लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोनिया सिंह

सूची सोनिया सिंह

सोनिया सिंह (जन्म 4 नवम्बर 1985) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। वह   स्टार वन' के  सबसे लोकप्रिय शो दिल मिल गए में डॉ॰ कीर्ति मेहरा के रोल के लिए जानी जाती हैं। .

23 संबंधों: एंड टीवी, डर सबको लगता है, दिल मिल गए, दूरदर्शन, परिचय (टीवी धारावाहिक), भारत, भारतीय, मुम्बई, यहाँ मैं घर घर खेली, लखनऊ, सहारा वन, स्टार प्लस, स्टार वन, स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर, ज़ी टीवी, ज्योति (धारावाहिक), वायकॉम 18, कलर्स (टीवी चैनल), कुमकुम (टीवी धारावाहिक), अभिनेता, अभिनेत्री, उत्तर प्रदेश, छोटी बहू

एंड टीवी

&टीवी या अैण्ड टीवी एक भारतीय हिन्दी भाषा में एक नई चैनल है जिसका स्वामित्व ज़ी के पास है। इस चैनल के कार्यक्रम का प्रसारण 2 मार्च 2015 रात 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ। इस चैनल पर 2 मार्च 2015 को ठीक रात के 7:30 बजे से धारावाहिक का प्रसारण शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले रज़िया सुल्तान और उसके 30 मिनट पश्चात भाग्यलक्ष्मी आदि के कार्यक्रम शुरू हुए। इसी के साथ शाहरुख खान द्वारा प्रस्तुत इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन? कार्यक्रम भी था। जो ठीक रात को 9 बजे से शुरू हुआ। वर्तमान सभी कार्यक्रम जो पहले दिन शुरू हुए वह सोमवार से शुक्रवार तक देते हैं। यह 6 कार्यक्रम भिन्न भिन्न शैली में बने हैं। इसके कुछ दिनों के पश्चात 7 मार्च 2015 को इस चैनल में दो नए धारावाहिक को भी जोड़ा गया, जो शनिवार व रविवार को 9 और 10 बजे क्रमश: शुरू होते हैं। .

नई!!: सोनिया सिंह और एंड टीवी · और देखें »

डर सबको लगता है

डर सबको लगता है भारतीय हिन्दी डरावनी धारावाहिक है। इसका प्रसारण एंड टीवी पर 31 अक्टूबर 2015 से शनिवार-रविवार को प्रसारित होगा। इसके प्रस्तोता बिपाशा बसु हैं। यह कुल 26 छोटे प्रकरण में प्रसारित होगा। .

नई!!: सोनिया सिंह और डर सबको लगता है · और देखें »

दिल मिल गए

दिल मिल गए एक हिन्दी धारावाहिक है। यह स्टार वन पर २० अगस्त २००७ से २९ अक्टूबर २०१० तक ३ वर्षो तक चला। .

नई!!: सोनिया सिंह और दिल मिल गए · और देखें »

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: सोनिया सिंह और दूरदर्शन · और देखें »

परिचय (टीवी धारावाहिक)

परिचय-परिचय नयी ज़िदगी के सपनों का, कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय धारावाहिक है। इस श्रृंखला का निर्माण एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है। धारावाहिक की कहानी इसके नायक कुणाल चोपड़ा (समीर सोनी), के आसपास घूमती है जिसने अपनी विफलताओं के चलते अपना उत्साह खो दिया है और एक हारे हुये आदमी की ज़िदगी जी रहा है। कुणाल की ज़िदगी में सिद्धि (कीर्ति नागपुरे) के आने के बाद कुणाल अपने जीवन के मायने ढूंढता है। .

नई!!: सोनिया सिंह और परिचय (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सोनिया सिंह और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: सोनिया सिंह और भारतीय · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: सोनिया सिंह और मुम्बई · और देखें »

यहाँ मैं घर घर खेली

यहाँ मैं घर घर खेली एक हिन्दुस्तानी टीवी नाटक श्रृंखला कि वर्तमान में ज़ी टीवी पर अकड़ था। .

नई!!: सोनिया सिंह और यहाँ मैं घर घर खेली · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: सोनिया सिंह और लखनऊ · और देखें »

सहारा वन

सहारा वन एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह 28 मार्च 2000 को सहारा टीवी के नाम से प्रदर्शित किया गया था। अप्रैल 2003 में चैनल का नाम बदलकर सहारा मनोरंजन कर दिया गया। अक्टूबर 2004 में एक बार फिर नाम बदला गया तब इसका नाम सहारा वन कर दिया गया। .

नई!!: सोनिया सिंह और सहारा वन · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: सोनिया सिंह और स्टार प्लस · और देखें »

स्टार वन

स्टार वन स्टार समूह का एक टीवी चैनल है। यह कुछ समय के पश्चात लाईफ ओके मे बदल जाता है। स्टार वन एक हिन्दी टी वी चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: सोनिया सिंह और स्टार वन · और देखें »

स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर

स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो कलर्स पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार प्रसारित हो रहा है। यह रात 9:30 बजे देता है। इस धारावाहिक के निर्माता रश्मि शर्मा हैं। .

नई!!: सोनिया सिंह और स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: सोनिया सिंह और ज़ी टीवी · और देखें »

ज्योति (धारावाहिक)

ज्योती एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण इमेजीन पर 16 फरवरी 2009 से 27 नवम्बर 2010 तक सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 को होता था। बाद में यह समय 7:30 हो गया। .

नई!!: सोनिया सिंह और ज्योति (धारावाहिक) · और देखें »

वायकॉम 18

वायाकॉम 18 मीडिया प्रा० लिमिटेड, नवंबर, 2007 में स्थापित, वायाकॉम और नेटवर्क 18 ग्रुप के बीच भारत में 50/50 की संयुक्त हिस्सेदारी वाला उद्यम है। वायाकॉम 18 भारतीय दर्शकों के लिए वायाकॉम समूह के विभिन्न चैनलों, साथ ही विभिन्न वायाकॉम उपभोक्ता उत्पाद चलाती है। .

नई!!: सोनिया सिंह और वायकॉम 18 · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: सोनिया सिंह और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

कुमकुम (टीवी धारावाहिक)

कुमकुमएक प्यारा सा बंधन एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है जो स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। यह भारत के सबसे अधिक समय तक प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम 7 साल तक चलता रहा। धारावाहिक का अंतिम प्रकरण 13 मार्च 2009 को प्रसारित हुआ। .

नई!!: सोनिया सिंह और कुमकुम (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: सोनिया सिंह और अभिनेता · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: सोनिया सिंह और अभिनेत्री · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: सोनिया सिंह और उत्तर प्रदेश · और देखें »

छोटी बहू

छोटी बहू - सिंदूर बिन सुहागन एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय पारिवारिक धारावाहिक है। इसका प्रसारण ज़ी टीवी पर 8 दिसम्बर 2008 से शुरू हुआ और 17 सितम्बर 2010 को समाप्त हो गया। इसके बाद इसका दूसरा संस्करण 15 फरवरी 2011 से 18 मई 2012 तक प्रसारित हुआ। .

नई!!: सोनिया सिंह और छोटी बहू · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »