लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुन्दा गर्त

सूची सुन्दा गर्त

सुन्दा गर्त (Sunda Trench), जो पहले जावा गर्त (Java Trench) कहलाता था, पूर्वोत्तरी हिन्द महासागर में स्थित एक ३,२०० किमी तक चलने वाला एक महासागरीय गर्त है। इस गर्त की सर्वाधिक गहराई ७,७२५ मीटर (२५,३४४ फ़ुट) है जो 10°19' दक्षिण, 109°58' पूर्व के निर्देशांक पर इण्डोनेशिया के योग्यकार्ता क्षेत्र से लगभग ३२० किमी दक्षिण में स्थित है और हिन्द महासागर का सबसे गहरा स्थान है। यह गर्त जावा से आगे लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह से शुरु होकर सुमात्रा के दक्षिणी तट से नीचे से निकलकर अण्डमान द्वीपों तक चलता है। भूवैज्ञानिक रूप से यह हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और यूरेशियाई प्लेट (विशेषकर सुन्दा प्लेट) के बीच की सीमा है। यह गर्त प्रशांत अग्नि वृत्त का हिस्सा है। .

4 संबंधों: बंगाल की खाड़ी, महासागरीय गर्त, सिनाबंग पर्वत, क्राकाटोआ

बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है और हिंद महासागर का पूर्वोत्तर भाग है। यह मोटे रूप में त्रिभुजाकार खाड़ी है जो पश्चिमी ओर से अधिकांशतः भारत एवं शेष श्रीलंका, उत्तर से बांग्लादेश एवं पूर्वी ओर से बर्मा (म्यांमार) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से घिरी है। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 2,172,000 किमी² है। प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों के अन्सुआर इसे महोदधि कहा जाता था। बंगाल की खाड़ी 2,172,000 किमी² के क्षेत्रफ़ल में विस्तृत है, जिसमें सबसे बड़ी नदी गंगा तथा उसकी सहायक पद्मा एवं हुगली, ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदी जमुना एवं मेघना के अलावा अन्य नदियाँ जैसे इरावती, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी आदि नदियां सागर से संगम करती हैं। इसमें स्थित मुख्य बंदरगाहों में चेन्नई, चटगाँव, कोलकाता, मोंगला, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखापट्टनम एवं यानगॉन हैं। .

नई!!: सुन्दा गर्त और बंगाल की खाड़ी · और देखें »

महासागरीय गर्त

ये महासागरीय बेसिन के सबसे नीचे भाग हैं और इनकी तली औसत महासागरीय नितल के काफी नीचे मिलती हैं। इनकी स्थिति सर्वत्र न मिलकर यत्र-तत्र बिखरे हुए रूप में मिलती हैं। वास्तव में ये महासागरीय नितल पर स्थित तीव्र ढाल वाले लम्बे, पतले तथा गहरे अवनमन के क्षेत्र हैं। इनकी उतपत्ति महासागरीय तली में प्रथ्वी के क्रस्ट के वलन एवं भ्रंशन के परिणामस्वरूप मानी जाती हैं। अर्थात इनकी उतपत्ति विवर्तनिक क्रियाओं से हुई हैं। .

नई!!: सुन्दा गर्त और महासागरीय गर्त · और देखें »

सिनाबंग पर्वत

सिनाबंग इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तरी हिस्से में कारू पठार पर स्थित एक ज्वालामुखी पर्वत है। यह प्लीस्टोसीन-होलोसीन युग में निर्मित एक स्तरित ज्वालामुखी है। इसका पिछला उद्भेदन 1600 ई के आसपास हुआ माना जाता है जिसके बाद लगभग 400 वर्षों तक शांत रहने के बाद सन् 2010 में अचानक सक्रिय हो उठा और अब सक्रिय ज्वालामुखियों में गिना जाने लगा है। इसमें हालिया विस्फोट 26 जून 2015 को हुआ था जिसकी वजह से कम से कम 10,000 लोगों को अपना घर ख़ाली कर के सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। .

नई!!: सुन्दा गर्त और सिनाबंग पर्वत · और देखें »

क्राकाटोआ

यह एक प्रमुख ज्वालामुखी हैं। .

नई!!: सुन्दा गर्त और क्राकाटोआ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुण्डा गर्त, सुंडा गर्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »