लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम

सूची ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम (Australian women's national cricket team) (जिन्हें साउथर्न स्टार/Southern Stars) भी कहा जाता है एक ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम है टीम के कप्तान मेग लैनिंग है और कोच मैथ्यू मोट है। २० अक्टूबर २०१५ से ऑस्ट्रेलिया की यह महिला क्रिकेट टीम सभी प्रारूपों में पसली पायदान पर है। .

3 संबंधों: ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

ब्रिस्बेन

ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। लगभग 22.4 लाख की अनुमानित जनसंख्या के साथ यह ऑस्ट्रेलिया में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ब्रिस्बेन नदी पर बसा यह शहर क्वींसलैंड के दक्षिण-पूर्व में मारेटान बे और ग्रेट डिवाइडिंग रेंज के बीच कम ऊंचाई वाले जमीन पर स्थित है। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी इसे 'मियान-जिन' के नाम से जानते हैं, जिसका अर्थ 'शूल के आकार की जगह' होता है। शहर का नामकरण १८२१ से १८२५ के बीच न्यू साउथ वेल्स के राज्यपाल रहे सर थॉमस ब्रिस्बेन के नाम पर किया गया है। ब्रिस्बेन के रहवासियों को ब्रिस्बेनाइट के नाम से जाना जाता है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम और ब्रिस्बेन · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

इंग्लैण्ड महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड की एक अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम है जो आईसीसी की पूर्ण सदस्य है। इनका संचालन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड करता है। इंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच २८ दिसम्बर १९३४ को ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेला था। इनके अलावा पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला इंटरनेशनल ११ के खिलाफ २३ जून १९७३ को होव में खेला था और पहला ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैच ०५ अगस्त २००४ को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ होव में ही खेला गया था। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »