लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिबा नवाब

सूची हिबा नवाब

हिबा नवाब एक भारतीय अभिनेत्री हैं। .

23 संबंधों: चैनल वी, तेरे शहर में, बरेली, भारत, महाराष्ट्र, मुम्बई, मेरी सासू माँ, ये रिश्ता क्या कहलाता है, लो हो गई पूजा इस घर की, शफ़क़ नाज़, शमीन मन्नान, सब टीवी, सात फेरे, स्टार प्लस, स्टार वन, हिबा नवाब, ज़ायरा वसीम, ज़ोया अफ़रोज़, ज़ी टीवी, जीजाजी छत पर हैं, अदा खान, अंजुम फाकीह, उत्तर प्रदेश

चैनल वी

चैनल वी स्टार समूह का एक टीवी चैनल है। चैनल वी एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक संगीत चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: हिबा नवाब और चैनल वी · और देखें »

तेरे शहर में

तेरे शहर में भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर 2 मार्च 2015 से शुरू हुआ। .

नई!!: हिबा नवाब और तेरे शहर में · और देखें »

बरेली

बरेली उत्तरी भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले में स्थित एक शहर है। यह उत्तर प्रदेश में आठवां सबसे बड़ा महानगर, और भारत का ५०वां सबसे बड़ा शहर है। रामगंगा नदी के तट पर बसा यह शहर रोहिलखंड के ऐतिहासिक क्षेत्र की राजधानी था। .

नई!!: हिबा नवाब और बरेली · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: हिबा नवाब और भारत · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: हिबा नवाब और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: हिबा नवाब और मुम्बई · और देखें »

मेरी सासू माँ

मेरी सासू माँ भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण ज़ी टीवी पर 26 जनवरी 2016 से सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे होता है। .

नई!!: हिबा नवाब और मेरी सासू माँ · और देखें »

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता है। यह स्टार प्लस पर 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ। अर्थात् इसका पहला प्रसारण 12 जनवरी 2009 को हुआ था। यह धारावाहिक एक परंपरागत विवाह में प्यार को दर्शाता है। इसका निर्माण राजन शाही व डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस ने किया है। 13 जनवरी 2012 को इसने सफलता पूर्वक 800 एपिसोड पूरे कर लिए थे। 5 जून 2017 को इस धारावाहिक ने 2400 एपिसोड पूरे कर लिए थे। एपिसोड की गणना के आधार पर यह भारत में प्रसारित होने वाला सबसे लम्बा हिंदी धारावाहिक हैं। साथ ही यह भारत का सबसे लंबा चलने वाला टीवी धारावाहिक है। शो उदयपुर स्थित राजस्थानी परिवार के दैनिक जीवन पर केंद्रित है। यह राजन शाही के निदेशक कुट प्रोडक्शंस द्वारा उत्पादित किया जाता है, और एपिसोड गिनती के आधार पर सबसे लंबी चल रही भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है। शो के मुख्य पात्र नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) हैं। पहले यह शो नैरा के माता-पिता अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करन मेहरा) पर केंद्रित था। .

नई!!: हिबा नवाब और ये रिश्ता क्या कहलाता है · और देखें »

लो हो गई पूजा इस घर की

लो हो गई पूजा इस घर की सब टीवी पर प्रसारित एक धारावाहिक था। यह ३० जून २००८ से १२ मार्च २००९ तक चला। .

नई!!: हिबा नवाब और लो हो गई पूजा इस घर की · और देखें »

शफ़क़ नाज़

शफ़क़ नाज़ (जन्म: 7 फरवरी, 1992) एक भारतीय अभिनेत्री हैं | वें "सब टीवी" के चिड़िया घर नामक धारावाहिक में "मयूरी" के चरित्र की भूमिका निभा रही है| उन्हें "स्टार प्लस" के महाभारत में "कुंती" के चरित्र से काफी प्रसिद्धि मिली है| उनकी बड़ी बहन फलक़ नाज़ "कलर्स टीवी" के ससुराल सिमर का नामक धारावाहिक में "जाहन्वी अरोरा" के चरित्र की भूमिका निभा रही है| .

नई!!: हिबा नवाब और शफ़क़ नाज़ · और देखें »

शमीन मन्नान

शमीन मन्नान एक भारतीय अभिनेता हैं। वह कई टीवी धारावाहिकों में है संसार में भूमि की प्रमुख भूमिका - धारोहर अपनो की रंगीन टीवी पर सीजन 1 की प्रशंसा और मान्यता प्राप्त हुई। शमीम को सर्वश्रेष्ठ भारतीय फ्रेश न्यू फेस (महिला) के लिए भारतीय टेली अवार्ड में नामांकित किया गया था। फिल्म ‘लव शगुन’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं अभिनेत्री शामीन मन्नान। उनका जन्म 11 जून को डिब्रूगढ़ असम में हुआ था। उनके पिता मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां हिंदू है। उनकी एक छोटी बहन तमन्ना मन्नान है। दिसंबर 2017 में शमीन ने अतुल कुमार से विवाह किया, जो एक एनिमेटर के रूप में काम करता है। .

नई!!: हिबा नवाब और शमीन मन्नान · और देखें »

सब टीवी

सब टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1999 में श्री अधिकारी ब्रदर्स ने एक सामान्य मनोरंजक चैनल के रूप में की। 2003 में यह चैनल हास्य केन्द्रित हो गया। मार्च 2005 में सब टी वी को सोनी टी वी ने ग्रहण कर लिया और युवा केन्द्रित हो गया। जून 2008 में चैनल ने फिर से हास्य केन्द्रित होने की घोषणा की। यह एक हास्य पूर्ण टी वी चैनल है। यह सोनी का एक नया चेनल है। .

नई!!: हिबा नवाब और सब टीवी · और देखें »

सात फेरे

सात फेरे 2005 से 2009 तक ज़ी टीवी पर प्रसारित एक हिंदी टेलीविज़न धारावाहिक था। गिरते टीआरपी के कारण अंतिम प्रकरण 28 मई 2009 को प्रसारित किया गया। इसके अलावा निर्माताओं ने सोचा कि "जनरेशन लीप" कलाकारों के लिए कहानी लाइन को शून्य से शुरू करना बेमानी होगा और इसलिए इसे छोड़ दिया.

नई!!: हिबा नवाब और सात फेरे · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: हिबा नवाब और स्टार प्लस · और देखें »

स्टार वन

स्टार वन स्टार समूह का एक टीवी चैनल है। यह कुछ समय के पश्चात लाईफ ओके मे बदल जाता है। स्टार वन एक हिन्दी टी वी चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: हिबा नवाब और स्टार वन · और देखें »

हिबा नवाब

हिबा नवाब एक भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: हिबा नवाब और हिबा नवाब · और देखें »

ज़ायरा वसीम

ज़ायरा वसीम भारतीय अभिनेत्री हैं। आमिर खान की फिल्म दंगल में उन्होने अभिनय किया है। .

नई!!: हिबा नवाब और ज़ायरा वसीम · और देखें »

ज़ोया अफ़रोज़

ज़ोया अफ़रोज़ (जन्म: १० जनवरी १९९४) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। हम साथ-साथ हैं और 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्मों में काम करने वाली जोया ने नौ साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने टीवी शो 'सोन परी' में भी काम किया है। .

नई!!: हिबा नवाब और ज़ोया अफ़रोज़ · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: हिबा नवाब और ज़ी टीवी · और देखें »

जीजाजी छत पर हैं

जीजाजी छत पर हैं एक भारतीय हिन्दी हास्य धारावाहिक है। यह कहानी है एक लड़की, इलायची (हिबा नवाब) और एक असहाय किरायदार पंचम (निखिल खुराना) की। एडिट II प्रोडक्सन इस धारावाहिक के निर्माता हैं। 9 जनवरी, 2018 से यह धारावाहिक प्रसारित होती आ रही है। .

नई!!: हिबा नवाब और जीजाजी छत पर हैं · और देखें »

अदा खान

अदा खान एक भारतीय टेलीविजन एवं फ़िल्म अभिनेत्री है। अदा मूल रूप से मुंबई महाराष्ट्र से है।इनके द्वारा कई टीवी सीरीज में काम किया गया है, जिनमे से अमृत मंथन,नागिन प्रमुख है। .

नई!!: हिबा नवाब और अदा खान · और देखें »

अंजुम फाकीह

अंजुम फाकीह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल है, जो हिंदी टेलीविजन श्रृंखला में एमटीवी के चैट हाउस, टाइम क्वैक और तेरे शहर में की तरह दिखाई दी। वर्तमान में, वह कुंडली भाग्य में देखी जाती है। वह रानी राजेश्वरी सिंह के रूप में बहुत लोकप्रिय शो एक था राजा एक तो रानी में भी दिखाई दी है। उसने शो में एक बुरा चरित्र खेला अंजुम फकीह ने "फोर्ड सुपर मॉडल" शीर्षक भी जीता है। .

नई!!: हिबा नवाब और अंजुम फाकीह · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: हिबा नवाब और उत्तर प्रदेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »