लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सईद क़ादरी

सूची सईद क़ादरी

सईद क़ादरी एक प्रसिद्ध कवि और बॉलीवुड संगीतकार हैं। उनका जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ। उन्होंने फ़िल्म मर्डर (2004) के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का छठा आईफा अवार्ड्स जीता। .

16 संबंधों: पाप (2003 फ़िल्म), बर्फी!, ब्लड मनी, मर्डर (2004 फ़िल्म), रश (२०१२ फ़िल्म), राजस्थान, लम्हा, लाइफ़ इन अ... मेट्रो (2007 फ़िल्म), साया (2003 फ़िल्म), जन्नत 2, ज़हर (2005 फ़िल्म), जोधपुर, वो लम्हे (2006 फ़िल्म), गैंगस्टर (2006 फ़िल्म), कलयुग (2005 फ़िल्म), अनवर (2007 फ़िल्म)

पाप (2003 फ़िल्म)

पाप 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सईद क़ादरी और पाप (2003 फ़िल्म) · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: सईद क़ादरी और बर्फी! · और देखें »

ब्लड मनी

ब्लड मनी (Blood Money) २०१२ में बनी हिन्दी थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन विशाल महाडकर द्वारा और निर्माण महेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में कुणाल खेमू और अमृता पुरी मुख्य भूमिकाओ में है। फ़िल्म का शीर्षक पहले कलयुग 2 था परन्तु बाद में इसे वर्तमान शीर्षक में तब्दील कर दिया गया। फ़िल्म को ३० मार्च २०१२ को रिलीज़ किया गया था। ब्लड मनी की तुलना अंग्रेज़ी फ़िल्म ब्लड डायमण्ड (२००६) व भट्ट की ही पुरानी फ़िल्म नाम (१९८६) से की गई है हालाँकि यह फ़िल्म दोनों ही फ़िल्मों से जुडी हुई नहीं है। .

नई!!: सईद क़ादरी और ब्लड मनी · और देखें »

मर्डर (2004 फ़िल्म)

मर्डर (अंग्रेज़ी;Murder / शब्दार्थ: हत्या) वर्ष २००४ की हिन्दी भाषा में बनी कामुक व अपराध-थ्रिलर आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन अनुराग बसु एवं निर्माण मुकेश भट्ट ने किया@ था। फ़िल्म के मुख्य किरदारों में इमरान हाशमी, मल्लिका शेरावत एवं अश्मित पटेल ने अदायगी तथा कहानी के सेट को बैंगकाॅक, थाइलैण्ड में रखा गया है। यह वर्ष २००२ की हाॅलीवुड फ़िल्म अनफेथफुल का ही अनाधिकारिक रिमेक है। मर्डर को 2 अप्रैल २००४ को प्रदर्शित किया गया, हालाँकि समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया बावजूद, इसने बाॅक्स ऑफिस में बड़ी सफलतापूर्वक व्यवसाय किया, भारतीय बाॅक्स ऑफिस द्वारा फ़िल्म को "सुपरहिट" दर्ज करार किया गया। फ़िल्म के मुख्य कलाकारों को काफी तारीफ की गई, विशेषकर हाशमी और शेरावत की। भारतीय प्रमाणन बाॅर्ड ने फ़िल्म में मौजूद कामुक विषयों तथा दृश्यों जैसी वयस्क सामाग्रियों का हवाला देकर "ए" सर्टिफिकेट दिया गया। आगामी वर्षों में, इसी फ़िल्म के श्रृंखला पर दो सिक्विल और बनाए गए, जिनमें क्रमशः २०११ में मर्डर 2 (इमरान हाशमी, जैक़लीन फर्नांडीस व प्रशांत नारायण अभिनीत) तथा २०१३ में मर्डर 3 (रणदीप हुड्डा, अदिती राव हैदरी व सारा लियोन अभिनीत) को जारी किया गया। .

नई!!: सईद क़ादरी और मर्डर (2004 फ़िल्म) · और देखें »

रश (२०१२ फ़िल्म)

रशा २०१२ में प्रदर्शित शमीन देसाई निर्देशित बॉलीवुड की रहस्यमय फ़िल्म है। यह फ़िल्म इमरान हाशमी, नेहा धूपिया, सागरिका घाटगे, आदित्य पंचोली और राहुल सिंह अभिनीत है। फ़िल्म की कहानी मीडिया और अपराध के सम्बंध की ओर निर्दिष्ट है। .

नई!!: सईद क़ादरी और रश (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: सईद क़ादरी और राजस्थान · और देखें »

लम्हा

लम्हा (उर्दू: لمحا) एक 2010 मज़ा सामाजिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म है लिखा है और राहुल ढोलकिया - द्वारा निर्देशित.

नई!!: सईद क़ादरी और लम्हा · और देखें »

लाइफ़ इन अ... मेट्रो (2007 फ़िल्म)

लाइफ़ इन अ...

नई!!: सईद क़ादरी और लाइफ़ इन अ... मेट्रो (2007 फ़िल्म) · और देखें »

साया (2003 फ़िल्म)

साया 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सईद क़ादरी और साया (2003 फ़िल्म) · और देखें »

जन्नत 2

जन्नत 2 एक हिन्दी जुर्म थ्रिलर फ़िल्म है जो २००८ में बनी हीट फ़िल्म जन्नत का अगला भाग है। फ़िल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख द्वारा व निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में इमरान हाश्मी, रणदीप हूडा, इमरान ज़ाहिद और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म की कहानी दिल्ली में गैरकानूनी हथियारों के विवाद पर आधारित है। इसकी पहली झलक १५ मार्च २०१२ को अनावृत की गई थी और फ़िल्म को ४ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया। यह फ़िल्म २००५ में बनी अंग्रेज़ी फ़िल्म लॉर्ड ऑफ़ वॉर पर आधारित है जिसमे निकोलस केज मुख्य भूमिका में है। .

नई!!: सईद क़ादरी और जन्नत 2 · और देखें »

ज़हर (2005 फ़िल्म)

ज़हर 2005 में बनी निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक-थ्रिलर आधारित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और शमिता शेट्टी ने अदायगी की है। फिल्म की पटकथा अंग्रेजी भाषा में बनी अमेरिकी फिल्म आउट ऑफ टाईम अभिनीत डेंज़ेल वाशिंगटन एवं इवा मेन्डेस से प्रेरित बताई जाती है। .

नई!!: सईद क़ादरी और ज़हर (2005 फ़िल्म) · और देखें »

जोधपुर

जोधपुर भारत के राज्य राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। इसकी जनसंख्या १० लाख के पार हो जाने के बाद इसे राजस्थान का दूसरा "महानगर " घोषित कर दिया गया था। यह यहां के ऐतिहासिक रजवाड़े मारवाड़ की इसी नाम की राजधानी भी हुआ करता था। जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। वर्ष पर्यन्त चमकते सूर्य वाले मौसम के कारण इसे "सूर्य नगरी" भी कहा जाता है। यहां स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग को घेरे हुए हजारों नीले मकानों के कारण इसे "नीली नगरी" के नाम से भी जाना जाता था। यहां के पुराने शहर का अधिकांश भाग इस दुर्ग को घेरे हुए बसा है, जिसकी प्रहरी दीवार में कई द्वार बने हुए हैं, हालांकि पिछले कुछ दशकों में इस दीवार के बाहर भी नगर का वृहत प्रसार हुआ है। जोधपुर की भौगोलिक स्थिति राजस्थान के भौगोलिक केन्द्र के निकट ही है, जिसके कारण ये नगर पर्यटकों के लिये राज्य भर में भ्रमण के लिये उपयुक्त आधार केन्द्र का कार्य करता है। वर्ष २०१४ के विश्व के अति विशेष आवास स्थानों (मोस्ट एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी प्लेसेज़ ऑफ़ द वर्ल्ड) की सूची में प्रथम स्थान पाया था। एक तमिल फ़िल्म, आई, जो कि अब तक की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्मशोगी, की शूटिंग भी यहां हुई थी। .

नई!!: सईद क़ादरी और जोधपुर · और देखें »

वो लम्हे (2006 फ़िल्म)

वो लम्हे 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सईद क़ादरी और वो लम्हे (2006 फ़िल्म) · और देखें »

गैंगस्टर (2006 फ़िल्म)

गैंगस्टर - ए लव स्टोरी वर्ष 2006 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेम एवं अपराध-रोमांच आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन व सह लेखन अनुराग बसु ने किया है, एवं फ़िल्म निर्माण "विशेष फ़िल्मस" के बैनर के मुख्य निर्माता महेश भट्ट ने किया है। फ़िल्म की मुख्य भूमिकाओं में इमरान हाशमी, शाइनी आहूजा, गुलशन ग्रोवर के साथ नवोदित कलाकार में कंगना राणावत ने भी पर्दापर्ण किया है। फ़िल्म का संगीत निर्देशन प्रीतम चक्रवर्ती ने किया है। फ़िल्म त्रिकोणीय प्रेम-अपराध पर केंद्रित है जिसमें एक बार डांसर परिस्थितिवश दो व्यक्ति जिनमें एक अपराधी और एक साधारण युवक से प्रेम हो जाता है, जिसे मिडिया ने सामयिक तौर पर अपराध माफिया अबु सालेम तथा अभिनेत्री मोनिका बेदी के संबंधों पर आंशिक रूप से आधारित बताया है, जिसे निर्देशक अनुराग ने सिरे से इंकार कर दिया। यह फ़िल्म वर्ष 2006 को व्यावसायिक एवं समीक्षात्मक तौर पर काफी सफल रही। नई अभिनेत्री के रूप में कंगना राणावत के भावपूर्ण अभिनय एवं सशक्त उपस्थिति के लिए भी प्रशंसा की गई तथा उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के तौर पर विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा गया। .

नई!!: सईद क़ादरी और गैंगस्टर (2006 फ़िल्म) · और देखें »

कलयुग (2005 फ़िल्म)

कलयुग 2005 में बनी निर्देशक मोहित सूरी की थ्रिलर आधारित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म का विषय "अश्लील व्यवसाय" करने वाले माफिया पर केंद्रित है। मुख्य भूमिकाओं में कुणाल खेमू यह पहली वयस्क अभिनीत फिल्म है अन्य कलाकारों में अमृता सिंह और आशुतोष राना सम्मिलित हैं। इमरान हाशमी मेहमान भूमिका में है। .

नई!!: सईद क़ादरी और कलयुग (2005 फ़िल्म) · और देखें »

अनवर (2007 फ़िल्म)

अनवर 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सईद क़ादरी और अनवर (2007 फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सईद कादरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »