लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस

सूची मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस

दुरोंतो एक्सप्रेस मुंबई-नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस को मुंबई एसी दुरोंतो एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता हैं। मुंबई सेंट्रल और नई दिल्ली के बीच चलने वाली दुरोंतो का एक संस्करण है, जो पूरी तरह से वातानुकूलित, नॉन- स्टॉप संस्करण है। इस ट्रेन की देखभाल पश्चिम रेलवे (डब्ल्यू), मुंबई डिवीजन द्वारा की जाती है। इस ट्रेन का कोई भी व्यवसाईक स्टॉप नहीं हैं, एवं यह दुरोंतो एक्सप्रेस होने के चलते दुरोंतो एक्सप्रेस गाड़ियों की शर्तें एवं नियमों का पालन करता है। अपनी यात्रा के दौरान यह तकनीकी प्रयोजनों के लिए रुकती हैं,जिसमे मुख्य रूप से ट्रेन के चालक दल में एक परिवर्तन (इंजन चालक) शामिल है।नई दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली गाड़ी का नंबर 22,209 है एवं मुंबई से नई दिल्ली, ट्रेन नंबर 22210 है। अपनी राजधानी समकक्षों की तुलना में अधिकांश दुरोंतो ट्रेनों यात्रा में कम समय लेती है। राजधानी एक्सप्रेस को मुंबई-दिल्ली मार्ग में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती हैं एवं यह इसको मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली सबसे तेज गति की ट्रेन हैं। लेकिन, राजधानी इस रूट की सबसे तेज चलने वाली गाड़ियों में से एक हैं क्योंकि दोनो ट्रेन्स समान दूरी तय करती हैं लेकिन नॉन-स्टॉप सेवा एवं कोई वाणिज्यिक स्टापें नहीं होने के बाद भी दुरोंतो राजधानी की तुलना में 40-70 मिनट समय अधिक लेता है। पटरियों पर सबसे पहली बार यह ट्रेन 18 मार्च 2012 को दौड़ी एवं यह ट्रेन 02209 मुबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरोंतो विशेष उद्घाटन एक्सप्रेस के नाम से जानी गयी। मुंबई के मेयर सुनील प्रभु ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस ट्रेन का नियमित रूप से परिचालन 23 मार्च 2012 को शुरू किया गया था एवं इसका नंबर 22209 है। .

0 संबंधों

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुंबई नई दिल्ली Duronto एक्सप्रेस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »