लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महकुआ

सूची महकुआ

महकुआ सामान्य नाम: गो़ट खरपतवार (Goat weed) वैज्ञानिक नाम:अजेरेटम कोनीजोइडस(Ageratum conyzoides L.) विवरण: चौड़ी पत्ती वाली श्रेणी का वार्षिक पौधा है, जो फूल आने पर एक मीटर लम्बा हो जाता है। इसमें बहुशाकीय व्यवस्था है, जिसके तने पर काफी रोएं होते हैं। यह बीज द्वारा संचरण करता है। बीज गिरने के २ सप्ताह बाद, लगभग ५०% बीज जमाव क्षमता के होते हैं, परन्तु कुछ स्थानों पर १% बीज ही जम पाते हैं (अर्थात धान की उच्च भूमियों) में बहुलता से पाए जाते हैं तथा तेजी से अपनी कालोनी बनाते है। इस खरपतवार की जीवन-अवधि कम होने से इसकी एक वर्ष में कई पीढ़ियां पूरी हो जाती हैं, जिससे फसल की तुलना में प्रतिस्पर्धा क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है। बीज अत्याधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं, जो पानी से फैलते हैं। इसके बीज में विभिन्न परिस्थितियों में जमाव क्षमता होती है। एक बार काटने पर दूसरी बार फुटाव हो जाता है। इससे कभी-कभी ४०% तक धान की फसल को क्षति हो जाती है।.

4 संबंधों: धान, फ़सल, बीज, खरपतवार

धान

बांग्लादेश में धान (चावल) के खेत धान की बाली (अनाज वाला भाग) धान (Paddy / ओराय्ज़ा सैटिवा) एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है। ओराय्ज़ा सैटिवा (जिसका प्रचलित नाम 'एशियाई धान' है) एक पादप की जाति है। इसका सबसे छोटा जीनोम होता है (मात्र ४३० एम.बी.) जो केवल १२ क्रोमोज़ोम में सीमित होता है। इसे सरलता से जेनेटिकली अंतरण करने लायक होने की क्षमता हेतु जाना जाता है। यह अनाज जीव-विज्ञान में एक मॉडल जीव माना जाता है। .

नई!!: महकुआ और धान · और देखें »

फ़सल

पंजाब राज्य के एक ग्रामीण घर में सूखती फ़सल फसल या सस्य किसी समय-चक्र के अनुसार वनस्पतियों या वृक्षों पर मानवों व पालतू पशुओं के उपभोग के लिए उगाकर काटी या तोड़ी जाने वाली पैदावार को कहते हैं।, pp.

नई!!: महकुआ और फ़सल · और देखें »

बीज

विभिन्न पौधों के बीज बीज की परिभाषा बीज एक परिपक्व बीजाण्ड है,जो निषेचन के बाद क्रियाशिल होता है,बीज उचित परिस्थितिया जैसे जल,वायु,सूर्य प्रकास आदि मिलने पर क्रियाशिल होता है। .

नई!!: महकुआ और बीज · और देखें »

खरपतवार

गेहूँ के खेत में खरपतवार (फूल लगे हुए) ऐसे पौधों एवं वनस्पतियों को खरपतवार (weed) कहा जाता है जो किसी संदर्भ में अवांछित होते हैं। ये फसलों में, घास के मैदान (लान) में, बागों में हो सकते हैं। प्रायः निराई करके इन्हें निकाल दिया जाता है। खरपतवार फसलों से तीव्र प्रतिस्पर्धा करके भूमि में निहित नमी एवं पोषक तत्वों के अधिकांश भाग को शोषित कर लेते हैं, फलस्वरूप फसल की विकास गति धीमी पड़ जाती है तथा पैदावार कम हो जाती है। खरपतवारों की रोकथाम से न केवल फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है, बल्कि उसमें निहित प्रोटीन, तेल की मात्रा एवं फसलों की गुणवत्ता में वृद्धि की जा सकती है। .

नई!!: महकुआ और खरपतवार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »