लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वंशावली सॉफ्टवेयर

सूची वंशावली सॉफ्टवेयर

ग्रैम्प्स (Gramps) एक मुक्तस्रोत वंशावली सॉफ्टवेयर है। वंशावली सॉफ्टवेयर (Genealogy software), वंशावली से संबन्धित आंकड़े लिखने, व्यवस्थित करने और प्रकाशित करने में उपयोग आने वाले सॉफ्टवेयर होते हैं। उदाहरण: Family.Show, GenealogyJ, Gramps, LifeLines, मायहेरिटेज (MyHeritage) आदि। श्रेणी:सॉफ्टवेयर.

3 संबंधों: मायहेरिटेज, सॉफ्टवेयर, वंशावली

मायहेरिटेज

मायहेरिटेज (MyHeritage) एक जालस्थल (वेबसाइट) है जो वंश-वृक्ष का निर्माण करने, खोजने, और उसे सुरक्षित रखने में सहायता करती है। इसके लिये मायहेरिटेज विश्वभर के प्रयोक्ताओं को आनलाइन, मोबाइल तथा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म प्रदान करती है। प्रयोक्ता अपना स्वयं का वंश-वृक्ष बना सकते हैं करोड़ों आनलाइन रेकार्डों में अपना वंशवृक्ष ढूढ़ सकते हैं। '''मायहेरिटेज''' वंश-वृक्ष निर्माता निःशुल्क सॉफ्टवेयर .

नई!!: वंशावली सॉफ्टवेयर और मायहेरिटेज · और देखें »

सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर विज्ञान में एक सॉफ्टवेयर सार्थक क्रमादेशों और ज़रूरी सूचनाओं का एक ऐसा तंत्र है जो कंप्यूटर के यन्त्रांश और दूसरे सॉफ्टवेयरों को आदेश देकर क्रमादेशक का मनचाहा काम करता है। व्यावहारिक तौर पर अगर कंप्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ्टवेर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं। यह वास्तविक पदार्थ है। इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है। ये वे सूचनाएं, आदेश अथवा तरीके हैं जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है। कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवं उनपर आधारित होते हैं। .

नई!!: वंशावली सॉफ्टवेयर और सॉफ्टवेयर · और देखें »

वंशावली

वंश-वृक्ष का एक सरल उदाहरण वंश-वृक्ष, वंशावली या कुल-वृक्ष (family tree, या pedigree chart), किसी व्यक्ति के वर्तमान एवं पूर्वज सम्बन्धियों को प्रदर्शित करने वाला चार्ट है जो प्रायः वृक्ष की सी संरचना (मूल, तना, शाखाएं आदि) वाला होता है। .

नई!!: वंशावली सॉफ्टवेयर और वंशावली · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »