लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सवन्नाखेत प्रान्त

सूची सवन्नाखेत प्रान्त

सवन्नाखेत दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणी-मध्य भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा पश्चिम में थाईलैण्ड के नखोन फनोम, मुकदाहान, अम्नत चारोएन व उबोन रात्चाथानी प्रान्तों से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

11 संबंधों: थाईलैण्ड, दक्षिण पूर्व एशिया, नखोन फनोम प्रान्त, मुकदाहान प्रान्त, लाओ भाषा, लाओस, लाओस के प्रान्त, संस्कृत भाषा, वियतनाम, अम्नत चारोएन प्रान्त, उबोन रात्चाथानी प्रान्त

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और थाईलैण्ड · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

नखोन फनोम प्रान्त

नखोन फनोम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है और मीकांग नदी की घाटी पर विस्तृत है। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और नखोन फनोम प्रान्त · और देखें »

मुकदाहान प्रान्त

मुकदाहान थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। इसकी पूर्वी सीमा लाओस देश के साथ लगी हुई है और मीकांग नदी द्वारा परिभाषित है। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और मुकदाहान प्रान्त · और देखें »

लाओ भाषा

लाओ या लाओतियन ताई-कादाई भाषा-परिवार की भाषा है। यह लाओस की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है, जहां इसे इशान भाषा कहते हैं। लाओ भाषा अबुगिडा लिपि में लिखी जाती है। आधिकारिक मानक नहीं होने की वजह से वियतनामी बोली मानक बन गई है। श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:ताई-कादाई भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:ताई भाषाएँ.

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और लाओ भाषा · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और लाओस · और देखें »

लाओस के प्रान्त

दक्षिणपूर्वी एशिया का लाओस देश कई प्रान्तों में विभाजित है जो ख्वेंग या खुएंग (लाओ: ແຂວງ, अंग्रेज़ी: khoeng) कहलाते हैं। इनके अलावा देश में एक कम्फेंग नखोन (नगरपालिका) है। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और लाओस के प्रान्त · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और संस्कृत भाषा · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और वियतनाम · और देखें »

अम्नत चारोएन प्रान्त

अम्नत चारोएन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है और लाओस देश के साथ सीमावर्ती है। यह मीकांग नदी की घाटी में स्थित है। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और अम्नत चारोएन प्रान्त · और देखें »

उबोन रात्चाथानी प्रान्त

उबोन रात्चाथानी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएँ लाओस के साथ और दक्षिणी सीमा कम्बोडिया के साथ लगी हुई है। प्रान्त में लाओ लोग बहुसंख्या में है लेकिन ख्मेर लोगों का भी बड़ा समुदाय है। .

नई!!: सवन्नाखेत प्रान्त और उबोन रात्चाथानी प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »