लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मियाओ लोग

सूची मियाओ लोग

मियाओ स्त्रियाँ मियाओ (चीनी भाषा: 苗, अंग्रेज़ी: Miao) जनवादी गणराज्य चीन की सरकार द्वारा परिभाषित एक लोक-जाति है। ध्यान रहे कि यह एक चीनी भाषा का नाम है और वहाँ की सरकार ने चीन के दक्षिण में रहने वाले बहुत से समुदायों को मिलकर इस श्रेणी में डाल दिया है। बहुत से मियाओ लोग अपने-आप को यह पहचान नहीं देते और न ही मानते हैं कि वे मियाओ हैं। इसलिए मियाओ समुदायों के बारे में बात करते हुए यह ज़रूरी है कि यह भी साफ़ किया जाए की किस मियाओ उपजाति की बात हो रही है। बहुत से मियाओ कहलाने वाली जातियाँ चीन की सरहद के पार वियतनाम, बर्मा और थाईलैंड में भी रहती हैं। चीन में यह गुइझोऊ, हुनान, युन्नान, सिचुआन, गुआंगशी, हाइनान, गुआंगदोंग और हुबेई प्रान्तों में रहते हैं। मियाओ लोगों में भिन्न ह्मोंग (Hmong) नामक जातियाँ भी शामिल हैं।, Joana Breidenbach, Central European University Press, 2005, ISBN 978-963-7326-14-1,...

15 संबंधों: चीनी भाषा, चीनी जनवादी गणराज्य, थाईलैण्ड, म्यान्मार, युन्नान, सिचुआन, हाइनान, ह्मोंग लोग, हूनान, हूबेई, वियतनाम, गुआंगदोंग, गुआंगशी, गुइझोऊ, अंग्रेज़ी भाषा

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: मियाओ लोग और चीनी भाषा · और देखें »

चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

नई!!: मियाओ लोग और चीनी जनवादी गणराज्य · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: मियाओ लोग और थाईलैण्ड · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: मियाओ लोग और म्यान्मार · और देखें »

युन्नान

(云南, Yunnan) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी कुनमिंग है। युन्नान की सरहदें बर्मा, लाओस और वियतनाम से लगती हैं और यहाँ पर बहुत से ग़ैर-चीनी समुदाय रहते हैं, जैसे की यी लोग, झुआंग लोग और मियाओ लोग। युन्नान एक पहाड़ी इलाक़ा है और प्रान्त की अधिकतर आबादी उसके पूर्वी भाग में रहती है। वनस्पति-विज्ञान की दृष्टि से यह एक भरपूर क्षेत्र है - चीन में मिलने वाली ३०,००० वनस्पति पेड़-पौधों की जातियों में से १७,००० युन्नान में मिलती हैं। इस प्रान्त में ज़मीन के नीचे मिलने वाले अलूमिनियम, सीसे, जस्ते (ज़िंक), ताम्बे और त्रपु (टिन) के भण्डार चीन में सबसे बड़े हैं। यहाँ सैंकड़ों झरने-तालाब हैं और इस प्रान्त के बेहतरीन मौसम को 'सदाबहार' बुलाया गया है।, Kah Joon Liow, SilkRoad Networks Inc., 2004, ISBN 978-0-9733492-1-4,...

नई!!: मियाओ लोग और युन्नान · और देखें »

सिचुआन

सिचुआन (四川, Sichuan या सचवान (Szechwan)) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी चेंगदू है। चीन द्वारा तिब्बत पर नियंत्रण पाने से पहले सिचुआन के कुछ इलाक़े तिब्बत का हिस्सा हुआ करते थे और ऐतिहासिक रूप से यह प्रान्त चीन और तिब्बत के बीच खींचातानी का क्षेत्र रहा है। .

नई!!: मियाओ लोग और सिचुआन · और देखें »

हाइनान

चीन के नक़्शे पर हाइनान प्रांत और द्वीप (लाल रंग में) (海南, Hainan) जनवादी गणतंत्र चीन का सबसे छोटा प्रांत है। यह दक्षिण-पूर्वी चीन में दक्षिणी चीन सागर में स्थित एक द्वीप है। पुराने ज़माने में यह गुआंगदोंग प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९८८ में इसे क़रीब २०० अन्य छोटे से द्वीपों के साथ एक नए हाइनान प्रान्त में गठित किया गया। सन् २०१० की जनगणना में हाइनान की आबादी ८६,७१,५१८ थी। हालांकि इसमें २०० के आसपास द्वीप हैं, इस प्रान्त के कुल ३३,९२० वर्ग किमी का ९७% (३२,९०० वर्ग किमी) हाइनान के मुख्य द्वीप में है। तुलना के लिए भारत के केरल राज्य का क्षेत्रफल ३८,८६३ वर्ग किमी है। चीन की सरकार के अनुसार इस द्वीप से सुदूर दक्षिण में स्थित स्प्रैटली द्वीप-समूह (Spratly Islands) और पैरासेल द्वीप-समूह (Paracel Islands) इसी प्रांत का हिस्सा है, लेकिन अन्य देश इन द्वीपों को चीन का हिस्सा नहीं मानते। हाइनान द्वीप पर हान चीनी लोगों से भिन्न एक ली (黎, Li) नामक लोक-जाति रहती है जो इस द्वीप के मूल निवासी माने जाते हैं। हाइनान की राजधानी हाइकोऊ शहर है, जो द्वीप का सबसे बड़ा नगर भी है।, Feng Chongyi, Chongyi Feng, David S. G. Goodman, Murdoch University.

नई!!: मियाओ लोग और हाइनान · और देखें »

ह्मोंग लोग

वियतनाम में कुछ ह्मोंग स्त्रियाँ ह्मोंग (Hmong) दक्षिण-पूर्वी एशिया की एक लोक-जाति है जो चीन, लाओस, वियतनाम और थाईलैंड के कुछ पहाड़ी इलाक़ों में बसती है। जनवादी गणराज्य चीन की सरकार इन्हें मियाओ जाति की एक उपजाति मानती है हालाँकि बहुत से ह्मोंग लोगों को यह स्वीकृत नहीं। ह्मोंग लोग ऐतिहासिक रूप से दक्षिण चीन में बसा करते थे लेकिन १८वीं सदी में युद्धों और अस्थिरता की वजह से और उपजाऊ ज़मीनों की खोज में उन्होंने दक्षिण दिशा में फैलना शुरू कर दिया। लाओस के गृहयुद्ध के बाद वहाँ की सरकार पर एक पैथेट लाओ नामक राजनैतिक गुट का क़ब्ज़ा हो गया जिन्होनें ह्मोंग लोगों पर बहुत अत्याचार करे। बहुत से ह्मोंग लाओस छोड़कर भागे और संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जा बसे, जिस से ह्मोंग लोगों के समुदाय अब इन देशों में भी पाए जाते हैं।, Gary Y. Lee, Nicholas Tapp, ABC-CLIO, 2010, ISBN 978-0-313-34526-5, Ivor C. Jackson, Martinus Nijhoff Publishers, 1999, ISBN 978-90-411-1228-6,...

नई!!: मियाओ लोग और ह्मोंग लोग · और देखें »

हूनान

चीन में हूनान प्रांत (लाल रंग में) हूनान (湖南, Hunan) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूनान का अर्थ 'झील से दक्षिण' होता है, जो इस प्रांत की दोंगतिंग झील से दक्षिण की स्थिति पर पड़ा है। हूनान की राजधानी चांगशा (长沙, Changsha) शहर है। क्योंकि शिआंग नदी इस प्रान्त की एक प्रमुख नदी है इसलिए इस प्रान्त को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से 'शिआंग' (湘, Xiang) लिखा जाता है। यह प्राचीनकाल में शक्तिशाली चू राज्य का हिस्सा था। हूनान का क्षेत्रफल २,११,८०० वर्ग किमी है, यानि भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ६,५६,८३,७२२ थी, यानि भारत के झारखंड राज्य से ज़रा कम। हूनान का मौसम गरम और नम माना जाता है। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। मौसम में गर्मी और नमी के कारण खाना जल्दी ख़राब हो जाता है, इसलिए हुनानी खाना अपने मिर्च-मसालों के लिए प्रसिद्ध है जो इसे अधिक देर तक सुरक्षित रखते हैं।, Noelle Salmi, John Wiley & Sons, 2009, ISBN 978-0-470-38744-3,...

नई!!: मियाओ लोग और हूनान · और देखें »

हूबेई

चीन में हूबेई प्रांत (लाल रंग में) हूबेई (湖北, Hubei) जनवादी गणराज्य चीन के मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूबेई का अर्थ 'झील से उत्तर' होता है, जो इस प्रांत की दोंगतिंग झील से उत्तर की स्थिति पर पड़ा है। हुबेई की राजधानी वूहान (武汉, Wuhan) शहर है। चीनी इतिहास के चिन राजवंश काल में हुबेई के पूर्वी भाग में 'अ' (鄂) नामक प्रान्त होता था जिस वजह से हुबेई को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से '鄂' (अ, È) लिखा जाता है। यहाँ प्राचीनकाल में शक्तिशाली चू राज्य भी स्थित था इसलिए इसे लोक-संस्कृति में 'चू' (楚, Chu) भी बोला जाता है। हूबेई का क्षेत्रफल १,८५,९०० वर्ग किमी है, यानि भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५,७२,३७,७४० थी, यानि भारत के गुजरात राज्य से ज़रा कम। इस प्रान्त के पश्चिमी इलाक़े के वुदांग पहाड़ों (武当山, Wudang Shan, वुदांग शान) में बहुत से ऐतिहासिक ताओधर्मी मठ हैं, जिनमें से कुछ में कंग-फ़ू जैसी युद्ध कलाएँ सिखाई जाती थीं। हूबेई का मौसम अच्छा माना जाता है: न ज़्यादा गर्म और न अधिक सर्द। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। प्रान्त में हान चीनी लोग बहुसंख्य हैं, हालांकि दक्षिण-पश्चिमी भाग में मियाओ लोगों की ह्मोंग जाति और तुजिया लोगों के समुदाय रहते हैं।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2,...

नई!!: मियाओ लोग और हूबेई · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: मियाओ लोग और वियतनाम · और देखें »

गुआंगदोंग

चीन में गुआंगदोंग प्रान्त की स्थिति (लाल रंग में) गुआंगदोंग (广东, Guangdong) जनवादी गणराज्य चीन का एक प्रांत है। यह दक्षिणी चीन सागर के तट पर स्थित है। जनवरी २००५ में इसकी जनसँख्या १०,४३,०३,१३२ अनुमामित की गई थी और यह चीन का सब से अधिक आबादी वाला प्रांत है। इसका क्षेत्रफल १,७७,९०० वर्ग किमी है। गुआंगझोऊ शहर (广州, Guangzhou), जिसे पुराने ज़माने में कैंटन (Canton) बुलाया जाता था, इस प्रांत की राजधानी है। प्रसिद्ध औद्योगिक शहर शॅनझॅन (深圳, Shenzhen) भी इसी प्रांत में स्थित है।, Organisation for Economic Co-operation and Development, OECD Publishing, 2010, ISBN 978-92-64-09007-1 ऐतिरासिक रूप से यह प्रान्त पश्चिमी दुनिया की नज़र में बहुत महत्वपूर्ण है। सोलहवीं और सत्रहवीं सदी मे पुर्तगाली लोग चीन में यहीँ पर अपना महत्वपूर्ण उपनिवेश बनाए थे। उन्होंने ही इनका नाम बोलचाल का नाम कैन्टोन- Canton रखा था जो गुआंगदोंग का सरलीकृत रूप था। यहीं पर बाद में अफ़ीम युद्ध (1840) हुए और ब्रिटिश लोगों ने हांगकॉंग पर १५० सालों तक राज किया। चीन की दो प्रमुख भाषा - उत्तरी बोली और दक्षिणी बोली - में दक्षिणी का नाम इसी शहर पर पड़ा है - केन्टोनीज़ भाषा। उत्तर की प्रमुख भाषा को मंदारिन कहते हैं। और, भारत में प्रसिद्ध कैन्टोनीज़ चिकन जैसे व्यंजनों को इसी जगह के नाम पर रखा गया है। .

नई!!: मियाओ लोग और गुआंगदोंग · और देखें »

गुआंगशी

गुआंगशी (चीनी: 广西, अंग्रेज़ी: Guangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी नाननींग (南宁, Nanning) है। चीनी प्रशासन प्रणाली में इसे एक 'स्वशासित' (ऑटोनोमस) प्रदेश का दर्जा हासिल है। क्योंकि इस प्रांत में बहुत से झुआंग लोग बसते हैं इसलिए इसका औपचारिक नाम गुआंगशी झुआंग स्वशासित प्रदेश (广西壮族自治区, गुआंगशी झुआंगज़ू ज़िझिचू, Guangxi Zhuang Autonomous Region) है।, Graham Hutchings, Harvard University Press, 2003, ISBN 978-0-674-01240-0,...

नई!!: मियाओ लोग और गुआंगशी · और देखें »

गुइझोऊ

(贵州, Guizhou) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण में स्थित एक प्रांत है। इसकी राजधानी गुइयांग शहर है। यह प्रांत अधिकतर एक पहाड़ी इलाक़ा है लेकिन इसके पूर्वी और दक्षिणी भाग में मैदान हैं। यह चीन के सबसे पिछड़े और ग़रीब प्रान्तों में गिना जाता है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2004, ISBN 978-962-996-157-2,...

नई!!: मियाओ लोग और गुइझोऊ · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: मियाओ लोग और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मियाओ लोगों, मियाओ जाति

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »