लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२००६ में निधन

सूची २००६ में निधन

निम्नलिखित सूची २००६ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

10 संबंधों: दीना नाथ वल्ली, प्रमोद महाजन, पॉली उम्रीगर, बिस्मिल्ला ख़ाँ, बंसी लाल, ग़ुलाम इशाक़ ख़ान, कर्पूर चन्द्र कुलिश, अकबर बुगती, २००५ में निधन, २००७ में निधन

दीना नाथ वल्ली

दीना नाथ वल्ली (1908-2006) विख्यात कश्मीरी चित्रकार थे। वो मुख्यतः दैनिक जीवन के दृश्यों की चित्रकारी करने के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: २००६ में निधन और दीना नाथ वल्ली · और देखें »

प्रमोद महाजन

प्रमोद व्यंकटेश महाजन (30 अक्टूबर 1949 – 3 मई 2006) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय जनता पार्टी के द्वितीय-श्रेणी के नेताओं में थे। वो "तकनीकज्ञ" रूप से नयी पीढ़ी के नेताओं में से थे जो जिनका कोई राजनैतिक आधार न होते हुए भी इतना राजनैतिक विकास किया हो। वो अपने गृहनगर महाराष्ट्र और भारत के पश्चिमी क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय थे। .

नई!!: २००६ में निधन और प्रमोद महाजन · और देखें »

पॉली उम्रीगर

पॉली उम्रीगर (२८ मार्च १९२६ – ७ नवम्बर २००६) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। उन्होंने बॉम्बे क्रिकेट टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला एवं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट लिए खेले। उन्हें वर्ष १९६२ में भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: २००६ में निधन और पॉली उम्रीगर · और देखें »

बिस्मिल्ला ख़ाँ

उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ (अंग्रेजी: Bismillah Khan, जन्म: 21 मार्च, 1916 - मृत्यु: 21 अगस्त, 2006) हिन्दुस्तान के प्रख्यात शहनाई वादक थे। उनका जन्म डुमराँव, बिहार में हुआ था। सन् 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह तीसरे भारतीय संगीतकार थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। .

नई!!: २००६ में निधन और बिस्मिल्ला ख़ाँ · और देखें »

बंसी लाल

चौधरी बंसीलाल (26 अगस्त 1927-28 मार्च 2006)(चौधरी बंसी लाल) एक भारयीय स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कई लोगों द्वारा आधुनिक हरियाणा के निर्माता माने जाते हैं। उनका जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के गोलागढ़ गांव के जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने तीन अलग-अलग अवधियों: 1968-197, 1985-87 एवं 1996-99 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। बंसीलाल को 1975 में आपातकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके पुत्र संजय गांधी का एक करीबी विश्वासपात्र माना जाता था। उन्होंने दिसंबर 1975 से मार्च 1977 तक रक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी एवं 1975 में केंद्र सरकार में बिना विभाग के मंत्री के रूप में उनका एक संक्षिप्त कार्यकाल रहा। उन्होंने रेलवे और परिवहन विभागों का भी संचालन किया। लाल सात बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए, पहली बार 1967 में.

नई!!: २००६ में निधन और बंसी लाल · और देखें »

ग़ुलाम इशाक़ ख़ान

गुलाम इशाक खान (غلام اسحاق خان; 20 जनवरी १९१५ – २७ अक्टूबर २००६), कभी-कभी संक्षिप्त रूप में जीआईके, पाकिस्तान के ७वें राष्ट्रपति थे। वो १९८८ से अपने १९९३ में अपना त्यागपत्र देने तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। पाकिस्तानी प्रशासनिक सेवा से राष्ट्रपति पद तक पहुँचने वाले वो प्रथम एवं एकमात्र राष्ट्रपति हैं। उन्होंने राजनीति में आने से पहले बहुत सरकारी पदों पर सेवा की। जिला बनूँ के एक गांव इस्माइल ख़ैल में एक पख़्तून घराने में पैदा हुए। उनका संबंध पख्तूनों के बनगश जनजाति था प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने पेशावर से रसायन और बांटने के लेख के साथ स्नातक की। ानीस सौ चालीस में इंडियन सिविल सर्विस में शामिल हो गए। .

नई!!: २००६ में निधन और ग़ुलाम इशाक़ ख़ान · और देखें »

कर्पूर चन्द्र कुलिश

कर्पूर चन्द्र कुलिश हिन्दी समाचार समूह राजस्थान पत्रिका के संस्थापक थे। वे प्रख्यात कवि एवं लेखक भी थे। उनका जीवन संघर्षशील रहा और उन्होंने हिन्दी के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया। उन्हें भारतीय राज्य राजस्थान में हिन्दी पत्रकारिता के जनक के रूप में भी जाना जाता है। कुलिश वर्ष 1956 तक वो राजस्थान के राजनीतिक और कॉर्पोरेट जुड़ाव वाले एक पत्र से जुड़े हुए एक निराश संवाद-दाता थे। 1956 में उन्होंने अपने एक दोस्त से ₹ 500 उधार लिए और उनसे उन्होंने पत्रिका समाचार समूह की स्थापना की। 1986 में वो कार्यभार से मुक्त हुए तब तक पत्रिका समूह को राजस्थान का सबसे अग्रणी समाचार पत्र बना चुके थे। .

नई!!: २००६ में निधन और कर्पूर चन्द्र कुलिश · और देखें »

अकबर बुगती

नवाब अकबर खान बुगती (12 जुलाई 1927–26 अगस्त 2006) पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान प्रांत के एक राष्ट्रवादी नेता थे जो बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग एक देश बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। 26 अगस्त 2006 को बलूचिस्तान के कोहलू जिले में एक सैन्य कार्रवाई में अकबर बुगती और उनके कई सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी। इस अभियान का आदेश जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने दिया था जो तब देश के सैन्य प्रमुख और राष्ट्रपति दोनों थे। मुशर्रफ का शासन समाप्त होने के बाद अगली सरकार द्वारा 13 जून 2013 को इस हत्या के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अक्टूबर 2013 में इस मामले में सबूतों के अभाव में उन्हें जमानत दे दी गई। उनके चौथे बेटे तलाल अकबर बुगती ने अक्टूबर 2010 में मुशर्रफ को मारने पर एक अरब रुपये और 100 एकड़ खेती की जमीन इनाम में देने की घोषणा की थी। दिसंबर 2013 में उन्होंने इसे बढ़ाकर दोगुना अर्थात् दो अरब रुपये और 200 एकड़ खेती की जमीन देने की घोषणा की। 2012 में अकबर बुगती के एक पोते ने मुशर्रफ के सिर पर 10.1 करोड रुपये का इनाम रखा था। पाकिस्तानी जनरल, राजनेता और पाकिस्तान के प्रांत, पंजाब के पूर्व राज्यपाल। .

नई!!: २००६ में निधन और अकबर बुगती · और देखें »

२००५ में निधन

निम्नलिखित सूची २००५ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २००६ में निधन और २००५ में निधन · और देखें »

२००७ में निधन

निम्नलिखित सूची २००७ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २००६ में निधन और २००७ में निधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »