लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्रीवत्स गोस्वामी

सूची श्रीवत्स गोस्वामी

श्रीवत्स गोस्वामी (जन्म १८ मई १९८९) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेट-कीपर हैं। उनका जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रतिभू गोस्वामी है। इन्होंने ११ वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इन्होंने बंगाल के लिए अंडर -१९ घरेलू क्रिकेट खेला है। जनवरी, २००८ में दक्षिण अफ्रीका में अंडर -१९ त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ९७ और बांग्लादेश के खिलाफ १०४ रन बनाए थे। मलेशिया में २००८ के अंडर-१९ क्रिकेट विश्व कप में, उन्होंने लीग मैचों में से एक में ५८ और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ५१ रन बनाए थे। ये इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके है। जबकि जनवरी २०१८ में २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने १ करोड़ से खरीदा है। .

23 संबंधों: ट्वेन्टी ट्वेन्टी, एलाइट समूह क्रिकेट सूची, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, दक्षिण अफ्रीका, पश्चिम बंगाल, प्रथम श्रेणी क्रिकेट, बल्लेबाज़, बांग्लादेश, बंगाल, भारत, भारतीय, मलेशिया, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, सनराइजर्स हैदराबाद, ईएसपीएन क्रिकइन्फो, विकेट-कीपर, इंडियन प्रीमियर लीग, क्रिकेट, कोलकाता, कोलकाता नाईट राइडर्स, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची

ट्वेन्टी ट्वेन्टी

ट्वेन्टी ट्वेन्टी (टी ट्वेन्टी) क्रिकेट का वह रूप है जिसमें दो टीमों के बीच में अधिकतम 20 ओवर (षटक) का मुकाबला होता है। इसमें केवल एक ही पारी का खेल होता है। इसका आरम्भ संयुक्त राजशाही में सन 2003 में हुआ था। हाल ही में खेल के इस प्रारूप ने बड़ी सफलता प्राप्त की है, क्योंकि खेल का समय नाटकीय ढंग से घट गया है जहां पहले एक दिवसीय मुकाबले मे लगभग पूरा दिन लग जाता था वहां इसका फैसला महज कुछ घंटों में ही हो जाता है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और ट्वेन्टी ट्वेन्टी · और देखें »

एलाइट समूह क्रिकेट सूची

एलाइट समूह क्रिकेट अथवा क्रिकेट अ सूची क्रिकेट के खेल में निश्चित ओवर (एकदिवसीय) क्रिकेट प्रारूप का वर्गीकरण है। जैसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट से एक स्तर नीचे की घरेलू शृंखला है वैसे ही यह भी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय से एक स्तर नीचे के खेल हैं। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और एलाइट समूह क्रिकेट सूची · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और पश्चिम बंगाल · और देखें »

प्रथम श्रेणी क्रिकेट

प्रथम श्रेणी क्रिकेट तीन अथवा अधिक दिन का परिमित अवधि का क्रिकेट का एक प्रारूप है जिसमें दोनों टीमों के ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें दोनों टीमें पूर्ण पारियाँ खेलती हैं जबकी अभ्यास मैच में केवल एक पारी अथवा इच्छानुसार कम अधिक किया जा सकता है और इस प्रकार यह अभ्यास मैच से अलग है। टेस्ट क्रिकेट इसी का एक उच्चतम गुणवता वाला खेल है, यद्दपि प्रथम श्रेणी शब्द का उपयोग इसके घरेलू प्रतियोगिता होने की ओर इंगित करता है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और प्रथम श्रेणी क्रिकेट · और देखें »

बल्लेबाज़

क्रिकेट के खेल में गेंद को बल्ले से मारने वाले खिलाड़ी को बल्लेबाज़ कहा जाता है और यह क्रिया या कला बल्लेबाज़ी कहलाती है। जो खिलाड़ी गेंद पर प्रहार करते वक्त अपने बायें हाथ का मुख्यत: सहारा देता है, वह बायें हाथ का बल्लेबाज माना जाता है। इसके विपरीत जो खिलाड़ी गेंद पर प्रहार करते वक्त अपने दायें हाथ का मुख्यत: सहारा देता है, वह दायें हाथ का बल्लेबाज माना जाता है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और बल्लेबाज़ · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और बांग्लादेश · और देखें »

बंगाल

बंगाल (बांग्ला: বঙ্গ बॉंगो, বাংলা बांला, বঙ্গদেশ बॉंगोदेश या বাংলাদেশ बांलादेश, संस्कृत: अंग, वंग) उत्तरपूर्वी दक्षिण एशिया में एक क्षेत्र है। आज बंगाल एक स्वाधीन राष्ट्र, बांग्लादेश (पूर्वी बंगाल) और भारतीय संघीय प्रजातन्त्र का अंगभूत राज्य पश्चिम बंगाल के बीच में सहभाजी है, यद्यपि पहले बंगाली राज्य (स्थानीय राज्य का ढंग और ब्रिटिश के समय में) के कुछ क्षेत्र अब पड़ोसी भारतीय राज्य बिहार, त्रिपुरा और उड़ीसा में है। बंगाल में बहुमत में बंगाली लोग रहते हैं। इनकी मातृभाषा बांग्ला है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और बंगाल · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और भारतीय · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और मलेशिया · और देखें »

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स, इंडियन प्रीमियर लीग की एक जयपुर स्थित फ्रैन्चाइज़ है। जुबिन भरूचा इस टीम के वर्तमान प्रशिक्षक (कोच) व कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं जिन्हें २०१८ की नीलामी में रिटेन किया गया। इस टीम का घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर है। इस टीम का शुभंकर है शेर, जिसे मूछू सिंह कहते हैं।.

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और राजस्थान रॉयल्स · और देखें »

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (लघु:RCB) बैंगलोर आधारित इंडियन प्रीमियर लीग की एक टीम है। यह टीम भारतीय उद्योगपति विजय माल्या के स्वामित्व वाली है। इसके सी.ई.ओ. हैं बृजेश पटेल एवं कप्तान विराट कोहली है कोहली की कप्तानी में २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में ये फाइनल तक गए परन्तु सनराइजर्स हैदराबाद से मात खानी पड़ी। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर · और देखें »

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH भी कहते हैं) इंडियन प्रीमियर लीग की हैदराबाद फ्रैन्चाइज़ी है। इस टीम के कप्तान केन विलियमसन और कोच टॉम मूडी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइज़ी के मालिक सन नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन है। टीम का वर्तमान में घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए पहले टीम का कप्तान डेविड वॉर्नर बनाया गया था लेकिन गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके ऊपर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया जिसके कारण कप्तान बदलना। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और सनराइजर्स हैदराबाद · और देखें »

ईएसपीएन क्रिकइन्फो

ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ी वेबसाइट है। इसमें समाचार और लेख, जीवंत स्कोरकार्ड, 18वीं सदी से वर्तमान तक ऐतिहासिक मैचों तथा खिलाड़ियों का एक व्यापक तथा प्रश्नीय डेटाबेस शामिल है। 11 जून 2007, को ईएसपीएन (ESPN) ने घोषणा की कि उसने विज्डन समूह से क्रिकइन्फो को खरीद लिया था। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और ईएसपीएन क्रिकइन्फो · और देखें »

विकेट-कीपर

सामान्य स्थिति में एक विकेट कीपर, गेंद का सामना करने तैयारी में.इस कीपर एक माध्यम तेज गेंदबाज या स्पिन गेंदबाज के लिए विकेट के "नजदीक खड़ा" है विकेट-कीपिंग दस्ताने का एक जोड़ा। कीपर को गेंद पकड़ने में मदद करने वाली जाली को अंगूठे और तर्जनी के बीच देखा जा सकता है भारत के महेंद्र सिंह धोनी 2008 में चेन्नई में खेले गए एक मैच के दौरान एक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को सफलतापूर्वक स्टंप आउट करते हुए। 2005 में एडम गिलक्रिस्ट शेन वार्न के सामने खड़े हैं। एंड्रयू स्ट्रॉस बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्रिकेट के खेल में विकेट-कीपर (विकेटकीपर के तौर पर भी कहा जाता है और कई बार संक्षेप में कीपर भी कहा जाता है) क्षेत्ररक्षण करने वाले दल का वह खिलाड़ी है जो विकेट या स्टंप्स के पीछे वर्तमान में स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज के पीछे खड़ा होता है। क्षेत्ररक्षण करने वाले दल के सदस्यों में सिर्फ विकेट-कीपर को ही अपने पैरों में गार्ड और दस्ताने पहनने की अनुमति होती है। मुख्य रूप से यह एक विशेषज्ञ की भूमिका है, हालाँकि कभी-कभी उसे गेंदबाजी के लिए भी कहा जाता है, ऐसी स्थिति में क्षेत्ररक्षण दल के किसी अन्य सदस्य को कुछ समय के लिए विकेट कीपर की भूमिका निभानी पड़ती है। क्रिकेट के नियमों में कीपर की भूमिका नियम 40 से नियंत्रित होती है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और विकेट-कीपर · और देखें »

इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग (संक्षिप्त में IPL) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित ट्वेन्टी ट्वेन्टी प्रतियोगिता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के भारत में एक पेशेवर ट्वेन्टी ट्वेन्टी क्रिकेट लीग भारतीय शहरों का प्रतिनिधित्व मताधिकार टीमों द्वारा हर साल चुनाव लड़ा है। लीग, 2007 में भारत (बीसीसीआई) के सदस्य ललित मोदी ने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया, अप्रैल और हर साल के मई के ऊपर निर्धारित है। 2016 में आईपीएल का टाइटल प्रायोजक विवो इलेक्ट्रॉनिक्स, इस प्रकार लीग को आधिकारिक तौर पर विवो इंडियन प्रीमियर लीग के रूप में जाना जाता है। आईसीसी भविष्य यात्रा कार्यक्रम में एक विशेष विंडो है। आईपीएल दुनिया में सबसे-भाग लिया क्रिकेट लीग है और सभी खेल लीग के बीच छठे स्थान पर है। 2010 में आईपीएल बन गया दुनिया में पहली बार खेल के आयोजन यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। आईपीएल की ब्रांड वैल्यू अमेरिकी मूल्यांकन, गूंथा हुआ आटा और फेल्प्स के एक प्रभाग द्वारा अमेरिका में 2015 में 3.5 अरब $ होने का अनुमान था। बीसीसीआई के मुताबिक, 2015 आईपीएल सीजन भारतीय अर्थव्यवस्था के जीडीपी में 11.5 लाख ₹ (अमेरिका $ 182 मिलियन) का योगदान दिया। 13 टीमों को लीग के पहले सत्र के बाद से प्रतिस्पर्धा करने के लिए है, छह में कम से कम एक बार खिताब जीत लिया है। जबकि राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक बार जीत लिया है तथा मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार और कोलकाता नाइट राइडर्स, ने दो बार जीत लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा चैंपियन 2018 के मौसम जीत चुके हैं। 2014 तक इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन टीमों को चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 2015 में बंद किया गया था और तब से मृत हो गया है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

क्रिकेट

क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ १५९८ में मिलता है, अब यह १०० से अधिक देशों में खेला जाता है। क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, इसका उच्चतम स्तर टेस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें इंडिया(भारत), ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं। अप्रैल 2018 में, आईसीसी ने घोषणा की कि वह 1 जनवरी 2019 से अपने सभी 104 सदस्यों को ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय की मान्यता प्रदान करेगी। वरीयता में टेस्ट क्रिकेट के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को गिना जाता है जिसका 2011 का क्रिकेट विश्वकप भारत ने जीता था; इस टूर्नामेंट को २०० से अधिक देशों में टेलीविजन पर दिखाया गया था और अनुमानतः २ बिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था। एक क्रिकेट मुकाबले में ११ खिलाड़ियों के दो दल होते हैं इसे घास के मैदान में खेला जाता है, जिसके केन्द्र में भूमि की एक समतल लम्बी पट्टी होती है जिसे पिच कहते हैं। विकेट लकड़ी से बनी होती हैं, जिसे पिच के प्रत्येक सिरे में लगाया जाता है और उसका प्रयोग एक लक्ष्य के रूप में किया जाता है। गेंदबाज क्षेत्ररक्षण टीम का एक खिलाड़ी होता है, जो गेंदबाजी के लिए एक सख्त, चमड़े की मुट्ठी के आकार की क्रिकेट की गेंद को एक विकेट के पास से दूसरे विकेट की और डालता है, जिसे विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी बल्लेबाज के द्वारा बचाया जाता है। आम तौर पर गेंद बल्लेबाज के पास पहुँचने से पहले एक बार टप्पा खाती है। अपने विकेट की रक्षा करने के लिए बल्लेबाज लकड़ी के क्रिकेट के बल्ले से गेंद को खेलता है। इसी बीच गेंदबाज की टीम के अन्य सदस्य मैदान में क्षेत्ररक्षक के रूप में अलग-अलग स्थितियों में खड़े रहते हैं, ये खिलाड़ी बल्लेबाज को दौड़ बनाने से रोकने के लिए गेंद को पकड़ने का प्रयास करते हैं और यदि सम्भव हो तो उसे आउट करने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज यदि आउट नहीं होता है तो वो विकेटों के बीच में भाग कर दूसरे बल्लेबाज ("गैर स्ट्राइकर") से अपनी स्थिति को बदल सकता है, जो पिच के दूसरी ओर खड़ा होता है। इस प्रकार एक बार स्थिति बदल लेने से एक रन बन जाता है। यदि बल्लेबाज गेंद को मैदान की सीमारेखा तक हिट कर देता है तो भी रन बन जाते हैं। स्कोर किए गए रनों की संख्या और आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या मैच के परिणाम को निर्धारित करने वाले मुख्य कारक हैं। यह कई बातों पर निर्भर करता है कि क्रिकेट के खेल को ख़त्म होने में कितना समय लगेगा। पेशेवर क्रिकेट में यह सीमा हर पक्ष के लिए २० ओवरों से लेकर ५ दिन खेलने तक की हो सकती है। खेल की अवधि के आधार पर विभिन्न नियम हैं जो खेल में जीत, हार, अनिर्णीत (ड्रा), या बराबरी (टाई) का निर्धारण करते हैं। क्रिकेट मुख्यतः एक बाहरी खेल है और कुछ मुकाबले कृत्रिम प्रकाश (फ्लड लाइट्स) में भी खेले जाते हैं। उदाहरण के लिए, गरमी के मौसम में इसे संयुक्त राजशाही, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाता है जबकि वेस्ट इंडीज, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में ज्यादातर मानसून के बाद सर्दियों में खेला जाता है। मुख्य रूप से इसका प्रशासन दुबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा किया जाता है, जो इसके सदस्य राष्ट्रों के घरेलू नियंत्रित निकायों के माध्यम से विश्व भर में खेल का आयोजन करती है। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले पुरूष और महिला क्रिकेट दोनों का नियंत्रण करती है। हालांकि पुरूष, महिला क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं पर नियमों के अनुसार महिलाएं पुरुषों की टीम में खेल सकती हैं। मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप, आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका और वेस्टइंडीज में क्रिकेट का पालन किया जाता है। नियम संहिता के रूप में होते हैं जो, क्रिकेट के कानून कहलाते हैं और इनका अनुरक्षण लंदन में स्थित मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एम सी सी) के द्वारा किया जाता है। इसमें आई सी सी और अन्य घरेलू बोर्डों का परामर्श भी शामिल होता है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और क्रिकेट · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और कोलकाता · और देखें »

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR भी कहते हैं) इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता फ्रैन्चाइज़ी है। इस टीम के कप्तान गौतम गंभीर हैं और कोच हैं डेव व्हाटमोर। गौतम गंभीर ही इसके आइकन खिलाड़ी भी हैं। इस टीम का आदर्श वाक्य है: कोर्बो लोड़बो जीतबो रे (हिंदी: करेंगे लड़ेंगे जीतेंगे)। इसके स्वामित्व में शाहरुख खान, जूही चावला के नाम आते हैं। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और कोलकाता नाईट राइडर्स · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग जिन्हें आईपीएल ११ के रूप में भी जाना जाता है यह आईपीएल का ११वां संस्करण है जिसे २००८ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था और यह एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी लीग है। यह सीजन ७ अप्रैल से २७ मई तक आयोजित किया गया, इस सीजन में २०१३ आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में उनके संबंधित मामले में २०१६ और २०१७ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित कर दिया गया था और अब इस सीजन में वापसी की। संस्करण का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ०७ अप्रैल को खेला गया। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को ८ विकेट से हराय। इस संस्करण में केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाये एवं एंड्रयू टाय ने सबसे अधिक विकेट लिए। सुनील नारायण को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं ऋषभ पंत को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाज़ा गया। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची

यह २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची है। .

नई!!: श्रीवत्स गोस्वामी और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »