लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२००५ में निधन

सूची २००५ में निधन

निम्नलिखित सूची २००५ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

16 संबंधों: नीलम संजीव रेड्डी, परवीन बॉबी, मुस्ताक अली, रोज़ा पार्क्स, सुन्दर सिंह भण्डारी, स्वामी रंगनाथानन्द, हो॰ वे॰ शेषाद्री, जगजीत सिंह अरोड़ा, ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित, विद्यानिवास मिश्र, गोपालप्रसाद व्यास, कोच्चेरील रामन नारायणन, अमरीश पुरी, अजित नारायण हक्सर, २००४ में निधन, २००६ में निधन

नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी नीलम संजीव रेड्डी (२७ अक्टूबर, १९२० - ९ नवंबर, २००५) भारत के छठे राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल २५ जुलाई १९७७ से २५ जुलाई १९८२ तक रहा। आन्ध्र प्रदेश के कृषक परिवार में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी की छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी। इनका सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। सन १९७७ के आम चुनाव में जब इंदिरा गांधी की पराजय हुई, उस समय नव-गठित राजनीतिक दल जनता पार्टी ने इनको राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया। वे भारत के पहले गैर काँग्रेसी राष्ट्रपति थे। वे अक्टूबर 1956 में आन्ध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनें और दुसरी बार फिर १९६२ से १९६४ तक यह पद संभाला। उन्होने १९५९ से १९६२ तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में से कार्य किया। .

नई!!: २००५ में निधन और नीलम संजीव रेड्डी · और देखें »

परवीन बॉबी

परवीन बॉबी (जन्म: 4 अप्रैल, 1949; निधन: 20 जनवरी, 2005) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं, जिन्हें 1970 के दशक के शीर्ष नायकों के साथ ग्लैमरस भूमिकाएं निभाने के लिए याद किया जाता है। उन्होने 1970 और 1980 की ब्लोकबस्टर फिल्मों मे भी काम किया है, जैसे दीवार, नमक हलाल, अमर अकबर एन्थोनी और शान। उन्हें भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में एक माना जाता है। .

नई!!: २००५ में निधन और परवीन बॉबी · और देखें »

मुस्ताक अली

सैयद मुस्ताक अली (१७ दिसम्बर १९१४ – १८ जून २००५) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। भारतीय बल्लेबाजों में टेस्ट क्रिकेट में विदेशी मैदान पर शतक लगाने वाले वो प्रथम बल्लेबाज थे। भारत सरकार ने उन्हें १९६३ में पद्म श्री से पुरस्कृत किया। .

नई!!: २००५ में निधन और मुस्ताक अली · और देखें »

रोज़ा पार्क्स

रोज़ा लुईज़ मक्कॉली पार्क्स (४ फ़रवरी १९१३ – २४ अक्टूबर २००५) अफ़्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्त्ता थीं जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस ने "द फ़र्स्ट लेडी ऑफ़ सिविल राइट्स" (नागरिक अधिकारों की पहली औरत) और "द मदर ऑफ़ द फ्रीडम मूवमंट" (आज़ादी लहर की माँ) नामों से पुकारा। रोजा लुईज़ मक्कॉली का जन्म टस्कागी, अलाबामा पर 4 फ़रबरी 1913 को हुआ था। 1 दिसंबर 1955 को मोंटगोमेरी, अलाबामा में जब बस में काम से घर वापस आ रही थी और अपनी सीट पर बस में बैठी हुई थी। एक गोरे ने उसको सीट छोड़ने को कहा। रोज़ा अपनी सीट पर बैठी रही। उसको पुलिस ने पकड़ लिया परन्तु अगले दिन उसको चढ़ा लिया गया। अदालत ने उसपर 5 दिसंबर को जुर्माना कर दिया। इसी दिन को अफ़्रीकी-अमरीकी समुदाय ने मिलकर बसों का बॉयकॉट किया। .

नई!!: २००५ में निधन और रोज़ा पार्क्स · और देखें »

सुन्दर सिंह भण्डारी

सुन्दर सिंह भण्डारी (12 अप्रैल 1921 – 22 जून 2005) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता थे और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। .

नई!!: २००५ में निधन और सुन्दर सिंह भण्डारी · और देखें »

स्वामी रंगनाथानन्द

स्वामी रंगनाथानन्द (1908-2005) रामकृष्ण संघ के एक हिन्दु संन्यासी थे। उनका पूर्व नाम शंकरन कूट्टी था। वे रामकृष्ण मिशन के तेरहवीँ संघध्यक्ष बने थे। .

नई!!: २००५ में निधन और स्वामी रंगनाथानन्द · और देखें »

हो॰ वे॰ शेषाद्री

हो०वे० शेषाद्री का चित्र होन्गासान्द्रा वेण्कटरमइया शेषाद्री (अंग्रेजी: Hongasandra Venkataramaiah Sheshadri, कन्नड: ಹ. ವ. ಸೇಶದ್ರಿ, जन्म: 1926 - मृत्यु: 2005) एक भारतीय लेखक व समाजसेवी थे। उनका जन्म बंगलौर में हुआ था। बंगलौर विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि लेने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धान्तों से प्रभावित हुए और अपना पूरा जीवन संघ की विचारधारा के संवर्धन हेतु समर्पित कर दिया। .

नई!!: २००५ में निधन और हो॰ वे॰ शेषाद्री · और देखें »

जगजीत सिंह अरोड़ा

जगजीत सिंह अरोड़ा (13 फरवरी, 1916 – 3 मई 2005) भारतीय सेना के तीन-सितारा जनरल थे जिन्होने बंगलादेश मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। १९७१ के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय वे पूर्वी कमान के जनरल आफिसर कमाण्डिंग-इन चीफ थे। भारत सरकार द्वारा उन्हें सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: २००५ में निधन और जगजीत सिंह अरोड़ा · और देखें »

ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित

श्री ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित (१९३६-२००५), जिन्हें जे एन दीक्षित नाम से अधिक जाना जाता है, एक अनुभवी राजनयिक थे जो कि भारत के विदेश सचिव भी रहे। 1971 में बांग्लादेश बनने के बाद वे वहाँ भारत के पहले उच्चायुक्त थे। वे पाकिस्तान और श्रीलंका में भी भारत के उच्चायुक्त रहे। 1936 में मद्रास में जन्मे जेएन दीक्षित 1958 में भारतीय विदेश सेवा में आए और उन्होंने दुनिया के कई देशों में भारत की नुमाइंदगी की। 1994 में सेवानिवृत होने के बाद से वो लगातार देश-विदेश में पढ़ाने के अलावा अख़बारों में लिखते रहे। वे हल, मैंचेस्टर, ऑक्सफ़ोर्ड,मेलबर्न, लंदन सहित कई अन्य पश्चिमी विश्वविद्यालयों में भी अकसर लेक्चर देने जाया करते थे। दीक्षित काँग्रेस पार्टी में विदेश मामलों की इकाई के उपाध्यक्ष रहे। २००४ के आमचुनाव से पहले विदेश, सुरक्षा और रक्षा मामलों पर उन्होंने काँग्रेस का एजेंडा या घोषणा-पत्र तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। वे 26 मई 2004 से 3 जनवरी 2005 (निधन) तक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रहे। .

नई!!: २००५ में निधन और ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित · और देखें »

विद्यानिवास मिश्र

विद्यानिवास मिश्र विद्या निवास मिश्र (28 जनवरी 1926 - 14 फ़रवरी 2005) संस्कृत के प्रकांड विद्वान, जाने-माने भाषाविद्, हिन्दी साहित्यकार और सफल सम्पादक (नवभारत टाइम्स) थे। उन्हें सन १९९९ में भारत सरकार ने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ललित निबंध परम्परा में ये आचार्य हज़ारीप्रसाद द्विवेदी और कुबेरनाथ राय के साथ मिलकर एक त्रयी रचते है। पं॰ हजारीप्रसाद द्विवेदी के बाद अगर कोई हिन्दी साहित्यकार ललित निबंधों को वांछित ऊँचाइयों पर ले गया तो हिन्दी जगत में डॉ॰ विद्यानिवास मिश्र का ही जिक्र होता है। .

नई!!: २००५ में निधन और विद्यानिवास मिश्र · और देखें »

गोपालप्रसाद व्यास

पंडित गोपालप्रसाद व्यास (जन्म- 13 फरवरी 1915, गोवर्धन, मथुरा; मृत्यु - 28 मई 2005, नई दिल्ली) हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे। वे ब्रजभाषा और पिंगल के मर्मज्ञ माने जाते थे। व्यास को भारत सरकार ने पद्मश्री, दिल्ली सरकार ने शलाका सम्मान और उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती सम्मान से विभूषित किया था। दिल्ली में हिंदी भवन के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। लाल किले पर हर वर्ष होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की शुरुआत में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। .

नई!!: २००५ में निधन और गोपालप्रसाद व्यास · और देखें »

कोच्चेरील रामन नारायणन

केरल में जन्मे कोच्चेरी रामण नारायणन (के आर नारायण) भारत के दसवें राष्ट्रपति थे। आपने त्रावणकोर विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। आपकी गणना भारत के कुशल राजनीतिज्ञों में की जाती है। आपका कार्यकाल भारत की राजनीति में गुजरने वाली विभिन्न अस्थिर परिस्थितियों के कारण अत्यंत पेचीदा रहा। .

नई!!: २००५ में निधन और कोच्चेरील रामन नारायणन · और देखें »

अमरीश पुरी

अमरीश पुरी (जन्म:२२ जून १९३२ -मृत्यु:१२ जनवरी २००५) चरित्र अभिनेता मदन पुरी के छोटे भाई अमरीश पुरी हिन्दी फिल्मों की दुनिया का एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं। अभिनेता के रूप निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले श्री पुरी ने बाद में खलनायक के रूप में काफी प्रसिद्धी पायी। उन्होंने १९८४ मे बनी स्टीवेन स्पीलबर्ग की फ़िल्म "इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ़ डूम" (अंग्रेज़ी- Indiana Jones and the Temple of Doom) में मोलाराम की भूमिका निभाई जो काफ़ी चर्चित रही। इस भूमिका का ऐसा असर हुआ कि उन्होंने हमेशा अपना सिर मुँडा कर रहने का फ़ैसला किया। इस कारण खलनायक की भूमिका भी उन्हें काफ़ी मिली। व्यवसायिक फिल्मों में प्रमुखता से काम करने के बावज़ूद समांतर या अलग हट कर बनने वाली फ़िल्मों के प्रति उनका प्रेम बना रहा और वे इस तरह की फ़िल्मों से भी जुड़े रहे। फिर आया खलनायक की भूमिकाओं से हटकर चरित्र अभिनेता की भूमिकाओं वाले अमरीश पुरी का दौर। और इस दौर में भी उन्होंने अपनी अभिनय कला का जादू कम नहीं होने दिया .

नई!!: २००५ में निधन और अमरीश पुरी · और देखें »

अजित नारायण हक्सर

अजित नारायण हक्सर (11 जनवरी 1925-19 मई 2005) भारतीय उद्योगपति थे। वो आईटीसी लिमिटेड के प्रथम अध्यक्ष थे। .

नई!!: २००५ में निधन और अजित नारायण हक्सर · और देखें »

२००४ में निधन

निम्नलिखित सूची २००४ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २००५ में निधन और २००४ में निधन · और देखें »

२००६ में निधन

निम्नलिखित सूची २००६ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २००५ में निधन और २००६ में निधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »