लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र

सूची मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र

प्रशासनिक रूप से मलेशिया एक संघीय राष्ट्र है, जो तेराह राज्यों और तीन संघीय क्षेत्रों में संगठित है। मलय भाषा में राज्यों को "नेगेरी" (Negeri) कहते हैं, जो संस्कृत के "नगर" शब्द से उत्पन्न है। संघीय क्षेत्रों को मलय में "विलायाह पेरसेकुतुअन" (Wilayah Persekutuan) कहते हैं जो अरबी भाषा के "विलायत" शब्द से आया है। मलेशिया के ग्याराह राज्य और दो संघीय क्षेत्र दक्षिणपूर्व एशिया की मुख्यभूमि में मलय प्रायद्वीप पर स्थित है, जो क्षेत्र पश्चिमी मलेशिया कहलाता है। बाक़ी के दो राज्य और एक संघीय क्षेत्र बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं और यह सामूहिक रूप से पूर्वी मलेशिया कहलाते हैं। .

17 संबंधों: तेरेंगानू, नेगेरी सेमबिलान, पाहांग, पुत्रजय, प्रायद्वीपीय मलेशिया, पेरलिस, पेराक, मेलाका, यांग दि-पेरतुआ नेगेरी, लबूअन, साबाह राज्य, सारावाक, सेलांगोर, जोहोर, विक्टोरिया, लबूअन, केदाह, केलंतन

तेरेंगानू

तेरेंगानू मलेशिया का एक राज्य है। यह प्रायद्वीपीय मलेशिया के पूर्वोत्तरी तट पर दक्षिण चीन सागर के किनारे स्थित है। इस राज्य में कई द्वीप भी आते हैं जिनमें रेदंग द्वीप प्रसिद्ध है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और तेरेंगानू · और देखें »

नेगेरी सेमबिलान

नेगेरी सेमबिलान मलेशिया का एक राज्य है। यह प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमी तट पर स्थित है। मलय भाषा में "सेमबिलान" का मतलब "नौ" और नेगेरी का अर्थ "नगरी" या "राज्य" (यह शब्द संस्कृत से आया है) होता है, यानि "नेगेरी सेमबिलान" का अर्थ "नौ ग्राम" है। यह उस समय पड़ा जब सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी भाग से मिनंगकाबाऊ समुदाय के लोगों ने यहाँ आकर नौ गाँव बसाये। नेगेरी सेमबिलान के लोगों के चहरों में आज भी मिनंगकाबाऊ नैन-नक्श झलकते हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और नेगेरी सेमबिलान · और देखें »

पाहांग

पाहांग मलेशिया का एक राज्य है। यह प्रायद्वीपीय मलेशिया का सबसे बड़ा और पूर्व मलेशिया के साबाह राज्य और सारावाक राज्य के बाद पूरे मलेशिया का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। तुलना के लिये यह लगभग भारत के केरल राज्य के क्षेत्रफल के बराबर है। यह पाहांग नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित है। पहांग राज्य में १०,००,००० मलय लोग, २,३३,००० चीनी, ६८,५०० भारतीय, १३,७०० अन्य और ६८,००० ग़ैर-नागरिक रहते हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पाहांग · और देखें »

पुत्रजय

पुत्रजय, जिसे मलय भाषा में पुत्रजाया उच्चरित किया जाता है, मलेशिया की नयी राजधानी है। प्रशासनिक रूप से यह एक संघीय क्षेत्र है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पुत्रजय · और देखें »

प्रायद्वीपीय मलेशिया

प्रायद्वीपीय मलेशिया या पश्चिमी मलेशिया दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश का वह हिस्सा है जो मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग और उसके समीप के कुछ द्वीपों पर स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में थाईलैण्ड से मिलती हैं और दक्षिण में सिंगापुर का द्वीप देश इसके पास है। दक्षिणपूर्व में मलक्का जलसन्धि के पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मलेशिया का एक दूसरा भाग, जो पूर्व मलेशिया कहलाता है, प्रायद्वीपीय मलेशिया से पूर्व में दक्षिण चीन सागर के पार बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। मलेशिया की लगभग ८०% आबादी व अर्थव्यवस्था प्रायद्वीपीय मलेशिया में है। मलेशिया के १३ राज्यों व ३ संघीय क्षेत्रों में से ११ राज्य और २ संघीय क्षेत्र प्रायद्वीपीय मलेशिया मे स्थित हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और प्रायद्वीपीय मलेशिया · और देखें »

पेरलिस

पेरलिस मलेशिया का एक राज्य है। यह देश का सबसे छोटा राज्य है और मलेशिया के उत्तरतम भाग में थाईलैण्ड के साथ सटा हुआ है। यह कभी थाई साम्राज्य का भाग हुआ करता था और थाई भाषा में इसे पालित (ปะลิส, Palit) कहा जाता है। ब्रिटिश काल में ब्रिटेन ने मलेशिया से लड़कर उनसे पेरलिस ले लिया और उसे अपने मलय प्रायद्वीप के उपनिवेश में सम्मिलित कर लिया। पेरलिस में आबादी का ८८% मुस्लिम है, १०% बौद्ध और १% हिन्दू। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पेरलिस · और देखें »

पेराक

पेराक मलेशिया का एक राज्य है। पूर्व मलेशिया के साबाह राज्य व सारावाक राज्य और प्रायद्वीपीय मलेशिया के पाहांग राज्य के बाद यह देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और पेराक · और देखें »

मेलाका

मलाका या मलक्का मलेशिया का एक राज्य है। यह मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर मलक्का जलसन्धि के तट पर स्थित है, जिसके पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मेलाका मलय इतिहास का सबसे पुराना सल्तनत था, लेकिन सन् १५११ में इसपर पुर्तगालियों ने कब्ज़ा कर लिया और सल्तनत को समाप्त कर दिया। आधुनिक काल में यहाँ अब "यांग दि-पेरतुआ नेगेरी" (अर्थ: नगराध्यक्ष) नामक अधिकारी राज्यपाल का पद धारण करता है। यह मलाया प्रायद्वीप के पश्चिमी समुद्रतट पर १६६४ वर्ग किमी में फैले हुए मलाका प्रदेश की राजधानी तथा बंदरगाह है। यह एक अति प्राचीन यूरोपीय बस्ती है। कहा जाता है, मलाया के राजा ने सन् १४०३ में इस नगर की स्थापना की थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय यह जापानियों के अधीन रहा एवं १९५१ ईo में स्वतंत्र हुआ और मलाया गणतंत्र का एक भाग हो गया। प्राचीन काल से ही भारत तथा चीन से इसका व्यापारिक संबंध है पर इसकी अत्यधिक वृद्धि अंग्रेजों के आने के बाद ही हुई। नवीन मलाका में अब भी पुर्तगाली और हॉलैंड वासियों के प्राचीन भवनों के ध्वंसावशेष मिलते हैं। यह पूर्वी एशिया का सबसे महत्वूपर्ण तथा बड़ा औद्योगिक केंद्र है। इसके पृष्ठप्रदेश में भूमध्यरेखीय सघन सदाबहार वन पाए जाते हैं। तटीय भागों में पश्चिम की ओर मैंग्रोव जाति के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। यहाँ का मुख्य उद्यम कृषि है। यहाँ के निवासी, रबर, धान, नारियल, अनन्नास तथा गरम मसालों की खेती करते हैं। इस बंदरगाह से रबर, नारियल, चावल तथा गरम मसालों का निर्यात होता है। मलाका जलडमरूमध्य, सुमात्रा तथा मलाया प्रायद्वीप को एक दूसरे से अलग करनेवाला एक जलडमरूमध्य है जो दक्षिणी चीन सागर तथा हिन्द महासागर को आपस में मिलाता है। इस जलसंधि की लंबाई ५०० मील तथा चौड़ाई २५ मील से १०० मील तक है। इसके दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित एक छोटे द्वीप पर सिंगापुर स्थित है। इस जलसंधि के द्वारा संसार का सबसे अधिक माल आता जाता है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और मेलाका · और देखें »

यांग दि-पेरतुआ नेगेरी

यांग दि-पेरतुआ नेगेरी (Yang di-Pertua Negeri) मलेशिया के कुछ राज्यों के औपचारिक अध्यक्ष होते हैं, जिनका पात्र लगभग भारत के राज्यपाल के बराबर होता है। "यांग दि-पेरतुआ नेगेरी" का अर्थ मलय भाषा में "राज्य का अध्यक्ष" है (ध्यान दें कि मलय में नगर शब्द संस्कृत से आया है लेकिन मलय में इसका अर्थ "शहर" नहीं बल्की "राज्य" है)। मलेशिया के अधिकतर राज्यों में पुराने राजपरिवारों के सुल्तान या राजा ही औपचारिक अध्यक्ष होते हैं लेकिन वर्तमानकालीन मलेशिया में पेनांग, मेलाका, साबाह और सारावाक राज्यों के सर्वोच्च अधिकारी को यांग दि-पेरतुआ नेगेरी की उपाधि मिली हुई है। इन्हें इन राज्यों के केतुआ मेंतेरी (मुख्य मंत्री के बराबर) को नियुक्त करने का और अन्य संवैधानिक कार्यों को चलाने का अधिकार मिला हुआ है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और यांग दि-पेरतुआ नेगेरी · और देखें »

लबूअन

लबूअन मलेशिया का एक संघीय क्षेत्र है। इसके अलावा साबाह और सारावाक दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं। लबूअन संघीय क्षेत्र में साबाह राज्य के तट से आगे सात द्वीपों का समूह आता है। इनमें सबसे बड़े द्वीप का नाम लबूअन ही है और इसी के नाम पर संघीय क्षेत्र का नाम रखा गया है। यहाँ पर मलेशिया ने विशेष क़ानून लागू किये हैं जिनसे कई विदेशी कम्पनियाँ अपना पैसा यहाँ रखती हैं या इसे पैसे की अदला-बदली का केन्द्र बनाती हैं। यहाँ के निकटवर्ती समुद्री क्षेत्र में तेल गैस निकाला जाता है और लबूअन में इस कार्य में ज़रूरी सेवाओं और मशीन-मरम्मत का भी केन्द्र बनाया गया है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और लबूअन · और देखें »

साबाह राज्य

साबाह मलेशिया का एक राज्य है। यह और सारावाक दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं। साबाह मलेशिया का सबसे पूर्वी राज्य है और यह बोर्नियो द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। दक्षिण में राज्य की सीमा इण्डोनेशिया से लगती हैं और उत्तर में इसकी फ़िलिपीन्स के साथ समुद्री सीमा है। सारावाक के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और साबाह राज्य · और देखें »

सारावाक

सारावाक मलेशिया का एक राज्य है। यह और साबाह दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं। यह बोर्नियो के पश्चिमोत्तर में स्थित है और इसकी सीमाएँ पूर्व में साबाह राज्य से और दक्षिण में इण्डोनेशिया से लगती हैं। नन्हा-सा ब्रुनेई देश पूरी तरह सारावाक से सटा हुआ है। सारावाक, साबाह और ब्रुनेइ तीनों के उत्तर में दक्षिण चीन सागर है। यह पृथ्वी की भूमध्य रेखा से ठीक उत्तर में स्थित है और इसका बड़ा भाग वर्षावन से ढका हुआ है जिसमें कई प्राणी व वनस्पति जातियाँ मिलती हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सारावाक मलेशिया का सबसे बड़ा देश है और तुलना के लिये भारत के तमिल नाडु राज्य से ज़रा छोटा है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और सारावाक · और देखें »

सेलांगोर

सेलांगोर मलेशिया का एक राज्य है। यह मलय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। सेलांगोर का क्षेत्र कुआला लम्पुर और पुत्रजय के संघीय क्षेत्रों को घेरे हुए है, जो कभी इसी राज्य का हिस्सा हुआ करते थे। सकल घरेलू उत्पाद (जी॰डी॰पी॰) के हिसाब से सेलांगोर की अर्थव्यवस्था पूरे मलेशिया की अर्थव्यवस्था की २३% है और यह अन्य किसी भी राज्य से अधिक है। इस राज्य की जनसंख्या भी किसी अन्य राज्य से अधिक है और जीवन स्तर सबसे ऊँचा है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और सेलांगोर · और देखें »

जोहोर

जोहोर मलेशिया का एक राज्य है। यह मलेशिया का सबसे अधिक विकसित राज्य माना जाता है। जोहोर के पड़ोस में सिंगापुर द्वीप देश है, जिस से वह जोहोर जलसन्धि द्वारा बिछड़ा हुआ है, हालाँकि आधुनिक काल में इस जलसन्धि पर एक पुल द्वारा सहज सड़क यातायात चलता है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और जोहोर · और देखें »

विक्टोरिया, लबूअन

विक्टोरिया, जिसे स्थानीय लोग अधिकतर बंदर लबूअन कहते हैं, मलेशिया के लबूअन संघीय क्षेत्र की राजधानी है। लबूअन बोर्नियो के उत्तरी तट से आगे समुद्र में स्थित सात द्वीपों का एक समूह है और विक्टोरिया इसके दक्षिणपूर्वी कोने में बसा हुआ है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और विक्टोरिया, लबूअन · और देखें »

केदाह

केदाह मलेशिया का एक राज्य है। यह मलेशिया के उत्तरी सीमा पर स्थित है। इसके पश्चिम में अंडमान सागर, उत्तर में तथा उत्तरपूर्व में थाइलैंड, दक्षिणपूर्व में पेराक राज्य तथा दक्षिणपश्चिम में पेनांग राज्य हैं। केदाह राज्य के अंतर्गत अनेक द्वीप भी हैं जिनमें प्रमुख उत्तरपश्चिम में स्थित लांगकवी है। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और केदाह · और देखें »

केलंतन

केलंतन मलेशिया का एक राज्य है। यह पूर्वोत्तरी मलेशिया में स्थित है और इसकी उत्तरी सीमा थाईलैण्ड से लगती है। यह राज्य मलेशिया के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक ग्रामीण और कम विकसित है, जिस कारणवश यहाँ की संस्कृति भी विशेष है। यहाँ की मलय भाषा भी ज़रा अलग है, हालाँकि अन्य मलय उपभाषाएँ बोलने वाले इसे काफ़ी हद तक समझ सकते हैं। केलंतन में मलिशिया के ओरंग असली कहलाने वाले आदिवासी समुदाय भी मिलते हैं। .

नई!!: मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र और केलंतन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मलेशिया के राज्य और संघीय क्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »