लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुन्दा गर्त

सूची सुन्दा गर्त

सुन्दा गर्त (Sunda Trench), जो पहले जावा गर्त (Java Trench) कहलाता था, पूर्वोत्तरी हिन्द महासागर में स्थित एक ३,२०० किमी तक चलने वाला एक महासागरीय गर्त है। इस गर्त की सर्वाधिक गहराई ७,७२५ मीटर (२५,३४४ फ़ुट) है जो 10°19' दक्षिण, 109°58' पूर्व के निर्देशांक पर इण्डोनेशिया के योग्यकार्ता क्षेत्र से लगभग ३२० किमी दक्षिण में स्थित है और हिन्द महासागर का सबसे गहरा स्थान है। यह गर्त जावा से आगे लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह से शुरु होकर सुमात्रा के दक्षिणी तट से नीचे से निकलकर अण्डमान द्वीपों तक चलता है। भूवैज्ञानिक रूप से यह हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और यूरेशियाई प्लेट (विशेषकर सुन्दा प्लेट) के बीच की सीमा है। यह गर्त प्रशांत अग्नि वृत्त का हिस्सा है। .

13 संबंधों: भूवैज्ञानिक, भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली, महासागरीय गर्त, यूरेशियाई प्लेट, योग्यकार्ता, लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह, सुमात्रा, हिन्द महासागर, हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट, जावा, इंडोनेशिया, अण्डमान, अग्नि वृत्त

भूवैज्ञानिक

भूवैज्ञानिक एक प्रकार के विज्ञान में अध्ययनरत व्यक्ति हैं जो पृथ्वी की चट्टानों और आतंरिक संरचना के विविध पहलुओं का अध्ययन करते हैं। संक्षेप में ये वे लोग हैं जो भूविज्ञान का अध्ययन करते हैं। .

नई!!: सुन्दा गर्त और भूवैज्ञानिक · और देखें »

भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली

पृथ्वी के मानचित्र पर अक्षांश (क्षैतिज) व (देशांतर रेखाएं (लम्बवत), एकर्ट षष्टम प्रोजेक्शन; https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/graphics/ref_maps/pdf/political_world.pdf वृहत संस्करण (पीडीएफ़, ३.१२MB) भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली (अंग्रेज़ी:जियोग्राफिक कोआर्डिनेट सिस्टम) एक प्रकार की निर्देशांक प्रणाली होती है, जिसके द्वारा पृथ्वी पर किसी भी स्थान की स्थिति तीन (३) निर्देशांकों के माध्यम से निश्चित की जा सकती है। ये गोलाकार निर्देशांक प्रणाली द्वारा दिये जाते हैं। पृथ्वी पूर्ण रूप से गोलाकार नहीं है, बल्कि एक अनियमित आकार की है, जो लगभग एक इलिप्सॉएड आकार बनाती है। इसके लिये इस प्रकार की निर्देशांक प्रणाली बनाना, जो पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक बिन्दु के लिये अंकों के अद्वितीय मेल से बनने वाला स्पष्ट निर्देशांक प्रस्तुत करे, अपने आप में एक प्रकार की चुनौती था। .

नई!!: सुन्दा गर्त और भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली · और देखें »

महासागरीय गर्त

ये महासागरीय बेसिन के सबसे नीचे भाग हैं और इनकी तली औसत महासागरीय नितल के काफी नीचे मिलती हैं। इनकी स्थिति सर्वत्र न मिलकर यत्र-तत्र बिखरे हुए रूप में मिलती हैं। वास्तव में ये महासागरीय नितल पर स्थित तीव्र ढाल वाले लम्बे, पतले तथा गहरे अवनमन के क्षेत्र हैं। इनकी उतपत्ति महासागरीय तली में प्रथ्वी के क्रस्ट के वलन एवं भ्रंशन के परिणामस्वरूप मानी जाती हैं। अर्थात इनकी उतपत्ति विवर्तनिक क्रियाओं से हुई हैं। .

नई!!: सुन्दा गर्त और महासागरीय गर्त · और देखें »

यूरेशियाई प्लेट

यूरेशियाई प्लेट, हरे रंग में यूरेशियाई प्लेट एक भौगोलिक प्लेट है जिसपर यूरेशिया (जिसमें यूरोप और एशिया के महाद्वीप आते हैं) का ज़्यादातर भूभाग और उसके इर्द-गिर्द के समुद्र का कुछ क्षेत्र स्थित है। इसके पश्चिम में उत्तर अमेरिकी प्लेट, दक्षिण-पश्चिम में अफ़्रीकी प्लेट, दक्षिण में अरबी प्लेट और हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और पूर्व में फिर उत्तर अमेरिकी प्लेट है। .

नई!!: सुन्दा गर्त और यूरेशियाई प्लेट · और देखें »

योग्यकार्ता

योग्यकार्ता (जोग्जाकार्रता) जावा द्वीप का नगर जिसके पास बोरोबुदुर और प्रमबनन हैं। इसको कला और शिक्षा का केंद्र माना जाता है। The kraton's main pavilion Water palace श्रेणी:इण्डोनेशिया के आबाद स्थान श्रेणी:योग्यकार्ता विशेष क्षेत्र श्रेणी:इण्डोनेशिया की प्रान्तीय राजधानियाँ.

नई!!: सुन्दा गर्त और योग्यकार्ता · और देखें »

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह (Lesser Sunda Islands) दक्षिणपूर्व एशिया में ऑस्ट्रेलिया से उत्तर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह के साथ यह सुन्दा द्वीपसमूह बनाते हैं। लघुतर सुन्दा द्वीप सुन्दा चाप नामक एक ज्वालामुखीय चाप का भाग हैं जो जावा सागर में एक भौगोलिक तख़्ते के दूसरे के नीचे निम्नस्खलन (सबडक्शन) द्वारा बना है। .

नई!!: सुन्दा गर्त और लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह · और देखें »

सुमात्रा

सुमात्रा इंडोनिशया देश का एक द्वीप है। मलय द्वीप समूहों में यह सबसे बड़ा है और मलाया जलसंधि (मेलक्का) के ठीक पश्चिम में स्थित है। यह उन द्वीपों में सबसे बड़ा है जिस पर इंडोनेशिया का संपूर्ण राजनैतिक शासन है। इसके अतिरिक्त यह दुनिया का ६ठा सबसे बड़ा द्वीप है। अंदमान तथा जावा द्वीपों के बीच स्थित इन द्वीपों का आकार लंबाई में खिंचा हुआ और उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व की ओर है। पश्चिमी तट के निकट बरिसान पहाड़याँ हैं जिनमे कुछ ज्वालामुखी भी हैं। साल २००४ में यहाँ सुनामी की वजह से बहुत तबाही हुई थी। श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप श्रेणी:बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह * श्रेणी:इण्डोनेशिया के द्वीप.

नई!!: सुन्दा गर्त और सुमात्रा · और देखें »

हिन्द महासागर

हिंद महासागर हिंद महासागर और चीन सागर के इस मानचित्र को हंगरी में जन्मे तुर्क मानचित्रकार और प्रकाशक इब्राहिम मुटेफेरीका द्वारा 1728 में उत्कीर्ण किया गया था हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समुद्र है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20% भाग इसमें समाहित है। उत्तर में यह भारतीय उपमहाद्वीप से, पश्चिम में पूर्व अफ्रीका; पूर्व में हिन्दचीन, सुंदा द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया, तथा दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर से घिरा है। विश्व में केवल यही एक महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम यानी, हिन्दुस्तान (भारत) के नाम है। संस्कृत में इसे रत्नाकर यानि रत्न उत्पन्न करने वाला कहते हैं, जबकि प्राचीन हिन्दु ग्रंथों में इसे हिन्दु महासागर कहा गया है। वैश्विक रूप से परस्पर जुड़े समुद्रों के एक घटक हिंद महासागर को, अंध महासागर से 20° पूर्व देशांतर जो केप एगुलस से गुजरती है और प्रशांत महासागर से 146°55' पूर्व देशांतर पृथक करती हैं। हिंद महासागर की उत्तरी सीमा का निर्धारण फारस की खाड़ी में 30° उत्तर अक्षांश द्वारा होता है। हिंद महासागर की पृष्टधाराओं का परिसंचरण असममित है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरों पर इस महासागर की चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर (6200 मील) है; और इसका क्षेत्रफल 73556000 वर्ग किलोमीटर (28400000 वर्ग मील) है जिसमें लाल सागर और फारस की खाड़ी शामिल हैं। सागर में जल की कुल मात्रा 292,131,000 घन किलोमीटर (70086000 घन मील) होने का अनुमान है। हिन्द महासागर में स्थित मुख्य द्वीप हैं; मेडागास्कर जो विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, रीयूनियन द्वीप; कोमोरोस; सेशेल्स, मालदीव, मॉरिशस, श्रीलंका और इंडोनेशिया का द्वीपसमूह जो इस महासागर की पूर्वी सीमा का निर्धारण करते हैं। .

नई!!: सुन्दा गर्त और हिन्द महासागर · और देखें »

हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट

2.

नई!!: सुन्दा गर्त और हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट · और देखें »

जावा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सुन्दा गर्त और जावा · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: सुन्दा गर्त और इंडोनेशिया · और देखें »

अण्डमान

अंग्रेज़ी) अंडमान बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है। अंडमान अपने आंचल में मूंगे (कोरल) की दीवारों, साफ-स्वच्छ सागर तट, पुरानी यादों से जुड़े खंडहर और अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां संजोए हैं। इस द्वीपसमूह में कुल 572 द्वीप हैं। अंडमान का लगभग 86 प्रतिशत क्षेत्रफल जंगलों से ढका हुआ है। समुद्री जीवन, इतिहास और जलक्रीड़ाओं में रूचि रखने वाले सैलानियों को यह द्वीप बहुत रास आता है। .

नई!!: सुन्दा गर्त और अण्डमान · और देखें »

अग्नि वृत्त

विश्व के लगभग दो तिहाई ज्वालामुखी प्रशांत महासागर के वृत्त में पाये जाते हैं, जिसको ज्वाला-वृत्त अथवा अग्नि-वृत्त कहते हैं। .

नई!!: सुन्दा गर्त और अग्नि वृत्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुण्डा गर्त, सुंडा गर्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »