लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ममता कनोजिया

सूची ममता कनोजिया

ममता कनोजिया (Mamata Kanojia) एक भारतीय महिला वनडे क्रिकेट खिलाड़ी है जो भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती है। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००३ में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे खेलकर की थी और अंतिम मैच भी २००३ में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। इन्होंने अपने कैरियर में कुल पाँच वनडे मैच खेले थे। .

7 संबंधों: एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय, न्यूज़ीलैंड महिला क्रिकेट टीम, भारत, भारतीय महिला वनडे क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची, ईएसपीएन क्रिकइन्फो, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम, क्रिकेट आर्काइव

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड ने ओडीआई (ODI) मैच होस्ट किया। पीले कपड़ों में बल्लेबाज हैं जो ऑस्ट्रेलियाई है जबकि नीले कपड़ों में भारतीय क्षेत्ररक्षण टीम हैं। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई (ODI)) क्रिकेट की एक शैली है, जिसमें दो राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के बीच प्रति टीम 50 ओवर खेले जाते हैं। क्रिकेट विश्व कप इसी प्रारूप के अनुसार खेला जाता है। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों को "लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल (एलओआई (LOI))" भी कहा जाता है, क्योंकि राष्ट्रीय टीमों के बीच सीमित ओवर के क्रिकेट मैच खेले जाते हैं और यदि मौसम की वजह से व्यवधान उत्पन्न होता है तो वे हमेशा एक दिन में समाप्त नहीं होते.

नई!!: ममता कनोजिया और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय · और देखें »

न्यूज़ीलैंड महिला क्रिकेट टीम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ममता कनोजिया और न्यूज़ीलैंड महिला क्रिकेट टीम · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: ममता कनोजिया और भारत · और देखें »

भारतीय महिला वनडे क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची

भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीम है। महिलाओं का पहला वनडे मुकाबला इंग्लैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच १९७३ में खेला था जबकि भारतीय महिला टीम ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैण्ड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। .

नई!!: ममता कनोजिया और भारतीय महिला वनडे क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची · और देखें »

ईएसपीएन क्रिकइन्फो

ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ी वेबसाइट है। इसमें समाचार और लेख, जीवंत स्कोरकार्ड, 18वीं सदी से वर्तमान तक ऐतिहासिक मैचों तथा खिलाड़ियों का एक व्यापक तथा प्रश्नीय डेटाबेस शामिल है। 11 जून 2007, को ईएसपीएन (ESPN) ने घोषणा की कि उसने विज्डन समूह से क्रिकइन्फो को खरीद लिया था। .

नई!!: ममता कनोजिया और ईएसपीएन क्रिकइन्फो · और देखें »

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम (Australian women's national cricket team) (जिन्हें साउथर्न स्टार/Southern Stars) भी कहा जाता है एक ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम है टीम के कप्तान मेग लैनिंग है और कोच मैथ्यू मोट है। २० अक्टूबर २०१५ से ऑस्ट्रेलिया की यह महिला क्रिकेट टीम सभी प्रारूपों में पसली पायदान पर है। .

नई!!: ममता कनोजिया और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम · और देखें »

क्रिकेट आर्काइव

क्रिकेट आर्काइव (CricketArchive) एक क्रिकेट से सम्बंधित वेबसाइट है जहां पर अंग्रेजी भाषा में क्रिकेट की ख़बरें और खिलाडियों के बारे जानकारी लिखी मिलती है। .

नई!!: ममता कनोजिया और क्रिकेट आर्काइव · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »