लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

सूची महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे,महाराष्ट्र में स्थित एक क्रिकेट स्टेडियम है पहले इस स्टेडियम का नाम सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम था। .

6 संबंधों: पुणे, भारतीय क्रिकेट टीम, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र क्रिकेट टीम, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, किंग्स इलेवन पंजाब

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और पुणे · और देखें »

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय टीम दो बार क्रिकेट विश्वकप (१९८३ और २०११) अपने नाम कर चुकी है। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री हैं। .

नई!!: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और भारतीय क्रिकेट टीम · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र क्रिकेट टीम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम · और देखें »

राइजिंग पुणे सुपरजायंट

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (अंग्रेजी: Rising Pune Supergiants) जिसका संक्षिप्त रूप (आरपीएस) एक क्रिकेट टीम है जो महाराष्ट्र,पुणे की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में दो सालों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेगी। इसकी जगह पहले चेन्नई सुपर किंग्स थी लेकिन स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो सालो के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। आरपीएसजी समूह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के स्वामी है। इस टीम का नाम १८ जनवरी २०१६ को घोषित कर दिया था कि २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में नई टीम के तौर खेलेगी तथा इनके अलावा गुजरात लॉयन्स भी दो सालों के लिए खेलेगी पहले उसकी जगह राजस्थान रॉयल्स खेलती थी। संजीव गोनका राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मालिक है तथा स्टीव स्मिथ २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करेंगे और टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग है। हालांकि २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। .

नई!!: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और राइजिंग पुणे सुपरजायंट · और देखें »

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग की पंजाब फ्रैन्चाइज़ी है अर्थात आईपीएल की एक टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलती है। वर्तमान में टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन हैं। इनसे पहले टीम के कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवराज सिंह तथा वीरेंद्र सहवाग भी रह चुके हैंतथा ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली भी कप्तानी कर चुके है। टीम के कोच ब्रैड हॉज हैं। टीम के मालिक वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा,वाडिया ग्रुप के नेस वाडिया,डाबर कम्पनी के मोहित बर्मन और करण पॉल है। टीम का घरेलू स्टेडियम पीसीए स्टेडियम मोहाली है। २०१० के बाद अपने कुछ मैच धर्मशाला स्टेडियम में भी खेलता है। टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन २०१४ में रहा था जिसमें आईपीएल में फाइनल में पहुंची तथा चैंपियंस लीग ट्वेन्टी २० में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। .

नई!!: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और किंग्स इलेवन पंजाब · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »