्रे (नवम्बर 6, 1948 – जनवरी 18, 2016) अमेरिकी गायक, संगीतकार, निर्माता और अभिनेता थे। उन्हें मुख्यतः रॉक बैण्ड ईगल्स के संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: २०१६ में निधन और ग्लेन फ्रे · और देखें »

इस्‍लाम करिमोव

इस्लोम अब्दुग्'अनिएविच करिमोव (Cyrillic Uzbek: Ислом Абдуғаниевич Каримов Ислам Абдуганиевич Каримов, Islam Abduganijevič Karimov) (30 जनवरी 1938 – 2 सितंबर 2016) उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे। इस पद पर वे 1991 से मृत्यु पर्यन्त 2016 तक रहे। करिमोव का जन्म समरकंद में हुआ तथा 1941 से 1945 तक वे अनाथालय में भी रहे। उन्होंने अर्थशास्त्र व इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। Gulsen Aydin, Orta Dogu Teknik Universitesi,, (Ankara: METU, 2004).

नई!!: २०१६ में निधन और इस्‍लाम करिमोव · और देखें »

कलिखो पुल

कलिखो पुल (20 जुलाई 1969 – 9 अगस्त 2016) (अंग्रेजी: Kalikho Pul), एक भारतीय राजनेता व पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के 8वें मुख्यमंत्री थे। - नवभारत टाइम्स - 9 अगस्त 2016 ये साढ़े चार महीने तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इन्होंने फरवरी 2016 से जुलाई 2016 तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुल को राज्य के मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। 9 अगस्त 2016 को कथित तौर पर ईटानगर स्थित अपने सरकारी आवास में आत्महत्या करने के कारण इनकी मृत्यु हो गयी। .

नई!!: २०१६ में निधन और कलिखो पुल · और देखें »

कोरा कागज़ (1974 फ़िल्म)

लता मंगेशकर- कोरा कागज़ की पार्श्व गायिका कोरा कागज़ (अंग्रेजी: Blank paper) 1974 में बनी हिन्दी फिल्म है। यह प्रमुख अभिनेत्री सुचित्रा सेन द्वारा अभिनीत बांगला फिल्म सात पाके बंधा (1963) का हिन्दी रूपांतरण है। .

नई!!: २०१६ में निधन और कोरा कागज़ (1974 फ़िल्म) · और देखें »

अनिल गाँगुली

अनिल गाँगुली (1933 – 15 जनवरी 2016) हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक थे। .

नई!!: २०१६ में निधन और अनिल गाँगुली · और देखें »

अरमांडो लोयज़ा

अरमांडो लोयज़ा मरियका (8 दिसम्बर 1943, ला पास, बोलिविया में – 18 जनवरी 2016) बोलिविया के14 जून 2005 से 23 जनवरी 2006 तक विदेश मंत्री थे। Organization of American States .

नई!!: २०१६ में निधन और अरमांडो लोयज़ा · और देखें »

२०१५ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१५ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २०१६ में निधन और २०१५ में निधन · और देखें »

२०१६ पठानकोट हमले

2 जनवरी 2016 को तड़के सुबह 3:30 बजे पंजाब के पठानकोट में पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर भारी मात्रा में असलहा बारूद से लैस आतंकवादियों ने आक्रमण कर दिया। संभवत: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गये जबकि 3 अन्य घायल सिपाहियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी आतंकवादी भी मारे गये। हालांकि किसी संभावित बचे हुए आतंकी के छुपे होने की स्थित में खोज अभियान 5 जनवरी को भी चल रहा था। .

नई!!: २०१६ में निधन और २०१६ पठानकोट हमले · और देखें »

२०१७ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१७ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २०१६ में निधन और २०१७ में निधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »