लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सामाजिक जालक्रम

सूची सामाजिक जालक्रम

व्यक्तियों अथवा संगठनों को परस्पर जोड़ने वाली संरचना सामाजिक जालक्रम या सोशल नेटवर्क (social network) कहलाती है। सामाजिक नेटवर्क (Social Network) एक सामाजिक ढांचा है जिसमें नोड (मिलन बिन्दु) व्यक्ति या संगठन होते हैं। ये नोड आपस में एक या अधिक प्रकार के संबंधों से जुड़े होते हैं। मित्र बनाना (friend), मित्रता वापस लेना (unfriend), पसंद करना (like), नापसंद करना (unlike), अनुसरण करना (follow), अनुसरण बंद करना (unfollow), समूह (group) अथवा आर्थिक लेन-देन और खरीदारी जैसे कुछ कार्य हैं जो सामाजिक नेटवर्क पर अधिकतर किए जाते हैं। अनेकों क्षेत्रों में अनुसंधान से यह बात सिद्ध हुई है कि सामाजिक नेटवर्क, परिवार से लेकर राष्ट्र तक के अनेक स्तरों पर काम करता है। किस तरह से समस्याओं का हल होता है; कैसे संस्थाएं चलायी जातीं हैं; व्यक्ति अपने लक्ष्यों को पाने में किस सीमा तक सफल होते हैं आदि के निर्धारण में सामाजिक नेटवर्क की बहुत भूमिका होती है। अपने सरलतम रूप में सामाजिक नेटवर्क अध्ययन की जा रही सभी नोडों के बीच उपस्थित सभी सम्बन्धों (ties) का प्रतिचित्रण (map) है। .

5 संबंधों: परिवार, प्रतिचित्रण, सम्प्रभु राज्य, संगठन, ज्ञान प्रबन्धन

परिवार

सन् 1880 का एक मराठा परिवार परिवार (family) साधारणतया पति, पत्नी और बच्चों के समूह को कहते हैं, किंतु दुनिया के अधिकांश भागों में वह सम्मिलित वासवाले रक्त संबंधियों का समूह है जिसमें विवाह और दत्तक प्रथा द्वारा स्वीकृत व्यक्ति भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: सामाजिक जालक्रम और परिवार · और देखें »

प्रतिचित्रण

गणित एवं इससे संबंधित क्षेत्रों में प्रतिचित्रण (मैपिंग) शब्द का प्रयोग फलन के समानार्थी शब्द जैसा होता है। .

नई!!: सामाजिक जालक्रम और प्रतिचित्रण · और देखें »

सम्प्रभु राज्य

राष्ट्र कहते हैं, एक जन समूह को, जिनकी एक पहचान होती है, जो कि उन्हें उस राष्ट्र से जोङती है। इस परिभाषा से तात्पर्य है कि वह जन समूह साधारणतः समान भाषा, धर्म, इतिहास, नैतिक आचार, या मूल उद्गम से होता है। ‘राजृ-दीप्तो’ अर्थात ‘राजृ’ धातु से कर्म में ‘ष्ट्रन्’ प्रत्यय करने से संस्कृत में राष्ट्र शब्द बनता है अर्थात विविध संसाधनों से समृद्ध सांस्कृतिक पहचान वाला देश ही एक राष्ट्र होता है | देश शब्द की उत्पत्ति "दिश" यानि दिशा या देशांतर से हुआ जिसका अर्थ भूगोल और सीमाओं से है | देश विभाजनकारी अभिव्यक्ति है जबकि राष्ट्र, जीवंत, सार्वभौमिक, युगांतकारी और हर विविधताओं को समाहित करने की क्षमता रखने वाला एक दर्शन है | सामान्य अर्थों में राष्ट्र शब्द देश का पर्यायवाची बन जाता है, जहाँ कुछ असार्वभौमिक राष्ट्र, जिन्होंने अपनी पहचान जुङने के बाद, पृथक सार्वभौमिकिता बनाए रखी है। एक राष्ट्र कई राज्यों में बँटा हो सकता है तथा वे एक निर्धारित भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं, जिसे राष्ट्र कहा जाता है। देश को अपने रहेने वालों का रक्षा करना है। .

नई!!: सामाजिक जालक्रम और सम्प्रभु राज्य · और देखें »

संगठन

संगठन (organisation) वह सामाजिक व्यवस्था या युक्ति है जिसका लक्ष्य एक होता है, जो अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वयं का नियन्त्रण करती है, तथा अपने पर्यावरण से जिसकी अलग सीमा होती है। संगठन तरह-तरह के हो सकते हैं - सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सैनिक, व्यावसायिक, वैज्ञानिक आदि। .

नई!!: सामाजिक जालक्रम और संगठन · और देखें »

ज्ञान प्रबन्धन

ज्ञान प्रबन्धन के अन्तर्गत वे सारे कार्य आते हैं जो संस्थाओं द्वारा ज्ञान को पहचानने, उसके सृजन करने, उसे सम्यक रूप से प्रदर्शित करने, तथा उसके वितरण से सम्बन्ध रखते हैं। .

नई!!: सामाजिक जालक्रम और ज्ञान प्रबन्धन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सामाजिक नेटवर्क, सामाजिक नेटवर्किंग सेवा, सामाजिक संजाल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »