लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस

सूची मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस

दुरोंतो एक्सप्रेस मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस को मुंबई एसी दुरोंतो एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता हैं। मुंबई सेंट्रल और नई दिल्ली के बीच चलने वाली दुरोंतो का एक संस्करण है, जो पूरी तरह से वातानुकूलित, नॉन- स्टॉप संस्करण है। इस ट्रेन की देखभाल पश्चिम रेलवे (डब्ल्यू), मुंबई डिवीजन द्वारा की जाती है। इस ट्रेन का कोई भी व्यवसाईक स्टॉप नहीं हैं, एवं यह दुरोंतो एक्सप्रेस होने के चलते दुरोंतो एक्सप्रेस गाड़ियों की शर्तें एवं नियमों का पालन करता है। अपनी यात्रा के दौरान यह तकनीकी प्रयोजनों के लिए रुकती हैं,जिसमे मुख्य रूप से ट्रेन के चालक दल में एक परिवर्तन (इंजन चालक) शामिल है।नई दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली गाड़ी का नंबर 22,209 है एवं मुंबई से नई दिल्ली, ट्रेन नंबर 22210 है। अपनी राजधानी समकक्षों की तुलना में अधिकांश दुरोंतो ट्रेनों यात्रा में कम समय लेती है। राजधानी एक्सप्रेस को मुंबई-दिल्ली मार्ग में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती हैं एवं यह इसको मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली सबसे तेज गति की ट्रेन हैं। लेकिन, राजधानी इस रूट की सबसे तेज चलने वाली गाड़ियों में से एक हैं क्योंकि दोनो ट्रेन्स समान दूरी तय करती हैं लेकिन नॉन-स्टॉप सेवा एवं कोई वाणिज्यिक स्टापें नहीं होने के बाद भी दुरोंतो राजधानी की तुलना में 40-70 मिनट समय अधिक लेता है। पटरियों पर सबसे पहली बार यह ट्रेन 18 मार्च 2012 को दौड़ी एवं यह ट्रेन 02209 मुबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरोंतो विशेष उद्घाटन एक्सप्रेस के नाम से जानी गयी। मुंबई के मेयर सुनील प्रभु ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस ट्रेन का नियमित रूप से परिचालन 23 मार्च 2012 को शुरू किया गया था एवं इसका नंबर 22209 है। .

3 संबंधों: नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल, राजधानी एक्स्प्रेस

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस और नई दिल्ली · और देखें »

मुंबई सेंट्रल

मुंबई सेंट्रल मुंबई का एक उपनगरीय रेलवे स्थानक है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल · और देखें »

राजधानी एक्स्प्रेस

राजधानी एक्सप्रेस भारतीय रेल की एक पैसेंजर रेल सेवा है जो भारत की राजधानी दिल्ली को देश के विभिन्न राज्यों की राजधानी को जोड़ता है। .

नई!!: मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस और राजधानी एक्स्प्रेस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुंबई नई दिल्ली Duronto एक्सप्रेस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »