लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

होस्नी मुबारक

सूची होस्नी मुबारक

होस्नी मुबारक मुहम्मद होस्नी सईद सईद इब्राहिम मुबारक, (सामान्यतः होस्नी मुबारक) (जन्म: ४ मई १९२८) अरब गणराज्य मिस्र के चौथे और पूर्व राष्ट्रपति हैं। उन्हें १९७५ में उप राष्ट्रपति नियुक्त किया गया और १४ अक्टूबर १९८१ को राष्ट्रपति अनवर अल-सदात की हत्या के बाद उन्होंने राष्ट्रपति का पद संभाला। मुहम्मद अली पाशा के बाद वे सबसे लंबे समय से मिस्र के शासक रहे हैं। वर्ष १९९५ में इन्हें जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:मिस्र के राष्ट्रपति.

4 संबंधों: मिस्र, मुहम्मद अली पाशा, जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार, अनवर अल-सदात

मिस्र

मिस्र (अरबी; مصر, अंग्रेजी:Egypt), आधिकारिक तौर पर मिस्र अरब गणराज्य, एक देश है जिसका अधिकांश हालांकि उत्तरी अफ्रीका में स्थित है जबकि इसका सिनाई प्रायद्वीप, दक्षिणपश्चिम एशिया में एक स्थल पुल बनाता है। इस प्रकार मिस्र एक अंतरमहाद्वीपीय देश है, तथा अफ्रीका, भूमध्य क्षेत्र, मध्य पूर्व और इस्लामी दुनिया की यह एक प्रमुख शक्ति है। इसका क्षेत्रफल 1010000 वर्ग किलोमीटर है और इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्वोत्तर में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, दक्षिण में सूडान और पश्चिम में लीबिया स्थित है। मिस्र, अफ्रीका और मध्य पूर्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में से एक है। इसकी अनुमानित 7.90 करोड़ जनसंख्या का अधिकतर हिस्सा नील नदी के किनारे वाले हिस्से में रहता है। नील नदी का यह क्षेत्र लगभग 40000 वर्ग किलोमीटर (15000 वर्ग मील) का है और पूरे देश का सिर्फ इसी क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि पायी जाती है। सहारा मरुस्थल के एक बड़े हिस्से में विरल जनसंख्या निवास करती है। मिस्र के लगभग आधे निवासी शहरों में वास करते हैं जिनमें नील नदी के मुहाने के क्षेत्र में बसे सघन जनसंख्या वाले शहर जैसे कि काहिरा, सिकन्दरिया आदि प्रमुख हैं। मिस्र की मान्यता उसकी प्राचीन सभ्यता के लिए है। गीज़ा पिरामिड परिसर और महान स्फिंक्स जैसे प्रसिद्ध स्मारक यहीं स्थित है। मिस्र के प्राचीन खंडहर जैसे कि मेम्फिस, थेबिस, करनाक और राजाओं की घाटी जो लक्सर के बाहर स्थित हैं, पुरातात्विक अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां के शासक को फारो नाम से जाना जाता था। इस पदवी का प्रयोग ईसाई और इस्लाम काल के पूर्व काल में होता था। इसे फारोह भी लिखते हैं। फारो को मिस्र के देवता होरसका पुनर्जन्म माना जाता था। होरस द्यौ (आकाश) का देवता था और इसे सूर्य भी माना जाता था। मिस्र की कार्यशक्ति का लगभग 12% हिस्सा पर्यटन और लाल सागर रिवेरा में कार्यरत है। मध्य पूर्व में, मिस्र की अर्थव्यवस्था सबसे अधिक विकसित और विविध अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पर्यटन, कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों का उत्पादन स्तर लगभग एक समान है। 2011 के शुरूआत में मिस्र उस क्रांति का गवाह बना, जिसके द्वारा मिस्र से होस्नी मुबारक नाम के तानाशाह के 30 साल के शासन का खात्मा हुआ। .

नई!!: होस्नी मुबारक और मिस्र · और देखें »

मुहम्मद अली पाशा

मुहम्मद अली पाशा मुहम्मद अली पाशा (Muhammad Ali Pasha al-Mas'ud ibn Agha; ओटोमान त्रिकी भाषा में: محمد علی پاشا المسعود بن آغا; Arabic: محمد علي باشا‎ / ALA-LC: Muḥammad ‘Alī Bāshā; Albanian: Mehmet Ali Pasha; Turkish: Kavalalı Mehmet Ali Paşa; 4 मार्च 1769 – 2 अगस्त 1849) अटोमान अल्बानियन कमाण्डर थे जो मिस्र और सूडान के वाली बने। यद्यपि आधुनिक अर्थों में उन्हें 'राष्ट्रवादी' नहीं कहा जा सकता, किन्तु वे आधुनिक मिस्र के संस्थापक माने जाते हैं क्योंकि उन्होने नाटकीय ढंग से सुधारों को अंजाम दिया। ये सुधार सेना, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, आदि के क्षेत्र में हुए। उन्होने जिस राजवंश की नींव रखी उसने मिस्र और सूडान पर १९५२ तक शासन किया। मुहम्मद नगीब के नेतृत्व में १९५२ में हुए मिस्री क्रान्ति के बाद यह वंश सत्ताच्युत हो गया। श्रेणी:मिस्र के शासक.

नई!!: होस्नी मुबारक और मुहम्मद अली पाशा · और देखें »

जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार

जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार भारत की सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसकी स्थापना १९६५ में की गई है। पुरस्कार दुनिया के लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय समझ, सद्भावना और मैत्री को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 25 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं। .

नई!!: होस्नी मुबारक और जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार · और देखें »

अनवर अल-सदात

अनवर अल-सदात विख्यात व्यक्ति।.

नई!!: होस्नी मुबारक और अनवर अल-सदात · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हुस्ने मुबा़रक़, हुस्नी मुबारक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »