लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉनराड संगमा

सूची कॉनराड संगमा

कॉनराड कोंगकल संगमा (जन्म 27 जनवरी 1978) मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता है तथा मेघालय राज्य के बारहवें व वर्तमान मुख्यमन्त्री हैं। वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी॰ ए॰ संगमा के पुत्र हैं। वे पूर्व में आँठवी मेघालय विधानसभा में नेता विपक्ष थे, जहाँ वे पश्चिम गारो हिल्स जिले के सेलसेल्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। इसके साथ ही वे 2008 में मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री भी बने थे। वे वर्तमान में तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है। .

24 संबंधों: तुरा, तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, निर्दलीय (राजनेता), नई दिल्ली, नेशनल पीपल्स पार्टी (भारत), पश्चिम गारो हिल्स जिला, पंद्रहवीं लोकसभा, पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय, पी॰ ए॰ संगमा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, मुकुल संगमा, मेघालय, मेघालय विधानसभा, मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018, मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, लंदन विश्वविद्यालय, सांसद, जेम्स संगमा, व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर, गंगा प्रसाद, इंपीरियल कॉलेज लंदन, अगाथा संगमा

तुरा

तुरा भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय का एक शहर है। .

नई!!: कॉनराड संगमा और तुरा · और देखें »

तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के मेघालय राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:मेघालय के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: कॉनराड संगमा और तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

निर्दलीय (राजनेता)

राजनीति में निर्दलीय अथवा निर्दल उम्मीदवार अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार राजनीतिक दल असम्बद्ध व्यक्ति के लिए प्रयुक्त शब्द है। श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली.

नई!!: कॉनराड संगमा और निर्दलीय (राजनेता) · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: कॉनराड संगमा और नई दिल्ली · और देखें »

नेशनल पीपल्स पार्टी (भारत)

नेशनल पीपल्स पार्टी भारत का एक दल है जिसका प्रभाव मुख्य रूप से मेघालय राज्य में है। पार्टी का गठन पी॰ ए॰ संगमा ने किया था, जब जुलाई 2012 में उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने निकाल दिया था। .

नई!!: कॉनराड संगमा और नेशनल पीपल्स पार्टी (भारत) · और देखें »

पश्चिम गारो हिल्स जिला

भारतीय राज्य मेघालय का एक जिला है। जिले का मुख्यालय तुरा है। क्षेत्रफल - 3,714 वर्ग कि.मी.

नई!!: कॉनराड संगमा और पश्चिम गारो हिल्स जिला · और देखें »

पंद्रहवीं लोकसभा

पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्री मंडल सहित २२ मई, २००९ की शाम राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जवाहर लाल नेहरू के बाद मनमोहन सिंह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो पाँच साल का पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर प्रधानमंत्री बने हैं। अप्रैल-मई २००९ में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव २००९ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 250 से ज़्यादा सीटें मिली थीं। मनमोहन सिंह के बाद प्रणब मुखर्जी, शरद पवार, ए के एंटनी और पी चिदंबरम ने शपथ ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पहले ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बता दिया था कि प्रधानमंत्री के साथ 19 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जिन नामों की मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, एके एंटनी, कपिल सिब्बल, कमलनाथ, शरद पवार, ममता बनर्जी के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के 21 सांसद चुनकर आए हैं मगर उनमें से किसी का भी नाम इस सूची में नहीं है। शेष मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए 26 मई की तारीख बताई गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अगले विस्तार में अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और अन्य राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। .

नई!!: कॉनराड संगमा और पंद्रहवीं लोकसभा · और देखें »

पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय

पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय अमरीका स्थित एक महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय है। श्रेणी:अमेरिकी विश्वविद्यालय श्रेणी:पेंसिलवनिया.

नई!!: कॉनराड संगमा और पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय · और देखें »

पी॰ ए॰ संगमा

पूर्ण ऐजिटक संगमा (जन्म: 1 सितम्बर 1947, मेघालय, मृत्यु: 04.03.2016) भारत के एक राजनेता थे। वे मेघालय के मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक और लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वे आठ बार लोकसभा-सदस्य रह चुके हैं। मृत्यु के समय वे तुरा (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण प्रदान किया गया। वे मेघालय से पद्म विभूषण के पहले प्राप्तकर्ता है। .

नई!!: कॉनराड संगमा और पी॰ ए॰ संगमा · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: कॉनराड संगमा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: कॉनराड संगमा और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

मुकुल संगमा

मुकुल संगमा (जन्म 20 अप्रैल 1965) भारतीय राज्य मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री हैं तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। .

नई!!: कॉनराड संगमा और मुकुल संगमा · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: कॉनराड संगमा और मेघालय · और देखें »

मेघालय विधानसभा

मेघालय विधान सभा भारत के मेघालय राज्य की एक विधायिका हैं | .

नई!!: कॉनराड संगमा और मेघालय विधानसभा · और देखें »

मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018

मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 27 फरवरी 2018 को मेघालय विधानसभा के 60 में से 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में होंगे। परिणामों की घोषणा 3 मार्च 2018 को होगी। 18 फरवरी 2018 को पूर्वी गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन॰ संगमा की मौत होने की वजह से विलियमनगर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव रद्द कर दिया गया है। वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमन्त्री मुकुल संगमा हैं जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल से हैं। .

नई!!: कॉनराड संगमा और मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 · और देखें »

मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची

मेघालय के मुख्यमंत्री उत्तर-पुर्व भारत के मेघालय राज्य के सरकार के प्रमुख हैं। भारत के संविधान के मुताबिक, मेघालय के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री है। मेघालय विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुसंख्य पक्ष (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है, जिनके मंत्रिमंडल में सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए है और यह कोई अवधि सीमा नहीं है। १९७० से, बारह लोगों ने मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। इनमें से छह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के थे, जिनमें पहले पदाधिकारी विलियमसन ए संगमा और सबसे लम्बे समय तक पदधारी मुकुल संगमा शामिल है, जो कार्यालय में २० अप्रैल २०१० से ६ मार्च २०१८ तक रहे। वर्तमान पदधारी कॉनराड संगमा हैं जो ६ मार्च २०१८ से इस पद पर हैं। .

नई!!: कॉनराड संगमा और मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मराठी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष) मुख्य रूप से महाराष्ट्र आधारित एक राजनैतिक पार्टी है। शरद पवार इसके अध्यक्ष है। यह भारत की एक राष्ट्रीय पार्टी है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:महाराष्ट्र की राजनीति.

नई!!: कॉनराड संगमा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी · और देखें »

लंदन विश्वविद्यालय

यह ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मध्य स्थित संस्थान है। यह मल्टी डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी है, जिसमें विज्ञान, कला, समाजविज्ञान और जैवऔषधि से संबंधित 200 से ज्यादा डिग्री ऑफर की जाती हैं। इसमें 4000 फैकल्टीज और 22000 छात्र हैं, जिनमें 34 प्रतिशत विदेशी छात्र हैं। .

नई!!: कॉनराड संगमा और लंदन विश्वविद्यालय · और देखें »

सांसद

सांसद, संसद में मतदाताओं का प्रतिनिधि होता है। अनेक देशों में इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से निम्न सदन के सदस्यों के लिए किया जाता है। क्योंकि अक्सर उच्च सदन के लिए एक अलग उपाधि जैसे कि सीनेट एवं इसके सदस्यों के लिये सीनेटर का प्रयोग किया जाता है सांसद अपनी राजनीतिक पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर संसदीय दल का गठन करते हैं। रोजमर्रा के व्यवहार में अक्सरसांसद शब्द के स्थान पर मीडिया में इसके लघु रूप "MP"का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: कॉनराड संगमा और सांसद · और देखें »

जेम्स संगमा

जेम्स पांगसांग कोंगकल संगमा (जन्म 1976 तुरा में) भारतीय राज्य मेघालय के राजनेता हैं। संगमा मेघालय सरकार में गृह मंत्री, जिला परिषद मामलों के विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग, कानून विभाग, विद्युत विभाग मंत्री हैं। वे मेघालय विधानसभा चुनाव, 2008 में अपने भाई कॉनराड संगमा के साथ पहली बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से विधायक बनें, जहाँ वे पश्चिम गारो हिल्स जिले के देदेंगग्रे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थें। संगमा मेघालय के पूर्व मुख्यमन्त्री पी॰ ए॰ संगमा के पुत्र है तथा वर्तमान मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के भाई हैं। उनकी बहन अगाथा संगमा पंद्रहवीं लोकसभा में सांसद तथा केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री थीं, जबकि उनके भाई कॉनराड संगमा 2009 से 2013 के मध्य मेघालय विधानसभा विपक्ष के नेता रह चुके हैं और वर्तमान में वे तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है। .

नई!!: कॉनराड संगमा और जेम्स संगमा · और देखें »

व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर

व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर (एमबीए (MBA)) व्यवसाय प्रशासन में मास्टर की डिग्री है, जो विस्तृत श्रृंखला के शैक्षिक विषयों से लोगों को आकर्षित करती है। व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर पद संयुक्त राज्य अमेरिका में आरम्भ हुआ, अतिकाल 19 वीं सदी से उभरता हुआ जैसे देश औद्योगिक बना और कंपनियों ने प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण की तलाश की.

नई!!: कॉनराड संगमा और व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर · और देखें »

गंगा प्रसाद

गंगा प्रसाद,भारत के उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1952 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के 280 - तरबगंज (दक्षिण पूर्व)- गोण्‍डा (दक्षिण) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: कॉनराड संगमा और गंगा प्रसाद · और देखें »

इंपीरियल कॉलेज लंदन

यह विश्वविद्यालय विज्ञान, अभियांत्रिकि, औषधि और व्यवसाय पाठ्यक्रम प्रस्तावित करता है। इसमें 3000 शैक्षिक और शोध कर्मी काम करते हैं। विश्वविद्यालय में 13000 छात्र एनरोल हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय छात्र भी शामिल हैं। .

नई!!: कॉनराड संगमा और इंपीरियल कॉलेज लंदन · और देखें »

अगाथा संगमा

श्री अगाथा संगमा को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री में मंत्री रह चुकी हैं। वे श्री पी ए संगमा की सुपुत्री हैं। .

नई!!: कॉनराड संगमा और अगाथा संगमा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »