लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोनाली ठाकुर

सूची मोनाली ठाकुर

मोनाली ठाकुर (का जन्म 3 नवम्बर 1985 को कोलकत्ता, भारत में हुआ) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में गाती हैं। .

26 संबंधों: एक पहेली लीला, दम लगा के हईशा, दूल्हा मिल गया, नुसरत भरुचा, न्यूयॉर्क, प्रीतम, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, बदमाश कंपनी, बाङ्ला भाषा, बिल्लू (फ़िल्म), भारत, रेस (२००८ फ़िल्म), लता मंगेशकर, शमा सिकंदर, शास्त्रीय संगीत, सोनू निगम, हिन्दी सिनेमा, हिबा नवाब, जानेमन (2006 फ़िल्म), गोलमाल 3, आशा भोंसले, कोलकाता, अदा खान, अनजाना अनजानी, अनु मलिक, अब्बास-मस्तान

एक पहेली लीला

एक पहेली लीला एक भारतीय थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन बॉबी खान नें किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृशन कुमार और अहमद खान ने किया है। फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक पुनर्जन्म की कहानी हैं। फिल्म की कहानी 300 साल पहले की है। लीला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे लीला की अधूरी कहानी पूरी होती जब वे आज के समय में वापस जन्म लेते हैं। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और अच्छी कमाई के साथ हिट हुई। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और एक पहेली लीला · और देखें »

दम लगा के हईशा

दम लगा के हईशा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और दम लगा के हईशा · और देखें »

दूल्हा मिल गया

दूल्हा मिल गया (दुल्हा मिल गया, دولھا مل گیا, Found A Groom) मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित 2010 की एक बॉलीवुड रोमांस फिल्म है। सुष्मिता सेन, इशिता शर्मा और फरदीन खान इसके मुख्य कलाकार हैं। फिल्म 8 जनवरी 2010 को रिलीज़ की गई और वह 2010 में रिलीज होने वाली सबसे पहली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी (उसी दिन दूसरी फिल्म प्यार इम्पॉसिबल भी रिलीज़ की गई).

नई!!: मोनाली ठाकुर और दूल्हा मिल गया · और देखें »

नुसरत भरुचा

नुसरत भरुचा (जन्म 17 मई 1985) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। इन्होनें लव सेक्स और धोखा, प्यार का पंचनामा, कल किसने देखा, आकाश वाणी, डर @द मॉल, मेरुठिया गैंगस्टर और प्यार का पंचनामा 2 में अभिनय किया है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और नुसरत भरुचा · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: मोनाली ठाकुर और न्यूयॉर्क · और देखें »

प्रीतम

प्रीतम चक्रबोर्ती (चक्रवर्ती) (बंगाली: প্রীতম চক্রবর্ত্তী) जिन्हें प्रीतम के नाम से बेहतर जाना जाता है, (14 जून 1971) बॉलीवुड फिल्मों के एक प्रख्यात भारतीय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक, वादक और रिकार्ड निर्माता है जो वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं।। लगभग डेढ़ दशकों में फैले कैरियर में, प्रीतम ने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है। कई शैलियों को कवर कर चुके प्रीतम भारत में सबसे बहुमुखी संगीत संगीतकारों में से एक हैं। वह 2 फिल्मफेयर पुरस्कार, 4 जी सिने अवार्ड्स, 3 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 3 आईफा पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार जीत चुके हैं। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और प्रीतम · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

बदमाश कंपनी

बदमाश कंपनी मुख्य अभिनेताओं के रूप में शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, मेइयनग चंग और वीर दास द्वारा अभिनीत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, अभिनेता से निर्देशक बने परमीत सेठी द्वारा निर्देशित 2010 में बनी अपराध-हास्य चलचित्र (फ़िल्म) है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और बदमाश कंपनी · और देखें »

बाङ्ला भाषा

बाङ्ला भाषा अथवा बंगाली भाषा (बाङ्ला लिपि में: বাংলা ভাষা / बाङ्ला), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फ़ैले हैं। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और बाङ्ला भाषा · और देखें »

बिल्लू (फ़िल्म)

बिल्लू २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका मूल शीर्षक बिल्लू बारबर था और संयुक्त राज्य अमेरिका में यह अपने मूल शीर्षक के साथ ही प्रदर्शित हुई। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अभिनय इरफ़ान ख़ान, शाहरुख खान, लारा दत्ता, ओम पुरी, राजपाल यादव और असरानी का है। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, और प्रियंका चोपड़ा एक आयटम गीत में अतिथि भूमिका में हैं। फ़िल्म 13 फ़रवरी 2009 को जारी की गई। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और बिल्लू (फ़िल्म) · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और भारत · और देखें »

रेस (२००८ फ़िल्म)

रेस अब्बास-मस्तान निर्देशित और टिप्स फ़िल्म्स बैनर तले बनी २००८ की बॉलीवुड रहस्य से भरपूर फ़िल्म है। यह फ़िल्म २१ मार्च २००८ को जारी की गयी जिसमें मुख्य कलाकार सैफ़ अली ख़ान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी हैं। फ़िल्म में दिलीप ताहिल और जॉनी लीवर भी रहस्यमयी और हास्य कलाकरों की भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म मुख्यतः डरबन और दुबई में फ़िल्माई गयी है, रेस एक हास्य, रहस्य और एक्शन से भरपूर फ़िल्म है जिसमें भाई की प्रतिद्वंद्विता, विश्वासघात और जुनून के विषयों की को बखूबी दिखाया गया है। यह १९९८ की हॉलीवुड फ़िल्म गुडबाय लवरपर शिथिल आधारित है। यह बॉलीवुड की २००८ की १० उच्चतम कमाई वाली फ़िल्मों में शामील है। रेस को तमिल में पंथायम और तेलुगू में रेस तेलुगू के रूप में डब (अनूदित) किया गया। २०१३ में फ़िल्म की उत्तरकृत्ति रेस 2 जारी की गयी। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और रेस (२००८ फ़िल्म) · और देखें »

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और लता मंगेशकर · और देखें »

शमा सिकंदर

शमा सिकंदर गैसावत का जन्म राजस्थान के मकराना शहर में ४ अगस्त १९८१ को हुआ था। शमा एक भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। शमा ने अंग्रेज़ी भाषा, हिन्दी भाषाओें के साथ उत्तर भारत और दक्षिण भारत की भाषाओं में कई फिल्मों, संगीत वीडियो और टेलीविजन कार्यक्रमों में काम किया है। अभिनय के अलावा, सिकंदर चॉकलेट बॉक्स फिल्म्स इंडिया प्राइवेट (लिमिटेड मुंबई भारत आधारित फिल्म निर्माण कंपन के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य करता है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और शमा सिकंदर · और देखें »

शास्त्रीय संगीत

भारतीय शास्त्रीय संगीत या मार्ग, भारतीय संगीत का अभिन्न अंग है। शास्त्रीय संगीत को ही ‘क्लासिकल म्जूजिक’ भी कहते हैं। शास्त्रीय गायन ध्वनि-प्रधान होता है, शब्द-प्रधान नहीं। इसमें महत्व ध्वनि का होता है (उसके चढ़ाव-उतार का, शब्द और अर्थ का नहीं)। इसको जहाँ शास्त्रीय संगीत-ध्वनि विषयक साधना के अभ्यस्त कान ही समझ सकते हैं, अनभ्यस्त कान भी शब्दों का अर्थ जानने मात्र से देशी गानों या लोकगीत का सुख ले सकते हैं। इससे अनेक लोग स्वाभाविक ही ऊब भी जाते हैं पर इसके ऊबने का कारण उस संगीतज्ञ की कमजोरी नहीं, लोगों में जानकारी की कमी है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और शास्त्रीय संगीत · और देखें »

सोनू निगम

सोनू निगम (जन्म: ३० जुलाई १९७३, फरीदाबाद, हरियाणा, भारत) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैँ। वे हिन्दी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। इन्होने बहुत से इन्डि-पॉप एलबम बनाए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और सोनू निगम · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हिबा नवाब

हिबा नवाब एक भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और हिबा नवाब · और देखें »

जानेमन (2006 फ़िल्म)

जानेमन 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और जानेमन (2006 फ़िल्म) · और देखें »

गोलमाल 3

गोलमाल 3 रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित एक 2010 बॉलीवुड हास्य फिल्म है। यह 2008 फिल्म गोलमाल रिटर्न्स की एक अगली कड़ी है, इस प्रायोजना मे अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े सहित पिछली फिल्म से अभिनेताओं के बहुमत सितारो के साथ नए कलाकार भी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, गोवा और हैदराबाद में 20 मार्च 2010 को शुरू कर दी गयी। गोलमाल 3 5 नवम्बर 2010 को जारी की गयी थी। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और गोलमाल 3 · और देखें »

आशा भोंसले

आशा भोंसले (जन्म: 8 सितम्बर 1933) हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका हैं। लता मंगेशकर की छोटी बहन और दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। उन्होने आर॰ डी॰ बर्मन से शादी की थी। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और आशा भोंसले · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और कोलकाता · और देखें »

अदा खान

अदा खान एक भारतीय टेलीविजन एवं फ़िल्म अभिनेत्री है। अदा मूल रूप से मुंबई महाराष्ट्र से है।इनके द्वारा कई टीवी सीरीज में काम किया गया है, जिनमे से अमृत मंथन,नागिन प्रमुख है। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और अदा खान · और देखें »

अनजाना अनजानी

अनजाना अनजानी 2010 की रुमानी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और ज़ायेद खान अभिनीत इस फ़िल्म का निर्माण नाडियाडवाल ग्रांडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसका संगीत विशाल-शेखर ने दिया है जिन्होंने सिद्धार्थ की पिछली तीन फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। सिनेमेटोग्राफी रवि के॰ चन्द्रन की है। अनजाना अनजानी २४ सितम्बर २०१० को जारी होनी थी लेकिन बाद में १ अक्टूबर २०१० को जारी की गई। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और अनजाना अनजानी · और देखें »

अनु मलिक

अनु मलिक हिन्दी फ़िल्मों के एक संगीतकार हैं। वह सरदार मलिक के पुत्र हैं। इन्होंने संगीत निर्माण का कार्य 1977 में शुरू किया। 1990 के दशक में यह कई सफल फिल्मों के गाने लिख चुके हैं। जिसमें फिर तेरी कहानी याद आई, बाज़ीगर, और जानम जैसे फिल्में शामिल है। हंटरवाली नामक फिल्म से इन्होंने अपने गायिकी का सफर शुरू किया। .

नई!!: मोनाली ठाकुर और अनु मलिक · और देखें »

अब्बास-मस्तान

अब्बास और मस्तान बर्मावाला दो भाई हैं जो बॉलीवुड में थ्रिलर और ऐक्शन फिल्मों के निर्देशन (डायरेक्शन) के लिए जाने जाते हैं। ये प्रायः अपनी फिल्मों में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु व करीना कपूर आदि को कास्ट करते हैं। इन दोनों ने बॉलीवुड की कुछ महान फ़िल्में डायरेक्ट की हैं जैसे: खिलाड़ी, बाज़ीगर, सोल्जर, अजनबी, बादशाह, ऐतराज़, हमराज़, 36 चाइना टाउन, रेस और रेस 2.

नई!!: मोनाली ठाकुर और अब्बास-मस्तान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »