लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुद्रा चिह्न

सूची मुद्रा चिह्न

मुद्रा चिह्न किसी देश की राष्ट्रीय मुद्रा को दर्शाने वाला आधिकारिक चिह्न होता है। अभी की स्थिति तक केवल पाँच मुद्राएँ ऐसी हैं जिनके प्रतीक-चिह्न हैं। ये मुद्राएँ हैं: अमेरिकी डॉलर, जापानी येन, ब्रिटिश पाउण्ड, भारतीय रुपया और यूरोपीय यूरो। इन मुद्राओं के चिह्न इस प्रकार हैं: अन्तर्राष्ट्रीय रूप से मुद्रा-चिह्नों के स्थान पर आईएसओ ४२१७ कोड का उपयोग किया जाता है, हालांकि क्रमशः मुद्रा-चिह्न विभिन्न देशों में अधिक उपयोग में हो सकता है। विश्व की अधिकान्श मुद्राओं का कोई प्रतीक-चिह्न नहीं है। .

31 संबंधों: डच गिल्डर, डेनिश क्रोन, दक्षिण अफ्रीकी रेंड, न्यूज़ीलैण्ड डॉलर, पाउण्ड स्टर्लिंग, बांग्लादेश, बंगाल, भारतीय रुपया, मलेशियाई रिंग्गित, यूरो, रुपया, रूसी रूबल, लात्वियाई लात्स, लाओ किप, सिंगापुर डॉलर, स्विस फ़्रैंक, स्वीडिश क्रोना, हाँग काँग डॉलर, जापानी येन, घानियन सेडी, ग्वाटेमाली कुएत्जल, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, आईएसओ ४२१७, आइसलैंडिक क्रोना, इण्डोनेशियाई रुपिया, इजरायली नई शेकेल, क्यूबन पेसो, कोस्ता रीका, अमेरिकी डॉलर, अल साल्वाडोर, उपसर्ग

डच गिल्डर

डच गिल्डर (डच: Nederlandse gulden उचारणः निदरलान्डस गुल्डेन), नीदरलैंड की भूतपूर्व राष्ट्रीय मुद्रा थी। सन् २००२ में नीदरलैंड ने भी यूरो क्षेत्र के अन्य देशों के सामान ही यूरोप की एकल मुद्रा यूरो को अपना लिया। गिल्डर १३ वीं शताब्दी से नीदरलैंड की राष्ट्रीय मुद्रा थी। नीदरलैंड एंटीलीज़, में अभी भी डच गिल्डर का ही उपयोग होता है, हालांकि यह मुद्रा डच गिल्डर से भिन्न है। डच नाम गुल्डेन (gulden) एक मध्यम डच विशेषण है जिसका अर्थ है, 'स्वर्ण', जो इस बात का संकेत है की मूलतः धातु के सिक्के सोने से बने होते थे। डच गिल्डर के लिए उपयोग में लाया जाने वाला ƒ या FL, फ्लोरिज्न (florijn) एक और अन्य प्राचीन मुद्रा से प्राप्त किया गया था। यूरो से डच गिल्डर की विनिमय दर २.२०३७ प्रति यूरो है, जो अभी भी पुराने लेन देन के लिए उपयोग में लाया जाता है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और डच गिल्डर · और देखें »

डेनिश क्रोन

क्रोन (संकेत: kr; कोड: DKK) डेनमार्क के अलावा स्वायत्त प्रांतों ग्रीनलैंड और फ़रो द्वीप की आधिकारिक मुद्रा है। क्रोन विनिमय दर प्रणाली के माध्यम से यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो से आंकी जाती है। इसका बहुवचन क्रोनर है और एक क्रोन 100 ओर में विभाजित की जाती है। इस मुद्रा को कभी अनाधिकृत तौर पर डेनिश क्राउन (क्योंकि क्रोन का डेनिश शब्दार्थ क्राउन ही है) कहा जाता है। श्रेणी:मुद्रा श्रेणी:डेनमार्क श्रेणी:यूरोप की अर्थव्यवस्था.

नई!!: मुद्रा चिह्न और डेनिश क्रोन · और देखें »

दक्षिण अफ्रीकी रेंड

रेंड दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा है। इसका नामकरण विट्वाटर्सरेंड नामक टीले पर रखा गया है, जिस पर दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग बसा है और जहां दक्षिण अफ्रीका का सबसे ज्यादा सोना प्रक्षेप स्थित है। यह सौ सेंट्स से समविभाजित है। रेड दक्षिण अफ्रीका, स्वाजीलैंड और लेसोथो के सामान्य मुद्रा क्षेत्र की मुद्रा है। रेड को 1961 में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की स्थापना के साथ जारी किया गया। इसने वैधानिक इकाई के तौर पर 2 रेंड .

नई!!: मुद्रा चिह्न और दक्षिण अफ्रीकी रेंड · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड डॉलर

न्यूज़ीलैण्ड डॉलर (चिह्न: $; कूट: NZD) (Tāra o Aotearoa) न्यूज़ीलैण्ड, कुक द्वीपसमूह, निउए, रॉस अधीनक्षेत्र, टोकेलाउ तथा ब्रिटिश क्षेत्र पिटकेर्न द्वीपसमूह की वैध मुद्रा है। न्यूज़ीलैण्ड में इसे लगभग सदैव इसे डॉलर चिह्न $ चिह्न के साथ प्रदर्शित किया जाता है तथा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग करने के लिये "NZ$" से भी प्रदर्शित किया जाता है। मुद्रा व्यापार के सन्दर्भ में कभी कभी अनौपचारिक रूप से इसे "किवी" भी कहा जाता है, क्योंकि न्यूज़ीलैण्ड की पहचान सामान्यतः वहाँ के स्वदेशी पक्षी किवी के साथ जुड़ी हुई है। १९६७ में प्रचलन में आई यह मुद्रा १०० सेण्ट में विभाजित है। इसमे पाँच मूल्यवर्ग हैं—जिसमे पाँच नोट तथा पाँच सिक्के हैं—जिसमे सबसे छोटा १० सेण्ट का सिक्का है। औपचारिक रूप से इससे छोटे भी मूल्यवर्ग हैं, परन्तु महंगाई व अत्यधिक उत्पादन मूल्य के कारण प्रचलन से बाहर हैं। न्यूज़ीलैण्ड डॉलर लगातार विश्व की १० सबसे अधिक मुद्रा व्यापार मुद्राओं में बना हुआ है, जिसका २०१३ के अनुसार वैश्विक विनिमय बाज़ार में लगभग २.०% दैनिक भाग है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और न्यूज़ीलैण्ड डॉलर · और देखें »

पाउण्ड स्टर्लिंग

पाउंड स्टर्लिंग (प्रतीक: £, आईएसओ कोड: GBP), सामान्य तौर पर पाउंड, संयुक्त राजशाही (यूनाइटेड किंगडम), उस पर निर्भर किरीटाधीन क्षेत्र (आइल ऑफ मान और चैनल द्वीप समूह) और ब्रिटेन प्रवासी क्षेत्र दक्षिण जॉर्जिया, दक्षिण सैंडविच द्वीप और ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र की मुद्रा है। यह 100 पेंस (एकवचनःपेनी) में समविभाजित की जाती है। जिब्राल्टर पाउंड, फ़ॉकलैंड द्वीप पाउंड और सेंट हेलेना पाउंड अलग मुद्राएं हैं, जो पाउंड स्टर्लिंग से बराबर हैं। अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद स्टर्लिंग दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आरक्षित मुद्रा है। पाउंड स्टर्लिंग विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर, यूरो और जापानी येन के बाद चौथी सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और पाउण्ड स्टर्लिंग · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: मुद्रा चिह्न और बांग्लादेश · और देखें »

बंगाल

बंगाल (बांग्ला: বঙ্গ बॉंगो, বাংলা बांला, বঙ্গদেশ बॉंगोदेश या বাংলাদেশ बांलादेश, संस्कृत: अंग, वंग) उत्तरपूर्वी दक्षिण एशिया में एक क्षेत्र है। आज बंगाल एक स्वाधीन राष्ट्र, बांग्लादेश (पूर्वी बंगाल) और भारतीय संघीय प्रजातन्त्र का अंगभूत राज्य पश्चिम बंगाल के बीच में सहभाजी है, यद्यपि पहले बंगाली राज्य (स्थानीय राज्य का ढंग और ब्रिटिश के समय में) के कुछ क्षेत्र अब पड़ोसी भारतीय राज्य बिहार, त्रिपुरा और उड़ीसा में है। बंगाल में बहुमत में बंगाली लोग रहते हैं। इनकी मातृभाषा बांग्ला है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और बंगाल · और देखें »

भारतीय रुपया

भारतीय रुपया (प्रतीक-चिह्न: 8px; कोड: INR) भारत की राष्ट्रीय मुद्रा है। इसका बाज़ार नियामक और जारीकर्ता भारतीय रिज़र्व बैंक है। नये प्रतीक चिह्न के आने से पहले रुपये को हिन्दी में दर्शाने के लिए 'रु' और अंग्रेजी में Re.

नई!!: मुद्रा चिह्न और भारतीय रुपया · और देखें »

मलेशियाई रिंग्गित

मलेशिया रिंग्गित (पूर्व में मलेशिया डॉलर) मलेशिया की मुद्रा है। यह 100 सेन (सेंट्स) में विभाजित है। इसका मुद्रा कोड MYR है। रिंग्गित बैंक नेगारा मलेशिया द्वारा जारी किया जाता है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और मलेशियाई रिंग्गित · और देखें »

यूरो

यूरो (मुद्रा चिह्न €; बैंक कोड: EUR) यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्ज़म्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन (2014) शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य यूरोपीय देशों में आधिकारिक सहमति या बिना सहमति के भी यह प्रचलन में है। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है। यूरो नाम आधिकारिक रूप से 16 दिसम्बर 1995 को अपनाया गया। वैश्विक बाजार में इसे यूरोपियन करेंसी यूनिट के स्थान पर सम मूल्य पर 1 जनवरी 1999 को जारी किया गया। एक (1) यूरो का मूल्य सत्तर (70) रुपये हैं (सम्प्रति - सितंबर, 2009)। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और यूरो · और देखें »

रुपया

रुपया (रु.) (हिंदी और उर्दू: रुपया, संस्कृत: रूप्यकम् से उत्प्रेरित जिसका अर्थ चांदी का सिक्का है) भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, मॉरीशस और सेशल्स में उपयोग मे आने वाली मुद्रा का नाम है। इंडोनेशिया की मुद्रा को रुपिया जबकि मालदीव की मुद्रा को रुफियाह, के नाम से जाना जाता है जो असल मे हिन्दी शब्द रुपया का ही बदला हुआ रूप है। भारतीय और पाकिस्तानी रुपये मे सौ पैसे होते हैं (एकवचन पैसा) में, श्रीलंकाई रुपये में 100 सेंट, तथा नेपाली रुपये को सौ पैसे या चार सूकों (एकवचन सूक) या दो मोहरों (एकवचन मोहर) मे विभाजित किया जा सकता है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और रुपया · और देखें »

रूसी रूबल

रूबल (रूसी: рубль उच्चारण -, रूब्ल, बहुवचन рубли उच्चारण -, रूब्लि) (संकेत-लिपि: RUB) रूसी महासंघ और और दो अन्य आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त गणराज्यों अबखाज़िया और दक्षिणी ओसेटा की मुद्रा है। यह एक व्यवस्थापत्र मुद्रा है। इससे पूर्व रूबल सोवियत संघ के विघटन से पहले और रूसी साम्राज्य की मुद्रा भी थी। श्रेणी:मुद्रा श्रेणी:रूस.

नई!!: मुद्रा चिह्न और रूसी रूबल · और देखें »

लात्वियाई लात्स

लात्स (बहुवचनः लाती, आईएसओ 4217 मुद्रा कोड: LVL या 428) लातविया की मुद्रा है। इसे लघु रूप में Ls के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। लात्स 100 सेन्टामी (फ्रांसीसी सेंटाइम्स से एकवचनः सेन्टाइम्स, बहुवचन भी सेन्टीमी) से विभाज्य है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और लात्वियाई लात्स · और देखें »

लाओ किप

कीप (लाओ: ກີບ; कोड: LAK; चिह्न: ₭ या ₭N) 1952 से लाओस की मुद्रा है। एक कीप सौ अत् (ອັດ)। से विभाज्य है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और लाओ किप · और देखें »

सिंगापुर डॉलर

सिंगापुर डॉलर (चिह्न: S$; कूट: SGD) सिंगापुर की आधिकारिक मुद्रा है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है। इसे सामान्य रूप से $ चिह्न से अथवा अन्य डॉलर मुद्राओं से विभिन्नता दर्शाने के लिये S$ से प्रदर्शित किया जाता है। इसके नोट तथा सिक्के मॉनेटरी अथाॅरिटी ऑफ़ सिंगापुर द्वारा जारी किये जाते हैं। 2016 के अनुसार, सिंगापुर डॉलर विश्व की बारहवीं सबसे अधिक विनिमय होने वाली मुद्रा है। सिंगापुर डॉलर सिंगापुर के अलावा ब्रुनेई में भी प्रथागत निविदा के लिये मान्य है क्योंकि मॉनेटरी अथाॅरिटी ऑफ़ सिंगापुर तथा अथाॅरिटी मॉनेटरी ब्रुनेई दरुस्ल्लम के मध्य इस सम्बन्ध में मुद्रा विनिमय समझौता हुआ है। इसी प्रकार से ब्रुनेई डॉलर भी सिंगापुर में मुद्रा के रूप में मान्य है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और सिंगापुर डॉलर · और देखें »

स्विस फ़्रैंक

फ्रांक (जर्मन: Franken, फ्रांसीसी और रोमांस: franc, इटालियन: franco; कोड: CHF) स्विट्जरलैंड और लीख़्टेनश्टाइन की मुद्रा और वैध निविदा है; यह इटली के बर्हिप्रदेश केम्पियोन द'इटालिया की भी वैध निविदा है। हालांकि यह जर्मन बर्हिप्रदेश बुशिंजेन की वैध निविधा नहीं है, लेकिन दैनदिनी में इस्तेमाल की जाती है। स्विस नेशनल बैंक बैंकनोट और संघीय स्विस टकसाल सिक्के जारी करती है। स्विस फ्रांक यूरोप में जारी किया जाने वाला इकलौता फ्रांक है। इसके सौंवे हिस्से को जर्मन में रापेन (Rp.), फ्रांसीसी में सेंटाइम (c.), इटालवी में सेटीसीमो (ct.) और रोमांस में रेप (rp.) कहते हैं। बैंक और वित्तीय संस्थाओं द्वारा कोड के रूप में CHF इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि अधिकांश व्यवसायी और विज्ञापनदाता "Fr." का और कुछ SFr.

नई!!: मुद्रा चिह्न और स्विस फ़्रैंक · और देखें »

स्वीडिश क्रोना

क्रोना (बहुवचन: क्रोनोर; चिह्न: kr या केवल:-; कूट: SEK) १८७३ से स्वीडन की मुद्रा रही है। इसके आईएसओ कूट "SEK" एवं मुद्रा चिह्न "kr" दोनों ही प्रयोग में रहे हैं। इन चिह्नों में से पहला मान के पूर्व या पश्चात लगाया जाता है, वहीं दूसरा मान के पश्चात ही लगाया जाता है। अंग्रेज़ी में कई बार इसे स्वीडिश क्रोन भी कह दिया जाता है क्योंकि क्रोना का शाब्दिक अर्थ स्वीडिश भाषा में मुकुट होता है। अप्रैल २०१० के आंकड़ों के अनुसार स्वीडिश क्रोना विश्व की व्यापार में सबसे अधिक प्रयोग की गई विश्व की मुद्रा थी। एक क्रोना को १०० ओरे में (एकवचन या बहुवचन कुछ भी हो, जब मुद्रा के लिये प्रयोग किया जाये, अन्यथा बहुवचन है ओरेन) बांटा जा सकता है। वैसे ३० सितंबर २०१० से सभी ओरे सिक्के प्रयोग से हटा लिये गए हैं। सामान क्रय करते हुए उसका मूल्य ओरे में हो सकता है, किन्तु नकद भुगतान करते हुए उसे निकटवर्ती क्रोना में किया जाता है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और स्वीडिश क्रोना · और देखें »

हाँग काँग डॉलर

हाँग काँग डॉलर (संकेत: $; कोड: HKD) हाँग काँग की मुद्रा है। यह दुनिया में 9 वीं सबसे बड़ी कारोबार मुद्रा है। अंग्रेजी में, यह आम तौर पर डॉलर के संक्षिप्त हस्ताक्षर $, या इसे अन्य डॉलर मुद्राओं से अलग दिखाने के लिए वैकल्पिक रूप से HK$ का उपयोग किया जाता है। डॉलर 100 सेंट में समविभाजित है। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: मुद्रा चिह्न और हाँग काँग डॉलर · और देखें »

जापानी येन

येन (संकेत: ¥ कोड;: JPY) जापान की मुद्रा है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी मुद्रा है। यह आरक्षित मुद्रा के रूप में भी अमेरिकी डॉलर, यूरो और पाउंड स्टर्लिंग के बाद व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और जापानी येन · और देखें »

घानियन सेडी

सेडी (मुद्रा कोड: GHS) घाना की मुद्रा है। एक सेडी एक सौ पेसेवास में विभाजित किया जा सकता है। वर्तमान सेडी ३ जुलाई २००७ को पुराने १०,००० सेडी के मूल्य पर प्रस्तुत किया था, इस प्रक्रिया में चार शून्य हट गए। २००७ में यह एक संप्रभु अफ्रीकी राज्य द्वारा जारी की गई उच्चतम इकाई मूल्य वाली मुद्रा थी। "सेडी" शब्द अकान शब्द कावरी शेल से ली गई है। कावरी शेल एक समय घाना में मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किए जाते थे। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: मुद्रा चिह्न और घानियन सेडी · और देखें »

ग्वाटेमाली कुएत्जल

कुएत्जल (आईएसओ 4217 कोड: GTQ) ग्वाटेमाला की मुद्रा है। यह ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय पक्षी (रिस्प्लेंडेंट कुएत्जल) के नाम पर रखा गया है और 100 सेंट्स से विभाजित किया गया है। बहुवचन के रूप में कुएत्जल्स कहा जाता है। प्राचीन मायन संस्कृति में, कुएत्जल पक्षी के पूंछ का पंख मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। मुद्रा का नाम देश के मजबूत ऐतिहासिक पहलू के साथ-साथ ग्वाटेमाला के स्थानीय लोगों की ओर इंगित करता है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और ग्वाटेमाली कुएत्जल · और देखें »

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

ऑस्ट्रेलियाई डालर ऑस्ट्रेलिया के अलावा क्रिसमस आईलैंड, कोकोस आईलैंड और नारफाल्क आईलैंड के अलावा स्वतंत्र पेसेफिक आईलैंड स्टेट्स ऑफ किरीबाती, नारु और तुवालू की आधिकारिक मुद्रा है। आस्ट्रेलियाई डालर वर्तमान में अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग और स्विस फ्रांक के बाद विदेशी विनियम बाजार में छठवीं सर्वाधिक प्रचलित मुद्रा है। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा ब्याज दर, विदेशी विनियम बाजार में सरकार का हस्ताक्षेप कम होने, ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के कमोबेश स्थिर होने और अन्य मुद्राओं की तुलना में विविधता की चाह रखने की वजह से यह मुद्रा करेंसी ट्रेडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर · और देखें »

आईएसओ ४२१७

Exchange rates display at a Bureau de change listing currency names in English and their ISO 4217 codes. This list displays the United Kingdom as 'England', one of its constituent countries, in addition to displaying the Republic of China as 'Taiwan' and South Korea as 'Korea'. € आईएसओ ४२१७ (अंग्रेज़ी:ISO 4217) एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है, जो तीन-अक्षरीय मुद्रा कूट बताता है। इसको अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा मानकीकृत किया गया है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और आईएसओ ४२१७ · और देखें »

आइसलैंडिक क्रोना

क्रोना, (बहुवचन क्रोनूर) (संकेत: kr; कोड: ISK) आइसलैंड की मुद्रा है। क्रोना तकनीकी तौर पर 100 औरर (एकवचन एयरिर), में समविभाजित की जाती है, लेकिन व्यवहार में इस उपविभाजन का चलन नहीं है। शब्द क्रोना, मतलब "क्राउन" (ताज) अन्य नॉर्डिक मुद्राओं (जैसे डेनिश क्रोन, स्वीडन क्रोनर और नॉर्वेजियाई क्रोन के रूप में) और लैटिन शब्द कोरोना (क्राउन) है। "आइसलैंडिक क्राउन" नाम कभी-कभी वित्तीय बाजारों में इस्तेमाल किया है। क्रोना, आइसलैंडिक.

नई!!: मुद्रा चिह्न और आइसलैंडिक क्रोना · और देखें »

इण्डोनेशियाई रुपिया

रुपिया (Rp) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक शब्द भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चांदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर महंगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और इण्डोनेशियाई रुपिया · और देखें »

इजरायली नई शेकेल

इजरायली नई शेकेल (संकेत: ₪; परिवर्णी शब्द: ש"ח और अंग्रेजी में एनआइएस, कोड: ILS) इजरायल की मुद्रा है। शेकेल १०० अगोरोत (אגורות) (एकवचन अगोरा, हिब्रू: אגורה) में विभाजित है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और इजरायली नई शेकेल · और देखें »

क्यूबन पेसो

क्यूबन पेसो (राष्ट्रीय पेसो भी कहा जाता है) क्यूबा की क्यूबन कन्वर्टेबल पेसो के अलावा दूसरी आधिकारिक मुद्रा है। इसे सौ सेंटावोस से समविभाजित किया जाता है। डॉलर्स को कभी पेसो कहा जाता है और क्यूबन कन्वर्टेबल पेसो को डालर कहा जाता है, जिससे भ्रम की स्थिति निर्मित होती है। क्यूबन राज्य कर्मचारियों को उनके मेहनताने का कुछ हिस्सा क्यूबन कन्वर्टेबल पेसो में तो बाकी हिस्सा सामान्य पेसों में दिया जाता है। जिन दुकानों में फल-सब्जी की बिक्री होती है, वहां सामान्य पेसो को, वहीं अन्य जगहों पर क्यूबन कन्वर्टेबल पेसो को स्वीकार किया जाता है। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: मुद्रा चिह्न और क्यूबन पेसो · और देखें »

कोस्ता रीका

कोस्ता रीका या कोस्टा रिका मध्य अमेरिका में कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित एक देश है। २०वीं शताब्दी के मध्य काल में एक ४४ दिन के भयंकर गृह युद्ध के बाद सन् १९४९ में इस देश ने अपनी सेना समाप्त कर दी और विश्व के उन बहुत कम देशों में से एक हो गया जिसकी अपनी कोई सेना नहीं है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और कोस्ता रीका · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

अल साल्वाडोर

एल साल्वाडोर (स्पैनिश:República de El Salvador) मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश है। ग्वाटेमाला और हॉण्डुरास के बीच इसकी सीमाएं प्रशांत महासागर से मिलती है। यह फोंसेका खाड़ी पर स्थित है, जिस तरह निकारागुआ दक्षिण की ओर मिलती है। 21,000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले इस देश की आबादी लगभग 68 लाख (जुलाई 2008 की जनगणना) है। राजधानी सान साल्वाडोर देश का सबसे महत्वपूर्ण महानगर है। एल साल्वाडोर ने अपनी मुद्रा कोलोन को खत्म कर वर्ष 2001 में अमेरिकी डॉलर को अपना लिया है। देश की एक चौथाई आबादी $ 2 एक दिन से भी कम पर गुजर-बसर करती है। .

नई!!: मुद्रा चिह्न और अल साल्वाडोर · और देखें »

उपसर्ग

संस्कृत एवं संस्कृत से उत्पन्न भाषाओं में उस अव्यय या शब्द को उपसर्ग (prefix) कहते हैं जो कुछ शब्दों के आरंभ में लगकर उनके अर्थों का विस्तार करता अथवा उनमें कोई विशेषता उत्पन्न करता है। उपसर्ग .

नई!!: मुद्रा चिह्न और उपसर्ग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »