लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विनिमय

सूची विनिमय

विनिमय का अर्थ है किसी वस्तु के बदले किसी दूसरी वस्तु का आदान-प्रदान करना। जब हम किसी वस्तु के बदले दूसरी वास्तु देते या प्राप्त करते हैं तो वह विनिमय कार्य कहलाता हैं। विनिमय को दो वर्गों में विभाजित किया गया हैं। विनिमय अर्थशास्त्र विषय की विषय सामग्री है। .

5 संबंधों: मुद्रा (भाव भंगिमा), मुद्रा (करेंसी), वस्तु (अर्थशास्त्र), विनिमय दर, अर्थशास्त्र

मुद्रा (भाव भंगिमा)

---- एक मुद्रा (संस्कृत: मुद्रा, (अंग्रेजी में: "seal", "mark," या "gesture")) हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म में एक प्रतीकात्मक या आनुष्ठानिक भाव या भाव-भंगिमा है। जबकि कुछ मुद्राओं में पूरा शरीर शामिल रहता है, लेकिन ज्यादातर मुद्राएं हाथों और उंगलियों से की जाती हैं। एक मुद्रा एक आध्यात्मिक भाव-भंगिमा है और भारतीय धर्म तथा धर्म और ताओवाद की परंपराओं के प्रतिमा शास्त्र व आध्यात्मिक कर्म में नियोजित प्रामाणिकता की एक ऊर्जावान छाप है। नियमित तांत्रिक अनुष्ठानों में एक सौ आठ मुद्राओं का प्रयोग होता है। योग में, आम तौर पर जब वज्रासन की मुद्रा में बैठा जाता है, तब सांस के साथ शामिल शरीर के विभिन्न भागों को संतुलित रखने के लिए और शरीर में प्राण के प्रवाह को प्रभावित करने के लिए मुद्राओं का प्रयोग प्राणायाम (सांस लेने के योगिक व्यायाम) के संयोजन के साथ किया जाता है। नवंबर 2009 में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी में प्रकाशित एक शोध आलेख में दिखाया गया है कि हाथ की मुद्राएं मस्तिष्क के उसी क्षेत्र को उत्तेजित या प्रोत्साहित करती हैं जो भाषा की हैं। .

नई!!: विनिमय और मुद्रा (भाव भंगिमा) · और देखें »

मुद्रा (करेंसी)

---- विभिन्न देशों की मुद्राएँ मुद्रा (currency, करन्सी) पैसे या धन के उस रूप को कहते हैं जिस से दैनिक जीवन में ख़रीद और बिक्री होती है। इसमें सिक्के और काग़ज़ के नोट दोनों आते हैं। आमतौर से किसी देश में प्रयोग की जाने वाली मुद्रा उस देश की सरकारी व्यवस्था द्वारा बनाई जाती है। मसलन भारत में रुपया व पैसा मुद्रा है जिसके सिक्के व नोट भारतीय सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहाँ रुपया का उन्मूलन हुआ है १९७८ में देश के प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई ने सबसे पहले देश में एक हजार का नोट बंद किया जिससे काला धन को साफ़ किया जा सके और २०१६ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ५०० और १००० के नोट बंद कर देश के धन का उन्मूलन किया। .

नई!!: विनिमय और मुद्रा (करेंसी) · और देखें »

वस्तु (अर्थशास्त्र)

अर्थव्यवस्था में, वस्तु एक माल है, जो मानवीय चाहों को संतुष्ट करता है, और उपयोगिता प्रदान करता है, उदाहरणार्थ, ऐसे उपभोक्ता को, जो पर्याप्त-संतोषजनक उत्पाद पाते वक़्त, क्रय कर रहा हो। एक आम अन्तर "वस्तुओं" और "सेवाओं" के बीच किया जाता है कि वस्तु मूर्त सम्पत्ति होते हैं, और सेवाएँ अभौतिक होती हैं। वस्तु एक उपभोज्य चीज़ है, जो लोगों के लिए उपयोगी है, पर माँग की तुलना में दुर्लभ है, जिससे उसे प्राप्त करने के लिए मानवीय उद्यम की आवश्यकता होती है। इसके विपरीत, मुफ़्त वस्तु, जैसे कि हवा, प्राकृतिक रूप से प्रचुर आपूर्ति में हैं, और उन्हें प्राप्त करने के लिए किसी अभिज्ञ उद्यम की ज़रुरत नहीं पड़ती। पण्य, आर्थिक वस्तुओं के लिए समानार्थी के रूप में उपयुक्त हो सकते हैं, पर अक़्सर उनका सन्दर्भ विपणीक्रिय कच्चे माल और प्राथमिक उत्पादों से होता हैं। यद्यपि आर्थिक सिद्धान्त में, सभी वस्तु मूर्त माने जाते हैं, पर वास्तव में, कुछ वस्तुओं के वर्ग जैसे कि सूचना केवल अमूर्त रूप लेते हैं। उदाहरणार्थ, अन्य वस्तुओं के बीच, सेब एक मूर्त वस्तु है, जबकि समाचार, वस्तुओं के अमूर्त वर्ग का हिस्सा हैं, जो किसी साधन जैसे कि प्रिंट या दूरदर्शन के माध्यम से ही दृष्टिगोचर हो सकता हैं। .

नई!!: विनिमय और वस्तु (अर्थशास्त्र) · और देखें »

विनिमय दर

विनिमय दर दो अलग अलग मुद्राओं की सापेक्ष कीमत होती है, अर्थात एक मुद्रा के पदों में दूसरी मुद्रा के मूल्य की माप है। किन्हीं दो मुद्राओं के मध्य विनिमय की दर उनकी पारस्परिक माँग(Demand) और आपूर्ति के आधार पर निर्धारित होती है। .

नई!!: विनिमय और विनिमय दर · और देखें »

अर्थशास्त्र

---- विश्व के विभिन्न देशों की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर (सन २०१४) अर्थशास्त्र सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण, विनिमय और उपभोग का अध्ययन किया जाता है। 'अर्थशास्त्र' शब्द संस्कृत शब्दों अर्थ (धन) और शास्त्र की संधि से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है - 'धन का अध्ययन'। किसी विषय के संबंध में मनुष्यों के कार्यो के क्रमबद्ध ज्ञान को उस विषय का शास्त्र कहते हैं, इसलिए अर्थशास्त्र में मनुष्यों के अर्थसंबंधी कायों का क्रमबद्ध ज्ञान होना आवश्यक है। अर्थशास्त्र का प्रयोग यह समझने के लिये भी किया जाता है कि अर्थव्यवस्था किस तरह से कार्य करती है और समाज में विभिन्न वर्गों का आर्थिक सम्बन्ध कैसा है। अर्थशास्त्रीय विवेचना का प्रयोग समाज से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, जैसे:- अपराध, शिक्षा, परिवार, स्वास्थ्य, कानून, राजनीति, धर्म, सामाजिक संस्थान और युद्ध इत्यदि। प्रो.

नई!!: विनिमय और अर्थशास्त्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »