लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वेडेल सागर

सूची वेडेल सागर

वेडेल सागर (Weddell Sea) अंटार्कटिक प्रायद्वीप से पूर्व में और कोट्स धरती से पश्चिम में स्थित दक्षिणी महासागर का एक सागर है। इसका पूर्वतम बिन्दु रानी मौड धरती का नॉर्वेजिआ अंतरीप (Cape Norvegia) है। अपने सबसे चौड़े मापन पर यह २,००० किमी तक फैला हुआ है। भूमि के साथ लगे इसके कई क्षेत्रों पर हिमचट्टाने स्थित हैं, मसलन फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान, और वेडेल सागर का दक्षिणी भाग स्थाई और भीमकाय हिमचट्टानों से ढका हुआ लगता है। वेडेल सागर का जल विश्व के सबसे साफ़ समुद्री जलों में गिना जाता है और इसमें बहुत सीलों और व्हेलों की आबादी है। लेकिन साथ-ही-साथ नाविकों के लिये इसे अधिक ख़तरनाक बताया गया है। इतिहासकार थोमस हेन्री ने अपनी १९५० की किताब "श्वेत महाद्वीप" (द व्हाइट कोन्टीनेन्ट) में लिखा कि "वेडेल सागर के हिमशैल-ग्रस्त जल से निकलने वाले सभी नाविक कहते हैं कि यह पृथ्वी का सबसे जोखिम-मय और डरावना स्थान है। इसके मुक़ाबले में रॉस सागर स्थाई, शान्त और सुरक्षित है।" .

9 संबंधों: दक्षिणध्रुवीय महासागर, फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान, रानी मौड धरती, रॉस सागर, सागर, हिमचट्टान, हिमशैल, कोट्स धरती, अंटार्कटिक प्रायद्वीप

दक्षिणध्रुवीय महासागर

दक्षिणध्रुवीय महासागर (हल्का नीला) दक्षिणध्रुवीय महासागर, जिसे दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर भी कहा जाता है, विश्व के सबसे दक्षिण में स्थित एक महासागर है। इसका विस्तार 60° दक्षिण अक्षांश से दक्षिण में है और यह संपूर्ण अंटार्कटिका महाद्वीप को घेरे हुये है (उत्तर दिशा से)। यह पाँच विशाल महासागरों मे से चौथा सबसे बड़ा महासागर है। इस महासागरीय क्षेत्र में उत्तर की ओर बहने वाला ठंडा अंटार्कटिक जल, गर्म उप-अंटार्कटिक जल से मिलता है। भूगोलविज्ञानियों में दक्षिणध्रुवीय महासागर की उत्तरी सीमा को लेकर मतभेद हैं यहाँ तक कि कुछ तो इसके अस्तित्व को ही नकारते हैं और इसे दक्षिणी प्रशांत महासागर, दक्षिणी अटलांटिक महासागर या हिन्द महासागर का दक्षिणी हिस्सा मानते हैं। कुछ भूगोलविज्ञानी अंटार्कटिक सम्मिलन को वह महासागरीय क्षेत्र मानते हैं जिसकी उत्तरी सीमा जो इसे अन्य महासागरों से पृथक करती हैं, 60वीं अक्षांश नहीं है, अपितु यह मौसमानुसार बदलती रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन ने अभी तक 60° दक्षिणी अक्षांश के दक्षिण में उपस्थित महासागरों से संबंधित अपनी 2000 परिभाषा की पुष्टि नहीं की है। इसकी सबसे ताजातरीन 1953 की महासागर परिभाषा में दक्षिणध्रुवीय महासागर का उल्लेख नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के मतानुसार, दक्षिणध्रुवीय महासागर ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरे के ठीक नीचे से शुरु हो जाता है। हार्न अंतरीप के पास अंटार्कटिक महासागर की गहराई ९०० किमी है तो अफ्रीका के दक्षिण स्थित अमुलहस अंतरीप के समीप ३६०० किमी। अंटार्कटिक महासागर में अनेक प्लावी हिमशैल (आइसबर्ग) तैरते रहते हैं। कुछ हिमशैल तैरते-तैरते समीपस्थ अन्य महासागरों में भी चले जाते हैं। समुद्री खोजकर्ताओं ने इस सागर में एकाधिक ऐसे प्लावी हिमशैल भी देखे हैं जिनका क्षेत्रफल एक सौ वर्गमील से अधिक था। इनमें से कुछ हिमशैलों की मोटाई एक हजार फीट से भी अधिक थी। अंटार्कटिक महासागर के जल का, सतह पर, औसत तापमान २९.८° फारनहाइट रहता है और तल पर यह तापमान ३२° से ३५° फारनहाइट तक होता है। दक्षिण अमरीका तक पहुँचते-पहुँचते इस सागर की मुख्य धारा दो भागों में विभक्त हो जाती है। एक धारा अमरीका महाद्वीप के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तर की ओर चली जाती है तो दूसरी पूरब की ओर हार्न अंतरीप से आगे बढ़ जाती है। इस क्षेत्र में छोटे-छोटे पौधे, पक्षी तथा अन्य जीव-जंतु पाए जाते हैं। ह्वेल मछली के शिकार के लिए भी यह महासागर महत्वपूर्ण माना जाता है और यहाँ से ह्वेल का काफी व्यापार होता है। .

नई!!: वेडेल सागर और दक्षिणध्रुवीय महासागर · और देखें »

फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान

फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान (Filchner-Ronne Ice Shelf) अंटार्कटिका में वेडेल सागर के पड़ोस में स्थित एक हिमचट्टान है। यह दो हिस्सों में विभाजित है: पूर्वी (फ़िल्च्नर) और पश्चिमी (रोन), जिनमें से रोन हिमचट्टान अधिक बड़ी है। .

नई!!: वेडेल सागर और फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान · और देखें »

रानी मौड धरती

रानी मौड धरती (Queen Maud Land) पूर्वी अंटार्कटिका का एक भाग है। यह कोट्स धरती से पूर्व में और एन्डर्बी धरती से पश्चिम में स्थित है। अंटार्कटिका में साधारणतया क्षेत्र दक्षिणी ध्रुव से दो रेखांशों (लोंगीट्यूडों) के बीच परिभाषित किये जाते हैं। रानी मौड धरती २०° पश्चिम और ४५° पूर्व के रेखांशों के बीच का इलाक़ा है। नॉर्वे यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता हैं, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। रानी मौड धरती का क्षेत्रफल २७ लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिये भारत का कुल क्षेत्रफल ३२ लाख से ज़रा अधिक है। .

नई!!: वेडेल सागर और रानी मौड धरती · और देखें »

रॉस सागर

रॉस सागर (Ross Sea) अंटार्कटिका के साथ लगा हुआ दक्षिणध्रुवीय महासागर का एक सागर है, जो उस महाद्वीप के विक्टोरिया धरती और मारी बर्ड धरती क्षेत्रों के बीच स्थित है। इस सागर के पश्चिम में रॉस द्वीप, पूर्व में रूज़वेल्ट द्वीप और दक्षिण में रॉस हिमचट्टान है। अपने सब से समीपी बिन्दु पर रॉस सागर दक्षिण ध्रुव से ३२० किमी (२०० मील) दूर है। .

नई!!: वेडेल सागर और रॉस सागर · और देखें »

सागर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: वेडेल सागर और सागर · और देखें »

हिमचट्टान

हिमचट्टान (ice shelf) बर्फ़ का एक तैरता हुआ तख़्ता होता है जो किसी हिमानी (ग्लेशियर) या हिमचादर के ज़मीन से समुद्र की सतह पर बह जाने से बन जाता है। हिमचट्टाने केवल अंटार्कटिका, ग्रीनलैण्ड और कनाडा में मिलती हैं। हिमचट्टानों की मोटाई १०० से १००० मीटर तक की होती है। पृथ्वी के ठंडे समुद्री क्षेत्रों पर (जैसे कि आर्कटिक महासागर में) स्वयं भी बर्फ़ बनती है लेकिन इसकी मोटाई लेवल ३ मीटर तक की होती है। जब साधारण बर्फ़ पानी पर तैरती है तो उसका एक-सातवाँ (१/७) हिस्सा पानी के ऊपर होता है, लेकिन हिमानियों की बर्फ़ साधारण बर्फ़ से अधिक घनी होने के कारण हिमचट्टानों का केवल एक-नौवाँ (१/९) भाग ही पानी से ऊपर होता है। .

नई!!: वेडेल सागर और हिमचट्टान · और देखें »

हिमशैल

हिमशैल (iceberg) मीठे जल के ऐसे बड़े टुकड़े को कहते हैं जो किसी हिमानी (ग्लेशियर) या हिमचट्टान (आइस-शेल्फ़) से टूटकर खुले पानी में तैर रहा हो। उत्प्लावन बल के कारण किसी भी हिमशैल का लगभग दसवाँ हिस्सा ही समुद्री पानी के ऊपर नज़र आता है जबकि उसका बाक़ी नौ-गुना बड़ा भाग जल के नीचे होता है। .

नई!!: वेडेल सागर और हिमशैल · और देखें »

कोट्स धरती

कोट्स धरती (Coats Land) पूर्वी अंटार्कटिका का पश्चिमतम भाग है। यह रानी मौड धरती से पश्चिम में और वेडेल सागर से पूर्व में स्थित है। ब्रिटेन यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता हैं, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। .

नई!!: वेडेल सागर और कोट्स धरती · और देखें »

अंटार्कटिक प्रायद्वीप

अंटार्कटिक प्रायद्वीप अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का उत्तरतम हिस्सा है और पश्चिमी अंटार्कटिका में स्थित है। हिमचादर से ढका यह प्रायद्वीप (पेनिन्सुला) उत्तर में वेडेल सागर से लेकर दक्षिण में अंटार्कटिका की मुख्यभूमि के बड़े भूभाग तक १,३०० किमी लम्बा है। अंटार्कटिक प्रायद्वीप के सर्वोत्तरी छोर और दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी द्वीप तिएर्रा देल फ़ुएगो के बीच १,००० किमी चौड़ा ड्रेक जलमार्ग है जो अपनी हिंसात्मक लहरों और तूफ़ानी परिस्थितियों के लिये मशहूर है। प्रायद्वीप पर कई देशों के अनुसंधान केन्द्र हैं।, Dallas Murphy, pg.

नई!!: वेडेल सागर और अंटार्कटिक प्रायद्वीप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »