लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची

सूची २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची

यह २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची है। .

34 संबंधों: चेन्नई सुपर किंग्स, एनडीटीवी खबर, एबी डी विलियर्स, डेविड वॉर्नर (क्रिकेटर), द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, दिल्ली डेयरडेविल्स, नेपाल क्रिकेट टीम, बंगलौर, बेन स्टोक्स, भुवनेश्वर कुमार, महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रविन्द्र जडेजा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सनराइजर्स हैदराबाद, सन्दीप लामिछाने, सरफ़राज़ ख़ान (क्रिकेटर), सुनील नारायण, सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, हार्दिक पांड्या, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, आंद्रे रसेल, किंग्स इलेवन पंजाब, क्रिस मॉरिस, कोलकाता नाईट राइडर्स, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की एक चेन्नई स्थित फ़्रैन्चाइज़ी है। जिसके २००८ से २०१५ तक कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे तथा टीम के कोच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे। २०१६ में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आने के कारण टीम को २ सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो न तो २०१६ में हिस्सा ले पाई और न ही २०१७ में खेल पाएगी। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेल रही है जिसके कप्तान भी महेन्द्र सिंह धोनी है। टीम का मूल ग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम, चेपौक, चेन्नई है। इसके ब्रैंड एम्बैसेडर प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि है। स्थापना के समय टीम का नाम चेन्नई सुपरस्टार्स रखा गया था जो कि बाद में बदल दिया गया था। २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग के हिसाब से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना रहे हैं जो अभी २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स टीम के कप्तान थे। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और चेन्नई सुपर किंग्स · और देखें »

एनडीटीवी खबर

एनडीटीवी खबर हिन्दी का एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है।। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और एनडीटीवी खबर · और देखें »

एबी डी विलियर्स

अब्राहिम बैंजामिन डी विलियर्स (जन्म 17 फ़रवरी 1984) एक दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो दक्षिण अफ्रीका की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टीम के कप्तान थे। वो इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से भी खेलते हैं। जुलाई 2014 की आईसीसी रैंकिंग में उन्हें टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट में प्रथम स्थान दिया गया था। 18 जनवरी 2015, एबी डी विलियर्स ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। डी विलियर्स ने न्यूजीलैंड के कोरी एण्डरसन के कीर्तिमान को ध्वस्त किया करके यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वे वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम के खिलाफ़ अपना शतक ३१ गेंद में पूरा किया एवं आउट होने से पूर्व उसने 44 गेंद में 149 रन का विश्व कीर्तिमान बनाया। इन्होंने २३ मई २०१८ को अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और एबी डी विलियर्स · और देखें »

डेविड वॉर्नर (क्रिकेटर)

डेविड एंड्रयू वार्नर (जन्म: 23 अक्टूबर 1986) एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। तेज़ी से रन बनाने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वार्नर,क्रिकेट इतिहास सालों ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने ब्रिसबेन में शतक बनाया उससे पहले सर डाॅन ब्रेडमैन ने अपने आखिरी मैच में 80 रन बनाए थे। वाॅर्नर न्यू साउथ वेल्स, डरहम, हैदराबाद और सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और डेविड वॉर्नर (क्रिकेटर) · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स (अक्सर डीडी के रूप में भी जानी जाती है) इंडियन प्रीमियर लीग की एक फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली के शहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टीम साल २००८ इंडियन प्रीमियर लीग से ही आईपीएल का हिस्सा रही है। यह फ्रैंचाइजी जीएमआर समूह द्वारा स्वामित्व है। इनका घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला ग्राउंड और छत्तीसगढ़ में रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। २०१२ के चैंपियंस लीग ट्वेंटी २० में दिल्ली डेयरडेविल्स सेमीफाइनल तक गयी थी और उसमें हार का सामना करना पड़ा था। २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी इस कारण उनकी जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और दिल्ली डेयरडेविल्स · और देखें »

नेपाल क्रिकेट टीम

नेपाल क्रिकेट टीम (Nepal national cricket team) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नेपाल का प्रतिनिधित्व करता है। 1988 से नेपाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के एफिलिएट सदस्य के रूपमें था जो 1996 के बाद एसोसिएट सदस्य बन चुका है। 2014 जून में नेपालको आईसीसी ने ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीयका सदस्यतासे सम्मानित किया 15 मर्च 2018 को एक दिवसीय मान्यता प्रप्त किया1 .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और नेपाल क्रिकेट टीम · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और बंगलौर · और देखें »

बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) (जन्म ०४ जून १९९१) एक इंग्लैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट के मैच डरहम टीम के लिए खेलते हैं। स्टोक्स बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाईने हाथ के गेंदबाज भी है। इस कारण स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक ऑलराउन्डर है। बेन स्टोक्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट कैरियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ०५ दिसम्बर २०१३ को की थी जबकि वनडे कैरियर की शुरुआत २५ अगस्त २०११ को आयरलैंड के खिलाफ की थी। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और बेन स्टोक्स · और देखें »

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार (जन्म: ५ फ़रवरी १९९०) पूरा नाम भुवनेश्वर कुमार सिंह भारत के टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय क्रिकेट और ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट तीनों फर्माट के खिलाड़ी हैं। भुवनेश्वर कुमार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए खेल चुके कुमार ने इस प्रतियोगिता के छठें संस्करण में पुणे वारियर्स इंडिया की टीम का प्रतिनिधित्व किया। भुवनेश्वर कुमार दाँयें हाथ की मध्यम तेज स्विंग गेंदबाज़ी करने के साथ ही मध्यक्रम में दाँयें हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं जो उन्हें एक हरफ़नमौला क्रिकेट खिलाड़ी बनाता है। भुवनेश्वर कुमार गेंद को विकेट के दोनों तरफ़ स्विंग करने में माहिर हैं जिसके कारण वो भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख गेंदबाज़ हैं। उनके बिना भारतीय क्रिकेट टीम अधूरी लगती है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जन्में भुवनेश्वर कुमार का करौली के कैमरी गाँव से भी संबंध रहा है। वर्तमान में भुवनेश्वर कुमार नादौती में रहते हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और भुवनेश्वर कुमार · और देखें »

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७-०८ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज २००७-२००८ के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को २-० से हराया उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई। धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और २००९ में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। धोनी लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी टीम की कप्तानी छोड़ी। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और महेंद्र सिंह धोनी · और देखें »

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस, इंडियन प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट टीम है। इस टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करते हैं, जो इस टीम के आइकॉन प्लेयर भी हैं। यह टीम रॉबिन सिंह द्वारा प्रशिक्षित है और इसका स्वामित्व इंडियाविन स्पोर्ट्स (IndiaWin Sports) में 100% हिस्सेदारी के द्वारा भारत के सबसे बड़े समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, के पास है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और मुंबई इंडियंस · और देखें »

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स, इंडियन प्रीमियर लीग की एक जयपुर स्थित फ्रैन्चाइज़ है। जुबिन भरूचा इस टीम के वर्तमान प्रशिक्षक (कोच) व कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं जिन्हें २०१८ की नीलामी में रिटेन किया गया। इस टीम का घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर है। इस टीम का शुभंकर है शेर, जिसे मूछू सिंह कहते हैं।.

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और राजस्थान रॉयल्स · और देखें »

रविन्द्र जडेजा

रविन्द्रसिन्ह अनिरुद्धसिन्ह जडेजा (जन्म 6 दिसम्बर 1988 नवागम-खेड़, सौराष्ट्र में) एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सौराष्ट्र का और भारतीय प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं वे 2008 में मलेशिया में विश्व कप की विजयी भारतीय U-19 क्रिकेट टीम का भी हिस्सा थे। जडेजा एक बाएं हाथ से खेलनेवाले मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं और धीमी गति से बाएं हाथ के प्राचीन शैली के गेंदबाज हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और रविन्द्र जडेजा · और देखें »

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (लघु:RCB) बैंगलोर आधारित इंडियन प्रीमियर लीग की एक टीम है। यह टीम भारतीय उद्योगपति विजय माल्या के स्वामित्व वाली है। इसके सी.ई.ओ. हैं बृजेश पटेल एवं कप्तान विराट कोहली है कोहली की कप्तानी में २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में ये फाइनल तक गए परन्तु सनराइजर्स हैदराबाद से मात खानी पड़ी। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर · और देखें »

रोहित शर्मा

रोहित गुरूनाथ शर्मा (Rohit Sharma) (जन्म: ३० अप्रैल १९८७) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। इनका जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट, वनडे और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते है इसके अतिरिक्त मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान भी है। वर्तमान में वे भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान भी है। उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ ०९ नवम्बर २०१३ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलकर की थी उस मैच में रोहित ने १७७ रनों की पारी खेली थी, उन्होंने १०८ वनडे मैचों के बाद टेस्ट मैच खेला था। जबकि एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत २३ जून २००७ को आयरलैण्ड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। इनके अलावा रोहित ने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में अपना पहला मैच १९ सितम्बर २००७ को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। १३ नवम्बर २०१४ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए २६४ रनों की पारी खेलकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन अर्थात सर्वोच्च स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया है। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। इन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाये है जो अभी तक किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए है। फ़ोर्ब्स इंडिया २०१५ के भारत के १०० शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में शर्मा को ८वाँ स्थान मिला। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बाद अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और रोहित शर्मा · और देखें »

श्रेयस अय्यर

श्रेयस संतोष अय्यर (जन्म; ०६ दिसम्बर १९९४) एक क्रिकेट खिलाड़ी है जो मुंबई की क्रिकेट टीम के लिए खेलते है और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते है। ये एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के एक वैकल्पिक ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। ये २०१४ के आईसीसी अंडर -१९ क्रिकेट विश्व कप में भारत की अंडर -१९ क्रिकेट टीम के लिए खेले थे। जबकि उन्होंने २०१४ सीज़न के दौरान इंग्लैंड में ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा ये इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेलते हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और श्रेयस अय्यर · और देखें »

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH भी कहते हैं) इंडियन प्रीमियर लीग की हैदराबाद फ्रैन्चाइज़ी है। इस टीम के कप्तान केन विलियमसन और कोच टॉम मूडी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइज़ी के मालिक सन नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन है। टीम का वर्तमान में घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए पहले टीम का कप्तान डेविड वॉर्नर बनाया गया था लेकिन गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके ऊपर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया जिसके कारण कप्तान बदलना। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और सनराइजर्स हैदराबाद · और देखें »

सन्दीप लामिछाने

सन्दीप लामिछाने (सन्दीप लामिछाने; जन्म 2 अगस्त 2000) एक नेपाली क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो कि नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिये खेलते हैं। वह मुख्यतः लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और सन्दीप लामिछाने · और देखें »

सरफ़राज़ ख़ान (क्रिकेटर)

सरफराज नौशाद खान (जन्म: २७ अक्टूबर १९९७) एक भारतीय क्रिकेटर है जो इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं, ये मुख्यतः बल्लेबाजी करते हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और सरफ़राज़ ख़ान (क्रिकेटर) · और देखें »

सुनील नारायण

सुनील नारायण वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के एक क्रिकेट खिलाड़ी है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और सुनील नारायण · और देखें »

सुरेश रैना

सुरेश रैना (سریش رائنا (जन्म २७ नवम्बर १९८६) भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है। वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज है। वे घरेलू क्रिकेट के सभी रूपों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलता है और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के उप कप्तान है। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा कैच पकङे है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैच खेले है। रैना १८ वर्ष की आयु में श्रीलंका के खिलाफ २००५ में अपने एक दिवसीय कैरियर की शुरुआत की और २०१० में अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ ही की। रैना भारत की विश्व कप २०११ की विजेता टीम का हिस्सा था। लेकिन विशेषज्ञों ने उनकी तकनीक अक्सर विशेष रूप से तेजी और छोटी गेंदों के खिलाफ सवाल उठाया गया है। उनका औसत विदेशी धरती पर इसे समर्थन करता है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और सुरेश रैना · और देखें »

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के तीनों प्रारूपों के कप्तान भी हैं। 23 दिसंबर 2015 को, 2014-15 सत्र के लिए स्मिथ को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के नाम पर सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 2014 में, मार्टिन क्रो ने जो रूट, केन विलियमसन और विराट कोहली के साथ स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट के युवा फैब चार में से एक के रूप में वर्णित किया। ब्रिसबेन के एशेज श्रृंखला 2017 पहले टेस्ट में, स्मिथ ने श्रृंखला की पहली शताब्दी में नाबाद 141 रन बनाये, जो संयोगवश अपनी 105 वीं पारी में उनका 21 वां टेस्ट शतक था - वह डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के बाद 21 टेस्ट शतक बनाने में तीसरे सबसे तेज हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और स्टीव स्मिथ · और देखें »

हार्दिक पांड्या

हार्दिक हिमांशु पण्ड्या, जो कि भारतीय क्रिकेट का एक उभरता सितारा है, का जन्म ११ अक्टूबर १९९३ में सूरत, गुजरात में हुआ था, एक हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ये भारतीय क्रिकेट टीम, बड़ौदा क्रिकेट टीम तथा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। पण्ड्या दाएँ हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज तथा दाएँ हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २६ जनवरी २०१६ को ट्वेन्टी ट्वेन्टी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। गौरतलब है कि चैंपियन ट्रॉफी २०१७ ई. के भारत पाक फाइनल मैच में पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर पाक गेंदबाजों को परेशानी में डाल दिया था और हार्दिक की इस जबरदस्त पारी का हिंदुस्तान ने "हार्दिक" स्वागत किया। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और हार्दिक पांड्या · और देखें »

जयदेव उनादकट

जयदेव दीपक भाई उनादकट (जन्म १८ अक्टूबर १९९१) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू खेलों में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के लिए खेलते है तथा इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। उनादकट मुख्य रूप से गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के विरुद्ध सन् २०१० में खेला जबकि पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ २०१३ में खेला था। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और जयदेव उनादकट · और देखें »

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह (जन्म अहमदाबाद, गुजरात, भारत में 6 दिसंबर 1993) एक भारतीय दाएँ हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज है, और अपने अलग बॉलिंग एक्शन के लिए प्रसिद्ध भी है जो गुजरात और मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेलते हैं। बुमराह ने 4 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 3/32 ले कर, मुंबई इंडियंस के लिए एक सफल इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की। जनवरी 2016 में वह घायल मोहम्मद शमी की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी श्रृंखला के लिए भारत की ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जोड़ा गया है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और जसप्रीत बुमराह · और देखें »

विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli.)(जन्म: 5 नवम्बर 1988) भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं। वे सन् 2008 की 19 वर्ष से कम आयु वाले विश्व कप क्रिकेट विजेता दल के कप्तान भी रह चुके है। भारत के घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विराट दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते है। दिल्ली में पैदा हुए और वही के रहवासी होते हुए, कोहली ने 2006 में अपनी पहली श्रेणी क्रिकेट कैरियर की शुरुआत करने से पहले विभिन्न आयु वर्ग के स्तर पर शहर की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2008, मलेशिया में अंडर -19 विश्व कप में जीत हासिल की, और कुछ महीने बाद, 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना ओडीआई पदार्पण किया। शुरुआत में भारतीय टीम में रिजर्व बल्लेबाज के रूप में खेलने के बाद, उन्होंने जल्द ही ओडीआई के मध्य क्रम में नियमित रूप से अपने आप को स्थापित किया और टीम का हिस्सा रहे और 2011 विश्व कप जीता। उन्होंने 2011 में अपना टेस्ट मैच कैरियर शुरू किया और 2013 तक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक के साथ "ओडीआई विशेषज्ञ" के टैग को झुका दिया। 2013 में पहली बार ओडीआई बल्लेबाजों के लिए आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंचने के बाद, कोहली को ट्वेंटी -20 प्रारूप में भी सफलता मिली, आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 (2014 और 2016 में) में मैन ऑफ द टूर्नामेंट दो बार वह जीते । 2014 में, वह आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग वाले टी 20 आई बल्लेबाज बने, जिसने 2017 तक तीन लगातार वर्षों की स्थिति संभाली। अक्टूबर 2017 के बाद से, वह दुनिया में शीर्ष रैंकिंग ओडीआई बल्लेबाज भी रहे हैं। एक ऐसा समय भी आया जब 13 दिसंबर 2016 को वह आईसीसी रैंकिंग में तिनो फॉर्मैट के प्रथम 3 स्थानों में शामिल थे। कोहली को 2012 में ओडीआई टीम के उप-कप्तान नियुक्त किया गया था और 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट सेवानिवृत्ति के बाद टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी। 2017 की शुरुआत में, वह धोनी के पद से नीचे उतरने के बाद सीमित ओवर के कप्तान बने। ओडीआई में, कोहली की दूसरी सबसे ज्यादा शतक और दुनिया में रन-चेस में शतक की सबसे ज्यादा संख्या है। कोहली के सबसे तेज ओडीआई शतक सहित कई भारतीय बल्लेबाजी रिकॉर्ड हैं, सबसे तेज बल्लेबाज 5,000 ओडीआई रन और 10 एकदिवसीय शतक के लिए सबसे तेज़ बल्लेबाज हैं। वह लगातार दूसरे कैलेंडर वर्ष के लिए 1,000 या उससे अधिक ओडीआई रन बनाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली द्वारा आयोजित टी 20 आई विश्व रिकॉर्ड में से हैं: सबसे तेज बल्लेबाज 1,000 रनों के लिए, कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाए गए और प्रारूप में सबसे अधिक अर्धशतक। वह विश्व ट्वेंटी 20 और आईपीएल दोनों के एक टूर्नामेंट में अधिकांश रनों के रिकॉर्ड भी रखते है। आईसीसी रैंकिंग में ओडीआई (909 अंक) और टी 20 आई (897 अंक) में एक भारतीय बल्लेबाज के लिए उनके पास सबसे ज्यादा ऐतिहासिक रेटिंग अंक हैं और केवल सुनील गावस्कर के पीछे टेस्ट (912 अंक) में दूसरे उच्चतम रेटिंग अंक हैं। वह टेस्ट मैचों, ओडीआई और टी 20 आई में एक साथ 50 से अधिक औसत के इतिहास में एकमात्र बल्लेबाज हैं। कोहली 2017 में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (वर्ष का आईसीसी क्रिकेटर) जैसे कई पुरस्कार के प्राप्तकर्ता रहे हैं; 2012 में 2017 में आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, और 2017 में दुनिया में विस्डेन अग्रणी क्रिकेट खिलाड़ी। 2013 में, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। पद्मश्री को उन्हें खेल श्रेणी के तहत 2017 में सम्मानित किया गया था। अपने क्रिकेट करियर के साथ, कोहली आईएसएल में एफसी गोवा का सह-मालिक है, आईपीटीएल फ्रेंचाइजी संयुक्त अरब अमीरात रॉयल्स और पीडब्लूएल टीम बेंगलुरू योधा का सह-मालिक है। उनके पास अन्य व्यावसायिक उद्यम भी हैं और 20 से अधिक ब्रांड समर्थन हैं। कोहली ईएसपीएन द्वारा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एथलीटों में से एक है और फोर्ब्स द्वारा सबसे मूल्यवान एथलीट ब्रांडों में से एक है। 2018 में, टाइम पत्रिका ने कोहली को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और विराट कोहली · और देखें »

आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल (अंग्रेजी:Andre Dwayne Russell (जन्म २९ अप्रैल १९८८,जमैका,वेस्टइंडीज़) एक क्रिकेट खिलाड़ी है जो वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के लिए २०११ से खेल रहे हैं। आंद्रे रसेल एक हरफ़नमौला खिलाड़ी है। ये अपने बड़े शॉट्स के लिए काफी मशहूर है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और आंद्रे रसेल · और देखें »

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग की पंजाब फ्रैन्चाइज़ी है अर्थात आईपीएल की एक टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलती है। वर्तमान में टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन हैं। इनसे पहले टीम के कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवराज सिंह तथा वीरेंद्र सहवाग भी रह चुके हैंतथा ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली भी कप्तानी कर चुके है। टीम के कोच ब्रैड हॉज हैं। टीम के मालिक वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा,वाडिया ग्रुप के नेस वाडिया,डाबर कम्पनी के मोहित बर्मन और करण पॉल है। टीम का घरेलू स्टेडियम पीसीए स्टेडियम मोहाली है। २०१० के बाद अपने कुछ मैच धर्मशाला स्टेडियम में भी खेलता है। टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन २०१४ में रहा था जिसमें आईपीएल में फाइनल में पहुंची तथा चैंपियंस लीग ट्वेन्टी २० में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और किंग्स इलेवन पंजाब · और देखें »

क्रिस मॉरिस

क्रिस मॉरिस एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और क्रिस मॉरिस · और देखें »

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR भी कहते हैं) इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता फ्रैन्चाइज़ी है। इस टीम के कप्तान गौतम गंभीर हैं और कोच हैं डेव व्हाटमोर। गौतम गंभीर ही इसके आइकन खिलाड़ी भी हैं। इस टीम का आदर्श वाक्य है: कोर्बो लोड़बो जीतबो रे (हिंदी: करेंगे लड़ेंगे जीतेंगे)। इसके स्वामित्व में शाहरुख खान, जूही चावला के नाम आते हैं। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और कोलकाता नाईट राइडर्स · और देखें »

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल (अंग्रेजी:Axar Patel) (जन्म:20 जनवरी 1994) एक भारतीय क्रिकेटर हैं। ये घरेलू क्रिकेट गुजरात क्रिकेट टीम के लिए एक हरफनमौला के रूप में खेलते हैं ' ये एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ स्पिन गेंदबाज हैं ' इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 15 जून 2014 को अपने वनडे कैरियर की शुरुआत की ' 2014 में ये इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे और 2015 में भी किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे ' अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित 2015 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुने गये थे। इन्होंने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट कैरियर की शुरुआत १७ जुलाई २०१५ को ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलकर थी। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और अक्षर पटेल · और देखें »

ऋषभ पंत

ऋषभ राजेंद्र पंत (Rishabh Rajendra Pant) (जन्म ०४ अक्तूबर १९९७) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिनका जन्म हरिद्वार, उत्तराखंड में हुआ था। ऋषभ पंत घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। पंत मुख्यतः बल्लेबाजी और विकेटकीपर के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत २२ अक्तूबर २०१५ को २०१६–१६ की रणजी ट्रॉफी में की थी। और लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत २४ दिसम्बर २०१५ को २०१५–१६ विजय हजारे ट्रॉफी में की थी। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और ऋषभ पंत · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग जिन्हें आईपीएल ११ के रूप में भी जाना जाता है यह आईपीएल का ११वां संस्करण है जिसे २००८ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था और यह एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी लीग है। यह सीजन ७ अप्रैल से २७ मई तक आयोजित किया गया, इस सीजन में २०१३ आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में उनके संबंधित मामले में २०१६ और २०१७ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित कर दिया गया था और अब इस सीजन में वापसी की। संस्करण का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ०७ अप्रैल को खेला गया। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को ८ विकेट से हराय। इस संस्करण में केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाये एवं एंड्रयू टाय ने सबसे अधिक विकेट लिए। सुनील नारायण को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं ऋषभ पंत को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाज़ा गया। .

नई!!: २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »