लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज

सूची राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज

राज़: द मिस्ट्री कन्टिन्युज, (अंग्रेजी; Raaz - The Mystery Continues) वर्ष २००९ की भारतीय हाॅर्रर फ़िल्म है जो परालौकिक विषय पर आधारित है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है तथा मुख्य अदाकारों में इमरान हाशमी तथा कंगना राणावत शामिल है। यह राज़ श्रंखला की दूसरी किस्त है, मगर कहानी भिन्न है, ना कि वर्ष २००२ की फ़िल्म राज़ की अगली कड़ी। फ़िल्म "अंदरूनी शैतान" जैसे मुद्दे पर प्रकाश है कि कैसे इंसानी सनक पर वह प्रकट होता है। यह समकालीन भारतीय समाज में व्याप्त मिथकों एवं अंधविश्वासों पर आधारित है। वहीं यह फ़िल्म का प्रयास है परालौकिक घटनाओं पर विश्वास एवं अविश्वास की चुनौती पर। इमरान हाशमी फ़िल्म में पृथ्वी नामक एक रहस्यमयी पेंटिंग कलाकार की भूमिका में हैं, जिनमें एक असाधारण नेमत या उपहार प्राप्त है, कि वह आने वाले भविष्य की तस्वीरें पेंट कर सकते हैं। वह पेंटिंग नंदिता (कंगना) के भविष्य को लेकर है। फ़िल्म का थिएटरों में पर्दार्पण 23 जनवरी 2009 को हुआ था। जिसे सामान्यतः मिश्रित प्रतिक्रिया मिली और बाॅक्स ऑफिस पर "औसत हिट" साबित हुई। राज़ सीरीज की तीसरी किस्त वर्ष 2013 में आई जहाँ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इस फ़िल्म के कुछेक दृश्य को हाॅलीवुड फ़िल्म द रिंग 2 और गोथिका के समान ही तुलना की गई। यह उस वर्ष के बाद से पहली किस्तें थी जहाँ भट्ट बैनर के तले लगभग दूसरे फ़िल्मों की अगली सिक्विलों को प्रदर्शित किया जिनमें मर्डर 2, जन्नत 2, जिस्म 2, राज़ 3D और 1920: इविल रिटर्न्स के नाम प्रमुख है, जिनका किसी भी पिछली फ़िल्म की कहानी का क्रमशः अगला भाग नहीं है, मगर किसी ना तरह उनकी पिछली फ़िल्म की शैली तथा वस्तुस्थिति को दोहराता है। .

12 संबंधों: मर्डर 2, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, मोहित सूरी, राज़ (1967 फ़िल्म), हिन्दी, जन्नत 2, इमरान हाशमी, कंगना राणावत, अध्ययन सुमन, अनुपम श्याम, अंग्रेज़ी भाषा

मर्डर 2

मर्डर 2, मर्डर सीरिज़ की द्वितीय फ़िल्म है जिसका प्रथम भाग मर्डर (2004) एवं तृतीय भाग मर्डर 3 (2013) है। यह फ़िल्म इमरान हाशमी, जैकलिन फर्नांडीस, प्रशांत नारायणन और सुलगना पाणिग्राही अभिनीत है। इसके निर्देशक मोहित सूरी एवं निर्माता मुकेश भट्ट हैं। यह फ़िल्म ८ जुलाई २०११ को प्रदर्शित की गयी। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और मर्डर 2 · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और महेश भट्ट · और देखें »

मुकेश भट्ट

मुकेश भट्ट हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता हैं। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और मुकेश भट्ट · और देखें »

मोहित सूरी

मोहित सूरी (जन्म: 11 अप्रैल 1981) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक हैं, जिन्हें मुख्यतः फ़िल्म कलयुग (2005) और आवारापन (2007) के लिए जाता है। उनके चाचा निर्देशक महेश भट्ट हैं और इमरान हाशमी और पूजा भट्ट चचेरे भाई हैं। उन्होंने ३ अर्ध-उत्तर कथा फ़िल्में राज: दि मिस्ट्री कॉन्टीन्यूज, मर्डर २ (2011) और आशिकी २ (2013) निर्देशित की हैं। जिनके प्रथम भाग को निर्देशित नहीं किया। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और मोहित सूरी · और देखें »

राज़ (1967 फ़िल्म)

राज़ १९६७ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और राज़ (1967 फ़िल्म) · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और हिन्दी · और देखें »

जन्नत 2

जन्नत 2 एक हिन्दी जुर्म थ्रिलर फ़िल्म है जो २००८ में बनी हीट फ़िल्म जन्नत का अगला भाग है। फ़िल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख द्वारा व निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में इमरान हाश्मी, रणदीप हूडा, इमरान ज़ाहिद और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म की कहानी दिल्ली में गैरकानूनी हथियारों के विवाद पर आधारित है। इसकी पहली झलक १५ मार्च २०१२ को अनावृत की गई थी और फ़िल्म को ४ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया। यह फ़िल्म २००५ में बनी अंग्रेज़ी फ़िल्म लॉर्ड ऑफ़ वॉर पर आधारित है जिसमे निकोलस केज मुख्य भूमिका में है। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और जन्नत 2 · और देखें »

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (इमरान हशमीजन्म: 24 मार्च 1979 कन्नौज,उत्तर प्रदेश,भारत) एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने संगीतमय, समीक्षात्मक प्रशंसनीय और व्यवसायिक तौर पर सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट से सम्बन्ध.

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और इमरान हाशमी · और देखें »

कंगना राणावत

कंगना राणावत (जन्म: 23 मार्च, 1987) हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। कंगना राणावत मुम्बई में रहती हैं। २०१४ में आई फिल्म क्वीन में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और कंगना राणावत · और देखें »

अध्ययन सुमन

अध्ययन सुमन (जन्म 13 जनवरी 1988, मुम्बई, भारत) एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होनें बॉलीवुड में अपना कार्य हाल-ए-दिल नामक फ़िल्म से किया। वो भारतीय अभिनेता शेखर सुमन के पुत्र हैं। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और अध्ययन सुमन · और देखें »

अनुपम श्याम

अनुपम श्याम (जन्म: २० सितंबर १९५७, प्रतापगढ़) एक भारतीय अभिनेता है जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते हैं। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और अनुपम श्याम · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: राज़ : दि मिस्ट्री कन्टिन्युज और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राज 2, राज : दि मिस्ट्री कॉन्टीन्यूज

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »