लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शेफ़ील्ड एफ.सी.

सूची शेफ़ील्ड एफ.सी.

शेफ़ील्ड फुटबॉल क्लब, शेफ़ील्ड में स्थित एक अंग्रेजी फुटबॉल क्लब है। इसकी स्थापना २४ अक्टूबर १८५७ को हुई और यह दुनिया का सबसे पुराना सक्रिय फुटबॉल क्लब है। वर्तमान में शेफील्ड फुटबॉल क्लब में नॉर्दन प्रीमियर लीग में खेलता हैं। शेफ़ील्ड क्लब ने शेफ़ील्ड के पास के विभिन्न मैदानों में मैच खेले हैं। सर्वप्रथम वो स्ट्राबेरी हॉल लेन पार्क में खेले। १९२१ में शेफ़ील्ड नये अब्बेडेल पार्क ग्राउंड में स्थापित हुये। १९८८ में वो हिल्सबोरो पार्क में स्थापित हुये उसके बाद ओवलेर्टन स्टेडियम और डॉन वैली स्टेडियम में भी गये। वर्ष २००१ में अपना स्टेडियम विकसित करने के उद्देश्य से उन्होंने कोच, हॉर्स पब और ड्रॉनफ़ील्ड में थोड़ी जमीन क्रय की, इस प्रकार पहली बार क्लब को अपना मैदान मिला। शेफ़ील्ड ने १८६० में स्थापित हलम के साथ लोकल डर्बी (दो स्थानीय टीमों द्वारा खेला जाने वाला मैच) में खेला। उन्हे फीफा ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जा चुका है और फुटबॉल के इतिहास में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धी के लिए उन्हें इंग्लिश फुटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। .

7 संबंधों: डेली टेलीग्राफ, पेले, फीफा, ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, शेफ़ील्ड, इंटर मिलान, अंग्रेज़ी भाषा

डेली टेलीग्राफ

यह् एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: शेफ़ील्ड एफ.सी. और डेली टेलीग्राफ · और देखें »

पेले

एडिसन "एडसन" अरांटिस डो नैसिमेंटोआधिकारिक पहला नाम व जन्म की तारीख, जैसा कि उनके जन्म के प्रमाणपत्र पर लिखा गया है, "एडिसन" और "21 अक्टूबर 1940" है: लेकिन पेले ने हमेशा कहा है कि वे गलत हैं, कि उनका नाम वास्तव में एडसन रखा गया था और वे 23 अक्टूबर 1940 को पैदा हुए थे। केबीई (KBE) (जन्म 21 या 23 अक्टूबर 1940), जिन्हें उनके लोकप्रिय नाम पेले (ब्राजीली, सामान्य) के नाम से जाना जाता है, एक अवकाशप्राप्त ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी हैं। फुटबॉल के विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों द्वारा उन्हें सर्वकालीन महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 1999 में, उनको इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स (IFFHS) द्वारा शताब्दी के फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में चुना गया। उसी वर्ष फ्रांसीसी साप्ताहिक पत्रिका, फ्रांस-फुटबॉल ने शताब्दी का फुटबॉल खिलाड़ी चुनने के लिये अपने भूतपूर्व "बैलोन डी’ओर" विजेताओं की सलाह ली.

नई!!: शेफ़ील्ड एफ.सी. और पेले · और देखें »

फीफा

फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ का फ्रांसीसी नाम), जिसे आमतौर पर फीफा के नाम से जाना जाता है, फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है। इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है और इसके वर्तमान अध्यक्ष सेप ब्लैटर हैं। फीफा फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संगठन और आयोजन, जिनमे सबसे उल्लेखनीय फीफा विश्व कप है के लिए जिम्मेदार है और इसका आयोजन 1930 से कर रहा है। फीफा के 208 सदस्य संघ हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से 15 अधिक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से तीन ज्यादा हैं, हालांकि यह संख्या इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन से पांच सदस्य कम है। फिफा सम्मान और पुरस्कार फिफा हर साल, साल के सर्वश्रेस्थ पुरुष व महिला खिलाडी को फिफा वलोन-दोर (FIFA Ballon d'Or) के खिताब से सम्मनित करती है। साल २०१३ क फिफा वलोन-दोर पुरस्कार करिश्माई खिलाडी क्रिस्टियनो रोनल्डो को मिला। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ने में रोनाल्डो को पांच साल लग गए लेकिन बावजूद इसके वह खुद को रोक नहीं सके और रो पड़े। .

नई!!: शेफ़ील्ड एफ.सी. और फीफा · और देखें »

ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Seleção Brasileira) अंतरराष्ट्रीय पुरुषों के फुटबॉल में ब्राजील का प्रतिनिधित्व करती है। ब्राजील पांच खिताब के साथ, फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम है। ब्राजील हर विश्व कप में खेलने वाली एकमात्र टीम है। अपनी इन उपलब्धियों की वजह से, फीफा दक्षिण अमेरिका और विश्व में सबसे शानदार और सफल राष्ट्रीय टीम के रूप में मानी जाती है। फुटबॉल के बारे में एक आम कहावत है: "Os ingleses o inventaram, os brasileiros o aperfeiçoaram" (अंग्रेजो ने इसका आविष्कार किया है पर ब्राजीलियाई लोगों ने इसे सही किया)। .

नई!!: शेफ़ील्ड एफ.सी. और ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम · और देखें »

शेफ़ील्ड

शेफ़ील्ड साउथ यॉर्कशायर, इंग्लैंड का एक महानगरीय क्षेत्र और एक शहर है। इसका नाम शेफ़ नदी से व्युत्पन्न है, जो इस शहर से होकर बहती है। ऐतिहासिक रूप से यह यॉर्कशायर के वेस्ट राइडिंग का एक भाग था, अब यह शहर अपनी अधिकांशतः औद्योगिक जड़ों से विकसित होकर और अधिक विस्तृत आर्थिक आधार को समावेशित करता है। शेफ़ील्ड शहर की जनसंख्या है और यह आठ विशाल स्थानीय अंग्रेजी शहरों में से एक है जो इंग्लिश कोर सिटीज़ ग्रुप के निर्माण में योगदान करता है। 19वीं शताब्दी के दौरान, शेफ़ील्ड को स्टील उत्पादन हेतु अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली.

नई!!: शेफ़ील्ड एफ.सी. और शेफ़ील्ड · और देखें »

इंटर मिलान

एफ.सी.

नई!!: शेफ़ील्ड एफ.सी. और इंटर मिलान · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: शेफ़ील्ड एफ.सी. और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »