लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मायहेरिटेज

सूची मायहेरिटेज

मायहेरिटेज (MyHeritage) एक जालस्थल (वेबसाइट) है जो वंश-वृक्ष का निर्माण करने, खोजने, और उसे सुरक्षित रखने में सहायता करती है। इसके लिये मायहेरिटेज विश्वभर के प्रयोक्ताओं को आनलाइन, मोबाइल तथा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म प्रदान करती है। प्रयोक्ता अपना स्वयं का वंश-वृक्ष बना सकते हैं करोड़ों आनलाइन रेकार्डों में अपना वंशवृक्ष ढूढ़ सकते हैं। '''मायहेरिटेज''' वंश-वृक्ष निर्माता निःशुल्क सॉफ्टवेयर .

6 संबंधों: तेल अविव, मोबाइल अनुप्रयोग, हिन्दी, वंशावली, वंशावली सॉफ्टवेयर, इज़राइल

तेल अविव

thumbtime.

नई!!: मायहेरिटेज और तेल अविव · और देखें »

मोबाइल अनुप्रयोग

स्मार्ट फोन के स्क्रीन पर अनेकों ऐप्स के आइकन दिख रहे हैं। मोबाइल अनुप्रयोग या मोबाइल ऐप (mobile app) उन कम्प्यूटर प्रोग्रामों को कहते हैं जो स्मार्टफोन, टैब्लेट तथा अन्य मोबाइल युक्तियों पर चलाने के लिये बनाया जाता है। फेसबुक, यू-ट्यूब, गूगल प्ले, गूगल सर्च, पंदोरा (Pandora), गूगल मैप्स, जीमेल, इंस्टाग्राम, ऐपल मैप्स आदि वर्तमान समय (२०१४) के कुछ लोकप्रिय मोबाइल अनुप्रयोग हैं। मोबाइल ऐप्स प्रायः 'ऐप्स वितरण प्लेटफॉर्म' के माध्यम से उपलब्ध होते हैं। इसकी शुरुवात २००८ में हुई थी। ऐपल ऐप स्टोर, गूगल प्ले, विण्डोज फोन स्टोर तथा ब्लैकबेरी ऐप वर्ल्ड आदि कुछ प्रमुख ऐप्स वितरण प्लेटफॉर्म हैं। कुछ ऐप निःशुल्क मिलते हैं जबकि अन्य को खरीदना पड़ता है। श्रेणी:मोबाइल सॉफ्टवेयर.

नई!!: मायहेरिटेज और मोबाइल अनुप्रयोग · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: मायहेरिटेज और हिन्दी · और देखें »

वंशावली

वंश-वृक्ष का एक सरल उदाहरण वंश-वृक्ष, वंशावली या कुल-वृक्ष (family tree, या pedigree chart), किसी व्यक्ति के वर्तमान एवं पूर्वज सम्बन्धियों को प्रदर्शित करने वाला चार्ट है जो प्रायः वृक्ष की सी संरचना (मूल, तना, शाखाएं आदि) वाला होता है। .

नई!!: मायहेरिटेज और वंशावली · और देखें »

वंशावली सॉफ्टवेयर

ग्रैम्प्स (Gramps) एक मुक्तस्रोत वंशावली सॉफ्टवेयर है। वंशावली सॉफ्टवेयर (Genealogy software), वंशावली से संबन्धित आंकड़े लिखने, व्यवस्थित करने और प्रकाशित करने में उपयोग आने वाले सॉफ्टवेयर होते हैं। उदाहरण: Family.Show, GenealogyJ, Gramps, LifeLines, मायहेरिटेज (MyHeritage) आदि। श्रेणी:सॉफ्टवेयर.

नई!!: मायहेरिटेज और वंशावली सॉफ्टवेयर · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: मायहेरिटेज और इज़राइल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »