लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैगनस प्रभाव

सूची मैगनस प्रभाव

चक्रण के साथ गति करती हुई वस्तु; इस स्थिति में ऊपर की ओर उत्पन्न मैगनस बल दिखाया गया है। यदि कोई बेलनाकार या गोलीय ठोस वस्तु किसी तरल में डूबकर चक्रण (spinning) कर रही हो तथा तरल तथा चक्रण कर रही वस्तु के बीच आपेक्षिक गति हो तो उस वस्तु पर किनारे की तरफ एक बल उत्पन्न होता है। इस प्रभाव को मैगनस प्रभाव (Magnus effect) कहते हैं। यह नाम जर्मनी के भौतिकशास्त्री तथा रसायनशास्त्री एचजी मैगनस (H.G. Magnus) के नाम पर पड़ा है जिन्होने सबसे पहले सन् 1853 में इस प्रभाव को प्रयोग करके देखा था। मैगनस प्रभाव के कारण ही सर्व की गयी टेनिस की गेंद वक्र (curve) बनाती है। इसी प्रकार यह प्रभाव चक्रण करते हुए आगे जा रहे गोला (artillery shell) पर भी देखने को मिलता है। श्रेणी:तरलगतिकी श्रेणी:द्रवगतिकी.

2 संबंधों: तरल, बल

तरल

थ़र्मोमीटर में इस्तेमाल होने वाला पारा एक तरल धातु है जो पानी की तरह बहती है और जिसे उडेला जा सकता है (ध्यान रहे के पारा और उस से उठती हुई भाप अत्यंत विषैली होती है) तरल का अर्थ होता है बहने वाला। भौतिकी (फिज़िक्स) में तरल की श्रेणी में द्रव (लिक्विड) और गैस दोनों आते हैं, क्योंकि दोनों ही बहते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से प्लाज़्मा भी तरल पदार्थों की श्रेणी में शामिल है। भौतिकी की वह शाखा जिसमें तरल का अध्ययन होता है तरल यांत्रिकी कहलाती है। .

नई!!: मैगनस प्रभाव और तरल · और देखें »

बल

भौतिकि संबंधी बल के लिए देखें बल (भौतिकी) बल, जिसे ताकत भी कहा जाता है, कार्य करने की शक्ति है। परंपरागत रूप से इसे शरीर से जोड़कर देखा जाता रहा है। इसलिए प्रायः यह शारिरिक बल का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन इसके अतिरिक्त मानसिक एवं आध्यात्मिक बल की संकल्पना भी की गई है। .

नई!!: मैगनस प्रभाव और बल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »