लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एंड टीवी

सूची एंड टीवी

&टीवी या अैण्ड टीवी एक भारतीय हिन्दी भाषा में एक नई चैनल है जिसका स्वामित्व ज़ी के पास है। इस चैनल के कार्यक्रम का प्रसारण 2 मार्च 2015 रात 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ। इस चैनल पर 2 मार्च 2015 को ठीक रात के 7:30 बजे से धारावाहिक का प्रसारण शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले रज़िया सुल्तान और उसके 30 मिनट पश्चात भाग्यलक्ष्मी आदि के कार्यक्रम शुरू हुए। इसी के साथ शाहरुख खान द्वारा प्रस्तुत इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन? कार्यक्रम भी था। जो ठीक रात को 9 बजे से शुरू हुआ। वर्तमान सभी कार्यक्रम जो पहले दिन शुरू हुए वह सोमवार से शुक्रवार तक देते हैं। यह 6 कार्यक्रम भिन्न भिन्न शैली में बने हैं। इसके कुछ दिनों के पश्चात 7 मार्च 2015 को इस चैनल में दो नए धारावाहिक को भी जोड़ा गया, जो शनिवार व रविवार को 9 और 10 बजे क्रमश: शुरू होते हैं। .

21 संबंधों: & पिक्चर्स, टाटा स्काई, एयरटेल डिजिटल टीवी, एस्सेल समूह, डिश टीवी, तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी, दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स, बड़ी देवरानी, बिग टीवी, बेगूसराय (धारावाहिक), भाभी जी घर पर है!, भारत, भाग्यलक्ष्मी, मुम्बई, रज़िया सुल्तान (धारावाहिक), शाहरुख़ ख़ान, हिन्दी, ज़ी मनोरंजन उद्योग, गंगा (धारावाहिक), इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन?, किल्लर कराओके अटका तो लटका

& पिक्चर्स

& पिक्चर्स एक टेलीविजन चैनल है जो भारत के एक प्रसिद्ध समूह इस्सल समूह के भाग ज़ी टेलीविजन इंटरप्राइजिज़ के एक नए प्रतीक & का एक फिल्मी चैनल है। चैनल का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। यह टीवी पर पहली बार आने वाली फिल्मों को प्रदर्शित करने वाले चैनलों में से एक है। .

नई!!: एंड टीवी और & पिक्चर्स · और देखें »

टाटा स्काई

Tata Sky dish antenna unit टाटा स्काई, भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है। टाटा स्काई एमपीईजी-२ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह इनसेट-४ऐ (INSAT-4A) द्वारा 83.0° ई पर संचारण करता है। .

नई!!: एंड टीवी और टाटा स्काई · और देखें »

एयरटेल डिजिटल टीवी

एयरटेल डिजिटल टीवी भारत की टेलीवीजन कंपनी है। .

नई!!: एंड टीवी और एयरटेल डिजिटल टीवी · और देखें »

एस्सेल समूह

एस्सेल समूह (Essel Group) भारत की एक संगुटिका (Conglomerate) है जिसके अध्यक्ष सुभाष चन्द्रा हैं। .

नई!!: एंड टीवी और एस्सेल समूह · और देखें »

डिश टीवी

डिश टीवी भारत की पहली डीटीएच मनोरंजन सेवा है। इस पर डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), पे-पर-वियु आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह एमपेग-2 डिजिटल संपीड़न तकनीक की मदद से कर एनएसएस-6 उपग्रह के द्वारा अपनी सेवाएं संचारित करता है। 2011 में "भारत फॉर्च्यून 500" द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े मीडिया कंपनियों की सूची में डिश टी० वी० इंडिया लिमिटेड को #437 और # 5 स्थान मिला था। एस्सेल समूह द्वारा प्रारम्भ की गई इस उपग्रह प्रसारण सेवा के उपभोगता भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अलावा दक्षिण-पूर्वी एशिया में भी हैं | वर्तमान में डिश टीवी के पास २८५ से भी ज़्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनल्स और २५ रेडियो चैनल्स हैं | .

नई!!: एंड टीवी और डिश टीवी · और देखें »

तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी

तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 7 मार्च 2015 से शनिवार व रविवार रात 10 बजे होता है। इसमें आशीष शर्मा एक रेडियो प्रस्तोता बने हैं, जो लोगों के प्रेरणा से भरपूर कहानी पर वार्तालाप करते हैं। .

नई!!: एंड टीवी और तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी · और देखें »

दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स

दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स (हिन्दी:दिल्ली वाली ठाकुर लड़कियाँ) एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 30 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे होता है। इसका निर्देशन राकेश कुमार ने किया है। यह धारावाहिक इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन? के स्थान पर आया है। इसमें मुख्य किरदार में आमिर अली और सुकृति कांडपाल हैं। .

नई!!: एंड टीवी और दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स · और देखें »

बड़ी देवरानी

बड़ी देवरानी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 30 मार्च 2015 से 13 नवम्बर 2015 तक सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे होता था। इसके निर्माता शशि मित्तल और सुमित मित्तल हैं। इसमें मुख्य किरदार में मुदित नायर और मेघा चक्रवर्ती हैं। .

नई!!: एंड टीवी और बड़ी देवरानी · और देखें »

बिग टीवी

बिग टीवी बिग टीवी या रिलाइंस बिग टीवी भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है| बिग टीवी एमपीईजी-४ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है | यह एमईऐएसऐटी-४ (MEASAT-4) द्वारा 91.5° ई पर संचारण करता है| यह भारत की पांचवीं डीटीएच सेवा है | .

नई!!: एंड टीवी और बिग टीवी · और देखें »

बेगूसराय (धारावाहिक)

बेगूसराय एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे होता है। .

नई!!: एंड टीवी और बेगूसराय (धारावाहिक) · और देखें »

भाभी जी घर पर है!

भाभी जी घर पर है! एक भारतीय धारावाहिक है। इसका प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे से हुआ। .

नई!!: एंड टीवी और भाभी जी घर पर है! · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: एंड टीवी और भारत · और देखें »

भाग्यलक्ष्मी

भाग्यलक्ष्मी एक भारतीय धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे होता है। .

नई!!: एंड टीवी और भाग्यलक्ष्मी · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: एंड टीवी और मुम्बई · और देखें »

रज़िया सुल्तान (धारावाहिक)

रज़िया सुल्तान एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला एक धारावाहिक है, जिसका प्रसारण 2 मार्च 2015 से किया गया। यह सोमवार से शुक्रवार रात 7:30 बजे देता है। .

नई!!: एंड टीवी और रज़िया सुल्तान (धारावाहिक) · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: एंड टीवी और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: एंड टीवी और हिन्दी · और देखें »

ज़ी मनोरंजन उद्योग

ज़ी मनोरंजन उद्योग मुंबई, महाराष्ट्र में स्थापित भारत का दूसरा सबसे बड़ा संचार एवं मनोरंजन आधारित समूह है। सुभाष चंद्रा समूह के अध्यक्ष, निर्देशक तथा खोजकर्ता है। ज़ी समूह के पास 34 चैनल है जिन्हें वह भारत के साथ-साथ अन्य 169 देशों में प्रसारित करने का अधिकार रखता है। .

नई!!: एंड टीवी और ज़ी मनोरंजन उद्योग · और देखें »

गंगा (धारावाहिक)

गंगा एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे होता है। .

नई!!: एंड टीवी और गंगा (धारावाहिक) · और देखें »

इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन?

इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन? एक भारतीय धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार को रात 9 बजे होता है। जिसके प्रस्तोता शाहरुख खान हैं। .

नई!!: एंड टीवी और इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन? · और देखें »

किल्लर कराओके अटका तो लटका

किल्लर कराओके अटका तो लटका एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 7 मार्च 2015 से शनिवार-रविवार रात 9 बजे होता है। इसमें कृष्णा अभिषेक इस कार्यक्रम के प्रस्तोता हैं। इसके पहले प्रतिभागी में करन ठक्कर, प्रत्युशा बनर्जी, आशा नेगी, अंकित गेरा, जय सोनी और ऐश्वर्या सखुजा हैं। .

नई!!: एंड टीवी और किल्लर कराओके अटका तो लटका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एण्ड टीवी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »