लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

सूची ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Seleção Brasileira) अंतरराष्ट्रीय पुरुषों के फुटबॉल में ब्राजील का प्रतिनिधित्व करती है। ब्राजील पांच खिताब के साथ, फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम है। ब्राजील हर विश्व कप में खेलने वाली एकमात्र टीम है। अपनी इन उपलब्धियों की वजह से, फीफा दक्षिण अमेरिका और विश्व में सबसे शानदार और सफल राष्ट्रीय टीम के रूप में मानी जाती है। फुटबॉल के बारे में एक आम कहावत है: "Os ingleses o inventaram, os brasileiros o aperfeiçoaram" (अंग्रेजो ने इसका आविष्कार किया है पर ब्राजीलियाई लोगों ने इसे सही किया)। .

8 संबंधों: चिली, नेमार, पेले, ब्राज़ील, बेलो होरिज़ोंटे, मेक्सिको, अर्जेण्टीना, 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

चिली

चिली दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश है। देश के उत्तर में पेरु, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज स्थित है। यह दक्षिण अमेरिका के उन दो देशों (दूसरा ईक्वाडोर) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील से नहीं मिलती है। देश के पश्चिम का पूरा भाग प्रशांत महासागर से लगा हुआ है, जिसकी लंबाई 6,435 किमी से भी अधिक है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के मध्य से दक्षिण छोर तक फैले इस देश की जलवायु में भी विविधता देखी जाती है। .

नई!!: ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और चिली · और देखें »

नेमार

नेय्मर नेय्मर डा सिल्वा सैंटोस जुनिओर (५ फ़रवरी १९९२ में जन्म) सामान्यतः नेय्मर के रूप में जाने जाते हैं, लीग १ में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलने वाले ब्राजील के एक फुटबॉल खिलाड़ी है। नेय्मर अपनी शुरुआती उम्र में ही सैंटोस में प्रमुखता में आये, जहां उन्होंने १७ साल की उम्र में अपनी पेशेवर शुरुआत की। उन्होंने क्लब को लगातार दो कैम्पियोनाटो पॉलिस्टा चैम्पियनशिप, एक कोपा डू ब्रासील और २०११ कोपा लिबर्टाडोरस को जीतने में मदद की, जो की सैंटोस का १९६३ के बाद से पहला महाद्वीपीय खिताब था। नेय्मर ने २०११ और २०१२ में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉलर पुरस्कार जीता, जिसके बाद वह बार्सिलोना के साथ शामिल हो गए। लियोनेल मेस्सी और लुइस सुआरेज़ के साथ बारसा के हमला करने वाले त्रिक के हिस्से के रूप में, उन्होंने २०१४-१५ के सीज़न में ला लीगा, कोपा डेल रे, और यूईएफए चैंपियंस लीग का महाद्वीपीय त्रयी को जीता, जिसके बाद उन्होंने अगले वर्ष घरेलू डबल जीता। वह २०१५ में फीफा बैलोन डी'ओर के लिए तीसरे स्थान पर रहे। अगस्त २०१७ में, नेय्मर ने €२२२ मिलियन के कीर्तिमान समझौते के बाद बार्सिलोना से पेरिस सेंट-जर्मेन ज्वाइन किया, जिससे वह दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। १८ साल की उम्र में डेब्यू के बाद से, ब्राजील के लिए ८३ मैचों में ५३ गोल के साथ, नेय्मर अपने राष्ट्रीय टीम के चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह २०११ के दक्षिण अमेरिकी युवा चैम्पियनशिप (जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा गोल दागे थे) और २०१३ फीफा कन्फेडरेशन कप (जहां उन्होंने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल जीता था) में ब्राजील की जीत में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। २०१४ फीफा विश्व कप में उनकी भागीदारी चोट की वजह से बीच में रुक गयी थी और २०१५ कोपा अमेरीका में निलंबन की वजह से। अगले साल उन्होंने ब्राज़ील की कप्तानी कर ब्राज़ील को २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीताकर पुरूष फुटबॉल को उनका सबसे पहला ओलम्पिक स्वर्ण पदक जितवाने में योगदान दिया। वह अपनी त्वरण, गति, ड्रिब्लिंग, परिष्करण और दोनों पैरों की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी खेल शैली ने उनके लिए प्रशंसा अर्जित की है। पूर्व दिग्गज ब्राजील खिलाड़ी पेले से उनकी तुलना की जाती है, खुद पेले ने नेय्मर के लिए कहा है की "नेय्मर एक शानदार खिलाड़ी हैं"। पिच से बाहर, वह दुनिया के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। ईएसपीएन के अनुसार, २०१६ में वह विश्व के चौथे सबसे प्रसिद्ध एथलीट थे। .

नई!!: ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और नेमार · और देखें »

पेले

एडिसन "एडसन" अरांटिस डो नैसिमेंटोआधिकारिक पहला नाम व जन्म की तारीख, जैसा कि उनके जन्म के प्रमाणपत्र पर लिखा गया है, "एडिसन" और "21 अक्टूबर 1940" है: लेकिन पेले ने हमेशा कहा है कि वे गलत हैं, कि उनका नाम वास्तव में एडसन रखा गया था और वे 23 अक्टूबर 1940 को पैदा हुए थे। केबीई (KBE) (जन्म 21 या 23 अक्टूबर 1940), जिन्हें उनके लोकप्रिय नाम पेले (ब्राजीली, सामान्य) के नाम से जाना जाता है, एक अवकाशप्राप्त ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी हैं। फुटबॉल के विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों द्वारा उन्हें सर्वकालीन महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 1999 में, उनको इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स (IFFHS) द्वारा शताब्दी के फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में चुना गया। उसी वर्ष फ्रांसीसी साप्ताहिक पत्रिका, फ्रांस-फुटबॉल ने शताब्दी का फुटबॉल खिलाड़ी चुनने के लिये अपने भूतपूर्व "बैलोन डी’ओर" विजेताओं की सलाह ली.

नई!!: ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और पेले · और देखें »

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और ब्राज़ील · और देखें »

बेलो होरिज़ोंटे

लिबेर्ददे चौक (प्रक द लिबेर्ददे) का दृश्य बेलो होरिज़ोंटे ((वस्तुतः "सुंदर क्षितिज"), यह ब्राज़ील के राज्य मिनस गेरैस की राजधानी है। नगर कई पहाड़ियों पर बनाया गया है और पूरी तरह से पहाड़ों से घिरा हुआ है। 2010 में ब्राज़ील के जनगणना के अनुसार, बेलो होरिज़ोंटे की नगर में 2,258,096 लोग रहते है। यह ब्राज़ील में तीसरा सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और बेलो होरिज़ोंटे · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

नई!!: ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और मेक्सिको · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और अर्जेण्टीना · और देखें »

2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या बीजिंग ओलम्पिक २००८ में बीजिंग, चीन में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का नाम है। इसका नारा था एक विश्व, एक स्वप्न (同一个世界 同一个梦想) और इनका आयोजन ८ अगस्त से २४ अगस्त, २००८ तक हुआ, जिसमें ११,०२८ खिलाड़ियों द्वारा २८ खेलों की ३०२ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया। .

नई!!: ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ब्राज़ील राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »