लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सादड़ी

सूची सादड़ी

सादडी राजस्थान राज्य के पाली जिले की देसुरी तहसील का एक कस्बा है, जो कि अरावली की पहाड़ियों के पास बसा हुआ है। यह क़स्बा विभिन्न भागों में बटा हुआ है। राजपूत कॉलोनी, अम्बेडकर नगर, नई आबादी, विश्वकर्मा कॉलोनी, चौहानो का बांग्ला, सिंधलो का रावला, राठौड़ो का रावला, वागरियो का झुपा,बारली सादड़ी आदि इसके भाग हैं। चौहानो का बांग्ला,सिंधलो का रावला,राठौड़ो का रावला,राजपूत कॉलोनी आदि के कारण सादडी और रणकपुर राजपूत वर्चस्व वाला क्षेत्र है। .

6 संबंधों: देसुरी, पाली जिला, राजस्थान, राजस्थान के शहर, अरावली, छोटी सादड़ी

देसुरी

”’देसुरी”’ राजस्थान राज्य के पाली जिले का एक गांव है, जो कि इसी नाम से एक तहसील क्षेत्र भी है। यह गांव अरावली की पहाडियों के पास बसा हुआ है। .

नई!!: सादड़ी और देसुरी · और देखें »

पाली जिला

पाली जिला भारत के राजस्थान प्रान्त का एक जिला है जिसकी पूर्वी सीमाएं अरावली पर्वत श्रृंखला से जुड़ी हैं। इसी सीमाएं उत्तर में नागौर और पश्चिम में जालौर से मिलती हैं। पाली शहर पालीवाल ब्राह्मणों का निवास स्थान था जब मुगलों ने कत्लेआम मचा दिया तो उन्हें यह शहर छोड़ कर जाना पड़ा। वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म भी यहीं पर अपने ननिहाल में हुआ था। यह नगर तीन बार उजड़ा और बसा। यहां के प्रसिद्ध जैन मंदिर भक्तों के साथ-साथ इतिहासवेत्ताओं को भी आकर्षित करते हैं। ये राजपूत वर्चस्व वाला जिला है यहाँ सभी सामान्य सीटो के 5 प्रधान राजपूत है और 85 सरपंच राजपूत है साथ ही एक मंत्री भी इसी समाज से है यहाँ मात्र 6% राजपूत हैं .

नई!!: सादड़ी और पाली जिला · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: सादड़ी और राजस्थान · और देखें »

राजस्थान के शहर

* अजमेर,.

नई!!: सादड़ी और राजस्थान के शहर · और देखें »

अरावली

अरावली पर्वत श्रंखला की तुलना अमेरिका के अल्पेशियन पर्वतो से की जाती है अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जिले में गुरुशिखर (1722 /1727 मी.) है, जो माउंट आबू में है। अरावली पर्वत श्रंखला की कुल लम्बाई गुजरात से दिल्ली तक ६९२ किलीमीटर है, अरावली पर्वत श्रंखला का लगभग ८० % विस्तार राजस्थान में है, दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन रायशेला पहाड़ी पर बना हुआ है जो अरावली का की भाग है, अरावली की औसत ऊंचाई ९३० मीटर है तथा अरावली के दक्षिण की ऊंचाई व चौड़ाई सर्वाधिक है, अरावली या अर्वली उत्तर भारतीय पर्वतमाला है। राजस्थान राज्य के पूर्वोत्तर क्षेत्र से गुज़रती 550 किलोमीटर लम्बी इस पर्वतमाला की कुछ चट्टानी पहाड़ियाँ दिल्ली के दक्षिण हिस्से तक चली गई हैं। शिखरों एवं कटकों की श्रृखलाएँ, जिनका फैलाव 10 से 100 किलोमीटर है, सामान्यत: 300 से 900 मीटर ऊँची हैं। यह पर्वतमाला, दो भागों में विभाजित है- सांभर-सिरोही पर्वतमाला- जिसमें माउण्ट आबू के गुरु शिखर (अरावली पर्वतमाला का शिखर, ऊँचाई 1,722 मीटर) सहित अधिकतर ऊँचे पर्वत हैं। सांभर-खेतरी पर्वतमाला- जिसमें तीन विच्छिन्न कटकीय क्षेत्र आते हैं। अरावली पर्वतमाला प्राकृतिक संसाधनों (एवं खनिज़) से परिपूर्ण है और पश्चिमी मरुस्थल के विस्तार को रोकने का कार्य करती है। यह अनेक प्रमुख नदियों- बाना, लूनी, साखी एवं साबरमती का उदगम स्थल है। इस पर्वतमाला में केवल दक्षिणी क्षेत्र में सघन वन हैं, अन्यथा अधिकांश क्षेत्रों में यह विरल, रेतीली एवं पथरीली (गुलाबी रंग के स्फ़टिक) है। अरावली की अन्य उच्च चोटियां:- १ गुरु शिखर - सिरोही (1722 m) २ सेर - सिरोही (1597m) ३ दिलवाडा - सिरोही(इसे हाल ही में जोड़ा गया है, इसी पर्वत पर प्रसिद्ध जैन मंदिर स्थित हैं).

नई!!: सादड़ी और अरावली · और देखें »

छोटी सादड़ी

छोटी सादड़ी भौगोलिक स्थिति: 24 डिग्री 23 मिनट उत्तर अक्षांश एवं 72 डिग्री 43 मिनट पूर्वी देशान्तर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का एक नगर और सन २००८ से उपखंड मुख्यालय है। भूतपूर्व उदयपुर रियासत के दौरान छोटी सादड़ी जिले का प्रधान क़स्बा था। यह प्राचीन क़स्बा उदयपुर से 66 मील दूर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी ४५ किलोमीटर है। उपजाऊ काली मिट्टी का यह क्षेत्र अफीम, सोयाबीन और कपास के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: सादड़ी और छोटी सादड़ी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सादडी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »