लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता

सूची स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता

कोई विवरण नहीं।

21 संबंधों: प्यार का पंचनामा, फरहान अख्तर, बैंड बाजा बारात, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, रंग दे बसंती, रॉक ऑन!!, शाहिद कपूर, शाइनी आहूजा, सांवरिया, वर्षा, विकी डोनर, ओमी वैद्य, आयुष्मान खुराना, इश्क़ विश्क, कहो ना प्यार है, कंपनी, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, ऋतिक रोशन, ३ ईडियट्स

प्यार का पंचनामा

प्यार का पंचनामा, एक 20 मई 2011 को प्रदर्शित हुई एक हिन्दी फिल्म है जिसका निर्देशन नवोदित निर्देशक लव रंजन ने किया है। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और प्यार का पंचनामा · और देखें »

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर (فرحان اختر, जन्म - 9 जनवरी 1974), एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार, फ़िल्म निर्माता और टीवी होस्ट है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फ़िल्म (दिल चाहता है, 2001) की काफी प्रशंसा की गई थी और तभी से एक खास दर्शक वर्ग में उनकी अलग पहचान है। आनंद सुरापुर की फ़िल्म, द फकीर ऑफ वेनिस (2007) और रॉक ऑन!! (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2008 .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और फरहान अख्तर · और देखें »

बैंड बाजा बारात

बैंड बाजा बारात २०१० की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और बैंड बाजा बारात · और देखें »

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर, (जन्म: सितम्बर २८ 1982), मुंबई महाराष्ट्र,भारत) एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड सिनेमा में अभिनय करते है। रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी जीवण की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। इसके तुरंत बाद उन्होंने सांवरिया फ़िल्म मैं बतौर अभिनेता अपना पहला अभिनय किया जिसके लिए उन्होंने फ़िल्मफेर द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ पुरुष फ़िल्म अभिनेता का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी और रोक्केट सिंह: सेल्समन ऑफ़ द इयर, इन फ़िल्मो मैं एक ही साल मैं अभिनय करके सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की. इन अभिनयों के लिए उन्हें फ़िल्मफेर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। इसके बाद फ़िल्म राजनीति (2010) मैं एक महत्वाकांक्षी राजनेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने मान्यता प्राप्त की जो उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाती है। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 जो हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता है, उन्होंने अपने करियर की शुरुवात संजय लीला भंसाली के साथ काम करके की.2007 में उन्होंने वही डायरेक्टर के साथ अपनी पहली फ़िल्म में काम किया वो एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है। उन्होंने अपना शिक्षण मुंबई के महिम की बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पूर्ण किया। फिर उन्हें एक्टिंग सिखने के लिए नेव्योर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट भेजा गया। अपने करियर की शुरुवात करने से पहले उन्होंने दो शोर्ट फ़िल्मे भी बनायीं। फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बलैक (2005) में उनकी मदद की। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और रणबीर कपूर · और देखें »

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह (Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक भारतीय अभिनेता है। मुबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। २०१० में सिंह ने यश राज फिल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के, बिट्टू, का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहा से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टी से हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और रणवीर सिंह · और देखें »

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती (पंजाबी: ਰੰਗ ਦੇ ਬਸੰਤੀ, उर्दू: رنگ دے بسنتى) एक हिन्दी फिल्म है। 26 जनवरी 2006 को यह फिल्म रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा एवं फिल्म के मुख्य कलाकारों में शामिल हैं, आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन। पच्चीस करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म नई दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में फिल्माई गयी थी। कहानी एक ब्रिटिश वृत्तचित्र निर्माता की है जो अपने दादा की डायरी प्रविष्टियों के आधार पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए भारत आती है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए 2006 BAFTA पुरस्कार में नामांकित किया गया था। रंग दे बसंती को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म वर्ग में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। ए.आर.

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और रंग दे बसंती · और देखें »

रॉक ऑन!!

श्रेणी:2008 में बनी हिन्दी फ़िल्म.

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और रॉक ऑन!! · और देखें »

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर (जन्म २५ फरवरी, १९८१ को मुंबई, भारत में हुआ।) वे एक बॉलीवुड मॉडल और अभिनेता हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत, संगीत विडियो और विज्ञापन में काम कर के की। कपूर ने पहली बार बॉलीवुड में सुभाष घई (Subhash Ghai) कीताल (Taal) (१९९९) में पृष्ठभूमी डांसर के रूप में काम किया। ४ साल के बाद, उन्होंने इश्क विश्क (Ishq Vishk) (२००३) में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए फ़िल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार (Filmfare Best Male Debut Award) जीता। अपनी फिल्मों जैसे फिदा (२००४) और शिखर (Shikhar) (२००५) में किए गए प्रदर्शन के लिए उनकी बहुत अधिक समीक्षा की गई, उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता सूरज आर के साथ मिली। बड़जात्या (Sooraj R. Barjatya) की विवाह (Vivah) (२००६), उनकी सबसे बड़ी व्यापारिक सफलता थी और बाद में उन्होंने इसे जब वी मेट (Jab We Met) (२००७) के साथ जारी रखा। तब से, उन्होंने अपने आप को फ़िल्म उद्योग का एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित कर लिया है। शाहिद कपूर का जन्म २५ फ़रवरी १९८१ को हुआ। शाहिद कपूर भारती कलाकार हैं। शाहिद कपूर पंकज कपूर के बेटे हैं। वह रझन्स विद्यालय में पड़ते थे। यह विद्यालया मुंबई मेे है। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और शाहिद कपूर · और देखें »

शाइनी आहूजा

रोशन अहूजा जिनको प्राय: शाइनी अहूजा के नाम से जाना जाता है, एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और शाइनी आहूजा · और देखें »

सांवरिया

सांवरिया फ्योदोर दोस्तोयवस्की के उपन्यास सफ़ेद रातें पर आधारित चलचित्र है। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और सांवरिया · और देखें »

वर्षा

वर्षा (Rainfall) एक प्रकार का संघनन है। पृथ्वी के सतह से पानी वाष्पित होकर ऊपर उठता है और ठण्डा होकर पानी की बूंदों के रूप में पुनः धरती पर गिरता है। इसे वर्षा कहते हैं। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और वर्षा · और देखें »

विकी डोनर

विकी डोनर २०१२ में बनी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशित शुजित सरकार तथा प्रस्तुति मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने की है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, यामी गौतम तथा अन्नू कपूर ने निभाई है। यह फिल्म पूरे भारत में 750 सिनेमाघरों में 20 अप्रेल 2012 को प्रदशित हुई। इस फिल्म की समीक्षा अच्छे रूप में आई तथा सभी समीक्षों ने इसे पसंद किया था। इस फिल्म का विषय शुक्राणु दान तथा बांझपन था। यह फिल्म कनेडियन- फ़्रेच फिल्म स्टारबक पर आधारित थी। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और विकी डोनर · और देखें »

ओमी वैद्य

ओमी वैद्य एक अमेरिकी अभिनेता हैं जिन्हें मुख्यतः २००९ की बॉलीवुड फ़िल्म थ्री इडीयट्स में चतुर रामालिंगम या "साइलेंसर" के अभिनय के लिए जाना जाता है। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और ओमी वैद्य · और देखें »

आयुष्मान खुराना

आयुश्मान खुराना (जन्म: 14 सितंबर, 1984) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। आयुष्मान खुराना एक टेलीविजन एंकर, फ़िल्म अभिनेता और गायक हैं। 2012 मे आयुष्मान खुराना ने शुजित सरकार की रोमानी हास्यप्रधान फ़िल्म विकी डोनर मे काम किया था जो की शुक्राणु दान तथा बांझपन पर आधारित थी। इस फ़िल्म को सिनेमा समीक्षकों ने बहुत ही सहराया था। इसके पश्चात आयुष्मान की एक और फ़िल्म 'बरेली की बर्फी' जारी हुई थी। 2017 में उनकी फ़िल्म शुभ मंगल सावधान जारी हो रही है।.

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और आयुष्मान खुराना · और देखें »

इश्क़ विश्क

इश्क़ विश्क 2003 में बनी हिन्दी भाषा की किशोरों पर आधारित प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें शाहिद कपूर अपनी पहली फिल्म में है और साथ में अमृता राव और शहनाज़ ट्रेज़रीवाला है। फिल्म सफल रही और शाहिद कपूर और अमृता राव दोनों के करियर का शुभारंभ किया। शाहिद और अमृता को फिर वाह! लाइफ हो तो ऐसी, शिकार और विवाह में भी देखा गया। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और इश्क़ विश्क · और देखें »

कहो ना प्यार है

कहो ना प्यार है 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक राकेश रोशन हैं। इस फिल्म के द्वारा ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने फिल्मों में अपने अभिनय के सफर को शुरू किया था। इसमें ऋतिक रोशन रोहित और राज की दोहरी भूमिका निभाएँ हैं। यह फिल्म 2000 की सबसे सफल फिल्म थी। इसे बहुत अधिक पुरस्कार भी मिले। इस फिल्म के लिए राकेश रोशन को पहली बार निर्माता और निर्देशक के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को एक ही फिल्म में यह दोनों पुरस्कार भी मिल गया। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और कहो ना प्यार है · और देखें »

कंपनी

समवाय या कंपनी (Company), व्यापारिक संगठन का एक रूप है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कंपनी एक निगम होता है- जिसका आशय एक संघ, संगठन, भागीदारी से हो सकता है और ये एक औद्योगिक उद्देश्य से जुड़ी होनी चाहिये। 'कम्पनी' शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ 'साथ-साथ' है। प्रारम्भ में कम्पनी, ऐसे व्यक्तियों के संघ को कहा जाता था जो अपना खाना साथ-साथ खाते थे। इस खाने पर व्यवसाय की बातें भी होती थी। आजकल कम्पनियों का आशय ऐसे संघ से हो गया जिसमें संयुक्त पूंजी होती है। कम्पनी का आशय कम्पनी अधिनियम के अधीन निर्मित एक 'कृत्रिम व्यक्ति' से है, जिसका अपने सदस्यों से पृथक अस्तित्व एवं अविच्छिन्न उत्तराधिकार होता है। साधारणतः ऐसी कम्पनी का निर्माण किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए होता है और जिसकी एक सार्वमुद्रा (common seal) होती है। गौरव श्याम शुक्ल के अनुसार, .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और कंपनी · और देखें »

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल Arjun Rampal, (जन्म 26 नवम्बर 1972), एक भारतीय अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फ़िल्मों में दिखाई देते हैं, साथ ही वे एक मॉडल हैं। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और अर्जुन रामपाल · और देखें »

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। यह सत्तर – अस्सी के दशक के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के पुत्र है और इनके बड़े भाई राहुल खन्ना एक प्रसिद्ध वी जे हैं। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और अक्षय खन्ना · और देखें »

ऋतिक रोशन

हृथिक रोशन (हिन्दी: ऋतिक रोशन, उच्चारण: /10 जनवरी 1974 जन्म) एक भारतीय अभिनेता है जो बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।इनका जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था। सन 1980 में हृतिक रोशन ने एक बालकलाकार के रूप में फिल्मोमें पदर्पण होनेके बाद फिल्म कहो ना प्यार है (2000) में प्रमुख भूमिका निभाई.

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और ऋतिक रोशन · और देखें »

३ ईडियट्स

थ्री इडीयट्स (हिन्दी अर्थ: तीन बेवक़ूफ़) २००९ की एक हिंदी चल चित्र है। इस फ़िल्म की कहानी अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फ़ाइव प्वांइट समवन पर आधारित है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार आमिर ख़ान, करीना कपूर, बोमन इरानी, माधवन, ओमी वैद्य और शर्मन जोशी है। .

नई!!: स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता और ३ ईडियट्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »