लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018

सूची मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018

मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 27 फरवरी 2018 को मेघालय विधानसभा के 60 में से 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में होंगे। परिणामों की घोषणा 3 मार्च 2018 को होगी। 18 फरवरी 2018 को पूर्वी गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन॰ संगमा की मौत होने की वजह से विलियमनगर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव रद्द कर दिया गया है। वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमन्त्री मुकुल संगमा हैं जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल से हैं। .

17 संबंधों: तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, निर्दलीय (राजनेता), नेशनल पीपल्स पार्टी (भारत), पूर्वी गारो हिल्स जिला, भारत निर्वाचन आयोग, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, मुकुल संगमा, मेघालय विधानसभा, मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिलांग टाइम्स, सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस, विलियमनगर, गारो राष्ट्रीय परिषद, कॉनराड संगमा

तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के मेघालय राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:मेघालय के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

निर्दलीय (राजनेता)

राजनीति में निर्दलीय अथवा निर्दल उम्मीदवार अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार राजनीतिक दल असम्बद्ध व्यक्ति के लिए प्रयुक्त शब्द है। श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली.

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और निर्दलीय (राजनेता) · और देखें »

नेशनल पीपल्स पार्टी (भारत)

नेशनल पीपल्स पार्टी भारत का एक दल है जिसका प्रभाव मुख्य रूप से मेघालय राज्य में है। पार्टी का गठन पी॰ ए॰ संगमा ने किया था, जब जुलाई 2012 में उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने निकाल दिया था। .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और नेशनल पीपल्स पार्टी (भारत) · और देखें »

पूर्वी गारो हिल्स जिला

पूर्वी गारो हिल्स भारतीय राज्य मेघालय का एक जिला है। जिले का मुख्यालय विलियमनगर है। क्षेत्रफल - 2,603 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 2,47,555 (2001 जनगणना) .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और पूर्वी गारो हिल्स जिला · और देखें »

भारत निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए गया था। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी थी। .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और भारत निर्वाचन आयोग · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

मुकुल संगमा

मुकुल संगमा (जन्म 20 अप्रैल 1965) भारतीय राज्य मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री हैं तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और मुकुल संगमा · और देखें »

मेघालय विधानसभा

मेघालय विधान सभा भारत के मेघालय राज्य की एक विधायिका हैं | .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और मेघालय विधानसभा · और देखें »

मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची

मेघालय के मुख्यमंत्री उत्तर-पुर्व भारत के मेघालय राज्य के सरकार के प्रमुख हैं। भारत के संविधान के मुताबिक, मेघालय के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री है। मेघालय विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुसंख्य पक्ष (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है, जिनके मंत्रिमंडल में सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए है और यह कोई अवधि सीमा नहीं है। १९७० से, बारह लोगों ने मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। इनमें से छह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के थे, जिनमें पहले पदाधिकारी विलियमसन ए संगमा और सबसे लम्बे समय तक पदधारी मुकुल संगमा शामिल है, जो कार्यालय में २० अप्रैल २०१० से ६ मार्च २०१८ तक रहे। वर्तमान पदधारी कॉनराड संगमा हैं जो ६ मार्च २०१८ से इस पद पर हैं। .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मराठी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष) मुख्य रूप से महाराष्ट्र आधारित एक राजनैतिक पार्टी है। शरद पवार इसके अध्यक्ष है। यह भारत की एक राष्ट्रीय पार्टी है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:महाराष्ट्र की राजनीति.

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी · और देखें »

शिलांग टाइम्स

शिलांग टाइम्स भारत में प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है।.

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और शिलांग टाइम्स · और देखें »

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেস) मुख्यतः पश्चिम बंगाल में सक्रीय एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल है। इस दल का जन्म भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विघटन होकर हुआ। इस दल की नेता ममता बनर्जी है। यह दल तृणमूल का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन तृणमूल यूथ कांग्रेस है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को ८ ०४७ ७७१ मत (२.१%, २ सीटें) मिले। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस · और देखें »

विलियमनगर

विलियमनगर मेघालय प्रान्त का एक शहर है। यह पूर्वी गारो हिल्स जिला का मुख्यालय है। .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और विलियमनगर · और देखें »

गारो राष्ट्रीय परिषद

गारो राष्ट्रीय परिषद (Garo National Council) पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य की एक राजनीतिक पार्टी है। क्लिफर्ड आर॰ मारक द्वारा स्थापित यह पार्टी मेघालय के गारो बहुल तीन जिलों, पश्चिमी गारो हिल्स, पूर्वी गारो हिल्स, और दक्षिणी गारो हिल्स से, गारोलैंड नामक एक नए राज्य के निर्माण के लिए प्रयासरत है। जीएनसी ने २००२ में हुए गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद चुनावों में एक सीट पर विजय प्राप्त की। इसके बाद २००३ में हुए मेघालय राज्य के विधानसभा चुनाव में, जीएनसी ने सात उम्मीदवार उतारे, जिन्हें कुल ८,४८३ मत प्राप्त हुए। क्लिफर्ड मारक, जो राज्य विधायिका में जीएनसी के एकमात्र विधायक रहे, जिगर और गुर्दे की बीमारी के कारण १ मार्च २०१५ को मृत्यु को प्राप्त हो गए। .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और गारो राष्ट्रीय परिषद · और देखें »

कॉनराड संगमा

कॉनराड कोंगकल संगमा (जन्म 27 जनवरी 1978) मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता है तथा मेघालय राज्य के बारहवें व वर्तमान मुख्यमन्त्री हैं। वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी॰ ए॰ संगमा के पुत्र हैं। वे पूर्व में आँठवी मेघालय विधानसभा में नेता विपक्ष थे, जहाँ वे पश्चिम गारो हिल्स जिले के सेलसेल्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। इसके साथ ही वे 2008 में मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री भी बने थे। वे वर्तमान में तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है। .

नई!!: मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 और कॉनराड संगमा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »