लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राइजिंग पुणे सुपरजायंट

सूची राइजिंग पुणे सुपरजायंट

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (अंग्रेजी: Rising Pune Supergiants) जिसका संक्षिप्त रूप (आरपीएस) एक क्रिकेट टीम है जो महाराष्ट्र,पुणे की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में दो सालों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेगी। इसकी जगह पहले चेन्नई सुपर किंग्स थी लेकिन स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो सालो के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। आरपीएसजी समूह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के स्वामी है। इस टीम का नाम १८ जनवरी २०१६ को घोषित कर दिया था कि २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में नई टीम के तौर खेलेगी तथा इनके अलावा गुजरात लॉयन्स भी दो सालों के लिए खेलेगी पहले उसकी जगह राजस्थान रॉयल्स खेलती थी। संजीव गोनका राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मालिक है तथा स्टीव स्मिथ २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करेंगे और टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग है। हालांकि २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। .

16 संबंधों: चेन्नई सुपर किंग्स, पुणे, भारत, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान रॉयल्स, स्टीफन फ्लेमिंग, स्टीव स्मिथ, स्पॉट फिक्सिंग, गुजरात लॉयन्स, इंडियन प्रीमियर लीग, क्रिकेट, अंग्रेज़ी भाषा, २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग, २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की एक चेन्नई स्थित फ़्रैन्चाइज़ी है। जिसके २००८ से २०१५ तक कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे तथा टीम के कोच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे। २०१६ में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आने के कारण टीम को २ सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो न तो २०१६ में हिस्सा ले पाई और न ही २०१७ में खेल पाएगी। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेल रही है जिसके कप्तान भी महेन्द्र सिंह धोनी है। टीम का मूल ग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम, चेपौक, चेन्नई है। इसके ब्रैंड एम्बैसेडर प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि है। स्थापना के समय टीम का नाम चेन्नई सुपरस्टार्स रखा गया था जो कि बाद में बदल दिया गया था। २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग के हिसाब से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना रहे हैं जो अभी २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स टीम के कप्तान थे। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और चेन्नई सुपर किंग्स · और देखें »

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और पुणे · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और भारत · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे,महाराष्ट्र में स्थित एक क्रिकेट स्टेडियम है पहले इस स्टेडियम का नाम सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम था। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम · और देखें »

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७-०८ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज २००७-२००८ के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को २-० से हराया उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई। धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और २००९ में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। धोनी लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी टीम की कप्तानी छोड़ी। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और महेंद्र सिंह धोनी · और देखें »

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स, इंडियन प्रीमियर लीग की एक जयपुर स्थित फ्रैन्चाइज़ है। जुबिन भरूचा इस टीम के वर्तमान प्रशिक्षक (कोच) व कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं जिन्हें २०१८ की नीलामी में रिटेन किया गया। इस टीम का घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर है। इस टीम का शुभंकर है शेर, जिसे मूछू सिंह कहते हैं।.

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और राजस्थान रॉयल्स · और देखें »

स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और स्टीफन फ्लेमिंग · और देखें »

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के तीनों प्रारूपों के कप्तान भी हैं। 23 दिसंबर 2015 को, 2014-15 सत्र के लिए स्मिथ को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के नाम पर सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 2014 में, मार्टिन क्रो ने जो रूट, केन विलियमसन और विराट कोहली के साथ स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट के युवा फैब चार में से एक के रूप में वर्णित किया। ब्रिसबेन के एशेज श्रृंखला 2017 पहले टेस्ट में, स्मिथ ने श्रृंखला की पहली शताब्दी में नाबाद 141 रन बनाये, जो संयोगवश अपनी 105 वीं पारी में उनका 21 वां टेस्ट शतक था - वह डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के बाद 21 टेस्ट शतक बनाने में तीसरे सबसे तेज हैं। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और स्टीव स्मिथ · और देखें »

स्पॉट फिक्सिंग

स्पॉट फिक्सिंग अथवा स्पॉट स्थिरण खेलों में अवैध कार्यों के लिए काम में लिया जाता है जहाँ खेल का एक विशेष भाग स्थिर कर दिया जाता है। उदाहरण के लिए क्रिकेट के खेल में नो बॉल या वाइड गेंद या विकेट पतन का समय निर्धारण अथवा फुटबॉल के खेल में प्रथम समय गेंद को बाहर से अन्दर फेंकने का समय या बिना गोल के ही गोल रेखा को पार करना जैसे छोटे कार्य भी सम्मिलित हैं। यह आवश्यक नहीं की स्पॉट स्थिरण खेल के परिणाम को प्रभवित करे लेकिन फिर भी वे बुकी से पैसे कमा लेते हैं। यह शब्द कुछ वर्षों पूर्व ही चर्चा में आया। इस प्रकार यह मैच स्थिरण से अलग है जहाँ पूरा खेल ही पूर्व निर्धारित होता है अथवा भ्रष्ट खिलाड़ी (अथवा आधिकारी) एक हाशिया रखते हैं जिससे की सामने वाली टीम आसानी से जीत सके। स्पॉट स्थिरण को पहचानना मैच स्थिरण से कहीं मुश्किल है। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और स्पॉट फिक्सिंग · और देखें »

गुजरात लॉयन्स

गुजरात लॉयन्स एक क्रिकेट फ्रेंचाइज है जो राजकोट,गुजरात पर आधारित है और केवल २ संस्करणों के लिए इसे इंडियन प्रीमियर लीग में चयनित किया गया था। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग संस्करण में दो टीमों पर २ सालों के लिए प्रतिबंधित किया गया था इसके बदले दो नई टीमें खेलेंगी। जिसमें गुजरात लॉयन्स एक है। टीम का नेतृत्व भारतीय क्रिकेट टीम के सुरेश रैना. ने किया था। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लॉयन्स · और देखें »

इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग (संक्षिप्त में IPL) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित ट्वेन्टी ट्वेन्टी प्रतियोगिता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के भारत में एक पेशेवर ट्वेन्टी ट्वेन्टी क्रिकेट लीग भारतीय शहरों का प्रतिनिधित्व मताधिकार टीमों द्वारा हर साल चुनाव लड़ा है। लीग, 2007 में भारत (बीसीसीआई) के सदस्य ललित मोदी ने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया, अप्रैल और हर साल के मई के ऊपर निर्धारित है। 2016 में आईपीएल का टाइटल प्रायोजक विवो इलेक्ट्रॉनिक्स, इस प्रकार लीग को आधिकारिक तौर पर विवो इंडियन प्रीमियर लीग के रूप में जाना जाता है। आईसीसी भविष्य यात्रा कार्यक्रम में एक विशेष विंडो है। आईपीएल दुनिया में सबसे-भाग लिया क्रिकेट लीग है और सभी खेल लीग के बीच छठे स्थान पर है। 2010 में आईपीएल बन गया दुनिया में पहली बार खेल के आयोजन यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। आईपीएल की ब्रांड वैल्यू अमेरिकी मूल्यांकन, गूंथा हुआ आटा और फेल्प्स के एक प्रभाग द्वारा अमेरिका में 2015 में 3.5 अरब $ होने का अनुमान था। बीसीसीआई के मुताबिक, 2015 आईपीएल सीजन भारतीय अर्थव्यवस्था के जीडीपी में 11.5 लाख ₹ (अमेरिका $ 182 मिलियन) का योगदान दिया। 13 टीमों को लीग के पहले सत्र के बाद से प्रतिस्पर्धा करने के लिए है, छह में कम से कम एक बार खिताब जीत लिया है। जबकि राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक बार जीत लिया है तथा मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार और कोलकाता नाइट राइडर्स, ने दो बार जीत लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा चैंपियन 2018 के मौसम जीत चुके हैं। 2014 तक इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन टीमों को चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 2015 में बंद किया गया था और तब से मृत हो गया है। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

क्रिकेट

क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ १५९८ में मिलता है, अब यह १०० से अधिक देशों में खेला जाता है। क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, इसका उच्चतम स्तर टेस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें इंडिया(भारत), ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं। अप्रैल 2018 में, आईसीसी ने घोषणा की कि वह 1 जनवरी 2019 से अपने सभी 104 सदस्यों को ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय की मान्यता प्रदान करेगी। वरीयता में टेस्ट क्रिकेट के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को गिना जाता है जिसका 2011 का क्रिकेट विश्वकप भारत ने जीता था; इस टूर्नामेंट को २०० से अधिक देशों में टेलीविजन पर दिखाया गया था और अनुमानतः २ बिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था। एक क्रिकेट मुकाबले में ११ खिलाड़ियों के दो दल होते हैं इसे घास के मैदान में खेला जाता है, जिसके केन्द्र में भूमि की एक समतल लम्बी पट्टी होती है जिसे पिच कहते हैं। विकेट लकड़ी से बनी होती हैं, जिसे पिच के प्रत्येक सिरे में लगाया जाता है और उसका प्रयोग एक लक्ष्य के रूप में किया जाता है। गेंदबाज क्षेत्ररक्षण टीम का एक खिलाड़ी होता है, जो गेंदबाजी के लिए एक सख्त, चमड़े की मुट्ठी के आकार की क्रिकेट की गेंद को एक विकेट के पास से दूसरे विकेट की और डालता है, जिसे विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी बल्लेबाज के द्वारा बचाया जाता है। आम तौर पर गेंद बल्लेबाज के पास पहुँचने से पहले एक बार टप्पा खाती है। अपने विकेट की रक्षा करने के लिए बल्लेबाज लकड़ी के क्रिकेट के बल्ले से गेंद को खेलता है। इसी बीच गेंदबाज की टीम के अन्य सदस्य मैदान में क्षेत्ररक्षक के रूप में अलग-अलग स्थितियों में खड़े रहते हैं, ये खिलाड़ी बल्लेबाज को दौड़ बनाने से रोकने के लिए गेंद को पकड़ने का प्रयास करते हैं और यदि सम्भव हो तो उसे आउट करने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज यदि आउट नहीं होता है तो वो विकेटों के बीच में भाग कर दूसरे बल्लेबाज ("गैर स्ट्राइकर") से अपनी स्थिति को बदल सकता है, जो पिच के दूसरी ओर खड़ा होता है। इस प्रकार एक बार स्थिति बदल लेने से एक रन बन जाता है। यदि बल्लेबाज गेंद को मैदान की सीमारेखा तक हिट कर देता है तो भी रन बन जाते हैं। स्कोर किए गए रनों की संख्या और आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या मैच के परिणाम को निर्धारित करने वाले मुख्य कारक हैं। यह कई बातों पर निर्भर करता है कि क्रिकेट के खेल को ख़त्म होने में कितना समय लगेगा। पेशेवर क्रिकेट में यह सीमा हर पक्ष के लिए २० ओवरों से लेकर ५ दिन खेलने तक की हो सकती है। खेल की अवधि के आधार पर विभिन्न नियम हैं जो खेल में जीत, हार, अनिर्णीत (ड्रा), या बराबरी (टाई) का निर्धारण करते हैं। क्रिकेट मुख्यतः एक बाहरी खेल है और कुछ मुकाबले कृत्रिम प्रकाश (फ्लड लाइट्स) में भी खेले जाते हैं। उदाहरण के लिए, गरमी के मौसम में इसे संयुक्त राजशाही, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाता है जबकि वेस्ट इंडीज, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में ज्यादातर मानसून के बाद सर्दियों में खेला जाता है। मुख्य रूप से इसका प्रशासन दुबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा किया जाता है, जो इसके सदस्य राष्ट्रों के घरेलू नियंत्रित निकायों के माध्यम से विश्व भर में खेल का आयोजन करती है। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले पुरूष और महिला क्रिकेट दोनों का नियंत्रण करती है। हालांकि पुरूष, महिला क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं पर नियमों के अनुसार महिलाएं पुरुषों की टीम में खेल सकती हैं। मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप, आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका और वेस्टइंडीज में क्रिकेट का पालन किया जाता है। नियम संहिता के रूप में होते हैं जो, क्रिकेट के कानून कहलाते हैं और इनका अनुरक्षण लंदन में स्थित मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एम सी सी) के द्वारा किया जाता है। इसमें आई सी सी और अन्य घरेलू बोर्डों का परामर्श भी शामिल होता है। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और क्रिकेट · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

२०१६ इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग के २०१६ का सीज़न जो कि आईपीएल ९ या विवो आईपीएल २०१६ के नाम से भी जाना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग जिसका कर्ताधर्ता बीसीसीआई है इनकी शुरुआत २००७ में की थी और यह आईपीएल का ९वाँ सीज़न है। यह आईपीएल ०८ अप्रैल २०१६ को प्रारम्भ होगा तथा २९ मई २०१६ को फाइनल होगा। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१७ इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग का २०१७ का सीज़न (अग्रेज़ी:Indian Premier League, 2017 or IPL2017) जो कि आईपीएल १० (अग्रेज़ी: IPL 10) के नाम से भी जाना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), जिसका कर्ताधर्ता बीसीसीआई है, की शुरूआत २००७ में हुई थी और यह आईपीएल का १०वाँ संस्करण था। इस आईपीएल का पहला मैच ५ अप्रैल खेला गया था जबकि फाइनल मैच २१ मई को खेला गया था। .

नई!!: राइजिंग पुणे सुपरजायंट और २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »