लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र

सूची मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र

प्रशासनिक रूप से मलेशिया एक संघीय राष्ट्र है, जो तेराह राज्यों और तीन संघीय क्षेत्रों में संगठित है। मलय भाषा में राज्यों को "नेगेरी" (Negeri) कहते हैं, जो संस्कृत के "नगर" शब्द से उत्पन्न है। संघीय क्षेत्रों को मलय में "विलायाह पेरसेकुतुअन" (Wilayah Persekutuan) कहते हैं जो अरबी भाषा के "विलायत" शब्द से आया है। मलेशिया के ग्याराह राज्य और दो संघीय क्षेत्र दक्षिणपूर्व एशिया की मुख्यभूमि में मलय प्रायद्वीप पर स्थित है, जो क्षेत्र पश्चिमी मलेशिया कहलाता है। बाक़ी के दो राज्य और एक संघीय क्षेत्र बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं और यह सामूहिक रूप से पूर्वी मलेशिया कहलाते हैं। .

47 संबंधों: तेरेंगानू, दक्षिण पूर्व एशिया, नेगेरी सेमबिलान, पाहांग, पिनांग, पुत्रजय, प्रायद्वीपीय मलेशिया, पूर्व मलेशिया, पेरलिस, पेराक, पेकन, बंदर मेलाका, बोर्नियो, मलय प्रायद्वीप, मलय भाषा, मलेशिया, मुआर (शहर), मेलाका, यामतुआन बेसर, यांग दि-पेरतुआ नेगेरी, लबूअन, शाह आलम, साबाह राज्य, सारावाक, संस्कृत भाषा, संघ (प्रशासन), सेरेम्बन, सेरी मेनांती, सेलांगोर, जॉर्ज टाउन, पेनांग, जोहोर, जोहोर बाहरू, विलायत (प्रशासनिक विभाग), विक्टोरिया, लबूअन, इपोह, कंगार, कुचिंग, कुआला तेरेंगानू, कुआलालम्पुर, कुआंतान, केदाह, केलंतन, कोता भारू, कोता किनाबालू, अनक बुकित, अरबी भाषा, अलोर सेतार

तेरेंगानू

तेरेंगानू मलेशिया का एक राज्य है। यह प्रायद्वीपीय मलेशिया के पूर्वोत्तरी तट पर दक्षिण चीन सागर के किनारे स्थित है। इस राज्य में कई द्वीप भी आते हैं जिनमें रेदंग द्वीप प्रसिद्ध है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और तेरेंगानू · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

नेगेरी सेमबिलान

नेगेरी सेमबिलान मलेशिया का एक राज्य है। यह प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमी तट पर स्थित है। मलय भाषा में "सेमबिलान" का मतलब "नौ" और नेगेरी का अर्थ "नगरी" या "राज्य" (यह शब्द संस्कृत से आया है) होता है, यानि "नेगेरी सेमबिलान" का अर्थ "नौ ग्राम" है। यह उस समय पड़ा जब सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी भाग से मिनंगकाबाऊ समुदाय के लोगों ने यहाँ आकर नौ गाँव बसाये। नेगेरी सेमबिलान के लोगों के चहरों में आज भी मिनंगकाबाऊ नैन-नक्श झलकते हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और नेगेरी सेमबिलान · और देखें »

पाहांग

पाहांग मलेशिया का एक राज्य है। यह प्रायद्वीपीय मलेशिया का सबसे बड़ा और पूर्व मलेशिया के साबाह राज्य और सारावाक राज्य के बाद पूरे मलेशिया का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। तुलना के लिये यह लगभग भारत के केरल राज्य के क्षेत्रफल के बराबर है। यह पाहांग नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित है। पहांग राज्य में १०,००,००० मलय लोग, २,३३,००० चीनी, ६८,५०० भारतीय, १३,७०० अन्य और ६८,००० ग़ैर-नागरिक रहते हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पाहांग · और देखें »

पिनांग

पिनांग मलेशिया का एक राज्य है जो मलक्का के जलडमरुमध्य के साथ प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। क्षेत्र के हिसाब से पिनांग पेर्लिस के बाद मलेशिया का दूसरा सबसे छोटा और आठवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। पिनांग के निवासी को बोलचाल की भाषा में पेननगाइट के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पिनांग · और देखें »

पुत्रजय

पुत्रजय, जिसे मलय भाषा में पुत्रजाया उच्चरित किया जाता है, मलेशिया की नयी राजधानी है। प्रशासनिक रूप से यह एक संघीय क्षेत्र है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पुत्रजय · और देखें »

प्रायद्वीपीय मलेशिया

प्रायद्वीपीय मलेशिया या पश्चिमी मलेशिया दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश का वह हिस्सा है जो मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग और उसके समीप के कुछ द्वीपों पर स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में थाईलैण्ड से मिलती हैं और दक्षिण में सिंगापुर का द्वीप देश इसके पास है। दक्षिणपूर्व में मलक्का जलसन्धि के पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मलेशिया का एक दूसरा भाग, जो पूर्व मलेशिया कहलाता है, प्रायद्वीपीय मलेशिया से पूर्व में दक्षिण चीन सागर के पार बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। मलेशिया की लगभग ८०% आबादी व अर्थव्यवस्था प्रायद्वीपीय मलेशिया में है। मलेशिया के १३ राज्यों व ३ संघीय क्षेत्रों में से ११ राज्य और २ संघीय क्षेत्र प्रायद्वीपीय मलेशिया मे स्थित हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और प्रायद्वीपीय मलेशिया · और देखें »

पूर्व मलेशिया

पूर्व मलेशिया (East Malaysia) या मलेशियाई बोर्नियो (Malaysian Borneo) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश का वह भाग है जो बोर्नियो द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित है। इसमें साबाह राज्य, सारावाक राज्य और लबूअन संघीय क्षेत्र आते हैं। यह मलय प्रायद्वीप पर स्थित प्रायद्वीपीय मलेशिया से पूर्व में अवस्थित है। मलेशिया के इन दोनो भागों के बीच दक्षिण चीन सागर आता है। हालांकि पूर्व मलेशिया का विकास स्तर प्रायद्वीपीय मलेशिया से कहीं कम है, फिर भी क्षेत्रफल और प्राकृतिक संसाधन की दृष्टि से पूर्व मलेशिया देश के पश्चिमी भाग से अधिक है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पूर्व मलेशिया · और देखें »

पेरलिस

पेरलिस मलेशिया का एक राज्य है। यह देश का सबसे छोटा राज्य है और मलेशिया के उत्तरतम भाग में थाईलैण्ड के साथ सटा हुआ है। यह कभी थाई साम्राज्य का भाग हुआ करता था और थाई भाषा में इसे पालित (ปะลิส, Palit) कहा जाता है। ब्रिटिश काल में ब्रिटेन ने मलेशिया से लड़कर उनसे पेरलिस ले लिया और उसे अपने मलय प्रायद्वीप के उपनिवेश में सम्मिलित कर लिया। पेरलिस में आबादी का ८८% मुस्लिम है, १०% बौद्ध और १% हिन्दू। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पेरलिस · और देखें »

पेराक

पेराक मलेशिया का एक राज्य है। पूर्व मलेशिया के साबाह राज्य व सारावाक राज्य और प्रायद्वीपीय मलेशिया के पाहांग राज्य के बाद यह देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पेराक · और देखें »

पेकन

पेकन (Kota Bharu) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पाहांग राज्य में स्थित एक शहर है। यह उस राज्य के पारम्परिक राजघराने की राजधानी भी है, हालांकि पाहांग की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी कुआंतान है, जो एक भिन्न शहर है। पेकन पाहांग नदी के किनारे, कुआंतान से ५० किमी की दूरी पर बसा हुआ है। पेकन में राजपरिवार का महल स्थित है जो "इस्ताना अबु बकर" कहा जाता है ("इस्ताना" या "अस्ताना" मलय भाषा में संस्कृत के "स्थान" शब्द का रूप है)। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पेकन · और देखें »

बंदर मेलाका

बंदर मेलाका या मेलाका शहर या मलक्का शहर मलेशिया के मेलाका राज्य की राजधानी है और मलक्का जलसन्धि पर स्थित एक बंदरगाह है। इसकी स्थापना १४वीं शताब्दी में सिंगापुर के अंतिम राजा, परमेश्वर, ने की थी जिनके पूर्व राज्य सिंगापुर पर मजापहित साम्राज्य ने सन् १३९८ में आक्रमण किया था। इसके बाद राजा परमेश्वर ने मलय प्रायद्वीप पर आकर सन् १४०२ में एक नए शहर व राज्य की स्थापना करी जो आज का बंदर मेलाका है। द्वितीय विश्वयुद्ध में इसपर जापानियों का अधिकार बन गया और १९५१ में यह नये स्वतंत्र हुए मलय गण्तंत्र का भाग बन गया। प्राचीन काल से ही भारत तथा चीन से इसका व्यापारिक संबंध है पर इसकी अत्यधिक वृद्धि अंग्रेजों के आने के बाद ही हुई। नवीन बंदर मेलाका में अब भी पुर्तगाली और हॉलैंड वासियों के प्राचीन भवनों के ध्वंसावशेष मिलते हैं। यह पूर्वी एशिया का सबसे महत्वूपर्ण तथा बड़ा औद्योगिक केंद्र है। इसके पृष्ठप्रदेश में भूमध्यरेखीय सघन सदाबहार वन पाए जाते हैं। तटीय भागों में पश्चिम की ओर मैंग्रोव जाति के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। यहाँ का मुख्य उद्यम कृषि है। यहाँ के निवासी, रबर, धान, नारियल, अनन्नास तथा गरम मसालों की खेती करते हैं। इस बंदरगाह से रबर, नारियल, चावल तथा गरम मसालों का निर्यात होता है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और बंदर मेलाका · और देखें »

बोर्नियो

बोर्नियो (इण्डोनेशियाई: कालिमंतान, मलय: बोर्नियो, अंग्रेज़ी: Borneo) विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह जावा से उत्तर में, सुलावेसी से पश्चिम में और सुमात्रा से पूर्व में स्थित है। यह इंडोनेशिया, मलेशिया एवं ब्रुनेई देशों में बंटा हुआ है। बोर्नियो का लगभग ७३% क्षेत्रफल इंडोनेशिया में आता है। द्वीप के उत्तर में पूर्वी मलेशिया के साबाह और सारावाक राज्य पूरे द्वीपीय क्षेत्रफल के २६% हैं जबकि नन्हा ब्रुनेई देश इसका केवल १% ही है। बोर्नियो का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढका हुआ है और यह पृथ्वी से सबसे प्राचीन जंगलों में से हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और बोर्नियो · और देखें »

मलय प्रायद्वीप

स्थिति मानचित्र मलय प्रायद्वीप या थाई-मलय प्रायद्वीप (सेमेनान्जुंग तनह मेलयु, คาบสมุทรมลายู) दक्षीन पूर्वी एशिया में एक प्रायद्वीप है। यह भूमिखंड उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है व टेमिनस एशियाई मुख्यभूमि के दक्षिणतम बिन्दु पर है। इस क्षेत्र में बर्मा, मलेशिया, सिंगापुर एवं थाईलैंड देश हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और मलय प्रायद्वीप · और देखें »

मलय भाषा

मलय बोधगम्यता के प्रत्येक बिंदु के आधार पर पारस्परिक रूप से निकट भाषाओं का एक समूह है पर भाषाविद् इन सभी भाषाओं को अलग अलग मानते हैं। यह सभी भाषायें एक बड़े समूह जिसे "स्थानीय मलय" कहते है मे समूहीकृत किया गय है, इस बड़े समूह के एक भाग को ऑस्ट्रोनेशियाई भाषा परिवार की मलायो-पोलिनेशियाई शाखा के अन्तर्गत "मलायन" कहा जाता है। मलय भाषा विभिन्न रूपों में ब्रुनेई, इंडोनेशिया (जहाँ राष्ट्रीय भाषा, इन्डोनेशियाई, इसका एक रूप है), मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिणी थाइलैंड में बोली जाती हैं। मलय ब्रुनेई और मलेशिया की आधिकारिक भाषा है, जबकि सिंगापुर में इसे एक आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला हुआ है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय भाषा इन्डोनेशियाई है, जिसे औपचारिक रूप से बहासा इन्डोनेशिया (बहासा हिन्दी शब्द भाषा का तद्भव रूप है) कहा जाता है और जिसका शाब्दिक अर्थ "इन्डोनेशियाई भाषा" है। इसे बहासा केबंगसान (राष्ट्रीय भाषा) और बहासा पर्सातुआन/ पेमेरसतु (जोड़ने वाली भाषा) भी कहा जाता है। इन्डोनेशियाई सैन्य कब्जे में 20 वर्ष से अधिक रहने के कारण इन्डोनेशियाई पूर्वी तिमोर में भी बोली जाती है। मलेशिया में इस भाषा को अब आधिकारिक रूप से बहासा मलेशिया ("मलेशियाई भाषा") पुकारा जाता है, यद्यपि संवैधानिक नाम बहासा मेलायु है। सिंगापुर, ब्रुनेई और दक्षिणी थाईलैंड में इसे बहासा मेलायु ("मलय भाषा") ही कहा जाता है। श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:मलेशिया की भाषाएँ.

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और मलय भाषा · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और मलेशिया · और देखें »

मुआर (शहर)

मुआर, जो बंदर महारानी और बंदर दिराजा भी कहलाता है, मलेशिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटक शहर है। यह जोहोर राज्य में है और उस राज्य के पारम्परिक राजपरिवार की राजधानी भी है। ध्यान दें कि जोहोर की प्रशासनिक राजधानी जोहोर बाहरू है, जो मुआर से भिन्न शहर है। मुआर खानेपीने के स्थान, ऐतिहासिक इमारतों और अन्य पर्यटक स्थलों से भरपूर है। यह शहर मलक्का जलसन्धि पर बसा हुआ है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और मुआर (शहर) · और देखें »

मेलाका

मलाका या मलक्का मलेशिया का एक राज्य है। यह मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर मलक्का जलसन्धि के तट पर स्थित है, जिसके पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मेलाका मलय इतिहास का सबसे पुराना सल्तनत था, लेकिन सन् १५११ में इसपर पुर्तगालियों ने कब्ज़ा कर लिया और सल्तनत को समाप्त कर दिया। आधुनिक काल में यहाँ अब "यांग दि-पेरतुआ नेगेरी" (अर्थ: नगराध्यक्ष) नामक अधिकारी राज्यपाल का पद धारण करता है। यह मलाया प्रायद्वीप के पश्चिमी समुद्रतट पर १६६४ वर्ग किमी में फैले हुए मलाका प्रदेश की राजधानी तथा बंदरगाह है। यह एक अति प्राचीन यूरोपीय बस्ती है। कहा जाता है, मलाया के राजा ने सन् १४०३ में इस नगर की स्थापना की थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय यह जापानियों के अधीन रहा एवं १९५१ ईo में स्वतंत्र हुआ और मलाया गणतंत्र का एक भाग हो गया। प्राचीन काल से ही भारत तथा चीन से इसका व्यापारिक संबंध है पर इसकी अत्यधिक वृद्धि अंग्रेजों के आने के बाद ही हुई। नवीन मलाका में अब भी पुर्तगाली और हॉलैंड वासियों के प्राचीन भवनों के ध्वंसावशेष मिलते हैं। यह पूर्वी एशिया का सबसे महत्वूपर्ण तथा बड़ा औद्योगिक केंद्र है। इसके पृष्ठप्रदेश में भूमध्यरेखीय सघन सदाबहार वन पाए जाते हैं। तटीय भागों में पश्चिम की ओर मैंग्रोव जाति के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। यहाँ का मुख्य उद्यम कृषि है। यहाँ के निवासी, रबर, धान, नारियल, अनन्नास तथा गरम मसालों की खेती करते हैं। इस बंदरगाह से रबर, नारियल, चावल तथा गरम मसालों का निर्यात होता है। मलाका जलडमरूमध्य, सुमात्रा तथा मलाया प्रायद्वीप को एक दूसरे से अलग करनेवाला एक जलडमरूमध्य है जो दक्षिणी चीन सागर तथा हिन्द महासागर को आपस में मिलाता है। इस जलसंधि की लंबाई ५०० मील तथा चौड़ाई २५ मील से १०० मील तक है। इसके दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित एक छोटे द्वीप पर सिंगापुर स्थित है। इस जलसंधि के द्वारा संसार का सबसे अधिक माल आता जाता है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और मेलाका · और देखें »

यामतुआन बेसर

यामतुआन बेसर (Yamtuan Besar) या यांग दि-पेरतुआन बेसर (Yang di-Pertuan Besar) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के नेगेरी सेमबिलान राज्य के औपचारिक राजाध्यक्ष की उपाधि होती है। यह उस राज्य के चार राज-मुखियाओं में से उन्हीं के आपसी मत से चुना जाता है। यामतुआन बेसर का पद औपचारिक है, यानि राज्य के वास्तविक प्रशासन में इनकी अधिक भूमिका नहीं होती। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और यामतुआन बेसर · और देखें »

यांग दि-पेरतुआ नेगेरी

यांग दि-पेरतुआ नेगेरी (Yang di-Pertua Negeri) मलेशिया के कुछ राज्यों के औपचारिक अध्यक्ष होते हैं, जिनका पात्र लगभग भारत के राज्यपाल के बराबर होता है। "यांग दि-पेरतुआ नेगेरी" का अर्थ मलय भाषा में "राज्य का अध्यक्ष" है (ध्यान दें कि मलय में नगर शब्द संस्कृत से आया है लेकिन मलय में इसका अर्थ "शहर" नहीं बल्की "राज्य" है)। मलेशिया के अधिकतर राज्यों में पुराने राजपरिवारों के सुल्तान या राजा ही औपचारिक अध्यक्ष होते हैं लेकिन वर्तमानकालीन मलेशिया में पेनांग, मेलाका, साबाह और सारावाक राज्यों के सर्वोच्च अधिकारी को यांग दि-पेरतुआ नेगेरी की उपाधि मिली हुई है। इन्हें इन राज्यों के केतुआ मेंतेरी (मुख्य मंत्री के बराबर) को नियुक्त करने का और अन्य संवैधानिक कार्यों को चलाने का अधिकार मिला हुआ है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और यांग दि-पेरतुआ नेगेरी · और देखें »

लबूअन

लबूअन मलेशिया का एक संघीय क्षेत्र है। इसके अलावा साबाह और सारावाक दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं। लबूअन संघीय क्षेत्र में साबाह राज्य के तट से आगे सात द्वीपों का समूह आता है। इनमें सबसे बड़े द्वीप का नाम लबूअन ही है और इसी के नाम पर संघीय क्षेत्र का नाम रखा गया है। यहाँ पर मलेशिया ने विशेष क़ानून लागू किये हैं जिनसे कई विदेशी कम्पनियाँ अपना पैसा यहाँ रखती हैं या इसे पैसे की अदला-बदली का केन्द्र बनाती हैं। यहाँ के निकटवर्ती समुद्री क्षेत्र में तेल गैस निकाला जाता है और लबूअन में इस कार्य में ज़रूरी सेवाओं और मशीन-मरम्मत का भी केन्द्र बनाया गया है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और लबूअन · और देखें »

शाह आलम

शाह आलम दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के सेलांगोर राज्य की राजधानी है। यह मलेशिया के सबसे बड़े शहर कुआला लम्पुर से २५ किमी पश्चिम में स्थित है। जब सन् १९७४ में कुआला लम्पुर को सेलांगोर राज्य से अलग कर के एक संघीय क्षेत्र घोषित कर दिया गया तो शाह आलम को राज्य की राजधानी बना दिया गया। शाह आलम मलेशिया का पहला योजना के तहत विकसित किया गया शहर था और इसका निर्माण १९५७ में मलेशिया की ब्रिटेन से स्वतंत्रता के बाद हुआ। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और शाह आलम · और देखें »

साबाह राज्य

साबाह मलेशिया का एक राज्य है। यह और सारावाक दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं। साबाह मलेशिया का सबसे पूर्वी राज्य है और यह बोर्नियो द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। दक्षिण में राज्य की सीमा इण्डोनेशिया से लगती हैं और उत्तर में इसकी फ़िलिपीन्स के साथ समुद्री सीमा है। सारावाक के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और साबाह राज्य · और देखें »

सारावाक

सारावाक मलेशिया का एक राज्य है। यह और साबाह दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं। यह बोर्नियो के पश्चिमोत्तर में स्थित है और इसकी सीमाएँ पूर्व में साबाह राज्य से और दक्षिण में इण्डोनेशिया से लगती हैं। नन्हा-सा ब्रुनेई देश पूरी तरह सारावाक से सटा हुआ है। सारावाक, साबाह और ब्रुनेइ तीनों के उत्तर में दक्षिण चीन सागर है। यह पृथ्वी की भूमध्य रेखा से ठीक उत्तर में स्थित है और इसका बड़ा भाग वर्षावन से ढका हुआ है जिसमें कई प्राणी व वनस्पति जातियाँ मिलती हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सारावाक मलेशिया का सबसे बड़ा देश है और तुलना के लिये भारत के तमिल नाडु राज्य से ज़रा छोटा है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और सारावाक · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और संस्कृत भाषा · और देखें »

संघ (प्रशासन)

हरे रंग में वह राष्ट्र हैं जिनकी प्रशासन प्रणाली संघ पर आधारित है एक संघ या फेडरेशन, (जिसे संघीय राज्य भी कहते हैं), एक राजनीतिक सत्त्व हैं, जो किसी केन्द्रीय (संघीय) सरकार के अंतर्गत आंशिक रूप से स्वशासित राज्यों या क्षेत्रों के संघ (यूनियन) से चिन्हित होता हैं। संघ या फेडरेशन ऐसा राष्ट्र है जिसमें बहुत से स्वराजित राज्य, प्रदेश या देश एक केंद्रीय सरकार के अधीन गठित होते हैं। सोवियत संघ के कुछ राज्यों (जैसे के बेलारूस) को अपनी विदेश नीति चलाने का अधिकार था लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्यों को यह अधिकार नहीं है। संयुक्त राज्य अमेरिका के हर राज्य को अपना अलग संविधान, राज्यगान और झंडा रखने का अधिकार है, लेकिन पाकिस्तान के राज्यों को यह अधिकार नहीं है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और संघ (प्रशासन) · और देखें »

सेरेम्बन

सेरेम्बन (Seremban) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के नेगेरी सेमबिलान राज्य की राजधानी है। इसका पुराना नाम सुंगेइ उजोंग (Sungei Ujong) था। शहर की स्थापना सन् १८७० में प्रायद्वीपीय मलेशिया के इस क्षेत्र में टिन खनिज के मिलने से हुई थी। यह मलेशिया के सबसे बड़े व महत्वपूर्ण शहर कुआला लुम्पुर से लगभग ६० किमी दक्षिण में तट से ३० किमी दूर लिंग्गी नदी घाटी में तितिवांगसा पहाड़ियों के चरणों में बसा हुआ है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और सेरेम्बन · और देखें »

सेरी मेनांती

सेरी मेनांती (Seri Menanti) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के नेगेरी सेमबिलान नामक राज्य में स्थित एक शहर है। यह उस राज्य के पारम्परिक राजघराने की राजधानी भी है, हालांकि नेगेरी सेमबिलान की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी सेरेम्बन है, जो एक भिन्न शहर है। मलेशिया के अधिकतर राज्यों में "सुल्तान" राज्य का औपचारिक (बिना प्रशासनिक शक्तियों वाला) संवैधानिक राजाध्यक्ष होता है, लेकिन नेगेरी सेमबिलान में सुल्तान की बजाए यामतुआन बेसर नामक राजाध्यक्ष है। नेगेरी सेमबिलान के यामतुआन बेसर का महल सेरी मेनांती में ही है और इसे "इस्ताना बेसर" कहा जाता है ("इस्ताना" या "अस्ताना" मलय भाषा में संस्कृत के "स्थान" शब्द का रूप है)। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और सेरी मेनांती · और देखें »

सेलांगोर

सेलांगोर मलेशिया का एक राज्य है। यह मलय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। सेलांगोर का क्षेत्र कुआला लम्पुर और पुत्रजय के संघीय क्षेत्रों को घेरे हुए है, जो कभी इसी राज्य का हिस्सा हुआ करते थे। सकल घरेलू उत्पाद (जी॰डी॰पी॰) के हिसाब से सेलांगोर की अर्थव्यवस्था पूरे मलेशिया की अर्थव्यवस्था की २३% है और यह अन्य किसी भी राज्य से अधिक है। इस राज्य की जनसंख्या भी किसी अन्य राज्य से अधिक है और जीवन स्तर सबसे ऊँचा है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और सेलांगोर · और देखें »

जॉर्ज टाउन, पेनांग

जॉर्ज टाउन (अंग्रेज़ी: George Town, चीनी: 乔治市, तमिल: ஜோர்ஜ் டவுன்) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पेनांग राज्य की राजधानी है। कुआला लम्पुर के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसकी स्थापना ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के एक अफ़सर, फ़्रांसिस लाइट ने सन् १७८६ में की थी। यह पेनांग द्वीप के पूर्वोत्तरी कोने में स्थित है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और जॉर्ज टाउन, पेनांग · और देखें »

जोहोर

जोहोर मलेशिया का एक राज्य है। यह मलेशिया का सबसे अधिक विकसित राज्य माना जाता है। जोहोर के पड़ोस में सिंगापुर द्वीप देश है, जिस से वह जोहोर जलसन्धि द्वारा बिछड़ा हुआ है, हालाँकि आधुनिक काल में इस जलसन्धि पर एक पुल द्वारा सहज सड़क यातायात चलता है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और जोहोर · और देखें »

जोहोर बाहरू

जोहोर बाहरू (Johor Bahru) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के जोहोर राज्य की राजधानी है। यह कुआला लुम्पुर के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। जोहोर बाहरू मलय प्रायद्वीप का दक्षिणतम शहर है और यह सिंगापुर द्वीप देश के बहुत पास स्थित है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और जोहोर बाहरू · और देखें »

विलायत (प्रशासनिक विभाग)

ولایت यानि प्रान्त) विलायत (फ़ारसी), विलायाह (अरबी) या विलोयती (उज़बेक: вилояти) अरब और मध्य एशिया के देशों में प्रान्त या ज़िले के स्तर के प्रशासनिक विभाग को कहते हैं। यह अरबी भाषा के 'वली' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 'देखरेख या प्रशासन करने वाला'।, Miangul Jahanzeb, Fredrik Barth, Columbia University Press, 1985, ISBN 978-0-231-06162-9,...

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और विलायत (प्रशासनिक विभाग) · और देखें »

विक्टोरिया, लबूअन

विक्टोरिया, जिसे स्थानीय लोग अधिकतर बंदर लबूअन कहते हैं, मलेशिया के लबूअन संघीय क्षेत्र की राजधानी है। लबूअन बोर्नियो के उत्तरी तट से आगे समुद्र में स्थित सात द्वीपों का एक समूह है और विक्टोरिया इसके दक्षिणपूर्वी कोने में बसा हुआ है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और विक्टोरिया, लबूअन · और देखें »

इपोह

इपोह (अंग्रेज़ी: Ipoh, चीनी: 怡保, तमिल: ஈப்போ) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पेराक राज्य की राजधानी है। यह देश के सबसे बड़े शहरों में से एक है और कुआला लुम्पुर से लगभग २०० किमी उत्तर में स्थित है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और इपोह · और देखें »

कंगार

कंगार दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पेरलिस राज्य की राजधानी है। यह मलेशिया के उत्तरतम भाग में पेरलिस नदी के किनारे बसा हुआ है। यह एक छोटा-सा शहर है और इसके अधिकतर निवासी या तो कृष्क हैं या सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और कंगार · और देखें »

कुचिंग

कुचिंग दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के सारावाक राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह पूर्व मलेशिया में बोर्नियो द्वीप पर स्थित है और द्वीप के पश्चिमोत्तरी हिस्से में दक्षिण चीन सागर के किनारे बसा हुआ है, जहाँ सारावाक नदी का सागर में विलय होता है। यह प्रयटकों के लिये सारावाक और बोर्नियो के अन्य भागों में जाने के लिये एक महत्वपूर्ण द्वार है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और कुचिंग · और देखें »

कुआला तेरेंगानू

कुआला तेरेंगानू दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पूर्वोत्तर में तेरेंगानू राज्य की राजधानी और मुख्य आर्थिक केन्द्र है। यह मलेशिया के सबसे बड़े शहर कुआला लम्पुर से ४४० किमी पूर्वोत्तर में दक्षिण चीन सागर में तेरेंगानू नदी के मुख के पास स्थित है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और कुआला तेरेंगानू · और देखें »

कुआलालम्पुर

कुआला लम्पुर, जिसे संक्षेप में "के एल" भी कहा जाता है, मलेशिया की संघीय राजधानी व सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। इस नगर का क्षेत्रफल है तथा 2012 की अनुमानित जनसँख्या 16 लाख है। वृहत्तर कुआला लम्पुर, जिसे क्लाँग घाटी के नाम से भी जाना जाता है, में आसपास के शहरी समुदाय भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिन्हें मिलाकर इस क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसँख्या 57 लाख (2010 में) है। जनसँख्या व अर्थव्यवस्था के हिसाब से यह इस देश का सर्वाधिक तीव्रगति से वृद्धिरत क्षेत्र है। मलेशिया की ही नई दूसरी राजधानी पुत्रजय भी है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और कुआलालम्पुर · और देखें »

कुआंतान

कुआंतान (Kuantan) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पाहांग राज्य की राजधानी है। यह मलेशिया का नौवाँ सबसे बड़ा शहर है और दक्षिण चीन सागर के किनारे बसा हुआ है। कुआंतान की आबादी ५७% मलय, ३२% चीनी, १०% भारतीय और १% अन्य है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और कुआंतान · और देखें »

केदाह

केदाह मलेशिया का एक राज्य है। यह मलेशिया के उत्तरी सीमा पर स्थित है। इसके पश्चिम में अंडमान सागर, उत्तर में तथा उत्तरपूर्व में थाइलैंड, दक्षिणपूर्व में पेराक राज्य तथा दक्षिणपश्चिम में पेनांग राज्य हैं। केदाह राज्य के अंतर्गत अनेक द्वीप भी हैं जिनमें प्रमुख उत्तरपश्चिम में स्थित लांगकवी है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और केदाह · और देखें »

केलंतन

केलंतन मलेशिया का एक राज्य है। यह पूर्वोत्तरी मलेशिया में स्थित है और इसकी उत्तरी सीमा थाईलैण्ड से लगती है। यह राज्य मलेशिया के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक ग्रामीण और कम विकसित है, जिस कारणवश यहाँ की संस्कृति भी विशेष है। यहाँ की मलय भाषा भी ज़रा अलग है, हालाँकि अन्य मलय उपभाषाएँ बोलने वाले इसे काफ़ी हद तक समझ सकते हैं। केलंतन में मलिशिया के ओरंग असली कहलाने वाले आदिवासी समुदाय भी मिलते हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और केलंतन · और देखें »

कोता भारू

कोता भारू (Kota Bharu) मलेशिया के केलंतन राज्य की राजधानी है और यह केलंतन के पारम्परिक राजपरिवार (सुल्तान और सुल्ताना) का घर भी है। इस शहर के नाम में "कोता" शब्द संस्कृत के "कोट" (अर्थ: क़िला) से और "भारू" मलय भाषा के "नये" अर्थ वाले शब्द से है, यानि शहर के नाम का अर्थ "नया क़िला" है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और कोता भारू · और देखें »

कोता किनाबालू

कोता किनाबालू (Kota Kinabalu), जिसका पुराना नाम जेसेल्टन (Jesselton) था, दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के बोर्नियो द्वीप पर स्थित साबाह राज्य की राजधानी व सबसे बड़ा शहर है। यह बोर्नियो के दक्षिण चीन सागर के साथ लगे तट पर किनाबालू पर्वत के समीप स्थित है। इसके नाम में "कोता" संस्कृत के "कोट" (यानि क़िला) शब्द से आया है और "किनाबालू" समीपी पर्वत के नाम से लिया गया है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और कोता किनाबालू · और देखें »

अनक बुकित

अनक बुकित दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के केदाह राज्य में स्थित एक शहर है। यह उस राज्य के पारम्परिक राजघराने की राजधानी भी है, हालांकि केदाह की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी अलोर सेतार है जो अनक बुकित से लगभग ७ किमी दूर है। केदाह के सुल्तान का महल अनक बुकित में ही है और इसे "इस्ताना अनक बुकित" कहा जाता है ("इस्ताना" या "अस्ताना" मलय भाषा में संस्कृत के "स्थान" शब्द का रूप है)। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और अनक बुकित · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और अरबी भाषा · और देखें »

अलोर सेतार

अलोर सेतार मलेशिया के केदाह राज्य की राजधानी और उस राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह मलेशिया व थाईलैण्ड के बीच चलने वाले रेलमार्ग पर स्थित होनें के कारण उत्तरी मलय प्रायद्वीप का एक महत्वपूर्ण नगर है। अलोर सेतार के दफ़्तर मलेशिया के अन्य शहरों से अलग हैं क्योंकि उनमें रविवार से बृहस्पतिवार तक काम चलता है और शुक्रवार व शनिवार को छुट्टी होती है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और अलोर सेतार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मलेशिया के राज्य और संघीय क्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »