लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18

सूची रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18

रणजी ट्रॉफी 2017-18 भारत की प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का 84 वां सत्र है। यह 28 टीमों द्वारा चार समूहों में विभाजित किया जा रहा है, जिनमें से प्रत्येक में सात टीम हैं। .

52 संबंधों: डकवर्थ लुईस नियम, तन्मय अग्रवाल, दिल्ली, दिल्ली क्रिकेट टीम, नाबाद, नितीश राणा, नवदीप सैनी, नेट रन रेट, पुणे, प्रथम श्रेणी क्रिकेट, फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, बंगलौर, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, महाराष्ट्र क्रिकेट टीम, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मैसूर, मोहम्मद सिराज, रणजी ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी 2017-18, राहुल त्रिपाठी, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता, रेलवे क्रिकेट टीम, लखनऊ, शिमोगा, श्रेयस गोपाल, सुधीर असनानी, सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, हैदराबाद, हैदराबाद क्रिकेट टीम (भारत), विनय कुमार, विनीत कुलकर्णी, वीरेंद्र शर्मा, गुवाहाटी, ग्रीन पार्क स्टेडियम, गौतम गंभीर, गोकुल शर्मा, इशांत शर्मा, करुण नायर, कर्नाटक क्रिकेट टीम, कानपुर, के एल राहुल, अनिल दांडेकर, अनुरीत सिंह, असम क्रिकेट टीम, अंबाती रायडू, अंकित राजपूत, ..., उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम, उन्मुक्त चन्द सूचकांक विस्तार (2 अधिक) »

डकवर्थ लुईस नियम

डकवर्थ लुईस नियम क्रिकेट के सीमित मैच के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य स्थितियों में अपनाया जाने वाला नियम है, ताकि मैच अपने निर्णय तक पहुँच सके। यह नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। इस नियम के तहत घटाए गए ओवरों में नए लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं। इस लक्ष्य निर्धारण विधि को एक ख़ास सांख्यिकीय सारणी की मदद से निकाला जाता है जिसका संशोधन समय-समय पर होता रहता है। इस नियम का विकास इंग्लैंड के दो सांख्यिकी के विद्वान फ्रैंक डकवर्थ और टौनी लुईस ने किया था। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और डकवर्थ लुईस नियम · और देखें »

तन्मय अग्रवाल

तन्मय धरमचंद अग्रवाल (जन्म ०३ मई, १९९५) एक भारतीय क्रिकेटर है जो हैदराबाद के लिए खेलते हैं। ये एक बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज, जिन्होंने अंडर-१४, अंडर-१६, अंडर-१९, अंडर-२२ और अंडर-२५ जैसे विभिन्न आयु वर्ग के स्तर पर हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने २०१४ में हैदराबाद के लिए अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट और लिस्ट ए क्रिकेट दोनों की शुरुआत की। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और तन्मय अग्रवाल · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली क्रिकेट टीम

दिल्ली क्रिकेट टीम, दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चलाया जाने वाला, दिल्ली में स्थित प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीमों में से एक है, जोकि भारत की घरेलू प्रतियोगिता, रणजी ट्रॉफी, में खेलता है। वे टूर्नामेंट में सात बार विजेता बन चुके है और सात बार उपविजेता रह चुके है। वर्ष 2007-08 में उनकी नवीनतम शीर्षक 16 साल के लंबे इंतजार के बाद आया है। इस टीम की पिछली जीत 1991-92 सत्र में था जब उन्होंने फाइनल में तमिलनाडु को हराया जब। टीम का घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला ग्राउंड है। दिलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में दिल्ली नॉर्थ जोन क्रिकेट टीम के अंतर्गत आता है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और दिल्ली क्रिकेट टीम · और देखें »

नाबाद

क्रिकेट में एक बल्लेबाज नाबाद (not out) कहलाता है यदि वह पारी की समाप्ति तक बल्लेबाज़ी करता है। श्रेणी:क्रिकेट शब्दावली.

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और नाबाद · और देखें »

नितीश राणा

नितीश राणा (Nitish Rana (जन्म;२७ दिसम्बर १९९३, दिल्ली) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। नितीश बाएं हाथ के बल्लेबाज है। ये २०१५ से २०१७ तक इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स फ्रेंचाइज के लिए खेले थे जबकि २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में ये कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और नितीश राणा · और देखें »

नवदीप सैनी

नवदीप सैनी (जन्म २३ नवंबर १९९२) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी है और ये मुख्य रूप से गेंदबाजी के लिए जाने जाते है जो दिल्ली के लिए खेलता है। इन्होंने साल २०१५-१६ की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में २ जनवरी २०१६ को अपने ट्वेन्टी-२० क्रिकेट की शुरुआत की। फरवरी २०१७ में, उन्हें १० लाख २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा था। वहीं जनवरी २०१८ में, इन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाईजी ने २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए ३ करोड़ में खरीदा। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और नवदीप सैनी · और देखें »

नेट रन रेट

नेट रन रेट (NRR) क्रिकेट के खेल में प्रयोग की जाने वाली एक सांख्यिकी है। एक दिवसीय लीग प्रतियोगिता में टीम को विभाजित करने के लिए यह एक सामान्य प्रणाली होती है, जिस प्रकार फुटबॉल में "गोल अंतर" होता है वैसे ही इसका इस्तेमाल क्रिकेट में किया जाता है। एक एकल खेल में नेट रन रेट, प्रति ओवर का वह रन रेट है जो उस मैच में टीम द्वारा अर्जित किया जाता है और उसमें से उनके खिलाफ बानाए गए प्रति ओवर रन रेट को घटा दिया जाता है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और नेट रन रेट · और देखें »

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और पुणे · और देखें »

प्रथम श्रेणी क्रिकेट

प्रथम श्रेणी क्रिकेट तीन अथवा अधिक दिन का परिमित अवधि का क्रिकेट का एक प्रारूप है जिसमें दोनों टीमों के ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें दोनों टीमें पूर्ण पारियाँ खेलती हैं जबकी अभ्यास मैच में केवल एक पारी अथवा इच्छानुसार कम अधिक किया जा सकता है और इस प्रकार यह अभ्यास मैच से अलग है। टेस्ट क्रिकेट इसी का एक उच्चतम गुणवता वाला खेल है, यद्दपि प्रथम श्रेणी शब्द का उपयोग इसके घरेलू प्रतियोगिता होने की ओर इंगित करता है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और प्रथम श्रेणी क्रिकेट · और देखें »

फिरोज शाह कोटला ग्राउंड

फिरोज शाह कोटला ग्राउंड दिल्ली का एक प्रमुख खेल का मैदान हैं। यहा क्रिकेट खेला जाता हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और फिरोज शाह कोटला ग्राउंड · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और बंगलौर · और देखें »

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत में क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय शासकिय निकाय है। बोर्ड के एक समाज, तमिलनाडु सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत के रूप में दिसंबर 1928 में गठन किया गया था। यह राज्य क्रिकेट संघों के एक संघ है और राज्य संघों उनके प्रतिनिधियों जो बदले में बीसीसीआई अधिकारियों का चुनाव चुनाव। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड · और देखें »

मनीष पांडे

मनीष कृष्णानंद पांडेय (जन्म 10 सितंबर 1989) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। मुख्य रूप से एक दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स में का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने अपने पूर्व आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेला आईपीएल (2009) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। पांडे ने भारत के लिए अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध जुलाई 2015 में किया उन्होंने इसी दौरे पर 17 जुलाई 2015 को भारत के लिए ट्वेंटी -20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और मनीष पांडे · और देखें »

मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल (जन्म १६ फरवरी १९९१) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल और बैंगलोर में जैन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। ये एक सलामी बल्लेबाज है जो कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते है। इन्होंने भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र में २०१७-१८ में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा २२५३ रन बनाये और नया कीर्तिमान अपने नाम किया था। २०१० के आईसीसी अंडर-१९ क्रिकेट विश्व कप में तो साल २००८-०९ में अंडर-१९ कूच बिहार ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन के साथ प्रमुखता में आए, जिसमें वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने थे। उन्हें २०१० में कर्नाटक प्रीमियर लीग में श्रृंखला का मैन भी चुना गया था, इस दौरान इन्होंने उस टूर्नामेंट में शतक भी बनाया था। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और मयंक अग्रवाल · और देखें »

महाराष्ट्र क्रिकेट टीम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम · और देखें »

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे,महाराष्ट्र में स्थित एक क्रिकेट स्टेडियम है पहले इस स्टेडियम का नाम सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम था। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम · और देखें »

मैसूर

मैसूर भारत के कर्नाटक प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह प्रदेश की राजधानी बंगलौर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दक्षिण में तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और मैसूर · और देखें »

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज (जन्म १३ मार्च १९९४) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते है जबकि २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में ये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए नजर आयेंगे और ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेलते है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और मोहम्मद सिराज · और देखें »

रणजी ट्रॉफी

रणजी ट्रॉफी भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। रणजी ट्रॉफी में एक घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैम्पियनशिप क्षेत्रीय क्रिकेट संघों का प्रतिनिधित्व टीमों के बीच भारत में खेला जाता है। प्रतियोगिता वर्तमान में, 27 टीमों के होते भारत और दिल्ली (जो एक केंद्र शासित प्रदेश है) में 29 राज्यों में से 21 के साथ कम से कम एक प्रतिनिधित्व कर रही है।प्रतियोगिता पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जो इंग्लैंड और ससेक्स, रणजीतसिंहजी जो भी "रणजी" में जाना जाता था के लिए खेला के नाम पर है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और रणजी ट्रॉफी · और देखें »

रणजी ट्रॉफी 2017-18

2017-18 रणजी ट्रॉफी को रणजी ट्रॉफी का 84 वां सत्र होना है, जो भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रीमियर है। पिछला सत्र तटस्थ स्थानों पर खेला गया था इस सीज़न के लिए, घरेलू कप्तानों के साथ तटस्थ स्थल परीक्षण के बाद लोकप्रिय नहीं होने के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) घर और दूर स्थानों पर जुड़ने के लिए वापस जाने पर सहमत हुए। हालांकि, टूर्नामेंट के नाक आउट चरण को तटस्थ स्थानों पर खेला जाना जारी रहेगा। पिछली सीज़न से दूसरे बदलाव तीन से चार से समूह की संख्या में वृद्धि होगी, साथ ही ग्रुप स्टेज में छह फाटकर्स खेलने वाले प्रत्येक टीम के साथ। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रगति करेगी। सीजन 6 अक्टूबर 2017 को शुरू करने के लिए निर्धारित है, 7 दिसंबर 2017 को क्वार्टर फाइनल के साथ, 17 दिसंबर 2017 को सेमीफाइनल, और फाइनल 29 दिसंबर 2017 से 2 जनवरी 2018 तक आयोजित किया गया। गुजरात पिछली चैंपियन हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और रणजी ट्रॉफी 2017-18 · और देखें »

राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी (जन्म २ मार्च १९९१) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं। फरवरी २०१७ में, इन्हें २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग में १० लाख रुपये में राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम द्वारा खरीदे गए थे। जनवरी २०१८ में, इन्हें २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और राहुल त्रिपाठी · और देखें »

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद के एक प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम है। यह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का मूल-स्थान भी है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम · और देखें »

राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता

राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता (या सभी मैच खेलने का टूर्नामेंट/प्रतियोगिता) एक प्रतियोगिता का नियम है जिसमें प्रत्येक प्रतियोगी टीम अपने पूरे मैच खेलती है ये प्रारूप आमतौर पर क्रिकेट में ही प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता · और देखें »

रेलवे क्रिकेट टीम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और रेलवे क्रिकेट टीम · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और लखनऊ · और देखें »

शिमोगा

केलादि शिवप्पा नायक की मूर्ति शिमोगा जिले की स्थिति शिमोगा भारत के कर्नाटक प्रान्त के मध्य में स्थित एक शहर है। इसका आधिकारिक नाम 'शिवमोग्गा' है। यह शिमोगा जिले का मुख्यालय भी है। नगर तुंगा नदी के किनारे स्थित है। यह नगर पश्चिमी घाट के पर्वतीय क्षेत्र का प्रवेशद्वार है। यह नगर समुद्रतल से 569 मीटर की ऊँचाई पर है। इसके चारों ओर हरे-भरे धान के क्षेत्र और नारियल के वृक्षों के समूह हैं। २०११ की जनगणना के अनुसार नगर की जनसंख्या 322,428 है। श्रेणी:कर्नाटक श्रेणी:कर्नाटक के शहर.

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और शिमोगा · और देखें »

श्रेयस गोपाल

रामास्वामी श्रेयस गोपाल (Ramaswamy Shreyas Gopal) (जन्म; ०४ सितम्बर १९९३, बैंगलोर, कर्नाटक, भारत) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। ये बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं इसलिए ये एक हरफनमौला खिलाड़ी है। श्रेयस गोपाल कर्नाटक के घरेलू क्रिकेट में कई प्रारूपों में कप्तान भी रह चुके हैंजैसे अंडर १३, अंडर १५, अंडर १६ और अंडर १९ में भी। ये २०१४ से इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स के लिए खेलते हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और श्रेयस गोपाल · और देखें »

सुधीर असनानी

सुधीर असनानी (Sudhir Asanani) (जन्म;०७ दिसम्बर १९६० भोपाल,मध्य प्रदेश,भारत) एक भारतीय क्रिकेट अम्पायर है जो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट,टेस्ट क्रिकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तानी करते हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और सुधीर असनानी · और देखें »

सुरेश रैना

सुरेश रैना (سریش رائنا (जन्म २७ नवम्बर १९८६) भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है। वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज है। वे घरेलू क्रिकेट के सभी रूपों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलता है और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के उप कप्तान है। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा कैच पकङे है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैच खेले है। रैना १८ वर्ष की आयु में श्रीलंका के खिलाफ २००५ में अपने एक दिवसीय कैरियर की शुरुआत की और २०१० में अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ ही की। रैना भारत की विश्व कप २०११ की विजेता टीम का हिस्सा था। लेकिन विशेषज्ञों ने उनकी तकनीक अक्सर विशेष रूप से तेजी और छोटी गेंदों के खिलाफ सवाल उठाया गया है। उनका औसत विदेशी धरती पर इसे समर्थन करता है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और सुरेश रैना · और देखें »

स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट टेरेंस रोजर बिन्नी(जन्म 3 जून 1984) एक भारतीय क्रिकेटर है जो घरेलू रणजी ट्रॉफीमैच कर्नाटक की ओर से खेलते है। बिन्नी दाएँ हाथ से बल्लेबाजी तथा मध्यम गति की गेंदबाजी करते है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और स्टुअर्ट बिन्नी · और देखें »

हैदराबाद

हैदराबाद (तेलुगु: హైదరాబాదు,उर्दू: حیدر آباد) भारत के राज्य तेलंगाना तथा आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी है, जो दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। प्राचीन काल के दस्तावेजों के अनुसार इसे भाग्यनगर के नाम से जाना जाता था। आज भी यह प्राचीन नाम अत्यन्त ही लोकप्रिय है। कहा जाता है कि किसी समय में इस ख़ूबसूरत शहर को क़ुतुबशाही परम्परा के पाँचवें शासक मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरूप भेंट किया था, उस समय यह शहर भागनगर के नाम से जाना जाता था। भागनगर समय के साथ हैदराबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसे 'निज़ामों का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है। यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों में से एक है और भारत में सूचना प्रौधोगिकी एवं जैव प्रौद्यौगिकी का केन्द्र बनता जा रहा है। हुसैन सागर से विभाजित, हैदराबाद और सिकंदराबाद जुड़वां शहर हैं। हुसैन सागर का निर्माण सन १५६२ में इब्राहीम कुतुब शाह के शासन काल में हुआ था और यह एक मानव निर्मित झील है। चारमीनार, इस क्षेत्र में प्लेग महामारी के अंत की यादगार के तौर पर मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने १५९१ में, शहर के बीचों बीच बनवाया था। गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया यह शहर ख़ूबसूरत इमारतों, निज़ामी शानो-शौक़त और लजीज खाने के कारण मशहूर है और भारत के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग अहमियत रखता है। निज़ामों के इस शहर में आज भी हिन्दू-मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द्र से एक-दूसरे के साथ रहकर उनकी खुशियों में शरीक होते हैं। अपने उन्नत इतिहास, संस्कृति, उत्तर तथा दक्षिण भारत के स्थापत्य के मौलिक संगम, तथा अपनी बहुभाषी संस्कृति के लिये भौगोलिक तथा सांस्कृतिक दोनों रूपों में जाना जाता है। यह वह स्थान रहा है जहां हिन्दू और मुसलमान शांतिपूर्वक शताब्दियों से साथ साथ रह रहे हैं। निजामी ठाठ-बाट के इस शहर का मुख्य आकर्षण चारमीनार, हुसैन सागर झील, बिड़ला मंदिर, सालारजंग संग्रहालय आदि है, जो देश-विदेश इस शहर को एक अलग पहचान देते हैं। यह भारतीय महानगर बंगलौर से 574 किलोमीटर दक्षिण में, मुंबई से 750 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में तथा चेन्नई से 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी समय नवाबी परम्परा के इस शहर में शाही हवेलियाँ और निज़ामों की संस्कृति के बीच हीरे जवाहरात का रंग उभर कर सामने आया तो कभी स्वादिष्ट नवाबी भोजन का स्वाद। इस शहर के ऐतिहासिक गोलकुंडा दुर्ग की प्रसिद्धि पार-द्वार तक पहुँची और इसे उत्तर भारत और दक्षिणांचल के बीच संवाद का अवसर सालाजार संग्रहालय तथा चारमीनार ने प्रदान किया है। वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार इस महानगर की जनसंख्या ६८ लाख से अधिक है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और हैदराबाद · और देखें »

हैदराबाद क्रिकेट टीम (भारत)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और हैदराबाद क्रिकेट टीम (भारत) · और देखें »

विनय कुमार

विनय कुमार (जन्म: जन्म १२ फ़रवरी १९८४) भारत के एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और विनय कुमार · और देखें »

विनीत कुलकर्णी

विनीत कुलकर्णी' (जन्म 6 अक्टूबर 1979) भारतीय क्रिकेट अंपायर हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और विनीत कुलकर्णी · और देखें »

वीरेंद्र शर्मा

वीरेंद्र शर्मा भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यह वर्तमान में एम्पायर हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और वीरेंद्र शर्मा · और देखें »

गुवाहाटी

गुवाहाटी असम राज्य की राजधानी शहर है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। इस आधुनिक संसार में, जहां सभी कुछ हाइटैक है, वहाँ पिकॉक आइलैंड में बने सुंदर शिव मंदिर में छेनी की धार और हाथ के कौशल से वास्तुकला के आश्चर्यजनक काम की तुलना करना एक कठिन काम है। प्राचीन काल में इस महानगर् को प्राग्ज्योतिस्पुर के नाम से जाना जाता था, जो की प्राचीन असम (कामरूप) की राजधानी थी। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और गुवाहाटी · और देखें »

ग्रीन पार्क स्टेडियम

ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर, उत्तर प्रदेश स्थित 32,000 दर्शक क्षमता वाला एक बहुद्देशीय मैदान है। यह उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का गृह मैदान भी है। यह मैदान गंगा नदी के किनारे स्थित है। यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र क्रिकेट मैदान है जहाँ नियमित तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होते हैं। यह मैदान 22 सितम्बर 2016 को भारत व न्यूजीलैंड के मध्य टेस्ट मैच आयोजित करके भारतीय क्रिकेट टीम के 500वें टेस्ट मैच का गवाह बना था। इस स्टेडियम ने आईपीएल में गुजरात लॉयन्स के 2016 संस्करण व 2017 संस्करण के 2-2 मैच आयोजित किये थे। इस स्टेडियम में अब तक 22 टेस्ट मैच, 14 एकदिवसीय मैच तथा एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैच आयोजित किया है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और ग्रीन पार्क स्टेडियम · और देखें »

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। भारत सरकार ने 2008 में गंभीर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और गौतम गंभीर · और देखें »

गोकुल शर्मा

25 दिसंबर 1985 को असम के गुवाहाटी में पैदा हुए गोकुल शर्मा वर्तमान में असम की रणजी क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य हैं। गोरखा मूल के गोकुल ने असम के लिए अपना पहला मैच साल 2004 में अपने ही गृहनगर गुवाहाटी में तमिलनाडू के ख़िलाफ़ खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आगाज किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं ऑफ स्पिनर गोकुल ने उस मैच में 29 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी झटके थे। गोकुल ने अब तक अपने प्रथम श्रेणी करियर के 41 मैचों में पांच शतको के साथ 1963 रन बनाए हैं। गेंदबाजी करते हुए अन्होंने 8 विकेट भी अपने नाम किए हैं।   गोकुल शर्मा भारत में सबसे ज्यादा प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले गोरखा क्रिकेटर भी हैं। उनके अलावा सर्विसेज की तरफ से रिकार्ड 23 सालों तक क्रिकेट खेलने वाले धनश्याम थापा ने 1977 से 2000 के बीच 25 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 885 रन बनाए थे। इस तरह गोकुल भारत के सबसे सफल गोरखा प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी हैं। भारत के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले अन्य गोरखा क्रिकेटर में सर्विसेज के आर थापा ने भी 1985-86 में 1 रणजी मुकाबला खेला था। 30 साल के हो चले गोकुल सीमित ओवर के मुकाबलों मे असम के उपयोगी आलराउंडर में शुमार किए जीते हैं, उन्होंने 35 घरेलू वनडे में 604 रन बनाने के अलावा 24.16 की औसत से 24 विकेट भी चटकाएं हैं। साथ ही 21 टी 20 मैच में 140 रन के अतिरिक्त 12 विकेट भी झटके हैं। श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी‎ श्रेणी:गोर्खा श्रेणी:असम के खिलाड़ी.

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और गोकुल शर्मा · और देखें »

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनका जन्म २ सितम्बर १९८८ को दिल्ली में हुआ था। ये मुख्य रूप से एक गेंदबाज है जो दाहिने हाथ से गेंदबाजी करते हैं। इशांत शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सभी प्रारूपों टेस्ट, वनडे क्रिकेट और ट्वेन्टी- ट्वेन्टी क्रिकेट खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में ये २०१६ से अब तक राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के लिए खेलते हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और इशांत शर्मा · और देखें »

करुण नायर

करुण कालधर्न नायर (अंग्रेजी:Karun Kaladharan Nair/मलयालम: കരുൺ നായർ) (जन्म ०६ दिसम्बर १९९१, जोधपुर, राजस्थान) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है ये मुख्य रूप से बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। नायर दाईनें हाथ से बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी भी दाईनें हाथ से ही करते हैं। घरेलू खेलों में ये कर्नाटक के लिए खेलते है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग से दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। करुण नायर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप से भारत–ज़िम्बाब्वे श्रृंखला २०१६ की ११ जून २०१६ को की थी। इंग्लैंड के साथ खेलते हुए अपने तिसरे टेस्ट मैच 19 दिसम्बर 2016 को भारत की ओर से खेलते हुए एम ए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई में अपने कैरियर के तिसरे पारी में नाबाद 303 रनों की पारी खेली। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और करुण नायर · और देखें »

कर्नाटक क्रिकेट टीम

कर्नाटक से एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले कर्नाटक क्रिकेट टीम भारतीय राज्य कर्नाटक की अन्तर्राज्यीय स्तर की क्रिकेट टीम है। यह टीम रणजी ट्रॉफी के एलाइट समूह की सबसे शक्तिशालि टीमों में से एक है। टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत से अग्रणी क्रिकेटर दिये हैं। इस टीम ने छः बार रणजी ट्रॉफी जीती है तथा ५ बार द्वितीय स्थाण पर रही है, जिसमें पूर्व मैसूर टीम २ बार अग्रणी रही थी। इस टीम का गृहस्थान मैदान बंगलुरु स्थित चिन्नास्वामी स्टेडियम है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और कर्नाटक क्रिकेट टीम · और देखें »

कानपुर

कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का संदेश दे रहा है। यहाँ की आबादी लगभग २७ लाख है। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और कानपुर · और देखें »

के एल राहुल

कन्नौर लोकेश राहुल सामान्यतः केएल राहुल के रूप में जाने जाते हैं और इनके अलावा ये लोकेश राहुल के रूप में भी जाने जाते हैं ' राहुल घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं, जो एक भारतीय क्रिकेटर है। इनका (जन्म 18 अप्रैल 1992) को हुआ था। ये एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और सामयिक विकेट-कीपर है ' राहुल 2010 आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए खेले थे। इनके अलावा ये 2014 में 2013 में आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। इनको नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद से 1 करोड़ में खरीदा था। राहुल मेलबर्न में 2014-15 टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ पहली बार आये और अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरूआत की थी। सिडनी में अपने दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक 110 रन बनाए और इंगलैंड के खिलाफ 18 दिसंबर 2016 को टेस्ट मैच में लोकेश ने 199 रन बनाऐ थे। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और के एल राहुल · और देखें »

अनिल दांडेकर

अनिल दांडेकर भारतीय अंपायर हैं और कई घरेलू मैचों में अंपायर रह चुके हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और अनिल दांडेकर · और देखें »

अनुरीत सिंह

अनुरीत सिंह या कथूरिया अनुरीत सिंह (अंग्रेजी:Kathuria Anureet Singh) (जन्म ०२ मार्च १९८८) भारतीय क्रिकेट टीम के एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं। अनुरीत दाहिने हाथ से मध्यम गति की गेंदबाज तथा दाहिने हाथ से ही बल्लेबाजी भी करते है। इन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत २००७ में रेलवे की तरफ से खेलते हुए की थी। इन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत नवम्बर २००८ में कर्नाटक के खिलाफ की थी। अनुरीत २०१४ से इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हैं। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और अनुरीत सिंह · और देखें »

असम क्रिकेट टीम

श्रेणी:भारत की क्षेत्रीय क्रिकेट टीम.

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और असम क्रिकेट टीम · और देखें »

अंबाती रायडू

अंबटि तिरुपति रायुडु (అంబటి రాయుడు; जन्म: 23 सितम्बर 1985 को गुंटूर, आन्ध्र प्रदेश), एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वो दायें हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और दायें हाथ के ऑफ़-ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी घरेलू भारतीय प्रथम श्रेणी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करता है और सूची में एक से मेल खाते हैं, और ट्वेंटी -२० टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस से खेलते थे। 2018 मे चेन्नई सूपर किंग्ज के लिए खेल रहे है । रायुडू २००१-०२ भारतीय क्रिकेट में अपने प्रथम श्रेणी कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं, हैदराबाद के लिए खेलने से अपने कैरियर शुरू किया। मजबूत घरेलू फॉर्म भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान के रूप में उसे इन्स्ततेद जो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं, उस के ध्यान में लाया, वह अपने प्रारम्भिक दौर में अगले सचिन तेंदुलकर के रूप में कहा जाता है, लेकिन मैदान पर घटनाओं और विवादों की २३ सितंबर १९८५ एक शृंखला के साथ किया गया था घरेलू बोर्डों राष्ट्रीय टीम से उसकी ओस्त्रसिसेशन का नेतृत्व कियाl भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उसको हालांकि वह कारण २००७ में बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के साथ अपने हस्ताक्षर करने के लिए भारतीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया था २००९ में एक आम माफी के प्रस्ताव से वह उसे भारतीय घरेलू क्रिकेट में वापसी करने की इजाजत दी, लीग के साथ अपने अनुबंध को रद्द कर दिया गया हैl २०१३ में, रायुडू वह आखिर में २४ जुलाई २०१३ पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में वरिष्ठ भारतीय पक्ष के लिए अपनी शुरुआत की जहां जिम्बाब्वे को दौरे पर राष्ट्रीय टीम के लिए बुलाया गया था। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और अंबाती रायडू · और देखें »

अंकित राजपूत

अंकित सिंह राजपूत (जन्म ०४ दिसंबर १९९३) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। ये एक दाहिने हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं जिन्होंने २०१२-१३ रणजी ट्रॉफी के दौरान अपनी शुरुआत की थी। इन्होंने उस सत्र में १८ मैचों में ३१ विकेट लिए थे। इसके बाद इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हस्ताक्षर किया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने रिकी पोंटिंग को अपने पहले ही ओवर में आउट कर दिया था। इसके बाद ६ फरवरी २०१६ को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें खरीद लिया था। इसके बाद जनवरी २०१८ में, उन्हें २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने ३ करोड़ में खरीदा। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और अंकित राजपूत · और देखें »

उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम · और देखें »

उन्मुक्त चन्द

उन्मुक्त चन्द (Unmukt Chand.) (जन्म;२३ मार्च १९९३, दिल्ली) एक भारतीय घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी है जो दिल्ली के लिए खेलते हैं जबकि ये इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स के लिए खेलते हैं। उन्मुक्त चन्द मुख्य रूप से एक बल्लेबाज है जो दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। ये पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे। .

नई!!: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए 2017-18 और उन्मुक्त चन्द · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »